आज हरियाली तीज के दिन परिधि योग, शिव योग और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का शुभ संयोग के प्रभाव से वृषभ, सिंह, धनु, कुंभ और मीन राशियों के जीवन में चल रहे कष्ट, विघ्न और परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आइए जानते हैं आज बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
आज 7 अगस्त दिन बुधवार को सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है पर हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। हरियाली तीज के दिन परिधि योग, शिव योग और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हरियाली तीज के दिन बन रहे शुभ योग का लाभ वृषभ, सिंह, धनु, कुंभ और मीन राशियों को मिलेगा। इन राशियों की धन दौलत में वृद्धि देखने को मिलेगी और परिवार के सदस्यों का हर कदम पर सपॉर्ट मिलेगा। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति अनुकूल रहेगी और गौरी पुत्र गणेश का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा, जिससे इन राशियों के जीवन में चल रहे कष्ट, विघ्न और परेशानियों से मुक्ति मिलेगी, चंद्रमा कन्या राशि पर संचार करने कर रहा हैं।आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है। राहुकाल दोपहर 12:26 से 02:06 मिनट तक रहेगा। आज धनु राशि वालों की प्रॉपर्टी की समस्या सुलझेगी, जिससे मिथुन राशि वालों के दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। रुका पैसा मिलने के भी योग हैं। कन्या राशि वालों के बिजनेस के काम ठीक तरह से चलते रहेंगे। आर्थिक समस्याएं भी ठीक हो जाएंगी, तुला राशि वालों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। रुका पैसा मिलने की संभावना है। धनु राशि वालों की प्रॉपर्टी की समस्या सुलझेगी। नौकरी में टारगेट पूरे होने की संभावना है।रुके काम पूरे करने के लिहाज से कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा समय है। इनके अलावा कर्क राशि वालों के पैसों के लेनदेन में विवाद होने की आशंका है। ऑफिस में राजनीति हो सकती है। वहीं, बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा।
डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज बुधवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
*मेष* – पॉजिटिव- व्यस्ततम दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने से आपको सुकून और राहत मिलेगी तथा आप तरोताजा महसूस करेंगे। युवाओं को अपने किसी सराहनीय कार्य की वजह से तारीफ मिलेगी। अन्य गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। ये समय धैर्य और संयम रखने का है, क्योंकि गुस्से और डांट-फटकार से परिस्थितियां और बिगड़ेगी। अपने नजदीकी संबंधियों के साथ सकारात्मक वार्तालाप रखें।
व्यवसाय- बिजनेसे के कागज व्यवस्थित रखें। शेयर बाजार और कमोडिटी में सोच-समझकर निवेश करें। सरकारी मामला अटका हुआ है, तो किसी प्रभावशाली इंसान की मदद से सुलझाने की कोशिश करें। ऑफिस की गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान जैसी स्थिति से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
*वृषभ– राशि वालों के लिए बुधवार का उपाय………*
*बाधाओं और रोगों से मुक्ति के लिए बुधवार को किन्नरों को हरे वस्त्र दान करें और मंदिर या जरूरतमंद को हरी मूंग का दान करें।*
पॉजिटिव- आज का दिन घर की देखरेख और शॉपिंग आदि में ही व्यतीत हो जाएगा। विशिष्ट लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। तथा किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा और किसी खास नतीजे पर भी पहुंचेंगे।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों और क्रियाकलापों में समय नष्ट ना करें। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में आपको कई जानकारियां मिलेंगी। मन में अशांति और तनाव जैसी स्थिति रह सकती। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस में बदलाव करने की बजाय मौजूदा कामों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव ज्यादा रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें।
स्वास्थ्य- पॉल्यूशन तथा ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। त्वचा संबंधी एलर्जी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8
*मिथुन* – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद रहेगी। आप पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को संपन्न करेंगे और सफल भी होंगे। बच्चे भी अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रता रखेंगे। धन संबंधी मामलों में भी नियमितता बनी रहेगी।
नेगेटिव- खुद को व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में ही व्यस्त रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना आपके लिए भी परेशानियां खड़ी कर सकता है। गुस्सा या चिड़चिड़ापन भी हावी रहेंगे। आप अपनी एनर्जी को सकारात्मक दिशा में लगाएं।
व्यवसाय- बिजनेस के मामलों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। मीडिया और इंटरनेट के जरीये नई जानकारियां मिल सकती हैं। इससे आप अपने बिजनेस को तेजी दे पाएंगे। रुका पैसा मिल सकता है।
लव- विवाहित लोगों को घर की व्यवस्था बनाए रखने का सहयोग करना जरूरी है। अपने लव पार्टनर के साथ मूवी अथवा लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बनाएं।
स्वास्थ्य- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूरी बनाकर रखें। वाहन का इस्तेमाल भी सावधानी से करें। इस समय चोट लगने जैसी आशंका बन रही है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
