प्रशासन के संयुक्त दल ने की बड़ी कार्यवाही
नियमों का पालन एवं अवैध रूप से संचालित सोनोग्राफी सेंटरों पर जारी रहेगी कार्यवाही
कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में छत्रसाल चौक के पास स्थित आध्या सोनोग्राफी सेंटर पर प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा छापे मार कार्रवाई की गई। केंद्र पर डॉक्टर की अनुपस्थिति में सोनोग्राफी होना पाया गया। जिसके तहत सेंटर को तत्काल सील किया गया गया। प्रशासन की संयुक्त टीम में डिप्टी कलेक्टर राकेश शुक्ला, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सोनोग्राफी सेंटर डॉ सुरेंद्र शुक्ला का बताया गया। जो अनुपस्थित थे। कलेक्टर द्वारा अवैध रूप से संचालित एवं नियमों का पालन नहीं करने वाले सोनोग्राफी सेंटरों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।













