Wednesday, February 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 23-08-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
August 23, 2024
in आज का राशिफल
0
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
*आज कन्या राशि में सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग के साथ अमृत सिद्धि योग और रेवती नक्षत्र का शुभ संयोग से मेष, सिंह, तुला, वृश्चिक और धनु राशियों को उलझनों से मुक्ति मिलेगी और अच्छा धन लाभ होगा,आइए जानते हैं आज का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है*
*—————————————–*
*आज 23 अगस्त दिन शुक्रवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और कन्या राशि में सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण के साथ अमृत सिद्धि योग और रेवती नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का लाभ मेष, सिंह, तुला, वृश्चिक और धनु राशियों को मिलेगा। इन राशियों की कल सुख सुविधाओं में इजाफा होगा और आपको उलझनों से भी मुक्ति मिलेगी। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के आजमाने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और धन की देवी माता लक्ष्मी की भी कृपा रहेगी, जिससे इन राशियों की धन से संबंधित समस्याएं दूर होंगी। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:57 से 12:49 मिनट तक रहेगा,राहुकाल सुबह 10:47 से 12:23 मिनट तक रहेगा। एवं चंद्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करने वाले हैं चंद्रमा इस गोचर के दौरान रेवती उपरांत अश्विनी नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से आज ग्रहण योग समाप्त होगा और सुनफा योग बनेगा क्योंकि चंद्रमा से दूसरे घर में गुरु और मंगल विराजमान हैं। जबकि आज शुक्रवार को शुक्र और सूर्य की भी युति हो रही है। ऐसे में वृषभ राशि के लोग अपने लक्ष्य पर ध्यान देंगे तो बेहतर रहेगा। कर्क राशि के लोगों का आत्मविश्वास बना रहेगा, इनके काम पूरे होंगे। तुला राशि के लोगों की पुरानी मेहनत सफल हो सकती है।*
*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज से जानिए आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…*

*मेष राशि—- वालों के लिए शुक्रवार का उपाय……..*

*आर्थिक उन्नति के लिए पांच लाल फूल और पांच हल्दी में लिपटी हुई कौड़ियां मां लक्ष्मी को अर्पित करें और विधिवत पूजा करें। इसके बाद उनको लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रख दें।*

पॉजिटिव- किसी समस्या का समाधान मिलने से सुकून रहेगा और किसी बड़े लक्ष्य को हासिल करने में ध्यान लगाएं। शोध कर रहे विद्यार्थी एकाग्र रहें। इस समय उनको अच्छे परिणाम मिलने की ग्रह स्थिति बनी हुई है।

निगेटिव- कोई मूल्यवान वस्तु या पेपर्स खोने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। संबंधियों के साथ सामंजस्य रखने में आपके प्रयास जरूरी हैं। खर्चों पर काबू रखना जरूरी है, वर्ना बजट प्रभावित होगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में अतिरिक्त मेहनत करें, हिम्मत न हारें। जल्दी ही अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। कोई रुका हुआ आय का स्रोत शुरू होगा। आयात-निर्यात संबंधी कार्यों में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।

लव- घर में कोई मनोरंजक प्रोग्राम संभव है। गलत संबंधों से दूर रहें।

स्वास्थ्य- व्यक्तिगत चिंता का असर स्वास्थ्य पर होगा। विश्वसनीय व्यक्ति के साथ अपनी प्रॉब्लम शेयर करने से मन हल्का होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 3

*वृषः*
पॉजिटिव- आपकी सोच ऐसी रहेगी कि खुशियां बांटने से बढ़ेंगी और इसका शुभ परिणाम भी मिलेगा। आपका रहन-सहन और बोलचाल का तरीका लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य होने की योजना बनेगी।

निगेटिव- वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आर्थिक मामले पूर्ववत ही रहेंगे, इसलिए धैर्य बनाकर रखना उचित है। युवाओं को समय का ध्यान रखना होगा।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर चल रही किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज न करें। कुछ खास अनुबंध मिलने की संभावना है। अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें। कोई कर्मचारी इनका नाजायज फायदा उठा सकता है। ऑफिस में शांति पूर्ण माहौल रहेगा।

लव- पति-पत्नी के बीच में छोटी सी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। आपसी सहयोग से उनको निपटा लें। प्रेम संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- सेहत की लापरवाही करना उचित नहीं है। खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 5

*मिथुनः*
पॉजिटिव- कार्य क्षमता में बेहतर परिवर्तन आएगा और अपने संतुलित व्यवहार से शुभ-अशुभ दोनों पक्षों में उचित तालमेल बनाकर रखेंगे। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।

निगेटिव- अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से न करने से नुकसान हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। आय के साधन भी मिलेंगे। इसलिए अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