*कर्क* – पॉजिटिव- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का ग्रह गोचर बेहतरीन परिस्थितियों बना रहा है। परंतु यह भी ध्यान रखें, कि समय के साथ किए गए कार्यों के परिणाम भी उचित प्राप्त होते हैं। धार्मिक अथवा आध्यात्म गतिविधियों में समय व्यतीत करके प्रसन्नता मिलेगी।
नेगेटिव- कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना जरूरी है। संतान की किसी गतिविधि को लेकर चिंता रह सकती है। परंतु शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाना उचित रहेगा। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन को लेकर कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेना उचित रहेगा। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल बन सकता है।
लव- परिवार वालों के आपसी सामंजस्य से घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
*सिंह– राशि वालों के लिए बुधवार का उपाय…….*
*आर्थिक कष्टों से मुक्ति के लिए गणेशजी को सिंदूर अर्पित करें और हरे कपड़े में पांच मुट्ठी साबुत हरी मूंग बांधकर पोटली बना लें और उसे गणेश मंत्रों के साथ जल में प्रवाहित कर दें।*
पॉजिटिव- आज पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने तथा व्यवस्थित करने में ही दिनचर्या रहेगी। कुछ समय अपने मन मुताबिक रुचि के लिए भी जरूर व्यतीत करें, इससे रोजमर्रा की तनाव व थकान से राहत मिलेगी। युवा वर्ग को कोई बेहतरीन जॉब मिलने संबंधी सूचना मिलेगी।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से सावधान रहना जरूरी है। ऐसे लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों का ध्यान बाहरी गतिविधियों तथा मौज मस्ती में लगा रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में उचित व्यवस्था बनाए रखने तथा कर्मचारियों की मदद से कार्यप्रणाली बेहतर हो जाएगी। फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट हासिल होंगे। पार्टनरशिप संबंधित व्यवसाय में अधिक कार्यभार आपके ऊपर ही रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों के बीच प्रतिस्पर्धा की स्थिति रह सकती हैं।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना रखें। प्रेम संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर की जांच अवश्य कराएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
*कन्या* – पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उसका उचित समाधान मिलेगा। आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के समक्ष आपके विरोधी परास्त रहेंगे। किसी धार्मिक संस्था से जुड़ना तथा सहयोग करना आपको मानसिक सुकून देगा।
नेगेटिव- खर्चे बढ़ेंगे और इस समय उन पर कटौती भी संभव नहीं है। बाहरी व्यक्ति से झगड़ा तथा अनबन जैसी स्थिति भी बन रही हैं। बेहतर होगा कि फालतू बातों में ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्र चित्त रहें। अपनी सामर्थ्य से अधिक जिम्मेदारी अपने ऊपर ना लें।
व्यवसाय- बिजनेस के काम ठीक तरह से चलते रहेंगे। आर्थिक समस्याएं भी ठीक हो जाएंगी। सिर्फ अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरूरत है। पार्टनरशिप संबंधी प्लान पर तुरंत अमल करना फायदेमंद रहेगा।
लव- परिवार के साथ शॉपिंग तथा मौजमस्ती में सुख-शांति से परिपूर्ण समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उचित आराम ले और प्रसन्न रहें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7
*तुला* – पॉजिटिव- इस राशि के लोग आज अपनी योजनाओं को फलीभूत करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और सफलता भी मिलेगी। फोन कॉल अथवा संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई विशेष जानकारी भी मिलेगी। विद्यार्थियों तथा युवा वर्ग का शिक्षा व करियर से संबंधित कार्यों को लेकर जुनून रहेगा।
नेगेटिव- प्रैक्टिकल बने तथा भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों पर काबू रखें। ध्यान रखें, कि कुछ लोग आपकी इन बातों का नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। फालतू कार्यों में अपना समय बर्बाद ना करें। खर्चे अभी बरकरार रहेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। लेकिन कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर ले। उधार दिया हुआ पैसा या पेमेंट कलेक्ट करने के लिए दिन अनुकूल है।
लव- घर-परिवार में सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा, लेकिन इस बात से सावधान रहे, कि प्रेम संबंधों के उजागर होने से घर में कुछ तनाव भी रह सकता है।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल अथवा कंधों के दर्द से परेशान रहेंगे। इस समय व्यायाम और योगा को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ओरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
*वृश्चिक* – पॉजिटिव- अनुशासित तथा संतुलित रहे, साथ ही रूटीन भरी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने का भी प्रयास करें। इस वजह से कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी आपको आसानी होगी। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना उनके मनोबल को बनाएगा।
नेगेटिव- सपनों की दुनिया से निकलकर हकीकत का सामना करें। इससे आप अपने कार्यों पर सही तरीके से ध्यान दे पाएंगे। कभी-कभी क्रोध व जल्दबाजी की वजह से कोई काम बिगड़ सकता है। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक बनाकर रखें। इस समय खर्चे भी कुछ बढ़ेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में थकान की वजह से आलस्य न करें। बहुत मेहनत करने का समय है। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े बिजनेस में नए मौके मिलेंगे। ऑफिस में चल रही राजनीति से खुद को अलग रखें।
