Thursday, March 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का पंचांग एवम राशिफल 06-08-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
August 6, 2024
in आज का राशिफल
0
आज गुरु मंगल योग के साथ रवि योग, ऐन्द्र योग और मूल नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है जिसके प्रभाव से मिथुन, सिंह, कन्या, वृश्चिक और धनु राशियों पर रहेगी महालक्ष्मी की विशेष कृपा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

*आज त्रिग्रही योग के साथ लक्ष्मी नारायण योग, वरीयान योग और मघा नक्षत्र का शुभ संयोग के प्रभाव से मिथुन, कर्क, कन्या, तुला और वृश्चिक राशियों के लिए दिन और रात मंगल ही मंगल होगा।‌ आज मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।*
———————————
*आज 6 अगस्त दिन मंगलवार को सावन मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि भी है और आज त्रिग्रही योग के साथ लक्ष्मी नारायण योग, वरीयान योग और मघा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, चंद्रमा का संचार सूर्य का राशि सिंह में संचार कर रहे जहां पहले से ही शुक्र और बुध ग्रह विराजमान हैं। सिंह राशि में शुक्र, बुध और चंद्रमा की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। जिससे दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का फायदा मिथुन, कर्क, कन्या, तुला और वृश्चिक राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को भाग्य की अनुकूलता से हर कार्य से सफलता मिलेगी और पुरानी यादों से मन में प्रसन्नता रहेगी। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और पवन पुत्र हनुमान की भी कृपा बनी रहेगी, जिससे इन राशियों के जीवन में मंगल ही मंगल होगा। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:53 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 03:45 से 05: 24 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। जिससे आज मेष राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा दिला सकते हैं। वृष राशि के लोगों को सितारों का साथ और मन मुताबिक उपलब्धि मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों के दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी। कर्क राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। कन्या और मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण अधिकार मिल सकते हैं। धनु राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा और नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा।*

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज मंगलवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…..*

*मेष* – पॉजिटिव- आज आप दिनभर ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। सामाजिक स्तर पर भी आपकी मधुर छवि रहेगी। फाइनेंस संबंधी कार्य परिवार जनों के सहयोग से बेहतरीन रूप से हल हो जाएंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती हैं।
नेगेटिव- किसी भी विवादित स्थल पर अपनी उपस्थिति ना रखें तथा अपने जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण लाए। खर्चो पर भी काबू रखना जरूरी है। वरना बजट गड़बड़ा जाएगा। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना ही उचित रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में फायदा मिलने की पूरी संभावना है, लेकिन लेनदेन में सावधान रहना होगा। चिटफंड कंपनियों में निवेश करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की नाराजगी से बचने के लिए समय पर काम करना होगा।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बनाकर रखने की जरूरत है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। नियमित रूप से व्यायाम और योगा करते रहें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

*वृष* – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। इस बेहतरीन समय का सम्मान करें और उद्यमशील रहे। इससे खुद में आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आपकी कार्य क्षमता भी बढ़ेगी। युवाओं को मन मुताबिक उपलब्धि मिल सकती है।
नेगेटिव- वाद-विवाद की स्थितियों से दूर रहे और अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर ही ध्यान दें। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। विद्यार्थियों का दोस्तों के साथ अधिक समय व्यतीत होने कारण पढ़ाई में व्यवधान हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कार्यों में गति आएगी। वर्तमान परिस्थितियों में भी सकारात्मक बदलाव होगा। लेकिन स्टाफ से संबंधित अभी समस्याएं बनी रहेगी। संयम बनाकर ही रखें। समय अनुसार परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- मौसम के बदलाव की वजह से सिर में दर्द, चक्कर आना जैसी दिक्कत महसूस हो सकती हैं। परंतु चिंता की कोई बात नहीं है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

