थाना सिविल लाइन पुलिस को मिली सफलता
छतरपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अवैध मादक पदार्थ शराब, गांजा एवं नशीली सामग्री विक्रय, परिवहन एवं भंडारण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
दिनांक 13.05.24 को विधि विरुद्ध किशोर उम्र 17 साल नि. पीताम्बरा मंदिर के पास सटई रोड छतरपुर को अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रय करते हुए पाया गया था, अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई थी। विधि विरुद्ध किशोर का चाचा आरोपी चिटु उर्फ राजबहादुर यादव जो भतीजे से गांजा विक्रय करवा रहा था, घटना दिनांक से फरार चल रहा था। जिसे थाना सिविल लाइन पुलिस ने दिनांक 27.07.24 को रात्री में गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया। भतीजे से अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रय करवाने वाला आरोपी चिटू उर्फ राज बहादुर यादव एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना सिविल लाइन एवं सटई में जुआ, अवैध शराब, अवैध गांजा, मारपीट जैसे 10 अपराध दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। विवेचना एवं संबंधित अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
कार्यवाही मे सराहनीय योगदान- नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में निरीक्षक बाल्मीक चौबे थाना प्रभारी सिविल लाइन टीम नेतृत्व उप निरीक्षक धर्मेन्द्र राजपूत , आरक्षक दिनेश मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।












