Tuesday, February 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का पंचांग एवम राशिफल दिनांक 01 अगस्त 2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
August 1, 2024
in आज का राशिफल
0
आज से सावन सोमवार के शुभ अवसर पर प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग के प्रभाव से मिथुन, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों पर शिव कृपा से होगा लाभ
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

*आज हर्षण योग, लक्ष्मी नारायण योग और मृगशिरा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है जिसके प्रभाव से वृषभ, सिंह, तुला और धनु राशियों वालों का भाग्योदय और पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आइए जानते है आज गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।*

———————————–

*आज 1 अगस्त दिन गुरुवार को सावन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है आज हर्षण योग, लक्ष्मी नारायण योग और मृगशिरा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे‌ दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का लाभ वृषभ, सिंह, तुला और धनु राशियों को मिलेगा। इन राशियों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी मिलेगा, जिससे इन राशियों के सभी कार्य पूरे होंगे और घर के सदस्यों की उन्नति भी होगी। आज म्रृगूशीर्षा नक्षत्र और व्याघात योग का भी संयोग रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:57 से 12:50 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 14:03 से 15: 43 मिनट तक रहेगा।‌ और चंद्रमा बुध ग्रह की राशि मिथुन में संचार कर रहा हैं। जिसके प्रभाव से आज मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बन रहे हैं। कर्क राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। बिजनेस में निवेश के लिए भी अच्छा दिन रहेगा।;धनु राशि वाले लोगों के बिजनेस के लिए अच्छा दिन रहेगा। कुंभ राशि वालों का काम मनचाहे तरीके से पूरा होगा। नई शुरुआत करने के लिहाज से मेष राशि वालों के लिए दिन ठीक नहीं है। मीन राशि के लोग बिजनेस में सावधान रहें। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन….*

*मेष* – पॉजिटिव- दूसरों के लिए सहानुभूति और विनम्रता आपके स्वभाव में रहेगी। इससे आपकी प्रतिभा और छवि में निखार आएगा। घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। वरिष्ठ लोगों का भी सहयोग रहेगा।

नेगेटिव- समय अनुसार खुद को भी ढालने की जरूरत है। आर्थिक रूप से कुछ उलझनें और समस्याएं बढ़ सकती हैं। हालांकि आप जल्दी समाधान भी पा लेंगे। परंतु अपनी गुस्से और ईगो जैसी कमजोरी पर काबू रखना जरूरी है, इस वजह से आप नुकसान भी पा सकते हैं।

व्यवसाय- कारोबार संबंधी समस्या सुलझाने में अनुभवी लोगों से मदद मिलेगी। नया काम शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। युवाओं को जॉब में परिवर्तन को लेकर चल रहे प्रयासों के परिणाम मिल सकते हैं।

लव- विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए आज कोई उचित रिश्ता आने की संभावना है। लवमेट के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य- सुस्ती और थकान हावी रहेंगे। आंखों में किसी प्रकार की एलर्जी भी होने की आशंका है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

*वृषभ राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय………..*

*धन संबंधित समस्या से मुक्ति के लिए पीपल के पत्ते को गंगाजल से धोकर सिंदूर से ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं नमः’ मंत्र लिखकर पर्स में रख लें। साथ ही एक मां लक्ष्मी के स्वरूप अंकित एक चांदी का सिक्का रख लें।*

पॉजिटिव- सही समय पर सही फैसले लेने की जरूरत है। इससे आपकी सभी गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेगी। परिजनों के साथ प्रॉपर्टी संबंधी किसी मुद्दे को लेकर महत्वपूर्ण विचार विमर्श रहेगा तथा उचित निर्णय भी निकलेगा। आमोद-प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव- पड़ोस के मामलों को लेकर समस्याएं बढ़ सकती हैं। बच्चों को उनके करियर संबंधी कोई कार्य फलीभूत ना होने से तनाव रहेगा। इस समय बच्चों का मनोबल बनाकर रखना अति आवश्यक है। किसी अनुभवी व्यक्ति से अवश्य सलाह लें।

