अवैध हथियार फैक्ट्री संचालक सुखलाल विश्वकर्मा पूर्व से अवैध हथियार के अपराध में लिप्त
छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है अवैध हथियारों के श्रोत कट्टा निर्माण फैक्ट्री पर छापा मार कार्यवाही कर अवैध हथियार, अधवने हथियार, एवम निर्माण सामग्री जप्त कर संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है
थाना मातगुआ पुलिस को रात्रि रोड पेट्रोलिंग के द्वारा ग्राम नीमटोरिया बुदोर में अवैध हथियार बनाकर बेचने संबंधी सूचना प्राप्त हुई।
थाना महत्वपूर्ण पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम नेमटोरिया बुदोर पहुंचकर संबंधित स्थान पर विधिवत छापामार कार्यवाही की।
सुखलाल विश्वकर्मा अवैध हथियार देसी कट्टा निर्माण का काम कर रहा था उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस घेराबंदी की वजह से उसको पकड़ लिया गया.
हथियार निर्माण सामग्री, औजार, हथियार कारतूस सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है।
फैक्ट्री संचालक सुखलाल द्वारा विक्रय किया हुआ हथियार 315 बोर का देसी तमंचा खरीददार त्रिलोक सिंह चौहान निवासी ग्राम नदिया थाना महाराजपुर को ग्राम परा चौकी के पास से गिरफ्तार कर जप्त किया गया।
आरोपी हथियार फैक्ट्री संचालक व विक्रेता तथा खरीददार के पास से एक 315 बोर का चालू देसी कट्टा, दो 315 बोर के कट्टे अधवने, एक 12 बोर का कट्टा अधबना, टेस्टिंग हेतु 315 बोर के दो खाली खोके, 12 बोर के दो जिंदा कारतूस एवं पांच खाली खोखे, दो अधबने बैरल, 15 नग स्प्रिंग, एक लोहे का वाक, दो लोहे की रेती आरी ब्लेड, ड्रिल मशीन व छेद करने की मशीन प्लास एवं अन्य औजार सहित लोहे की लोहे की चादर का टुकड़ा जप्त किया गया।
अवैध हथियार फैक्ट्री संचालक व विक्रेता तथा खरीददार के विरुद्ध आयुक्त अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
अवैध हथियार फैक्ट्री संचालक सुखलाल विश्वकर्मा के विरुद्ध पूर्व से भी अवैध हथियार संबंधी दो अपराध दर्ज हैं।
दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज कर जेल भेजा जा रहा है अवैध हथियार फैक्ट्री छापामार कार्रवाई में एसडीओपी बिजावर शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मातगुवां उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, सहायक उप निरीक्षक धनीराम तिवारी, प्रधान आरक्षक राजेंद्र तिवारी, मुकेश कुशवाहा , राममिलन, ओमप्रकाश, जयचंद, आरक्षक अंकित सोनी, कुलदीप, सत्यनारायण, देवी चरण, पंकज, सुभाष, रवि परसरिया, दिलीप एवं महिला आरक्षक साक्षी की मुख्य भूमिका रही।
जनपथ दर्शन न्यूज चैनल के लिए चैनल हेड मनेन्दु पहारिया की रिपोर्ट।












