कढ़ाई में निरमा से ब्रश से रगड़कर महिला ने धोये कट्टे, वायरल हुआ वीडियो पहुंचा पुलिस के पास
एमपी के मुरैना जिले में एक महिला का ब्रश से रगड़ रगड़ कर कट्टे को धोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला कढ़ाई में निरमा के पानी को लेकर कपड़े धोने वाले ब्रश से कट्टे को रगड़-रगड़कर धो रही है। कट्टे को धोने के दौरान ही किसी ने महिला का वीडियो बना कर रिकॉर्ड कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया।
शक्ति कपूर अवैध हथियार का धंधा करता था और उसका पूरा परिवार इसमें लगा हुआ था। हालांकि, उसकी पत्नी का कट्टा साफ करते हुए वीडियो किसी ने बना लिया था। इसके बाद आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।
मध्य प्रदेश के मुरैना में एक वायरल वीडियो के जरिए पुलिस अवैध हथियार तस्कर तक पहुंच गई और दो तस्करों को गिरफ्तार भी कर लिया। शक्ति कपूर अवैध हथियार का धंधा करता था और उसका पूरा परिवार भी इसमें लगा हुआ था। उसकी पत्नी का कट्टा साफ करते हुए वीडियो किसी ने बना लिया और उसे वायरल भी कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।मध्य प्रदेश के मुरैना की पोरसा तहसील के गणेशपुरा गांव में आरोपी अवैध हथियार बनाने का काम करता था। उसकी पत्नी का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस उसके घर पहुंच गई। पुलिस को आता देख आरोपी ने अवैध हथियार और हथियार बनाने का सामान बोरे में भरा और भागने लगा।
हथियार और निर्माण सामग्री को लेकर भागते हुए शक्तिकपूर और उसके पिता बिहारीलाल को पुलिस ने पकड़ लिया। शक्तिकपूर के पास बोरी में एक 315 बोर की अधिया, एक 315 बोर का कट्टा, एक 32 बोर का कट्टा सहित कई अर्धनिर्मित हथियार और हथियार निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री और उपकरण जप्त किए गए है। तलाशी के दौरान घर में मोबाइल सहित अन्य सामान भी मिला। पुलिस ने शक्तिकपूर और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
महुआ थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी शक्तिकपूर से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश भी कर रही है कि आरोपी ने अवैध हथियार का निर्माण कर किस किस को हथियार को बेचा है। पुलिस पिता-पुत्र से पूछताछ कर रही है साथ ही यह जानने में जुटी है कि अवैध हथियारों का यह कारोबार कब से किया जा रहा है। अभी तक कितने हथियारों का निर्माण किया गया है। यह कहां-कहां बिक्री किए गए हैं। पुलिस इन दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तसले में रखे पानी से नवनिर्मित कट्टों को ब्रश से चमकाते हुये महिला दिखाई दे रही है। इस वायरल वीडियो की जांच करते-करते पुलिस के सूत्र जिले के पोरसा तहसील क्षेत्रान्तर्गत महुआ थाना परिक्षेत्र में स्थित गणेशपुरा गांव निवासी शक्ति कपूर उर्फ छोटू सखबार तक पहुंच गये। आरोपी को पुलिस के आने की सूचना मिली तो वह अपने घर से अवैध हथियार सहित निर्माण सामग्री और उपकरण को लेकर बाइक पर भागने लगे। पुलिस ने गांव के बाहर शक्ति कपूर और उसके पिता बिहारीलाल सखबार का पीछा किया। इस दौरान दोनों वाहन से गिर पड़े। हल्के घायल होने के बावजूद भी भागते हुये दोनों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।











