आज अनुराधा नक्षत्र, वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, ब्रह्म योग, ऐन्द्र योग और विशाखा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिसके प्रभाव से वृषभ, सिंह, तुला, धनु और मकर राशियों के जातकों को आश्चर्यजनक परिणाम मिलने से उत्साह बढ़ेगा आइए जानते हैं शेष राशियों के लिए कैसा रहने वाला है दिन।
आज 13 अगस्त दिन मंगलवार को सावन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि फिर नवमी तिथि रहेगी. सुबह 10:45 तक रहेगी, आज अनुराधा नक्षत्र वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, ब्रह्म योग, ऐन्द्र योग और विशाखा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का लाभ वृषभ, सिंह, तुला, धनु और मकर राशियों को मिलेगा। इन राशियों को आश्चर्यजनक परिणाम मिलने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। वृषभ, सिंह, तुला, धनु और मकर राशियों को कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के आजमाने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति अनुकूल रहेगी और पवनपुत्र हनुमानजी की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे इन राशियों के जीवन में मंगल ही मंगल बना रहेगा।आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11: 59 से 12:52 मिनट तक और राहुकाल दोपहर 15:41 से 17:20 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक पर संचार कर रहा हैं। आज वृष राशि वालों को ऑनलाइन बिजनेस में फायदा मिलने के योग हैं। मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। मिथुन राशि के लोगों को उपलब्धियां मिल सकती हैं। कमीशन वाले बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। सिंह राशि वालों के वित्तीय मामलों में सुधार होगा। कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मीन राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। कामकाज पूरे होंगे। इनके अलावा मकर और कुंभ राशि वालों के कामकाज में रुकावट आने की आशंका है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा।
डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज मंगलवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन….
*मेष* – पॉजिटिव- किसी करीबी इंसान की समस्या सुलझाने में आप मदद करेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। आपकी दिनचर्या अपने कामों को तय समय पर पूरा करने में मदद करेगी। दोस्तों से मुलाकात भी हो सकती है।
नेगेटिव- गुस्से और आवेश ज्यादा होने से नुकसान होगा। जिससे मन में किसी के प्रति नकारात्मक भाव उठ सकते हैं। अप्रिय गतिविधियों में ध्यान ना दें। धार्मिक गतिविधियों पर खर्चों की अधिकता रहेगी। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहें।
व्यवसाय- कुछ कारोबारी समस्याएं रहेंगी। अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली को बेहतर करने के लिए मनन-चिंतन करें। इससे आपको मार्गदर्शन मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रोजेक्ट पूरा करने में सहयोगियों की मदद लेनी पड़ सकती है।
लव- परिवार में सुख-शांति रहेगी। जीवन साथी के साथ वैचारिक मतभेद समय रहते सुलझा ले। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार और तनाव का असर ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकता है। अपनी नियमित जांच भी करते रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
*वृषभ राशि—के लिए मंगलवार का उपाय……….*
*भाग्य वृद्धि के लिए हनुमानजी के सामने एक जल का पात्र रखें और 21 दिनों तक हनुमान बाहुक का पाठ करें। पाठ के बाद हर रोज जल को ग्रहण करें और दूसरे दिन दूसरा जल रखें।*
पॉजिटिव- कुछ समय अपनी रूचि पूर्ण तथा व्यक्तिगत कार्यों में जरूर व्यतीत करें। इससे आप अपने आपको उर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। फाइनेंस संबंधी गतिविधियां समय पर निपटाने से फायदा होगा।
नेगेटिव- सावधानी रखने का समय है। युवा वर्ग व्यर्थ की मौजमस्ती में पड़कर अपने करियर के साथ खिलवाड़ ना करें। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। इस समय अपने बजट का भी ध्यान रखना आवश्यक है। अनावश्यक खर्चे परेशान कर सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी जानकारियां हासिल करनी जरूरी है। मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में फायदे के योग हैं। आपको मेहनत के बेहतर नतीजे भी मिलेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को कोई खास कार्यभार संभालना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय दूरी अवश्य बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज ही रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6
*मिथुन* – पॉजिटिव- अनुकूल समय है, लेकिन मेहनत करेंगे तो ही पूरी तरह सफल हो पाएंगे। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना है, तो आज ये काम हो सकता है।
नेगेटिव- सहज रहें। कभी-कभी आपके ज्यादा दखल की वजह से घर के सदस्य परेशान हो सकते हैं। संतान की गतिविधियों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है, कड़ी नजर रखे और उनका मार्गदर्शन करते रहे।
व्यवसाय- उपलब्धियां इंतजार कर रही हैं। व्यवसायिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। कमीशन वाले बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। वर्किंग महिलाओ के लिए विशेष तौर पर लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यक्तिगत कारणों की वजह से तनाव हावी हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2
*कर्क* – पॉजिटिव- आपकी सुव्यवस्थित दिनचर्या की वजह से सभी गतिविधियां बेहतरीन तरीके से पूरी होती जाएंगी। घर के रखरखाव तथा सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में खुशनुमा दिन व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिलेगी।
