Thursday, March 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल दिनांक 30 जुलाई 2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
July 30, 2024
in आज का राशिफल
0
आज से सावन सोमवार के शुभ अवसर पर प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग के प्रभाव से मिथुन, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों पर शिव कृपा से होगा लाभ
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

*आज वृद्धि योग, ध्रुव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और कृतिका नक्षत्र का शुभ संयोग, जिसके प्रभाव से मेष, सिंह, तुला, वृश्चिक और धनु राशियों को धन व साहस में होगी वृद्धि,आइए जानते हैं आज 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है दिन*
———————————
*आज 30 जुलाई दिन मंगलवार को‌ सावन मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है और आज वृद्धि योग, ध्रुव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और कृतिका नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का लाभ मेष, सिंह, तुला, वृश्चिक और धनु राशियों को मिलेगा। इन राशियों के लोग अपने निर्णय से सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे और व्यापार में भरपूर मुनाफा भी होगा। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति अनुकूल रहेगी और रामभक्त हनुमानजी का आशीर्वाद भी मिलेगा, जिससे ये 5 राशियां हर कार्य में विजयी होंगी और सुख-शांति बनी रहेगी, आज चंद्रमा शुक्र ग्रह की राशि वृषभ में संचार कर रहा हैं, जहां पहले से ही गुरु और मंगल ग्रह विराजमान हैं।अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:57 से 12:50 मिनट तक और राहुकाल दोपहर 15:44 − 17:24 मिनट तक रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग,गजकेसरी योग, सर्वाथसिद्धि योग होने से आज वृष राशि वालों को बिजनेस में उपलब्धि मिल सकती है। मिथुन राशि के लोगों को रुका पैसा मिलने की संभावना है। तुला राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है। रुका पैसा मिलने से मकर राशि वालों की आर्थिक परेशानियां सुलझेंगी। कुंभ राशि के रियल स्टेट से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। फायदेमंद डील भी हो सकती है। मीन राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा*

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज जी के अनुसार आज मंगलवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन……*

*मेष राशि वालों के लिए मंगलवार का उपाय……..*

*विवादों से मुक्ति के लिए हनुमानजी के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें और 11 परिक्रमा करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ और हनुमान मंत्रों का जप करें।*

पॉजिटिव- पुरानी समस्या खत्म होने से आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। इस समय कई प्रकार की लाभदायक और सुकून भरी परिस्थितियां बन रही हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद करना आपको खुशी देगा।
नेगेटिव- सरल स्वभाव बनाकर रखें। वाद-विवाद में पड़ना आपकी मानहानि करवाएगा। किसी भी योजना पर कार्य करने से पहले उस पर उचित विचार विमर्श जरूर कर लें। गलत गतिविधि होने पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिवाद करें।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक गतिविधियों को सीक्रेट रखें। आपके कामों का क्रेडिट कोई और ले सकता है। कर्मचारियों के बीच राजनीति का माहौल रहेगा। इस समय कार्यस्थल पर बहुत धैर्य रखने की जरूरत है।
लव- परिवार वालों की उपलब्धि को लेकर उत्साह रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई रहेगी।
स्वास्थ्य- वायु विकार और जोड़ों के दर्द सबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। बादी वाली तथा तली हुई चीजों का सेवन करने से बचें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

*वृष* – पॉजिटिव- पारिवारिक मामलों को सुलझाना चुनौतियों से भरी दिनचर्या रहेगी। आप दृढ़ निश्चय होकर उनका समाधान भी आसानी से ढूंढ लेंगे। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके व्यक्तित्व को और अधिक प्रभावशाली बनाएगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आत्म विश्वास में कमी तथा आलस की वजह से बनते कामों मे रुकावटें आ सकती हैं। अपनी नकारात्मक कमियों को दूर करके आप बेहतरीन रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में अपना समय नष्ट ना करें।
व्यवसाय- दूरदराज के संपर्कों के माध्यम से आपको कोई बिजनेस में उपलब्धि मिल सकती है, इसलिए उनसे संबंधित जानकारी हासिल करें। ग्लैमर, कला, सौंदर्य प्रसाधन आदि से जुड़े व्यवसाय में मन मुताबिक उपलब्धि हासिल होगी।
लव- किसी गलतफहमी की वजह से घर के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना होना बहुत जरूरी है।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और छाती में जलन जैसी दिक्कत रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज उत्तम है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

