Wednesday, July 23, 2025
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home साहित्य

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 18-08-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
August 18, 2024
in साहित्य
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 13-08-2024
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
आज 18 अगस्त को बना सौभाग्य योग का शुभ संयोग के प्रभाव से वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और मीन राशियों के मान सम्मान और प्रतिष्ठा में अच्छी वृद्धि होगी, आइए जानते हैं रविवार का दिन शैष राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
आज 18 अगस्त दिन रविवार को सावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्द्रशी तिथि है और इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, सौभाग्य योग और उत्तराषाढ़ नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का फायदा वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और मीन राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों के जातकों के हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी और पराक्रम में वृद्धि होगी। वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और मीन राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के आजमाने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति अनुकूल रहेगी और सूर्यदेव की विशेष कृपा भी रहेगी, जिससे इन राशियों के मान सम्मान और प्रतिष्ठा में अच्छी वृद्धि होगी, आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:58 से 12:50 मिनट तक रहेगा। राहुकाल शाम 17:16 से 18: 53 मिनट तक और चंद्रमा शनिदेव की राशि मकर में संचार कर रहा हैं। जिससे आज मेष और सिंह राशि के लोगों की बड़ी समस्या हल हो सकती है। मिथुन राशि के लिए कड़ी मेहनत करेंगे तो लाभ हो सकता है, वृश्चिक राशि के लोगों के घर और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बना रहेगा।
डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज से जानिए आज 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

*मेषः* पॉजिटिव- आज किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा। महिलाएं गहनों की शॉपिंग में रुचि लेंगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है।

निगेटिव- निवेश करने या किसी को पैसा उधार देने से पहले जांच-पड़ताल करना जरूरी है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस रखें और अन्य विषयों की भी जानकारियां लें।

व्यवसाय- व्यवसाय में नई योजना या कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। इसलिए कार्य क्षेत्र में जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। व्यवधान आने के बाद आप कामयाब रहेंगे। ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारियां बनी रहेंगी।

लव- पति-पत्नी के बीच बेहतर सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम में स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6

*वृषभ राशि– वालों के लिए रविवार का उपाय………..*

*तांबे के दो सिक्के लें। इनमें से किसी एक को हाथ में लेकर मन में कोई भी संकल्प लेकर बहते पानी में बहा दें और दूसरे को अपनी जेब में रख लें। आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी।*

पॉजिटिव- आज घर में परिवार के साथ मिल-जुलकर नवीनीकरण और साज-सज्जा को लेकर कुछ विचार-विमर्श होगा। कोई भी काम करने से पहले उसका बजट अवश्य बनाएंगे तो आर्थिक दिक्कतों से बच जाएंगे।

निगेटिव- प्रॉपर्टी संबंधी कुछ व्यवधान आएंगे, परंतु काम शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाएगा। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं को संभालें, क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। तनाव से परहेज करें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों से काम लेते समय पूरा ध्यान रखें। जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। साथ ही किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया परेशान करेगा। ऑफिस में चल रहा प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी, जिससे अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे।

लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। मनोरंजन और शॉपिंग आदि जैसे कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य- तनाव से आपकी पाचन क्रिया पर असर होगा। हेल्थी खानपान लें और तनाव मुक्त रहने के लिए योगा करें।

भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 9

*मिथुनः* पॉजिटिव- लक्ष्य प्राप्ति के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज आपका उत्साह बना रहेगा। आपका कोई सपना साकार होगा। किसी समारोह में जाने का निमंत्रण मिलेगा।

निगेटिव- कुछ अनावश्यक खर्चे चलते रहेंगे। साथ ही लाभ की स्थितियां भी बनेंगी, इसलिए अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने उग्र स्वभाव की वजह से किसी से संबंध खराब कर सकते हैं। इसलिए अपने स्वभाव को सकारात्मक रखें।

व्यवसाय- संपर्कों के माध्यम से व्यवसाय संबंधी खास जानकारियां मिलेंगी, लेकिन इस समय मार्केटिंग संबंधी सभी कार्यों को स्थगित रखें। सरकारी सेवारत लोगों पर कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है। उच्चाधिकारियों का दबाव रहेगा।

लव- आपको अपने स्वभाव में लचीलापन लाना होगा। छोटी-मोटी बातों पर परेशान होना उचित नहीं है। युवाओं के प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे।

स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें। शांत रहें और मेडिटेशन करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 8

*कर्क राशि– वालों के लिए रविवार का उपाय……….*

*नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए तांबे के लोटे में जल में चावल, लाल मिर्च के कुछ दाने और लाल रंग के फूल मिलाकर सूर्यदेव अर्पित कर दें।*

पॉजिटिव- आनंददायक दिनचर्या रहेगी। अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से संपन्न कर लेंगे, सिर्फ दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। अगर किसी मित्र अथवा संबंधी से अनबन चल रही है तो उसे दूर करने का उत्तम समय है।

निगेटिव- पारिवारिक गतिविधियों की वजह से व्यस्तता रहेगी। ध्यान रखें कि भावुकता में आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आज कोई नया कार्य शुरू ही न करें तो बेहतर रहेगा। बाहरी जिम्मेदारियों की वजह से आपके कार्य अधूरे रह जाएंगे।

