प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की एक और जोरदार पल…..
तीसरे दिन भी अभिभावक बच्चों के साथ मेला पहुँचकर खरीद रहे यूनिफार्म, मोजे, ब्लेजर,पानी की बोतल और स्कूल बैग
जबलपुर रियायती और प्रतिस्पर्धी दरों पर स्कूल यूनिफार्म उपलब्ध कराने लेमा गार्डन गोहलपुर स्थित गारमेंट क्लस्टर में कलेक्टर दीपक सक्सेना की पहल पर आयोजित किये जा रहे पाँच दिवसीय यूनिफार्म मेले में आज तीसरे दिन भी अभिभावकों ने बच्चों के साथ पहुँचकर खरीददारी की। अभिभावकों द्वारा यूनिफार्म मेले को खासा पसंद भी किया जा रहा है । मेले में बच्चों के साथ अभिभावकों का शाम चार बजे से आना शुरू हो गया था । उन्होंने स्कूल यूनिफार्म पर बीस प्रतिशत तक दी जा रही छूट का लाभ उठाया तथा कम कीमत पर और अच्छी गुणवत्ता की स्कूल यूनिफार्म उपलब्ध कराने की जिला प्रशासन की इस अनूठी पहल की सराहना की । मेले में यूनिफार्म के अलावा मोजे, ब्लेजर,पानी की बोतल और स्कूल बैग भी रियायती दर पर विक्रय के लिये उपलब्ध कराये गये हैं । यूनिफार्म मेला बुधवार 31 जुलाई तक शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा । मेले में स्कूल यूनिफार्म विक्रेताओं द्वारा सत्रह स्टॉल लगाये गये हैं तथा जबलपुर और सिहोरा के निजी स्कूलों की यूनिफार्म उपलब्ध कराई गई हैं ।












