कलेक्टर ने आकांक्षी ब्लॉक अंतर्गत सभी मानकों में प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश
कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने आकांक्षी ब्लॉक बक्सवाहा अंतर्गत संपूर्णता अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जैसवाल ने सीएमएचओ को बच्चों के टीकाकरण को 100 प्रतिशत पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए। एएनसी को 100 प्रतिशत करने के लिए भी निर्देशित किया। कृषि अधिकारी को सॉइल हेल्थ कार्ड को बाटने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने कहा बिना फर्टिलाइजर इस्तेमाल किए ऑर्गेनिक फॉर्मिंग की तरफ एक ऐसे ग्राम को चिन्हित कर उसको 100 प्रतिशत सैचुरेशन तक पहुंचाएं। उन्होंने 1 से 7 अगस्त में पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें महिला बाल विकास अधिकारी को अलग अलग कार्यक्रम करवाने के निर्देश दिए। साथ ही आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को भी सम्मिलित करने उनके अच्छे कार्यों को हाइलाइट करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने आने वाले 8 सितंबर को नेशनल लिटरेसी डे मनाए जाने के लिए ड्रॉप आउट हुए बच्चों को किताब बांटने के लिए निर्देश दिए। मॉडल फेयर प्राइस शॉप (राशन) के ऊपर भी कम करने के लिए निर्देशित किया गया। नीति आयोग सीईओ की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कांफ्रेंस में निर्देश दिए गए की जिले के एस्पिरेशनल ब्लॉक में रात्रि चौपाल करें। अपने जिले के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला बाल विकास सहित सभी 6 इंडीकेटर पर विशेष रूप से ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया गया।