व्यवसाय- अनुभवी लोगों से बिजनेस संबंधी नई जानकारियां मिलेंगी और महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार होगा। भविष्य संबंधी योजनाएं भी बनेगी। कोई भी फैसला लेते समय बजट का ध्यान जरूर रखें। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर महत्वपूर्ण कार्य भार आ सकता है।

लव- परिवार जनों के साथ उचित तालमेल रहने से घर में सुखद माहौल बनेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें अन्यथा मान-हानि हो सकती हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा अपना खानपान विशेष रूप से व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

*मिथुन* – पॉजिटिव- रोजमर्रा की थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों तथा घर की गतिविधियों में व्यतीत करें। इससे आप पुनः ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ समय एकांत या धार्मिक स्थल में बिताना भी उचित रहेगा। युवा अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे।

नेगेटिव- आपका किसी भी बात के बारे में अधिक सोचना आपके तनाव को और अधिक बढ़ा सकता है। कोई भी अशुभ समाचार मिलने पर अपनी मनोस्थिति गिरने ना दे। किसी के बहकावे में आकर फिजुल खर्चे बढ़ सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसाय में अपनी पूरी ऊर्जा और मेहनत अपने कार्यों के प्रति लगाएं। सहयोगी और कर्मचारियों की सलाह भी आपके लिए बेहतरीन साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने उचित कार्य प्रणाली की वजह से तरक्की संभव है।

लव- जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है। संबंधों को खुशनुमा बनाकर रखने के लिए उनके कार्यों में सहयोग करना और तोहफा देना मधुरता लाएगा।

स्वास्थ्य- घरेलू तथा व्यक्तिगत परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव रह सकता है। ब्लड प्रेशर संबंधी जांच भी नियमित रूप से करवाएं।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

*कर्क* – पॉजिटिव- आपकी अथक मेहनत और प्रयासों से कोई अटका हुआ कार्य हल हो जाएगा। थकान और व्यस्तता भरी दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। अपनी प्रतिभा और क्षमता को निखारने का बेहतर समय है। किसी संपत्ति आदि को लेने का भी प्लान बनेगा।

नेगेटिव- समय अनुसार तुरंत निर्णय लेने का भी प्रयास करें तथा किसी भी गैर कानूनी कार्य में रुचि ना लें। इसकी वजह से आपकी साख पर धब्बा लग सकता है। अगर किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा फाइनेंस को लेकर कोई विचार-विमर्श होता है, तो सावधानी बरतना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों पर निवेश करने की योजना है, तो उसे क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। सहकर्मियों के सहयोग से व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। ऑफिस में व्यर्थ की गतिविधियों की बजाए अपने काम पर ध्यान दें।

लव- किसी परिवार जन की उपलब्धि से घर में खुशनुमा माहौल बनेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है।

स्वास्थ्य- जोखिम पूर्ण कार्य में रुचि ना लें। वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट लगने की आशंका है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

*सिंह राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय………….*

*व्यावसायिक उन्नति के लिए गुरुवार को पूजा घर में हल्दी की माला लटकाएं और कार्यस्थल पर पीले रंग का प्रयोग करें और लक्ष्मी नारायण मंदिर में लड्डू का भोग लगाएं*

पॉजिटिव- परिवार के साथ आपसी विचारों के आदान-प्रदान और मनोरंजन में समय व्यतीत करने से आप प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में निकट संबंधियों के आगमन से मस्ती भरा माहौल रहेगा।

नेगेटिव- बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ व्यथित रहेगा। परंतु इस समय बहुत ही समझदारी से परिस्थितियों को सुलझाने की आवश्यकता है। वक्त के अनुसार अपनी दिनचर्या और सोच में भी परिवर्तन लाना जरूरी है।

व्यवसाय- रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती है। बिजनेस को लेकर बहुत भागदौड़ रहेगी। मेहनत भी ज्यादा होगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पेपर वर्क करते समय बहुत अधिक सावधानी रखें।

लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य पूर्ण संबंध रहेंगे। अचानक ही किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।

स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है। इससे आप वर्तमान मौसम की वजह से हो रहे दुष्प्रभावों से अपना बचाव कर पाएंगे।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