व्यवसाय- व्यापार में विस्तार संबंधी योजना पर गंभीरता से काम करें। मार्केटिंग और जनसंपर्क का दायरा और अधिक विस्तृत करने की जरूरत है। समय अनुसार कार्य प्रणाली में परिवर्तन करना होगा।

लव- जीवनसाथी की सलाह आपके आत्मबल को बनाकर रखेगी और आपसी संबंध भी मधुर होंगे।

स्वास्थ्य- यात्रा में खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। समय पर दवाइयां लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 1

*कर्कः*
पॉजिटिव- आज कोई काम सही तरीके से हो जाने से आप आत्मविश्वास महसूस करेंगे। समान विचारधारा वाले किसी व्यक्ति से मुलाकात होने से नई बातें सीखने को मिलेंगी। जरूरत होने पर भाइयों से मदद मिल सकती है।

निगेटिव- अपनी कमजोरी को किसी के सामने जाहिर न करें। इस समय यात्रा न करें और न ही किसी नई गतिविधि को शुरू करें, क्योंकि सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। कोई निर्णय लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। समय अनुसार काम निपट जाएंगे। व्यवसायी लोगों का सहयोग आपके बिजनेस को व्यवस्थित करने में सहयोग करेगा। कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले पेपर्स की जांच-पड़ताल अवश्य कर लें।

लव- घर-परिवार में आनंददायक माहौल रहेगा। कोई मनोरंजक का प्रोग्राम बनाने से संबंधों में मधुरता आएगी।

स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से सुस्ती और आलस हावी रहेगा। चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए योगा-व्यायाम करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 9

*सिंह राशि—- वालों के लिए शुक्रवार का उपाय……..*

*शुक्रवार को लाल रंग के कपड़े में सवा किलो साबुत चावल अपने हाथ में रख लें और फिर पांच माला ‘ॐ श्रीं श्रीये नम मंत्र’ का जप करके पैसे रखने वाले स्थान पर रख दें।*

पॉजिटिव- अपनी जिस योजना को क्रियान्वित करने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे हैं, आज उस में सफल होंगे। अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करने से आपको कोई बेहतर रास्ता सूझ सकता है।

निगेटिव- कुछ परेशानियां बढ़ भी सकती हैं। इस समय किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें, आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कानूनी मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें।

व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ाने के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान दें। आपका मार्केटिंग और संपर्कों का दायरा पहले से और अधिक विस्तृत होने वाला है। आपको ऋण भी लेना पड़ सकता है।

लव- घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज का दिन मित्रों के साथ भी फोन पर गपशप करने में व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य- सिर दर्द व अपच जैसी परेशानी हो सकती हैं। योग और व्यायाम का पूरा ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 2

*कन्याः*
पॉजिटिव- मस्ती भरी दिनचर्या रहेगी। किसी प्रिय मित्र के साथ काफी समय बाद मेल-मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। विवाह योग्य पारिवारिक सदस्य के विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। व्यक्तिगत कार्यों पर पूरा ध्यान दें। इस समय सफलता मिलने के योग हैं।

निगेटिव- अनावश्यक खर्चों पर काबू रखना जरूरी है। भावुकता में निर्णय लेना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपका विचलित व्यवहार दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए अपने व्यवहार में कुछ लचीलापन लाएं।

व्यवसाय- कोई रुका हुआ आय का स्रोत शुरू होने वाला है, इसलिए प्रयासरत रहें। मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित काम बेहतर तरीके से हो जाएंगे। दूरदराज के क्षेत्रों से उचित संपर्क स्थापित होंगे। अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर न करें, आपके साथ धोखा हो सकता हैं।

लव- घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी और सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 7

*तुला राशि— वालों के लिए शुक्रवार का उपाय……….*

*धन संबंधित समस्या दूर करने के लिए शुक्रवार को माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करें।*

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति उत्तम है। कोई उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। शुभचिंतक की मदद से जमीन-जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। संतान की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा और कोई मनोरंजन प्रोग्राम भी बनेगा।

निगेटिव- कुछ लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय उचित सोच-विचार अवश्य करें। किसी निकट संबंधी के साथ व्यक्तिगत मामलों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बनने की आशंका है। अपने ईगो पर नियंत्रण रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में किसी नए कार्य से संबंधित योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। लेन-देन संबंधी कार्य पर ध्यान रखें, किसी फाइल वर्क में गलती हो सकती है। व्यवस्था बनाए रखने में सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा।

लव- दांपत्य जीवन सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है।

स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6

*वृश्चिक राशि— वालों के लिए शुक्रवार का उपाय……….*

*सुबह उठकर सफेद कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें और कमल का फूल अर्पित करें*

