CM मोहन की बड़ी घोषणा: निकायों के जनप्रतिनिधियों को दी सौगात, मानदेय में इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी
*भोपाल* मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बड़ी घोषणा की हैं। उन्होंने निकायों के जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। जिसके बाद अब नगर निगम के महापौर को 26 हजार 400 रुपए मानदेय राशि मिलेगी। वहीं उन्होंने टीडीआर पोर्टल भी लॉन्च किया हैं। सोमवार को सीएम मोहन यादव नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल हुए। जहां उन्होंने टीडीआर पोर्टल लॉन्च किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन ने यादव ने निकायों के जनप्रतिनिधियों को एक बड़ी सौगात दी हैं। CM ने नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के पार्षदों का भी मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया है। उन्होंने मानदेय में 20 फीसदी वृद्धि करने की घोषणा की है। यानी नगर निगम के महापौर को अब 26 हजार 400 रुपए मानदेय राशि मिलेगी।
*अब इतना मिलेगा मानदेय महापौर*
पहले 22 हजार
अब 26 हजार 400
*नगर निगम उपाध्यक्ष*
पहले 18 हजार
अब 21 हजार 600
*नगर निगम पार्षद*
पहले 12 हजार
अब 14 हजार 400
*नगर पालिका अध्यक्ष*
पहले 6 हजार
अब 7 हजार 200
*नगर पालिका उपाध्यक्ष*
पहले 4 हजार 800
5 हजार 760
*नगर पालिका पार्षद*
पहले 3 हजार 600
अब 4 हजार 320
*नगर परिषद अध्यक्ष*
पहले 4 हजार 800
अब 5 हजार 760
*नगर परिषद उपाध्यक्ष*
पहले 4 हजार 200
अब 5 हजार 40
*नगर परिषद पार्षद*
पहले 2 हजार 800
अब 3 हजार 3 हजार 360