*मिथुन* – पॉजिटिव- कोई परिवारिक मसला चल रहा है, तो आज हल हो जाएगा। इस समय कोई भी निर्णय दिमाग से लें। वरना भावनाओं में बहकर नुकसान कर सकते हैं। रुकी हुई पेमेंट आने से या कोई काम बनने से बहुत अधिक तनाव मुक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- समय अनुसार अपने अंदर परिवर्तन और मैच्योरिटी लाए। कभी-कभी आपका गुस्सा व हस्तक्षेप पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। तथा दूसरों के मामलों में ज्यादा रुचि ना ले। कोई व्यक्तिगत समस्या भी परेशान करेंगी।
व्यवसाय- मौजूदा काम पूरे करें। भविष्य की योजनाएं स्थगित रखें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को करने में पार्टनर या सहयोगी की हेल्प मिलेगी। सरकारी नौकरी में किसी क्लाइंट की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। विपरीत लिंगी मित्रों से मर्यादित दूरी रखें। क्योंकि इसका असर घर की सुख-शांति पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- तनाव और नकारात्मक विचारों को ना पनपने दें। क्योंकि इस वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित होने वाला है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

*कर्क* – पॉजिटिव- कोई मनचाहा कार्य बनेगा। आपके विचारों से लोग सहमत रहेंगे, जिससे गतिविधियां और अधिक व्यवस्थित हो जाएंगी। कुछ समय आत्म मनन में भी जरूर व्यतीत करें, इससे आप और अधिक बेहतर तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है, इसकी वजह से आपके बनते कार्यों में भी विघ्न पड़ेगा। अपने व्यक्तिगत गतिविधियों की वजह से पारिवारिक मामलों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। रुपए-पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में फाइनेंस संबंधी कार्यों में सावधानी रखें, जरा सी चूक होने से बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। हालांकि अन्य व्यवसायियों की बजाय आपका व्यवसाय बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ दिक्कतें सहनी पड़ेगी।
लव- कोई वाद-विवाद की स्थिति बनने पर वैवाहिक मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या के वजह से पाचन सिस्टम कुछ कमजोर रहेगा। हल्का और सुपाच्य भोजन ले।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

*सिंह राशि वालों के लिए मंगलवार का उपाय………*

*भाग्य वृद्धि के लिए हनुमानजी के सामने एक जल का पात्र रखें और 21 दिनों तक हनुमान बाहुक का पाठ करें। पाठ के बाद हर रोज जल को ग्रहण करें और दूसरे दिन दूसरा जल रखें।*

पॉजिटिव- बाहरी संपर्क और अधिक मजबूत करें, आपके लिए कुछ लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण हो रहा है। लोग आपकी कार्य प्रणाली और व्यवहार से प्रभावित भी होंगे। घर के सुख-सुविधाओं संबंधी कार्यों में भी समय अच्छा व्यतीत होगा।
नेगेटिव- इस समय वाहन से संबंधित कोई लोन लेने की योजना बन रही है, तो पहले उस पर भली-भांति विचार अवश्य कर ले। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक है। अपनी उपलब्धियों का दिखावा ना करें।
व्यवसाय- नई गतिविधियों पर ही फोकस रहे, क्योंकि व्यवसायिक गतिविधियां अभी यथावत ही रहेंगी। साथ ही मार्केट में स्थितियां भी सामान्य ही रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने कामों पर ध्यान देने की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों में छोटी सी बात को लेकर खटास आ सकती है।
स्वास्थ्य- कोई चोट या दुर्घटना जैसे योग बन रहे हैं। जोखिम वाले कार्यों में रुचि ना लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