*कन्या* – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से परिवार से संबंधित चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा और आप तनावमुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न होंगे।

नेगेटिव- युवाओं को अपने किसी कार्य में व्यवधान आने की आशंका है। परंतु चिंता ना करें और दुबारा से अपनी एनर्जी को एकत्रित करके अपने काम में लगाएं। गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां और अधिक विपरीत ही होंगी।

व्यवसाय- व्यापार में अपनी कार्यकुशलता तथा कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे। आपकी व्यवसायिक गतिविधियां फायदेमंद रहेंगी। कारोबार संबंधी यात्रा का भी प्रोग्राम बनेगा।

लव- पारिवारिक मामलों में आपका उचित योगदान रहेगा। जिससे परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेगी। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं तथा किसी भी तरह का रिस्क ना ले। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

*तुला राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय………..*

*रोगों और बाधाओं से मुक्ति के लिए सत्यनारायण भगवान और बृहस्पतिवार व्रत की कथा सुनें और पीले रंग के कपड़े पहनें और नमक रहित भोजन करें।*

पॉजिटिव- आज परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा तथा रिश्तेदारों से चल रही अनबन को दूर करने में आपके विशेष प्रयास रहेंगे। व्हीकल खरीदने के लिहाज से दिन अच्छा है। अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव महसूस होगा।

नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। कहीं भी वार्तालाप करते समय ध्यान रखें, कि नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना हो। किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा।

व्यवसाय- व्यापार में गति देने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेगी। साथ ही नई पार्टियों तथा नए लोगों के साथ महत्वपूर्ण व्यवसायिक संबंध बनेंगे। लंबित चल रहे कोर्ट केस संबंधी मामले में गति आएगी। नौकरी में सहकर्मी आपके विरुद्ध उच्च अधिकारियों को भड़का सकते हैं।

लव- परिवार जनों के आपसी सामंजस्य से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नकारात्मकता आ सकती है।

स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत व परिश्रम की वजह से कमजोरी जैसी स्थिति रहेगी। समय-समय पर आराम अवश्य ले।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- आपने भविष्य को लेकर प्लानिंग की है, तो ये आपके लिए फायदेमंद रहेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी उचित रिश्ता भी आ सकता है। बच्चों को अपनी किसी समस्या का समाधान मिलने से सुकून मिलेगा।

नेगेटिव- भावनाओं में कुछ निर्णय गलत भी हो सकते हैं। इसलिए अपनी व्यक्तिगत बातें दूसरों के साथ शेयर करना उचित नहीं है। व्यक्तिगत गतिविधियों में व्यस्तता के साथ साथ कुछ समय बच्चों की समस्याओं को सुलझाने के लिए भी अवश्य निकालें।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में बदलाव न करें। जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान दें। कोई भी दिक्कत होने पर घबराने के बजाय उसका समाधान ढूंढने से परिस्थितियां ठीक हो जाएंगी। नौकरी पेशा व्यक्ति भी क्लांइट के साथ बातचीत करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें।

लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और मधुरता बनी रहेगी। पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।

स्वास्थ्य- त्वचा और छाती से संबंधित एलर्जी हो सकती है। अपना ध्यान रखें। क्योंकि इसकी वजह से आपकी कार्य क्षमता पर भी असर आएगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

*धनु राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय…………*

*घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए गुरुवार को केसर, पीला चंदन, हल्दी का दान करें। साथ ही इनका तिलक भी लगाएं। इससे कुंडली में गुरु की स्थिति भी मजबूत होती है।*

पॉजिटिव-आज आपका कोई विशेष दायित्व पूरा होने वाला है। किसी भी पॉलिसी आदि में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। घर में किसी सदस्य की विवाह संबंधी बातचीत व तैयारियों का जोर रहेगा तथा कई तरह की योजनाएं भी बनेंगी।

नेगेटिव- यह समय धैर्य और संयम रखने का भी है। दूसरों की वजह से किसी तरह की हानि होने की स्थिति बन रही है। कोई भी निर्णय लेते समय प्रैक्टिकल होना जरूरी है। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना उनके मनोबल को बढ़ाएगा।

