*थाना बड़ा मलहरा पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब तस्करी करते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार*
*53 पेटी, 477 लीटर अवैध शराब, तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्कॉर्पियो कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए से अधिक जप्त*

छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब विक्रेता, संग्रह एवं तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर शराब जप्त की जा रही है।
विगत रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान थाना बड़ा मलहरा पुलिस को सागर कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से सागर तरफ अवैध शराब ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। थाना बड़ा मलहरा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घुवारा तिगैला के पास अस्थाई नाकाबंदी कर दी। सागर की ओर तेज गति से जा रही स्कार्पियो वाहन को रोका गया। वाहन चालक व अन्य व्यक्ति को नीचे उतारकर चेकिंग की गई। स्कॉर्पियो वाहन के अंदर भारी मात्रा में 53 पेटी अवैध शराब रखी मिली। स्कोर्पियो में सवार चालक सहित दो तस्कर आशीष अहिरवार ग्राम कांटी थाना क्षेत्र कोतवाली छतरपुर एवम मुकेश अहिरवार ग्राम कांटी थाना क्षेत्र कोतवाली छतरपुर
से अवैध शराब 53 पेटी जिसमें 40 पेटी लाल देसी मसाला, 13 पेटी प्लेन देसी शराब, 477 लीटर अवैध शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्कॉर्पियो कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए से अधिक जप्त कर आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों द्वारा उक्त अवैध शराब उपेंद्र राजा बुंदेला ग्राम कचारी थाना क्षेत्र बाजना की होना बताया।
*अवैध शराब तस्कर आशीष अहिरवार, मुकेश अहिरवार एवं अवैध शराब का स्रोत उपेंद्र राजा बुंदेला* तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 42 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दोनों आरोपियों को न्यायालय पेशकर जेल भेजा जा रहा है, अन्य आरोपी की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है।
अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र वर्मा, प्रधान आरक्षक सीता, आरक्षक रूद्र तोमर, रघुनाथ, राघवेंद्र, सतीश, एवं गोविंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जनपथ दर्शन न्यूज चैनल के लिए हरिओम अग्रवाल की रिपोर्ट।