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से किसी कार्य के लिए की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। लाभ के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर प्राप्त होगा।

निगेटिव- किसी भी समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। तनाव लेने कार्य क्षमता प्रभावित होगी। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना जरूरी है। किसी मित्र की सलाह आपके लिए नकारात्मक साबित हो सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय में गतिविधियां व्यवस्थित रूप से संपन्न होंगी। किसी भी तरह साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्थानांतरण संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही तरक्की भी संभव है।

लव- दांपत्य जीवन मधुरता पूर्ण रहेगा। आपसी संबंधों में प्रेम रहेगा।

स्वास्थ्य- गले में दर्द और खांसी, जुकाम रह सकता है। आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा उचित है।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 5

*धनु राशि— वालों के लिए शुक्रवार का उपाय………*

*शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर में बताशा, शंख, कौड़ी, कमल, मखाना आदि मां को अर्पित करें और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।*

पॉजिटिव- आपके प्रयासों से कोई घरेलू समस्या हल होने की संभावना है। अगर वाहन लेने की योजना बना रहे हैं तो उत्तम समय है। अचानक ही किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

निगेटिव- लोगों की आलोचनाओं को नजरअंदाज करें और अपने स्वभाव में सहजता बनाकर रखें। कुछ लोग आपकी कामयाबी की वजह से जलन की भावना रख सकते हैं। पड़ोसियों के साथ उलझने से आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।

व्यवसाय- परिस्थितियों में प्रतिकूलता रहेगी। व्यवसाय में आज किसी भी तरह की रिस्क न लें। कोई नुकसान होने की आशंका है। साथ ही व्यवस्था बनाए रखने में कुछ चुनौतियां रहेंगी। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें।

लव- वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी उचित प्रस्ताव आ सकता है।

स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की समस्या से निजात पाने के लिए अपना खान-पान संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 2

*मकरः*
पॉजिटिव- मकर राशि के लोग अपने अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। आप कुछ समय धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें, इससे मानसिक सुकून और शांति बनी रहेगी। इस समय विरोधी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त हो जाएंगे।

निगेटिव- संतान की गतिविधि को लेकर घर में विवाद की स्थिति बन सकती हैं। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत न करें। कुछ समय आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करें।

व्यवसाय- आर्थिक मामलों में जोखिम न लें, विश्वासघात होने की स्थिति बन रही हैं। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में मुनाफा होगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में अपने सहयोगी की राय अवश्य लें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के तबादले को लेकर कुछ कार्यवाही शुरू हो सकती है।

लव- पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए सम्मान की भावना रखें, इससे घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मनोबल में कुछ कमी महसूस करेंगे, परंतु जल्दी ही आप इस स्थिति से उबर जाएंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 4

*कुंभः*
पॉजिटिव- अगर भूमि में निवेश की योजना है तो उस पर तुरंत अमल करें। ये निवेश आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा। विद्यार्थी अपनी परीक्षा को लेकर सजग रहेंगे और मेहनत के अनुरूप परिणाम भी हासिल करेंगे।

निगेटिव- वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय कोई गलती हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें, इससे रिश्तों में मधुरता आएगी।

व्यवसाय- आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। व्यापारी रिटेल की अपेक्षा होलसेल के कार्यों में ज्यादा डील करें। इस समय लेनदेन पक्के बिल से ही करें, क्योंकि धोखा या गलतफहमी होने की आशंका है। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल बना रहेगा।

लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता और सामंजस्य बना रहेगा। घर और व्यवसाय में संतुलन बनाकर रखना जरूरी है।

स्वास्थ्य- कुछ समय अपने आराम और सुकून के लिए निकालें। अत्यधिक काम और थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 1

*मीनः*
पॉजिटिव- घर में निकट संबंधियों के आगमन से खुशी भरा माहौल रहेगा। परिवार के सुख-सुविधाओं की वस्तुओं के लिए भी शॉपिंग हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई और करियर से संबंधित किसी समस्या का समाधान होगा।

निगेटिव- विपरीत परिस्थितियां भी बनेंगी। कहीं भी वाद-विवाद की स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें। इस समय यात्रा संबंधी प्रोग्राम को स्थगित रखें। जोखिम पूर्ण कार्यों से भी दूर रहें।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर कर्मचारियों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। शांति से समस्या का निदान करें। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में अनबन होने की आशंका है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए उन्नति के योग हैं।

लव- पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपका सहयोग जरूरी है। युवा वर्ग अपना समय नष्ट न करें।

स्वास्थ्य- नसों व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। अपना खान-पान व दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8

Previous Post

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

Next Post

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

Next Post
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In