नेगेटिव- युवा लोग आत्म संतुलित और संयमित रहे तथा जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय ना ले। इस की वजह से उनके करियर में व्यवधान आ सकता है। किसी नजदीकी संबंधी के साथ छोटी सी बात को लेकर अनबन होगी। जिसका नकारात्मक असर आपकी पारिवारिक सुख-शांति पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर कुछ ना कुछ समस्याएं रहेंगी। इस समय जमकर मेहनत करने की जरूरत है। स्टॉक मार्केट जैसी गतिविधियों में फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। प्रॉपर्टी के कार्यों में भी ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें। नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद में ना पड़े।
लव- वैवाहिक संबंधों में गलतफहमी को लेकर कुछ तकरार आ सकती है। ध्यान रखें, कि घर की बातें बाहर ना निकले। प्रेम संबंधों में स्वार्थ की भावना ना रखें।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और सिरदर्द जैसी समस्या से बचने के लिए नियमित व्यायाम और योगा जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7
*सिंह राशि— के लिए मंगलवार का उपाय…………*
*विवादों से मुक्ति के लिए हनुमानजी के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें और 11 परिक्रमा करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ और हनुमान मंत्रों का जप करें।*
पॉजिटिव- अपने अंदर परिपक्वता लाएं और धैर्य रखें। इससे आपके कई उलझे हुए कामों को व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। अगर घर की आंतरिक परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है, तो अनुकूल समय है, उस पर गंभीरता से विचार करें।
नेगेटिव- किसी कार्य के बनते-बनते अचानक व्यवधान आ सकते हैं। जिससे आपको लगेगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा। परंतु अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। जल्दबाजी के चक्कर में आप कुछ काम अधूरे छोड़ सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी नई कार्यप्रणाली शुरू करने से पहले उस पर अच्छे से सोच-विचार करने और समय लगाने की जरूरत है। वित्तीय मामलों में सुधार होगा। फाइनेंस संबंधित कामों में हालात सामान्य रहेंगे।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के मध्य अहम आ जाने से संबंध खराब हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य रखें। थकान और बदन दर्द जैसी शिकायत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
*कन्या* – पॉजिटिव- कुछ ना कुछ समस्याएं रहेंगी। परंतु आप अपनी योग्यता और प्रतिभा द्वारा परिस्थितियों का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। स्वयं का विकास करने के लिए व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों में व्यस्त रहें।
नेगेटिव- अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। बिना सोचे-समझे दूसरों का अनुसरण करना आपको नुकसान दे सकता है। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरी में तरक्की के उत्तम योग बन रहे हैं। आपकी ईमानदारी तथा उचित कार्य प्रणाली अधिकारियों को पसंद करेंगी। नौकरीपेशा महिलाओं को कोई खास अथॉरिटी मिलेगी।
लव- पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित और शांतिपूर्ण रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध किसी प्रकार की परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लापरवाही में ना लें। शीघ्र ही इलाज करना जरूरी है। साथ ही परंपरागत इलाज को भी प्राथमिकता पर रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
*तुला राशि— के लिए मंगलवार का उपाय…….*
*कष्टों से मुक्ति के लिए 11 पीपल के पत्ते साफ करके उन पर चंदन से श्रीराम लिखें और फिर उनको हनुमानजी को अर्पित कर दें।*
पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति से प्रतिष्ठा और मान-सम्मान रहेगा। जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, आज उसके अनुकूल परिणाम हासिल हो सकते हैं। आप अपनी वाकपटुता से किसी समस्या का भी शीघ्र ही समाधान पा लेंगे।
नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को और अधिक बेहतर बनाएं। इससे आपसी संबंधों में और अधिक मजबूत आएगी। इस समय ना तो किसी को पैसा उधार दे और ना ही कोई वादा करें। अगर किसी योजना में निवेश करने का विचार है, तो जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना ले।
व्यवसाय- बिजनेस में ग्राहकों से विवाद हो सकता है। सहयोगियों और कर्मचारियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। इस समय काम से जुड़ी हर छोटी बात पर भी ध्यान देना जरूरी है। सरकारी नौकरी में कुछ दिक्कतें रहेंगी।
लव- पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामान्य से रहने से घर में भी सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध मधुर और मर्यादित बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- पॉल्यूशन भीड़ भाड़ जैसे स्थानों पर जाने से परहेज रखें। एलर्जी और घबराहट की समस्या रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा उचित आहार लें।
भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 4
*वृश्चिक* – पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही समस्या रिश्तेदारों तथा परिवार के लोगों के सहयोग से हल होगी। घर के बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। उनका आशीर्वाद व स्नेह घर के माहौल को और अधिक सुखद बनाएगा।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियों से घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। तनाव में आकर किसी के साथ भी वाद-विवाद में ना उलझे, क्योंकि इसकी वजह से आपके कई बनते कार्यों में रुकावट आ सकती है। युवा अपने भविष्य को लेकर फोकस रहे।