व्यवसाय- किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर न करें, अन्यथा आपके मेहनत का श्रेय कोई और ले सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए कोई शुभ स्थिति बन रही है।

लव- घर परिवार में आनंददायक माहौल रहेगा। कोई मनोरंजक का प्रोग्राम बनने से संबंधों में मधुरता आएगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के लिए सजग रहना होगा।

भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 5

*सिंहः* पॉजिटिव- आपकी देखरेख में कोई घरेलू मामला सुलझ जाएगा। जिसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार पर होगा। रिश्तेदारों से संबंधित गतिविधियों में आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा। अगर कहीं पैसा उधार दिया हुआ है तो आज उसकी वापसी संभव है।

निगेटिव- ध्यान रखें गुस्से की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। ज्यादा सोच-विचार करने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। इसलिए अपने निर्णयों को तुरंत कार्य रूप में अंजाम दें।

व्यवसाय- आर्थिक मामलों में मनन और चिंतन करने की जरूरत है। व्यवसाय में आपकी लापरवाही और आलस की वजह से कुछ दिक्कतें बढ़ सकती हैं। हालांकि कर्मचारियों और स्टाफ के सहयोग से गतिविधियां सुचारु चलती रहेंगी।

लव- जीवनसाथी के साथ चल रही दिक्कत सूझबूझ तथा समझदारी से सामान्य हो जाएगी। लव पार्टनर को कुछ उपहार दें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य नरम रहेगा। त्वचा संबंधी एलर्जी भी रह सकती है।

भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 3

*कन्या राशि– वालों के लिए रविवार का उपाय………….*

*मनोकामना पूर्ति के लिए बरगद के पत्तों पर अपनी इच्छा लिख दें और फिर उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें।*

पॉजिटिव- कुछ व्यवधान रहेंगे, लेकिन प्रयत्नशील बने रहने से आपको अवश्य सफलता मिलेगी। दूसरों की बातों में न आकर अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें। आप अपनी मेहनत और योग्यता से किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा कर लेंगे।

निगेटिव- किसी भी विवादित स्थिति में गुस्से पर काबू रखें। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। युवा लापरवाही की वजह से अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। इसलिए अनुशासित रहें और फोकस रहें।

व्यवसाय- व्यवसाय में अपनी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएं। काम की क्वालिटी को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में उचित परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा।

लव- घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। गलत संबंध की वजह से पारिवारिक जीवन में भी हलचल हो सकती है।

स्वास्थ्य- थकान और तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से प्रभावित लोग अपना विशेष ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 7

*तुला राशि– वालों के लिए रविवार का उपाय………..*

*रविवार की रात सिरहाने दूध रख दें और फिर अगले दिन बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें।*

पॉजिटिव- आज का दिन सुखी और शांतिपूर्ण रहेगा। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ पारिवारिक मेल-मिलाप होगा। काफी समय बाद सबके मिलने से तनावमुक्त और आनंदित महसूस करेंगे। किसी अनुभवी की मदद से आपकी व्यक्तिगत समस्या दूर हो सकती है।

निगेटिव- अपनी कमियों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। गुस्सा और जिद्दी स्वभाव। आय में कमी और खर्चों की अधिकता से मन कुछ परेशान रहेगा। चिंता न करें, समय अनुसार परिस्थितियां संभलती भी जाएंगी।

व्यवसाय- कारोबार में पब्लिक रिलेशन और अधिक मजबूत करें। इस समय बहुत अधिक मेहनत की स्थिति रहेगी, लेकिन अभी ज्यादा सफलता मिलने की संभावना नहीं है। कर्मचारियों के साथ आपका विश्वास और प्रेम बनाए रखें।

लव- दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा तथा परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- विचलित रहेंगे। कुछ समय आत्म मनन अथवा प्रकृति के नजदीक व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 9

*वृश्चिकः* पॉजिटिव- महत्वपूर्ण लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है। घर और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बना रहेगा। अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला अटका हुआ है तो उसमें सुधार आएगा। सोसाइटी से संबंधित गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य रखें।

निगेटिव- इस समय भाइयों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन रही है। धैर्य और संयम से रिश्तों को सहेजने की कोशिश करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से ध्यान हटाकर व्यर्थ की मौज-मस्ती में समय खराब न करें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां धीमी रहेंगी। व्यवसाय में कोई कागजी कार्यवाही करते समय सावधानी बरतें, इस समय नुकसान होने की स्थिति बन रही है। नौकरी पेशा लोगों के ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा।

लव- परिवार में उचित सामंजस्य से रहने से सुखद माहौल रहेगा। डिनर और मनोरंजन संबंधी कोई यादगार प्रोग्राम बन सकता है।

स्वास्थ्य- तनाव और थकान की वजह से कमजोरी हो सकती हैं। अपना मनोबल बनाकर रखें।

भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 8

*धनुः* पॉजिटिव- ये समय शांत और संतोषदायक है। भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। लाभदायक यात्रा हो सकती है। वैभव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए कोई रिश्ता आ सकता है।