व्यवसाय- कारोबार में एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको मेहनत के अनुकूल नतीजे मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत व्यक्ति जल्दी ही प्रमोशन हासिल कर लेंगे। कोई टूर भी संभव है।

लव- व्यक्तिगत गतिविधियों के साथ-साथ में विवाहित संबंधों में भी सामंजस्य रखना जरूरी है प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग करने का बेहतरीन समय मिलेगा।

स्वास्थ्य- अपने खान-पान और आराम का भी ध्यान रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

*मकर* – पॉजिटिव- खास लोगों से मेलजोल बढ़ेगा तथा जीवन में स्थिरता महसूस होगी। कुछ समय किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थान पर जरूर व्यतीत करें। इससे आप अपने अंदर नई संचार महसूस करेंगे। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करना उचित रहेगा।

नेगेटिव- दिन के दूसरे पक्ष में कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। अपनी वाणी और मन पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चा करने से बजट बिगड़ सकता है। बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें ।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। इस समय काफी प्रतिस्पर्धा का भी सामना करना पड़ सकता है। अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की कोशिश करें। पब्लिक डीलिंग में सावधानी बरतें।

लव- घर में सुखद और शांति पूर्ण माहौल बना रहेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह हेतु उत्तम रिश्ता आ सकता है।

स्वास्थ्य- क्षमता से अधिक मेहनत की वजह से पैरों तथा कमर में दर्द की समस्या रहेगी। उचित आराम ले तथा फिजियोथेरेपी भी इसका उचित समाधान है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

*कुंभ* – पॉजिटिव- आज कोई कार्य मनोनुकूल तरीके से संपन्न हो जाएगा। राजनैतिक और सामाजिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। इनके द्वारा आपका कोई विशेष कार्य संपन्न हो सकता है। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिलेगी।

नेगेटिव- गलत विचारधारा वाले लोगों के साथ संबंध आपको अपने लक्ष्य से भटका भी सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से आत्म बल में कमी महसूस होगी। धैर्य बनाकर रखें, तथा दोबारा प्रयासरत रहें।

व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए अभी इंतजार करें तथा इस समय वर्तमान कार्यों पर ही अपना ध्यान दें। सरकारी नौकरी के कार्यों की अधिकता बनी रहेगी। परंतु आप अपनी योग्यता और कार्य क्षमता द्वारा उन्हें समय पर पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे।

लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से घर की व्यवस्था उत्तम तथा व्यवस्थित बनी रहेगी। कोई मनोरंजक अथवा धार्मिक प्रोग्राम जरूर बनाए।

स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें तथा देसी चीजों का सेवन करें। चेस्ट से संबंधित कुछ दिक्कत महसूस हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

*मीन* – पॉजिटिव- पारिवारिक सुख-सुविधाओं को लेकर खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु आय की स्थिति अच्छी होने से तनाव नहीं रहेगा। बच्चों के साथ धैर्य रखते हुए व्यवहार करें, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और आपका मान-सम्मान भी करेंगे।

नेगेटिव- मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिलने से मन कुछ विचलित रह सकता है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से आप शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। विद्यार्थी सोचने-समझने में बहुत अधिक समय लगाने से हाथ में आई कोई उपलब्धि खो सकते हैं।

व्यवसाय- यह समय बहुत ही सावधानी बरतने का है। व्यवसायिक कार्यप्रणाली और गतिविधियों को किसी के भी समक्ष शेयर ना करें अर्थात गुप्त रखें। अन्यथा कोई इसका नाजायज फायदा उठा सकता है जिसकी वजह से आपको नुकसान पहुंचेगा।

लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। सभी सदस्य प्रफुल्लित और खुश रहेंगे। किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात का अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

Previous Post

जनपथ दर्शन छतरपुर 01 अगस्त 2024 संपादक शिप्रा पहारिया

Next Post

फिरोजाबाद: परिवारिक विवाद चलते महिला की पीट पीटकर हत्या

Next Post
फिरोजाबाद: परिवारिक विवाद चलते महिला की पीट पीटकर हत्या

फिरोजाबाद: परिवारिक विवाद चलते महिला की पीट पीटकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In