प्रेस नोट
छतरपुर पुलिस
*30 साल पुराने लूट एवं धमकाकर वसूली संबंधी प्रथक प्रथक 2 प्रकरणों के फरार ₹20000 के इनामी वारंटी को थाना गौरिहार पुलिस ने “न्याय पथ अभियान” के तहत किया गिरफ्तार*
*एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय “न्याय पथ अभियान” में सफलता ।*
थाना गौरिहार अंतर्गत वर्ष 1996, 30 साल पुराने लूट एवं धमकाकर वसूली संबंधी प्रथक प्रथक 2 प्रकरणों का इनामी वारंटी फरार चल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों प्रकरण के फरार ₹20000 के इनामी वारंटी *राजकुमार लोधी पिता गजराज लोधी निवासी ग्राम कितपुरा थाना गौरिहार* को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुशनगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक आर एन पटेरिया, चौकी प्रभारी पहरा उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव, आरक्षक अमित शर्मा, शंकर पटेल, अमित जाट, दीपक चौरसिया एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।
छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।