*मिथुन— राशि वालों के लिए मंगलवार का उपाय………*

*शुभ फलों की प्राप्ति के लिए लाल वस्त्र पहनें या लाल कपड़े पहनें। साथ ही हनुमानजी को गुड़ व चने का भोग लगाएं।*

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। आज रिश्तेदारों तथा दोस्तों के साथ मेल-मुलाकात और मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। आप सभी चिंताओं को छोड़कर हल्के-फुल्के मूड में रहेंगे। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर बहुत अधिक गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- बच्चों की समस्याओं का समाधान करने में उनका सहयोग करना जरूरी है। ध्यान रखें कि वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों के प्रयोग से संबंध खराब भी हो सकते हैं। परंतु परेशान ना हो, जल्दी ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में अभी आप अपने कार्य पर अधिक ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं। जिस वजह से कुछ रुकावटें आएंगी। समय की चाल जल्दी ही आपके अनुकूल होगी। भविष्य की योजनाओं को अभी स्थगित रखते हुए वर्तमान कार्य प्रणाली पर ही ध्यान दें।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी खुशखबरी भी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- आलस और लापरवाही की वजह से सुस्ती बनी रहेगी। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन के लिए व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*कर्क– राशि वालों के लिए मंगलवार का उपाय………..*

*कष्टों से मुक्ति के लिए 11 पीपल के पत्ते साफ करके उन पर चंदन से श्रीराम लिखें और फिर उनको हनुमानजी को अर्पित कर दें।*

पॉजिटिव- प्रॉपर्टी संबंधित रुका काम किसी दोस्त की मदद से पूरा कर लें। आपको सफलता मिलेगी। इस समय भाग्य आपके लिए उत्तम परिस्थितियां बना रहा है। सरकारी काम भी सहजता से बन जाएंगे।
नेगेटिव- किसी वजह से मन असंतुलित रह सकता है। सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। माता-पिता का मान-सम्मान बनाए रखें। कोई नजदीकी संबंधी ही आपकी मुसीबत का कारण भी बन सकता है।
व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस में बेहतर डील होने की संभावना है। किसी कर्मचारी की नकारात्मक गतिविधि से वातावरण दूषित हो सकता है। आपके किसी विशेष प्रोजेक्ट पर उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन और सहयोग रहेगा।
लव- घर में जीवन साथी की मदद से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। उचित आराम ले तथा पॉजिटिव माहौल बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

*सिंह* – पॉजिटिव- आज अधिकतम समय अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा। अगर प्रॉपर्टी आदि से संबंधित कोई कार्य रुका हुआ है, तो आज उससे संबंधित गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में भी आपका रुझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- आर्थिक गतिविधियों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें तथा अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। गुस्सा व जल्दबाजी करना आपके बनते कार्यों को बिगाड़ सकता है।
व्यवसाय- कामकाज में कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। मीडिया तथा एडवर्टाइजमेंट संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बहुत अधिक संभालकर रखें। किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना उचित नहीं है।
लव- घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। लव पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमियां आ सकती है।
स्वास्थ्य- अपने अंदर उर्जा व आत्म बल की कमी महसूस कर सकते हैं। योगा और मेडिटेशन में भी कुछ समय जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

*कन्या– राशि वालों के लिए मंगलवार का उपाय………….*

*विवादों से मुक्ति के लिए हनुमानजी के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें और 11 परिक्रमा करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ और हनुमान मंत्रों का जप करें।*

