कॉल आते ही पैसों की व्यवस्था करने में जुट गए माननीय, जानिए फिर क्या हुआ
भोपाल मध्य प्रदेश में साइबर जालसाजों के हौसले बुलंद हैं। ठग आम आदमी ही नहीं बल्कि अब तो मंत्रियों को भी ठगी का शिकार बनाने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां वन मंत्री रामनिवास रावत से ठगी की कोशिश की गई है। जालसाज ने खुद को भाजपा के संगठन मंत्री का पीए बताकर पैसे मांगे। जब इसकी जांच की गई तो कॉल फर्जी पाया गया। जिसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम ब्रांच में अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।











