बिजावर तहसील में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक व्यक्ति द्वारा गोवंश को क्रूरता और निर्दयता के साथ मारा जा रहा है।इस वायरल विडियो में हुई घटना को संज्ञान में लेते हुए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल द्वारा बिजावर थाना प्रभारी को ज्ञापन सोपा गया।
थाना प्रभारी को प्रदाय ज्ञापन में लेख किया की वायरल वीडियो के कारण हिन्दू धर्म की आस्था आहत हुई है। वायरल विडियो में दिख रहे व्यक्ति द्वारा गोवंश के साथ की गई क्रूरता अपराध की श्रेणी में आती है एवं समाज में रोष का वातावरण है, अतः अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से उदय शुक्ला विहिप प्रखंड मंत्री , क्रपांशु श्रीवास प्रखंड संयोजक बजरंगदल , शिवम गुप्ता प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख, ब्रजेश कुशवाहा नगर मिलन केन्द्र प्रमुख , रोहित कुशवाहा , बाबू साहू , श्रीकांत प्रजापति , मनीष कुशवाहा एवं सेकडो की संख्या में विहिप बजरंगदल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।