पॉजिटिव- आपके अपने ही प्रयासों से अधिकांश कार्य आसानी से बनते जाएंगे। आपको ऐसा महसूस होगा कि शायद कोई दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। ज्यादा फायदे की संभावना नहीं है, लेकिन अपना बजट संतुलित रखने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- लोगों के साथ मेलजोल रखते समय अपनी गरिमा बनाए रखें। व्यर्थ की बहसबाजी में ना पड़े। किसी भी कार्य में ज्यादा जोखिम न उठाएं। किसी संबंधी के ईर्ष्यालु व्यवहार की वजह से आपका मन अशांत रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी सभी काम योजनापूर्ण तरीके से निपट जाएंगे। साथ ही कुछ नई गतिविधियों को लेकर भी रुचि जागृत होगी। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण अधिकार मिलने की संभावना है, लेकिन दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें।
लव- दांपत्य संबंध सुमधुर रहेंगे। घर में सुकून भरा और खुशनुमा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- असंतुलित खान-पान और दिनचर्या की वजह से पेट खराब रह सकता है। गैस और वायु की समस्या भी परेशान करेंगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

*तुला– राशि वालों के लिए मंगलवार का उपाय…………..*

*‌‌भाग्य वृद्धि के लिए हनुमानजी के सामने एक जल का पात्र रखें और 21 दिनों तक हनुमान बाहुक का पाठ करें। पाठ के बाद हर रोज जल को ग्रहण करें और दूसरे दिन दूसरा जल रखें।*

पॉजिटिव- आप अपने कर्तव्य और कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे तथा पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा। आपकी योग्यता व क्षमता की लोग सराहना करेंगे।।
नेगेटिव- सरकारी मामलों में जोखिम लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। साथ ही अपनी गतिविधियों और योजनाओं के बारे में किसी से भी बातचीत ना करें। कुछ अड़चनें बनी रहेंगी। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी जिम्मेदारियों को निभाने में आपकी ही विशेष भूमिका रहेगी। प्रॉपर्टी के व्यवसाय में डील करते समय पेपर संबंधी जांच-पड़ताल ठीक से कर ले। इससे आप किसी बड़ी परेशानी में आने से बच जाएंगे। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- किसी नजदीकी मित्र के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर होगा। लव अफेयर्स और अधिक प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- आपकी उत्तम दिनचर्या व खानपान की वजह से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप ऊर्जा व आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

*वृश्चिक– राशि वालों के लिए मंगलवार का उपाय………..*

*मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान मंदिर में नारियल रखना शुभ रहेगा।*

पॉजिटिव- परिवार के साथ किसी धार्मिक तथा मनोरंजन संबंधी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सकारात्मक और फायदेमंद रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही परेशानी से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। जीवन में सब कुछ होते हुए भी कुछ खालीपन सा महसूस होगा। स्वयं को व्यस्त रखें। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर कुछ समय व्यतीत करना आपको सुकून देगा।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी नई गतिविधियों को स्थगित रखें। वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। इस समय कोई भी कार्य बहुत अधिक ध्यान पूर्वक कार्य करने की जरूरत है। काम ज्यादा होने से घर में बेटाइम ऑफिस का काम करना पड़ सकता है।
लव- घर के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर परिवारजनों के साथ योजनाएं बनेंगी। युवाओं के प्रेम संबंधों में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- मौसम में आ रहे बदलाव की वजह से बुखार और आलस सुस्ती जैसी स्थिति रहेगी। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें तथा आयुर्वेदिक इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

*धनु* – पॉजिटिव- किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने के लिए सही समय है। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद और सहयोग बना रहेगा। जिससे आपकी परेशानियों का भी हल मिलेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की चिंता दूर होगी।
नेगेटिव- अपनी भावनाओं पर काबू रखें तथा किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना शांतिपूर्ण तरीके से करें। गुस्से और आक्रोश की वजह से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई से संबंधित परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में फायदेमंद स्थिति बन रही है। साझेदारी संबंधी कारोबार में पारदर्शिता रखने से व्यवसाय में गति आएगी। बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा आपकी तरक्की की भी संभावना है। भागदौड़ ज्यादा रहेगी।
लव- परिवार में आपसी संबंध से बनाए रखना जरूरी है। अपने व्यवहार को संयमित तथा सकारात्मक बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- अपनी सामर्थ्य से अधिक मेहनत ना करें। काम की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मानसिक और शारीरिक थकान हावी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