*कन्या* – पॉजिटिव- परिस्थितियों में अनुकूलता रहेगी। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो जाने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर और एकाग्र चित्त रहेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस लेने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।
नेगेटिव- कोई प्रतिकूल परिस्थिति बने तो घबराने की वजह समाधान ढूंढने की कोशिश करें। कभी-कभी आपका शक और वहम करने जैसा स्वभाव आपके लिए ही कुछ परेशानी खड़ी कर सकता है। इन आदतों पर काबू पाए।
व्यवसाय- मशीनरी और कारखाने से संबंधित व्यवसाय लाभदायक स्थिति में रहेंगे। अधिकारी और सम्मानित लोगों से संबंध बनाकर रखना आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। उनकी मदद से बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। फाइनेंस संबंधी कार्यों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
लव- परिवार वालों के साथ मिलजुल कर कुछ समय व्यतीत करना पारिवारिक वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। इस समय अपने साथ-साथ पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

*तुला राशि वालों के लिए मंगलवार का उपाय………*

*कष्टों से मुक्ति के लिए 11 पीपल के पत्ते साफ करके उन पर चंदन से श्रीराम लिखें और फिर उनको हनुमानजी को अर्पित कर दें।*

पॉजिटिव- कोई भी कार्य शुरू करने से पहले उसकी उचित रूपरेखा बनाएं। इससे आप सुचारू रूप से अंजाम दे पाएंगे। दूसरों की गलतियों को माफ करना तथा रिश्तों को सहज बनाकर रखने में आपकी दरिया दिली रहेगी। आपका परिवार तथा समाज में वर्चस्व बना रहेगा।
नेगेटिव- रुपए-पैसे संबंधी उधारी का लेनदेन बिल्कुल भी ना करें। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों में ना आए, और अपने विवेक और कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। जल्दी ही गुस्से और आवेश में आ जाना आपके कार्यों को प्रभावित कर सकता है।
व्यवसाय- पुरानी प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री संबंधित बिजनेस में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। किसी के साथ पार्टनरशिप की योजना बनाने से पहले अच्छी तरह विचार-विमर्श कर लें। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस का माहौल खुशनुमा और तनाव मुक्त रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल का अभाव रहने से घर की व्यवस्था भी प्रभावित होगी। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों में रुचि बिल्कुल भी ना ले।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

*वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार का उपाय……..*

*शुभ फलों की प्राप्ति के लिए लाल वस्त्र पहनें या लाल कपड़े पहनें। साथ ही हनुमानजी को गुड़ व चने का भोग लगाएं*

पॉजिटिव- कहीं पैसा दिया हुआ है तो उसे वापस पाने की कोशिश करें। ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। फाइनेंस से संबंधित कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपका बहुत अधिक सोच-समझकर निर्णय लेना आपकी गतिविधियों को व्यवस्थित रखेगा।
नेगेटिव- नजदीकी मित्रों अथवा रिश्तेदारों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे। पीठ पीछे आपके खिलाफ कुछ गतिविधियां हो सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति ज्यादा ध्यान दें। क्योंकि अभी बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की व्यवस्था उचित बनाए रखने में अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। स्टाफ के सहयोग से आपके कार्य बनते रहेंगे। प्रतिस्पर्धा रहेगी। किसी कर्मचारियों का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भी निकटता आएगी।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी चल रही है, तो लापरवाही में ना लें और तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

*धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का उपाय………*

*मानसिक शांति के लिए मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी को बना हुआ पान और लाल फूल अर्पित करें।*

पॉजिटिव- आज आपके कई तरह के कार्य संपन्न होने वाले हैं। इसलिए अपने बारे में सोचें और अपने लिए ही काम करें। इस समय कोई भी सावधानी पूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा। धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी।
नेगेटिव- आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। कोई पुरानी जायदाद संबंधित समस्या उठ सकती हैं। परंतु तनाव लेने की बजाय समाधान ढूंढने का प्रयास करें। नजदीकी रिश्तों में भी स्वार्थ की भावना नजर आएगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें, वे सकारात्मक साबित होंगी। कार्य प्रणाली में भी सुधार आएगा तथा अधिकतर काम व्यवस्थित रूप से होते भी जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को विशेष अधिकार मिल सकते हैं।
लव- विवाहित संबंधों में माधुर्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि जैसी वंशानुगत परेशानी है, तो लापरवाही ना करें और उचित जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

