छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से अवैध हथियार प्रदर्शित कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के विरुद्ध भी निरंतर कार्यवाही जारी है।

थाना लवकुश नगर पुलिस को देहात भ्रमण के दौरान मुंडेरी गांव में दहशत फैला रहे व्यक्ति की सूचना प्राप्त हुई।
थाना लवकुश नगर पुलिस ग्राम मुंडेरी पाठशाला के पास पहुंची पुलिस को देखकर एक संदेही ने भागने का प्रयास किया, संदेही की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। जो कमर में एक 12 बोर का कट्टा खोसे था एवं पेट की जेब में एक जिंदा कारतूस रखे था। अवैध हथियार एवं कारतूस जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। पूछताछ पर नाम चुक्खे उर्फ जाहिर सिंह पिता कालका प्रसाद निवासी ग्राम मुंडेरी बताया। उक्त आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना लवकुश नगर में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी का अवैध हथियार सहित वीडियो भी वायरल हुआ था। आरोपी चुक्खे उर्फ जाहिर सिंह के विरुद्ध मारपीट का अपराध पूर्व से दर्ज है। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है। विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत सेन, उप निरीक्षक ज्ञान सिंह, प्रधान आरक्षक अनीश, माताबदल, एवं आरक्षक उमेश, बलराम, रमाकांत, देव सिंह, हृदेश नायक, बनमाली, चांद खान, सूरज एवं अनिल की भूमिका रही।












