छतरपुर। जिला अस्पताल मुख्य गेट के सामने इन दिनों हाथ ठेला वालों ने अतिक्रमण कर रखा है।
जिससे अस्पताल जाने वाले मरीजों को परेशानी होती है। चर्चा है कि अस्पताल के गेट के बाहर इन हाथ ठेला वालों को कुछ दबंगों का संरक्षण प्राप्त है और उन्हीं दबंगों की सरंक्षण में ही अस्पताल के गेट के बाहर हाथ ठेला लगाए जा रहे हैं इससे कई बार जाम की स्थिति बनती हैं। गंभीर रोगी को लेकर आने वाले एंबुलेंस चालक को भी परेशान होना पड़ता है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ट्रैफिक प्रभारी द्वारा यातायात व्यवस्था के नाम पर जगह-जगह अतिक्रमण हटाएं जाते हैं लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा । गेट दबंगों के कारण इस हाथ ठेलों के सामने बेबस नजर आता है।