*मकर* – पॉजिटिव- आज अचानक की आपका कोई विशेष प्रयोजन हल हो सकता है। सामाजिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा। कुछ धनदायक स्थितियां भी बनेंगी। घर के बदलाव संबंधी भी कोई योजना बन सकती है।
नेगेटिव- भाइयों के साथ संबंधों को खराब होने से बचाएं। कभी-कभी मनमर्जी और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा खा सकते हैं। अपनी उर्जा को सकारात्मक रूप में उपयोग करने से आपके कई कार्य सुचारू रूप से व्यवस्थित होंगे।
व्यवसाय- पब्लिक रिलेशन आपके लिए बिजनेस के नए सोर्स बना सकते हैं, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से कॉन्टैक्ट बनाए रखें। रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां हल होंगी। सरकारी नौकरी में अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिलेगी।
लव- जीवनसाथी का सहयोग परिवार में उचित व्यवस्था बनाकर रखेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- तनावजनक परिस्थितियों से दूर रहें। किसी भी तरह का रिस्क ना ले तथा वाहन का प्रयोग भी सावधानी से करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

*कुंभ* – पॉजिटिव- आज परिवार संबंधी किसी गंभीर विषय पर वार्तालाप और चर्चा रहेगी। इस चर्चा में आपके द्वारा रखा गया मजबूत पक्ष आपके मान-सम्मान को भी बढ़ाएगा। रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे।
नेगेटिव- किसी भी नए माहौल में अपना कॉन्फिडेंस गिरने ना दे और संतुलित बने रहे। कहीं निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो फिलहाल टाल दें। नुकसान हो सकता है। भाइयों के साथ चल रहे किसी संपत्ति या बंटवारे संबंधी विवाद को किसी की मध्यस्थता से हल करें।
व्यवसाय- रियल स्टेट से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा समय है। फायदेमंद डील हो सकती है। जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी से काम करने की जरूरत है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा और समय पर आप अपना टारगेट भी हासिल कर लेंगे।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। नजदीकी व्यक्तियों के साथ कोई मेल मिलाप जैसा प्रोग्राम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- गला खराब होने की वजह से बुखार जैसी फीलिंग रहेगी। लापरवाही ना करें। देसी चीजों का इलाज उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

*मीन* – पॉजिटिव- आज आपको अपने किसी विशेष कार्य को लेकर सफलता मिलने वाली है, जिसकी वजह से मन खुश मिजाज रहेगा। नवीन कार्यों की योजनाएं बनेंगी। अपनी किसी योजना को कार्य रूप देने के लिए संपर्क सूत्रों का सहयोग भी मिलेगा।
नेगेटिव- अपना मनोबल मजबूत रखें, कोई अशुभ समाचार मिलने की वजह से मन व्यथित रहेगा। बिना समझे किसी भी नए कार्य को आरंभ ना करें। इस समय आर्थिक स्थिति को लेकर समय ज्यादा अनुकूल नहीं है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में गति आएगी। कर्मचारियों के सहयोग से आपके काम बन जाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को प्रमोशन आदि की सूचना प्राप्त होने की संभावना है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। युवा वर्ग को मन मुताबिक कोई मित्र मिलने से खुशी महसूस होगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपने विचारों को पॉजिटिव बनाकर रखना अति आवश्यक है। क्योंकि नकारात्मकता आपके ऊपर हावी हो रही है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

Previous Post

जनपथ दर्शन छतरपुर 30 जुलाई 2024

Next Post

नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोपी सहित दो वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Next Post
नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोपी सहित दो वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोपी सहित दो वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In