Friday, July 25, 2025
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 31 जुलाई 2031

Janpath Darshan by Janpath Darshan
July 31, 2024
in आज का राशिफल
0
आज से सावन सोमवार के शुभ अवसर पर प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग के प्रभाव से मिथुन, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों पर शिव कृपा से होगा लाभ
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

*आज वृषभ राशि में चंद्रमा और गुरु ग्रह की युति से गजकेसरी योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, ध्रुव योग और रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है जिसके प्रभाव से मिथुन, कर्क और कन्या राशियों को मिलेगा डबल लाभ,आइए जानते हैं बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।*

——————————–

*आज 31 जुलाई दिन बुधवार को सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है और इस तिथि को सावन मास की कामिका एकादशी का व्रत किया जाएगा। कामका एकादशी व्रत के दिन गजकेसरी योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, ध्रुव योग और रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का फायदा 3 राशियों को मिलने वाला है। मिथुन, कर्क और कन्या राशियों को उपहार व सम्मान मिलने से लाभ होगा और अचानक कहीं से रुका हुआ धन मिलेगा। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की कृपा भी रहेगी, जिससे इन 5 राशियों के जीवन में चल रही सभी विघ्न और बाधाएं दूर होंगी। आज चंद्रमा वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार कर रहा हैं। वृषभ राशि में चंद्रमा और गुरु ग्रह की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है, जिससे कर्क राशि के लोगों को बिजनेस में मेहनत के मनचाहे नतीजे मिल सकते हैं। नए काम की शुरुआत भी हो सकती है। कन्या राशि के लोगों को सितारों का साथ और नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। धनु राशि वालों के बिजनेस के कामों में सुधार होगा। मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। कुंभ राशि के लोगों को धन लाभ के योग हैं। बड़ा फायदा भी हो सकता है। इनके अलावा वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। मिथुन राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं, बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।*

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज बुधवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन….*

 *मेष* – पॉजिटिव- कोई ऐसा शुभ काम हो सकता है, जिसका प्रभाव लंबे समय तक रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान भी बढ़ेगी। अपनी रूटीन भरी दिनचर्या के साथ-साथ देश विदेश संबंधी जानकारियों पर भी ध्यान आपकी समझ को बढ़ाएगा।

नेगेटिव- दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में दखलअंदाजी करने से आपके मान सम्मान पर बात आ सकती हैं। इस समय किसी को भी अपनी राय देने से बचें। बेहतर होगा, कि अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। बच्चों को अपनी पढ़ाई से संबंधित परेशानियां रहेंगी।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां तनाव दे सकती हैं। मुश्किल समय में किसी अनुभवी की सलाह लेना ठीक रहेगा। स्टाफ के साथ गिले-शिकवे दूर करने के लिए अच्छा समय है। नौकरी में स्थिरता आएगी, अधिकारियों से मदद मिलती रहेगी।

लव- जीवनसाथी की किसी सकारात्मक गतिविधि से सब सरप्राइज़ हो जाएंगे। किसी संबंधी के यहां जाने का भी निमंत्रण मिलेगा।

स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता और तनाव की वजह से अपने अंदर कमजोरी और थकान जैसी स्थिति महसूस करेंगे। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

*वृषभ* – पॉजिटिव- पारिवारिक तथा व्यक्तिगत कार्य संबंधी कुछ रूपरेखा बनेगी। किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी भी हो सकती है। इस समय अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखकर अपनी योजनाओं को कार्य रूप दें, अवश्य ही सफलता मिलेगी।

नेगेटिव- आपका कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपके साथ धोखा कर सकता है। इससे आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे और इसकी वजह से कोई उपलब्धी भी हाथ से निकल सकती हैं। नुकसान होने की आशंका है। साथ ही कोई निर्णय भी डावाडोल हो सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस के काम समय पर पूरे हो जाएंगे। किसी तरह का कागजी काम या ऑर्डर पूरा करते समय ठीक से जांच-पड़ताल करें। किसी प्रकार की भी लापरवाही ना होने दें। नौकरीपेशा लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है।

लव- घर परिवार में सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा।प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा तथा पारिवारिक लोग भी इंजॉय करेंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु डायबिटिक व्यक्ति अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें तथा लापरवाही ना करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

