मोची राम चेत की दुकान पर राहुल गांधी ने सिली चप्पल, दुकानदार बोला- मैं… कमजोर हूं, मदद कीजिए, देखें वीडियो
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सुल्तानपुर के दौरे के दौरान कूरेभार के विधायक नगर चौराहे पर अचानक एक मोची की दुकान पर रुक गए, और मोची रामचेत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने करीब राम चेत से काफी देर तक बातचीत की। इस बीच राहुल ने दुकान पर एक चप्पल की सिलाई भी की। राहुल गांधी ने इस दौरान मोची रामचेत से उनके कारोबार के बारे में पूछा और उनके साथ एक सेल्फी भी ली।












