Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आलेख

संघ और सेवा को एक दूसरे का पर्याय मानते हैं डॉक्टर मोहन भागवत

Janpath Darshan by Janpath Darshan
July 17, 2024
in आलेख
0
संघ और सेवा को एक दूसरे का पर्याय मानते हैं डॉक्टर मोहन भागवत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

कृष्णमोहन झा/

हाल में उत्तराखंड की देवभूमि ऋषिकेश में भाऊराव देवरस सेवा न्यास के द्वारा निर्मित मानव सेवा विश्राम सदन के लोकार्पण समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत ने सेवा को मानव का परम धर्म बताते हुए सेवा के लिए लोक-संपर्क को महत्वपूर्ण बताया है।संघ प्रमुख ने कहा है कि लोक संपर्क के बिना जनसेवा के उद्देश्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता । माधव सेवा विश्राम सदन के लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में संघ प्रमुख के द्वारा व्यक्त विचार निःसंदेह समाज में संवेदनशीलता और सेवाभावना को जागृत करने की सामर्थ्य मौजूद है। उन्होंने कहा कि यह सेवा सदन सेवा और समर्पण का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उल्लेखनीय है कि भाऊराव देवरस सेवा न्यास का गठन 1993 में किया गया था जिसके प्रथम अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. पंडित अटल बिहारी वाजपेयी थे। स्व. श्री भाऊराव देवरस की गणना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारकों में प्रमुखता से की जाती थी। स्व.मुरलीधर दत्तात्रेय देवरस उपाख्य भाऊराव देवरस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक स्व. मधुकर दत्तात्रेय देवरस उपाख्य बाला साहेब देवरस के छोटे भाई थे। 1992 में भाऊराव देवरस के निधन के एक वर्ष बाद उनकी पुण्य स्मृति में भाऊराव देवरस सेवा न्यास का गठन किया गया था। न्यास ने विगत तीन दशकों में समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय कार्य किये हैं। माधव सेवा विश्राम सदन का निर्माण कार्य दो वर्ष में पूरा हुआ है और 1.40 लाख एकड़ क्षेत्र में निर्मित इस आश्रम की लागत लगभग तीस करोड़ रुपए आई है। इस अनूठे सेवा सदन के निर्माण हेतु 150 दानदाताओं ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। इस सेवा सदन का निर्माण एम्स में इलाज हेतु आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अत्यंत कम शुल्क पर ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने के पुनीत उद्देश्य से किया गया है।मानव सेवा सदन के लोकार्पण समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर सह कार्यवाह डा कृष्ण गोपाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के साथ अनेक विशिष्ट विभूतियां संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ मंच पर आसीन थीं।
कार्यक्रम में संघ प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत ने मानव सेवा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए आगे कहा कि सेवा से हमारे बंधुओं की स्थिति में बदलाव आता है और उन्हें अच्छे जीवन की अनुभूति होने लगती है लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि सेवा हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है और सेवा का पुण्य जीते जी हमें स्वर्गिक आनन्द की अनुभूति प्रदान करता है। सेवा करने से लोगों में संपर्क स्थापित होता है। आज़ दुनिया में जो युद्ध चलते रहते हैं उसका सबसे कारण यह है कि मन से मन का संपर्क टूट गया है। संवाद के अभाव में समाज में जो दूरियां बढ़ी हैं उन्हें लोक संग्रह के माध्यम से दूर किया जा सकता है । संघ प्रमुख ने कहा कि हमारे बीच कई समानताएं हैं। हमें उन्हें पहचानना होगा। मनुष्य के अंदर धीरे धीरे प्रस्तुत होने वाली दिव्यता की अनुभूति और अभिव्यक्ति ही सेवा है।
उल्लेखनीय है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने उद्बोधनों में हमेशा सेवा के महत्व को रेखांकित किया है। मानव सेवा के अभियानों में संघ के कार्यकर्ताओं की संलग्नता सर्वविदित है। दुनिया के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन होने का गौरव हासिल कर चुके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य कर्ता मानव सेवा के हर अभियान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। गौरतलब है कि गत वर्ष जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा भारती के तीसरे राष्ट्रीय संगम में संघ प्रमुख ने कहा था कि संघ के स्वयंसेवक स्वभावत: सेवा करते हैं। जहां भी आवश्यकता होती है‌ संघ के कार्यकसर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं और अपनी सामर्थ्य के अनुसार सेवा करते हैं। संघ प्रमुख ने हमेशा कहा है कि सेवा में स्पर्धा के लिए कोई स्थान नहीं है। यह मनुष्य की सामान्य अभिव्यक्ति है। मेरे पास जो कुछ है उसमें से सबको देने के पश्चात् जो बचता है वही मेरा है। यही सेवा है।

Previous Post

आवेदक शंकर लाल पिता फूलचंद की 1/2 भूमि पर स्वयं आवेदक काबिज है

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व की खूबियों के मुरीद हुए पुतिन

Next Post
संघ और सेवा को एक दूसरे का पर्याय मानते हैं डॉक्टर मोहन भागवत

प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व की खूबियों के मुरीद हुए पुतिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 04 जुलाई 2026

July 4, 2026
छतरपुर पुलिस 30 साल पुराने लूट एवं धमकाकर वसूली संबंधी प्रथक प्रथक 2 प्रकरणों के फरार ₹20000 के इनामी वारंटी को थाना गौरिहार पुलिस ने “न्याय पथ अभियान” के तहत किया गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस 30 साल पुराने लूट एवं धमकाकर वसूली संबंधी प्रथक प्रथक 2 प्रकरणों के फरार ₹20000 के इनामी वारंटी को थाना गौरिहार पुलिस ने “न्याय पथ अभियान” के तहत किया गिरफ्तार

July 3, 2026
शराब की किल्लत की सुर्खियां शिक्षा-स्वास्थ्य पर भारी

शराब की किल्लत की सुर्खियां शिक्षा-स्वास्थ्य पर भारी

July 3, 2026
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 03 जुलाई 2026

July 3, 2026

Recent News

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 04 जुलाई 2026

July 4, 2026
छतरपुर पुलिस 30 साल पुराने लूट एवं धमकाकर वसूली संबंधी प्रथक प्रथक 2 प्रकरणों के फरार ₹20000 के इनामी वारंटी को थाना गौरिहार पुलिस ने “न्याय पथ अभियान” के तहत किया गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस 30 साल पुराने लूट एवं धमकाकर वसूली संबंधी प्रथक प्रथक 2 प्रकरणों के फरार ₹20000 के इनामी वारंटी को थाना गौरिहार पुलिस ने “न्याय पथ अभियान” के तहत किया गिरफ्तार

July 3, 2026
शराब की किल्लत की सुर्खियां शिक्षा-स्वास्थ्य पर भारी

शराब की किल्लत की सुर्खियां शिक्षा-स्वास्थ्य पर भारी

July 3, 2026
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 03 जुलाई 2026

July 3, 2026
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In