*मिथुन राशि वालों के लिए बुधवार का उपाय ………….*

 

*मनोकामना पूर्ति के लिए सात बुधवार तक मूंग के लड्डुओं का भोग गणेशजी को लगाएं। इससे कुंडली में बुध की स्थिति भी मजबूत होती है।*

पॉजिटिव- भाग्य वर्धक समय है। परिवार जनों का उचित सहयोग मिलेगा। जिस वजह से किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपका मनोबल और आत्मविश्वास बना रहेगा। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी रुचि बनी रहेगी।

नेगेटिव- पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना योगदान अवश्य दें। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य की वजह से आपको कोई महत्वपूर्ण काम भी स्थगित करना पड़ सकता है। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्य में ही मस्त रहें।

व्यवसाय- कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। अपनी व्यवसायिक गतिविधियों के बारे में किसी के भी समक्ष अपनी योजनाओं को शेयर ना करें। क्योंकि आपकी योजनाओं का कोई नाजायज फायदा उठा सकता है। कार्यरत महिलाएं अपने कार्यों में अधिक सफलता प्राप्त करेंगी।

लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका अपने संबंधों में अविश्वास की स्थिति न आने दे।

स्वास्थ्य- पीठ में दर्द और खिंचाव जैसी समस्या उत्पन्न होगी। व्यायाम पर अधिक ध्यान दें तथा अत्यधिक कार्यभार अपने ऊपर ना लें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

*कर्क राशि वालों के लिए बुधवार का उपाय,……..*

*नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए बुधवार को सवा पाव मूंग उबालकर उसमें घी व शक्कर मिलाकर गाय को खिला दें।*

पॉजिटिव- दिन व्यवस्थित व्यतीत होगा। आज आप जिस काम को करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे और उचित परिणाम मिलने से बहुत ही सकारात्मक महसूस करेंगे। कोई नजदीकी यात्रा भी संभव है।

नेगेटिव- अपनी सोच तथा व्यवहार सकारात्मक बनाकर रखें। पैसे के मामले में किसी पर भी भरोसा ना करें और सारे निर्णय खुद ही ले। कुछ व्यक्तिगत समस्याएं आपको चिंतित कर सकती हैं, इसके लिए मित्रों से बातचीत करके समाधान मिल सकता है।

व्यवसाय- कारोबार में मेहनत के मनचाहे नतीजे मिल सकते हैं। नए काम की भी शुरुआत हो सकती है। शेयर्स तथा स्टॉक मार्केट जुड़े लोग आज सोच-समझकर ही निवेश करें। ऑफिस में फाइलें तथा डाक्यूमेंट्स अनजान लोगों के हाथों में ना दें।

लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित लोगो के लिए कोई विवाह संबंधी अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।

स्वास्थ्य- मौसम का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ेगा। अपना ध्यान रखें और नियमित रूप से व्यायाम और योगा करते रहें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

 *सिंह* – पॉजिटिव- बच्चे की किसी समस्या का समाधान मिलने से तनाव से राहत मिलेगी। आपकी कार्यकुशलता भी बढ़ेगी। घर में कोई मांगलिक आयोजन संबंधी कार्य भी संपन्न हो सकता है। घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन और सलाह के लिए लाभदायक रहेगा।

नेगेटिव- धैर्य और स्थिरता बनाए रखना जरूरी है। अपने कुछ नजदीकी संबंधों को लेकर मन में भ्रम अथवा वहम जैसी स्थिति रहेगी। यात्रा से संबंधित किसी भी कार्य को स्थगित रखें, क्योंकि अभी कोई अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे।

व्यवसाय- व्यवसाय में भविष्य संबंधी योजनाएं बनेंगी, जो कि सकारात्मक भी रहेगी। कंप्यूटर, मीडिया आदि से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर सुलभ होने वाले हैं। अपने कार्यक्षेत्र में आपने जो नीतियां और योजनाएं बनाई हैं, उन पर पूरी मेहनत से अमल करें। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।

लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता और खुशियां बनी रहेंगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं।

स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव व नकारात्मक विचारों की वजह से मनोबल में कमी महसूस करेंगे। सकारात्मक लोगों के सानिध्य में रहे तथा उत्तम साहित्य पढ़े।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