व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार करे और जल्दबाजी की बजाए बहुत ही संजीदगी तथा गंभीरता से काम करे। कोई भी छोटे बड़े निर्णय लेते समय किसी का मार्गदर्शन व सहयोग लेना उचित रहेगा। नौकरी में अधिकारियों तथा सहकर्मियों के साथ संबंध और अधिक मधुर बनेंगे।
लव- पारिवारिक जनों का आपस में बेहतरीन सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- काम के साथ-साथ उचित आराम भी लेना आवश्यक है। आज शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस होगी। कुछ समय उत्तम साहित्य को भी पढ़ने में व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
*धनु राशि—-के लिए मंगलवार का उपाय….…….*
*शत्रुओं और बाधा मुक्ति के लिए मंगलवार को व्रत करें और 21 दिन तक एक ही जगह पर हनुमान मंदिर में बजरंग बाण का पाठ करें।*
पॉजिटिव- प्रैक्टिकल सोच रखें। आपका संतुलित और व्यापारिक रवैया आपको लाभदायक स्थितियां प्रदान करेगा। कुछ समय एकांत अथवा किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना आपको पुनः ऊर्जावान बनाएगा। भविष्य को लेकर भी कोई विचार-विमर्श होगा।
नेगेटिव- किसी गलतफहमी अथवा मुद्दे को लेकर नजदीकी रिश्तेदार अथवा संबंधी के साथ कहासुनी होने की आशंका है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या रखकर भूलने से घर मे तनावपूर्ण वातावरण रहेगा। परंतु उम्मीद है, कि आपकी वस्तु अवश्य मिल जाएगी।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों के साथ दोस्ताना और मधुर व्यवहार रखने से उनकी कार्य क्षमता बेहतर होगी। महिलाएं अपने व्यवसाय के प्रति ज्यादा सजग रहेंगी और सफलता भी हासिल करेंगी। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी।
लव- व्यवसायिक और दांपत्य जीवन के बीच तालमेल बना रहेगा। नजदीकी संबंधी अथवा मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी गतिविधि होगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव उत्पन्न करने वाले कारणों से दूर रहे। कुछ समय आप अपने खुद के लिए भी व्यतीत करने से सुकून मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8
*मकर राशि—–के लिए मंगलवार का उपाय……….*
*शुभ फलों की प्राप्ति के लिए लाल वस्त्र पहनें या लाल कपड़े पहनें। साथ ही हनुमानजी को गुड़ व चने का भोग लगाएं।*
पॉजिटिव- आज का ग्रह गोचर अनुकूल स्थिति बना रहा है। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को पहचाने और सही दिशा में लगाएं, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। भावनात्मक रूप से आप मजबूत रहेंगे तथा घर-परिवार और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे।
नेगेटिव- समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में भी परिवर्तन लाएं। दूसरों की बातों में ना आकर अपनी सूझबूझ से काम ले, वरना किसी के साथ वाद-विवाद और झगड़े जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। दूसरों के मामलों में दखलंदाजी नहीं करें।
व्यवसाय- आपने कोई नया काम शुरू किया है, तो उसमें आज कुछ रुकावट आने की संभावना है। इसलिए बहुत एकाग्रता के साथ उस काम के प्रति निर्णय लें और कार्य करें। पारिवारिक व्यक्तियों की सलाह भी आपको उचित रास्ता दिखा सकती है। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा।
लव- पति-पत्नी के आपसी मनमुटाव से घर का वातावरण भी दूषित हो सकता है परिस्थितियों को संभालने में आप समझदारी से काम लें।
स्वास्थ्य- पेट में जलन और एसिड बन सकता है। ज्यादा गुस्सा करने और तनाव लेने से परहेज करें। व्यवस्थित रहे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1
*कुंभ* – पॉजिटिव- पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति और योगदान अनिवार्य रखें। इससे आपका वर्चस्व और मान-सम्मान बना रहेगा। पिछले कुछ समय से अपने भावी लक्ष्य के प्रति की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।
नेगेटिव- अपनी कार्यप्रणाली सीक्रेट रखें। आंख मूंदकर किसी पर भी भरोसा करना उचित नहीं है। कोई नजदीकी व्यक्ति ही जलन की भावना से समाज व रिश्तेदारों में आपकी आलोचना व बदनामी करने के प्रयास कर सकता है। कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में काम करने के तरीकों में सुधार होगा, लेकिन बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। तनाव न लें। अपनी सूझबूझ से समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। इस समय बाहरी संपर्कों से बिजनेस मिलने की संभावना है।
लव- वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। पारिवारिक कार्य में आपका सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में गहराई रहेगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5
*मीन* – पॉजिटिव- अनुकूल समय है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। किसी खास प्रयोजन को लेकर की गई मेहनत के उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। घर में मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा और खास मुद्दों पर विचार विमर्श भी रहेगा।
नेगेटिव- बनते कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। समस्याओं से घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद ही करें।
व्यवसाय- व्यावसाय में कुछ ना कुछ चुनौतियां रहेंगी, परंतु आप अपनी योग्यता और काबिलियत की वजह से अपने कार्यों को गति देने में कामयाब रहेंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। ऑफिस का कार्यभार अधिक रहेगा।
लव- घर में किसी आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा और वैवाहिक संबंधों में उचित सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान परिस्थितियों तथा अत्यधिक कार्यभार की वजह से मन मस्तिष्क पर तनाव हावी रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5