निगेटिव- दूसरों की आलोचना में भागीदार न बनें, इससे आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। मामूली सी बात पर मित्रों से टकराव होने की आशंका है। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है।

व्यवसाय- फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सावधानी बरतें। छोटी सी गलती बड़े नुकसान का कारण बनेगी। मीडिया, ग्लैमर से संबंधित लोगों के लिए ये बेहतर समय है। ऑफिस में अपने सहयोगी के साथ तालमेल बनाकर रखें।

लव- पति-पत्नी के बीच नोक-झोंक हो सकती है। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा।

स्वास्थ्य- अत्याधिक कार्यभार की वजह से कमजोरी और थकान होगी। कुछ समय खुद के आराम और सुकून के लिए भी निकालें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 7

*मकरः* पॉजिटिव- लाभदायक ग्रह स्थिति है। अपनी प्रतिभा को जाहिर करने का सही समय है। साथ ही किसी मित्र की सलाह से आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी सक्षम रहेंगे। लाभ संबंधी स्थितियां बनेंगी। निकट संबंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

निगेटिव- इस वक्त भावुकता आपकी कमजोरी रहेगी। कोई इसका अनुचित फायदा उठा सकता है। भाइयों और मामा पक्ष के साथ कोई बहस हो सकती हैं। आपका अधिकतर समय घर के बाहर व्यतीत होगा, परंतु उसका कोई भी लाभदायक नतीजा सामने नहीं आएगा।

व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में तरक्की के अवसर मिलेंगे। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता भी मिलेगी। अपने मार्केटिंग संबंधी सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं। किसी नए काम को शुरू करने की संभावना बन रही है।

लव- पति-पत्नी के संबंधों में कोई इगो न रखें। ये दांपत्य जीवन के लिए उचित नहीं है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य- पारिवारिक वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी, अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। साथ ही आप भरपूर नींद न लेने से थकान महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 2

*कुंभः* पॉजिटिव- अपनी पिछली गलतियों पर मनन करें तथा उसमें सुधार करने की कोशिश करें। इससे आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा के लिए पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना होगा।

निगेटिव- इगो और आवेश जैसी कमियों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी निकट संबंधी के साथ व्यक्तिगत मामलों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में बहुत सोच-समझकर निर्णय लें।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई बेहतर जानकारी मिलेगी, जो कि व्यापार को बढ़ाने में बहुत सहायक भी रहेगी। उच्च व्यवसायियों और अनुभवी लोगों के संपर्क में रहें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने लक्ष्य पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

लव- घर में सुखद माहौल रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है।

स्वास्थ्य- विपरीत परिस्थितियों में तनाव और डिप्रेशन की स्थिति से बचें। मेडिटेशन और योग का सहारा अवश्य लें। कुछ समय अपने उत्थान के लिए भी अवश्य निकालें।

भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 3

*मीन राशि– वालों के लिए रविवार का उपाय……….*

*धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति के लिए जल में गुड़ व घी डालकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।*

पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच से परेशानियों का हल निकलेगा। अगर कोई लीगल गतिविधि चल रही है तो आपके पक्ष में समाधान मिलने की उम्मीद है।

निगेटिव- सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान न देने से आपके मान-सम्मान पर इसका असर पड़ सकता है। इस वजह से आपकी नींद और मानसिक शांति प्रभावित होगी। गुस्से से बचें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां बेहतर बनाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य करें और प्रयत्नशील रहें। आर्थिक मामलों पर किसी पर भी अधिक भरोसा न करें और न ही किसी प्रकार का समझौता करें।

लव- घर में शांतिपूर्ण व्यवस्था रहेगी। मंगेतर से किसी छोटी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।

स्वास्थ्य- मौसम के बदलाव की वजह से खांसी, जुकाम और बुखार रह सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें।

भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 8

Previous Post

कोलकत्ता में महिला डॉक्टर के साथ हुयी बर्बरता : आई एम ए ने राष्ट्पति के नाम सौंपा ज्ञापन

Next Post

MP में डाकुओं की सूचना देने वाले मुखबिर को अब नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

Next Post
MP में डाकुओं की सूचना देने वाले मुखबिर को अब नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

MP में डाकुओं की सूचना देने वाले मुखबिर को अब नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

June 1, 2025

April 15, 2025
Featured Video Play Icon

रायसेन जिला के ग्राम मखनी के सात परिवारों को वक्फ बोर्ड ने दिया नोटिस कहा कि ये वक्फ बोर्ड कि संपत्ति,

March 5, 2025
Featured Video Play Icon

धर्म_परिवर्तन करवाने के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

January 28, 2025

Recent News

सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

June 1, 2025

April 15, 2025
Featured Video Play Icon

रायसेन जिला के ग्राम मखनी के सात परिवारों को वक्फ बोर्ड ने दिया नोटिस कहा कि ये वक्फ बोर्ड कि संपत्ति,

March 5, 2025
Featured Video Play Icon

धर्म_परिवर्तन करवाने के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

January 28, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
preload imagepreload image