*कन्या राशि वालों के लिए बुधवार का उपाय………..* 

 

*आर्थिक उन्नति के लिए बुधवार को 7 साबुत कौड़ियां और एक मुट्ठी हरी मूंग दाल को हरे कपड़े में बांधकर मंदिर की सीढ़ियों पर रखें दें।*

पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। आज लंबित पड़े हुए किसी मुद्दे या काम को बड़ी कुशलता और शांति से निपटाने में सक्षम रहेंगे। युवाओं का इंटरव्यू में बेहतरीन प्रेजेंटेशन रहेगा। सोसायटी तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा।

नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। हालांकि आप अपने मनोबल द्वारा ठीक करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी अपने नए सत्र की परीक्षा को लेकर शुरू से ही मेहनत बनाए रखें।

व्यवसाय- वर्तमान व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्रों पर भी ध्यान दें। नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में किए बदलाव के अच्छे नतीजे मिलेंगे। ऑफिशियल यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। पारिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम भी बन सकता है। प्रेमी युगल एक दूसरे के प्रति इमानदार रहें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या होने पर तुरंत इलाज ले। खांसी, जुकाम व गले से संबंधित कोई भी परेशानी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

*तुला* – पॉजिटिव- तुला राशि के लोग पिछले कुछ समय से जिस काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी अथवा पॉलिसी आदि में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक लोगों का आपके मार्गदर्शन पर अमल करना आपको कई परेशानियों से मुक्त करेगा।

नेगेटिव- कुछ मामलों में बहुत अधिक सूझबूझ व सोच-विचार कर निर्णय लेने की जरूरत है। किसी भी समस्या को गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। जलन के भावना से कुछ लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र जैसी गतिविधि कर सकते हैं।

व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम करने से पहले ठीक से जानकारी हासिल कर लें। मशीनरी, कारखाने संबंधित बिजनेस में अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है। ऑफिशियल कामों में ओवरटाइम करना पड़ेगा।

लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- कब्ज, वायु विकार आदि जैसी समस्याएं परेशान करेंगी। अच्छी सेहत बनाने के लिए दिनचर्या तथा खान-पान संतुलित रखना होगा।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- अपने कार्यों को मन मुताबिक तरीके से क्रियान्वित करने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपना विकास करना चाहते हैं, तो आपको थोड़ा स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। परिस्थितियों के अनुसार तुरंत फैसला लेने से आपके कार्य भी समय पर संपन्न होंगे।

नेगेटिव- समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं तथा अपने गुस्से और जिद पर नियंत्रण रखें। भाई-बहनों के साथ किसी गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आएगी। किसी तरह के भी गैरकानूनी कार्य में रुचि लेना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस में इनकम होती रहेगी। खर्चे भी ज्यादा होंगे। आपके लिए गए फैसले सकारात्मक रहेंगे। व्यवसायिक पार्टियों के साथ किसी मामले पर मतभेद होने की स्थिति बन रही है। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ किसी भी वाद-विवाद में ना पड़ें।

लव- वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें। इन संबंधों को सिर्फ दोस्ती तक ही सीमित रखें तो अच्छा है।

स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों का संकेत मिल रहा है। इसलिए लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा स्वास्थ्य संबंधी नियमों का उचित पालन करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

*धनु* – पॉजिटिव- आज आपका कोई मतलब पूरा हो सकता है। किसी समस्या का भी निवारण होगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीताने से सुकून मिलेगा तथा व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।

नेगेटिव- किसी की मदद करने के साथ-साथ अपने कार्यों पर भी ध्यान दें, वरना इससे आपके ही काम अधूरे रह जाएंगे। थोड़ा स्वार्थी बनना भी जरूरी है। दूसरों के मामले में बिन मांगे सलाह ना दें और ना ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें।

व्यवसाय- बिजनेस के कामों में सुधार होगा। अपनी कार्य प्रणाली को बेहतर बनाएं। नया एग्रीमेंट मिल सकता है, लेकिन उसकी शर्तों को पूरी तरह समझ लें। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कोई खुशखबरी हासिल करेंगे।