*मकर* – पॉजिटिव- आज किसी पारिवारिक समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी और अपने दायित्वों को आप बखूबी निर्वहन करेंगे। अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने के लिए स्वार्थी होना पड़े, तो कुछ भी अनुचित नहीं है। भविष्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव- अपने निजी जीवन में किसी का हस्तक्षेप ना होने दें और न ही किसी की सलाह पर आंख बंदकर के भरोसा करें। खर्चों के मामले में संभलकर चलने की जरूरत है। घर में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करते समय वास्तु सम्मत नियमों का भी प्रयोग अवश्य करें।
व्यवसाय- बिजनेस के अधूरे काम निपटाने के लिए अच्छा समय है। नए एग्रीमेंट मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों द्वारा भी आपको उचित मदद मिल सकती हैं। अगर पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय शुरू करने की योजना है, तो पेपर वर्क अच्छी तरह कर ले।
लव- वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे तथा पारिवारिक वातावरण सुख-शांति से परिपूर्ण रहेगा। प्रेम प्रसंग में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज संबंधी समस्या से राहत पाने के लिए उचित इलाज ले। क्योंकि इसकी वजह से और भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

*कुंभ* – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या में कुछ नयापन अथवा बदलाव लाने से आप प्रफुल्लित महसूस करेंगे। किसी निजी समस्या के समाधान से राहत मिलेगी। आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। राजनीतिक तथा सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
नेगेटिव- समय अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लाएं। ओवर कॉन्फिडेंस और ईगो आपके लिए नुकसानदायक रहेंगे। फिजूलखर्ची से परहेज करें तथा बजट का ध्यान रखें। महिलाएं छोटी-छोटी बातों में तनाव लेने की वजह से अपना स्वास्थ्य प्रभावित कर लेंगी।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में अत्यधिक कार्यभार की वजह से व्यस्तता रहेगी तथा कामयाबी भी हासिल होगी। मार्केटिंग संबंधी काम और पेमेंट कलेक्ट करने में समय लगाएं। विदेश से जुड़े बिजनेस में काम कर रहे लोगों के लिए अच्छा समय है।
लव- परिवारजनों के साथ मनोरंजन और मौज मस्ती में उचित समय व्यतीत होगा। आपसी संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- मौसम में परिवर्तन की वजह से कुछ आलस व ऊर्जा में कमी महसूस कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

*मीन* – पॉजिटिव- घर के बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। कुछ समय धार्मिक, सामाजिक संबंधित गतिविधियों में व्यतीत करें। इससे आत्मिक व मानसिक शांति प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में भी निवेश आदि करने के लिए दिन अति उत्तम है।
नेगेटिव- लेनदेन अथवा उधारी के मामलों में विशेष रुप से सावधान रहने की जरूरत है। विद्यार्थी सोशल मीडिया तथा मित्रों के साथ घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ ना करें। अपनी भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों पर नियंत्रण रखने से आप उचित निर्णय ले पाएंगे।
व्यवसाय- कारोबार में फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। कारोबारी महिलाएं खासतौर से अपने बिजनेस पर ध्यान रखें। मनोरंजन तथा सौंदर्य प्रसाधन संबंधी व्यवसाय विशेष रुप से तरक्की में रहेंगे। नौकरी में आपको कोई खास अथॉरिटी मिलने वाली है।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य और मधुरता बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों के कारण प्रेम संबंधों के उजागर होने की आशंका है।
स्वास्थ्य- पेट से संबंधित किसी प्रकार की दिक्कत हो सकती है। अपने खान-पान को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

Previous Post

बोले शिवराज – मुझे छेड़ो मत, मुझे छेड़ोगे तो छोडूंगा नहीं

Next Post

महाबली हनुमान का न्यायाधीश अवतार

Next Post
महाबली हनुमान का न्यायाधीश अवतार

महाबली हनुमान का न्यायाधीश अवतार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In