*मध्यप्रदेश में फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी:*
*12 IAS अफसरों के तबादले, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव बनाए गए संजय दुबे एवं डॉ इलैया राजा टी को अपर सचिव मुख्यमंत्री*

*भोपाल* मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। मंगलवार को 9 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद एक बार फिर प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। आज बुधवार को 12 सीनियर IAS अफसरों का ट्रांसफर हुआ है।
इसके अंतर्गत आईएएस संजय दुबे सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव बनाए गए है, वहीं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें दिया गया है। इसके अलावा मनीष रस्तोगी वित्त विभाग के प्रमुख सचिव बने है। इलैया राजा टी को अपर सचिव मुख्यमंत्री , MD पर्यटन विकास निगम का जिम्मा मिला है। वहीं मनीष सिंह को आयुक्त गृह निर्माण अधोसंरचना विकास मण्डल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। IAS एसएन मिश्रा को जेल विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।