लव- घर-परिवार में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। घर में किसी बच्चे रूपी नए मेहमान के आने की शुभ सूचना भी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए देसी व आयुर्वेदिक चीजों का उपयोग अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
*धनु– राशि वालों के लिए बुधवार का उपाय ………….*
*मनोकामना पूर्ति के लिए सात बुधवार तक मूंग के लड्डुओं का भोग गणेशजी को लगाएं। इससे कुंडली में बुध की स्थिति भी मजबूत होती है।*
पॉजिटिव- आज बहुत अधिक जिम्मेदारियां बनी रहेगी। आप अपने आत्मविश्वास व मनोबल के सहारे किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम भी रहेंगे। घर के बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद घर-परिवार पर बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई समस्या हल होगी।
नेगेटिव- जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। इस समय अपना हौसला बनाकर रखना जरूरी है तथा अपने प्रयत्नों में भी बिल्कुल कमी ना आने दे। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से कोई ना कोई हल अवश्य निकाल लेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित ही रखें। साझेदारी के विषय में पार्टनर के साथ पारदर्शिता बनाकर रखना व्यवसाय में तरक्की देगा। कोई फैसला लेते समय अपने विचारों को प्राथमिकता दें। नौकरी में टारगेट पूरे होने की संभावना है।
लव- दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों पर तनाव में ना आए। अपने स्वभाव में परिपक्वता लाएं। लव पार्टनर के साथ कुछ समय व्यतीत करना संबंधों में मधुरता लाएगा।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर घर में चिंता की स्थिति रहेगी। उनके इलाज के लिए लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4
*मकर* – पॉजिटिव- किसी करीबी मित्र से मुलाकात सार्थक रहेगी। आप अपनी चतुराई और समझ से महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने की क्षमता रखेंगे। सामाजिक व धार्मिक क्रियाकलापों में भी आपका रुझान रहेगा। प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी गतिविधियां भी आगे बढ़ेंगी।
नेगेटिव- किसी बात को लेकर मन में तरह-तरह की शंकाएं रह सकती हैं। गंभीरता और धैर्य से समाधान निकालें तथा कुछ समय आत्म मनन में जरूर लगाएं। लेन-देन संबंधी किसी भी गतिविधि को स्थगित रखें या सोच-समझकर करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी भी बात को लेकर झगड़े में ना पड़े। कर्मचारियों की वजह से कुछ निराशा की स्थिति बन सकती है। नया काम शुरू करने की योजना है, तो तुरंत उस पर काम करें। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें, कि फाइनेंस संबंधी कोई कार्य गलत होने की आशंका है।
लव- किसी पारिवारिक सदस्य को विशेष सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में भी खुशी भरा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में रिश्ते को संभालना जरूरी है
स्वास्थ्य- बहुत अधिक अस्त व्यस्त दिनचर्या रहने की वजह से थकान और तनाव रहेगा। उचित आराम अवश्य लें। वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9
*कुंभ– राशि वालों के लिए बुधवार का उपाय………*
*आर्थिक उन्नति के लिए बुधवार को 7 साबुत कौड़ियां और एक मुट्ठी हरी मूंग दाल को हरे कपड़े में बांधकर मंदिर की सीढ़ियों पर रखें दें।*
पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों तथा सुधार संबंधी कार्यों में आपका समय व्यतीत होगा। आपकी पर्सनैलिटी में भी निखार आएगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी। किसी अटके हुए कार्य को पूरा करने का बेहतर समय है।
नेगेटिव- व्यक्तिगत अथवा पारिवारिक समस्या को लेकर कुछ चिंता रहेगी। धैर्य और शांति से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। फालतू बातों में समय व्यर्थ ना करके अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। इस समय कहीं भी आवाजाही करना उचित नहीं है।
व्यवसाय- प्रभावशाली व्यवसायिक लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। आपको व्यवसाय में नए ऑर्डर और एग्रीमेंट हो सकते हैं, इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को टूर पर जाना पड़ सकता है।
लव- घर में सुख-शांति और सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अपने सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार ना लें। इस वजह से सिर दर्द व माइग्रेन परेशान कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3
*मीन– राशि वालों के लिए बुधवार का उपाय……….*
*नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए बुधवार को सवा पाव मूंग उबालकर उसमें घी व शक्कर मिलाकर गाय को खिला दें।*
पॉजिटिव- समय बहुत महत्वपूर्ण और लाभदायक परिस्थितियां बना रहा हैं। इसका भरपूर सहयोग करें। आपकी कोई इच्छा भी पूरी होने वाली है। अगर कोई नया मकान या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं, तो आपका निर्णय बहुत ही उचित है। इस पर तुरंत अमल करें।
नेगेटिव- बाहरी गतिविधियों को लेकर थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। रिश्तेदारों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। कोई ऐसी बात मुंह से निकल सकती है जिस से संबंध खराब होने की आशंका है। बेहतर होगा, कि खुद को व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्त रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। पारिवारिक लोगों का मार्गदर्शन और योगदान आपके कार्यों में कुछ नई दिशा प्रदान कर सकता है। ऑफिस में फाइनेंस संबंधी कार्य बहुत ही ध्यान पूर्वक करें, क्योंकि कुछ गलतियां होने की आशंका है।
लव- पारिवारिक व्यवस्था बेहतर और सुखद बनाने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6