लव- परिवार जनों के साथ सुखद और खुशनुमा समय व्यतीत होगा। ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मधुर बनेंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु योग और व्यायाम पर विशेष रूप से ध्यान दे।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*मकर* – पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भावनात्मक रूप से आप सक्षम और समर्थ महसूस करेंगे। साथ ही आत्म मनन तथा चिंतन करने से आपको बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव होगी। घर के रखरखाव और नवीनीकरण संबंधी भी गतिविधियां होंगी।

नेगेटिव- पीठ पीछे कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं, परंतु इन बातों पर ध्यान ना दें और खुद को अपने कार्यों में व्यस्त रखें। वरना कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर कड़ी नजर रखें। समय के अनुसार अपने स्वभाव में भी परिवर्तन लाएं।

व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में नया फैसला लेते समय दिक्कतें आएंगी। बेहतर होगा मौजूदा स्थिति पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। कमीशन संबंधी कार्यों में सफलता मिल सकती हैं। कोई व्यवसायिक यात्रा भी संभव है।

लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। मित्रों के साथ कोई पारिवारिक गेट-टुगेदर भी संभव है। लव पार्टनर के साथ मुलाकात हो सकती हैं।

स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सचेत रहें। पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से इंफेक्शन हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

*कुंभ* – पॉजिटिव- धनदायक तथा प्रतिष्ठा दायक समय बना हुआ है। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें, इनसे आपको बेहतरीन लाभ मिलने वाला है। आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत करने से आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा।

नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेते समय ज्यादा सोच-विचार ना करें वरना उचित समय हाथ से निकल भी सकता है। किसी को भी पैसा उधार देते समय उसकी वापसी सुनिश्चित अवश्य करें या टाल ही दें। क्योंकि आप किसी के बहकावे में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसाय की कार्यप्रणाली और गतिविधियों को किसी से भी शेयर ना करें। कार्यस्थल के ही किसी कर्मचारी द्वारा नुकसान होने की आशंका है। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखकर कार्य क्षेत्र में ही अपनी उपस्थिति रखें।

लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी, जो कि संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ाएगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।

स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य जल्दी प्रभावित होगा।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

*मीन* – पॉजिटिव- आप अपने अंदर गजब का आत्मविश्वास महसूस करेंगे। तथा किसी भी परिस्थिति में अपने कार्य को पूरा करने की क्षमता रखेंगे। समाज तथा परिवार में मान-सम्मान तथा प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। किसी विशेष प्रयोजन को लेकर यात्रा संभव है।

नेगेटिव- वक्त के अनुसार खुद में बदलाव करना जरूरी है। कई बार अपने उसूलों पर ज्यादा अडिग रहना भी नुकसान दे सकता है। अपने बजट का भी ध्यान रखें। किसी प्रकार की फिजूलखर्ची भी हो सकती है।

व्यवसाय- कारोबार संबंधी कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। नई पार्टियों तथा नए लोगों से व्यवसायिक संबंध स्थापित करने से पहले पूरी जानकारी हासिल करना जरूरी है। नौकरी में सहकर्मी आपके विरुद्ध उच्च अधिकारियों के कान भर सकते हैं।

लव- घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में आप लकी रहेंगे।

स्वास्थ्य- अनियमित खान-पान की वजह से कब्ज, वायु विकार आदि जैसी समस्या रह सकती हैं। संयमित दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-5

Tags: आज का राशिफलभविष्यराशिफल
Previous Post

रक्षाबंधन के पहले लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, 450 रुपए में सस्ता मिलेगा गैस सिलेंडर

Next Post

हाईकोर्ट के आदेश : नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

Next Post
हाईकोर्ट के आदेश : नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश : नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

June 1, 2025

April 15, 2025
Featured Video Play Icon

रायसेन जिला के ग्राम मखनी के सात परिवारों को वक्फ बोर्ड ने दिया नोटिस कहा कि ये वक्फ बोर्ड कि संपत्ति,

March 5, 2025
Featured Video Play Icon

धर्म_परिवर्तन करवाने के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

January 28, 2025

Recent News

सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

June 1, 2025

April 15, 2025
Featured Video Play Icon

रायसेन जिला के ग्राम मखनी के सात परिवारों को वक्फ बोर्ड ने दिया नोटिस कहा कि ये वक्फ बोर्ड कि संपत्ति,

March 5, 2025
Featured Video Play Icon

धर्म_परिवर्तन करवाने के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

January 28, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
preload imagepreload image