Monday, July 21, 2025
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 25-08-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
August 25, 2024
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 24-08-2024
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज हल षष्ठी के दिन सुनफा योग के साथ ध्रुव योग, रवि योग और भरणी नक्षत्र का शुभ संयोग के प्रभाव से मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशियों के मान सम्मान और प्रतिष्ठा में अच्छी वृद्धि होगी।आइए जानते हैं आज किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।

आज 25 अगस्त दिन रविवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है और इस दिन तिथि को हल षष्ठी तिथि का व्रत किया जाता है। हल षष्ठी के दिन सुनफा योग के साथ ध्रुव योग, रवि योग और भरणी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज हल षष्ठी के दिन बन रहे शुभ योग का लाभ मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशियों को मिलेगा। इन राशियों को सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना बन रही है और बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के आजमाने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और सूर्यदेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा, जिससे इन राशियों के मान सम्मान और प्रतिष्ठा में अच्छी वृद्धि होगी। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:57 से 12:48 मिनट तक रहेगा। राहुकाल शाम 17:10 से 18:46 मिनट तक रहेगा। और चंद्रमा मेष उपरांत वृष राशि पर संचार कर रहा हैं और चंद्रमा से अगली राशि में शुभ ग्रह मौजूद हैं यानी गुरु वृषभ राशि में विराजमान हैं, जिसके प्रभाव से मेष राशि के लोगों की महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, इनके पुराने मतभेद दूर होंगे। वृष राशि के लोग अपनी सुझबूझ से परेशानियों को हल कर लेंगे। कर्क राशि के लोग की व्यवस्तता बनी रहेगी। किसी की मदद से सिंह राशि के लोगों का जरूरी काम पूरा होगा। शेष राशियों पर मिला-जुला असर रहेगा

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार को 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

*मेषः*

पॉजिटिव- महत्वपूर्ण लोगों से मेल-मुलाकात होगी। पुराने मतभेदों का निवारण होगा। आपकी लगन और हिम्मत से परिवार का कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने वाला है। विदेश में शिक्षा हेतु इच्छुक विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

निगेटिव- कुछ समय आत्मचिंतन में लगाएं। बहुत अधिक आत्मविश्वास आपके लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है। कहीं भी इन्वेस्टमेंट करने के लिए पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें, वर्ना संबंध बिगड़ सकते हैं।

व्यवसाय- अगर व्यवसाय संबंधी कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श अवश्य करें। जल्दबाजी से कार्य खराब हो सकता है। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति तो बनी ही रहेगी। पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यों पर अधिक ध्यान दें।

लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य और प्यार बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।

स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत अधिक थकान महसूस करेंगे। सकारात्मक रहे और मेडिटेशन और व्यायाम अवश्य करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 5

 *वृषः*

पॉजिटिव- कुछ समस्याएं रहेंगी, लेकिन आप अपनी सूझबूझ और विवेक से उनका हल निकाल लेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग वाली गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। किसी निकट संबंधी के घर जाने का निमंत्रण मिलेगा।

निगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान और मार्गदर्शन की अवहेलना न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत योजनाएं शेयर न करें और न ही किसी बहस में उलझें, क्योंकि कोई कानूनी कार्यवाही होने की स्थिति बन सकती है।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदायक रह सकता है। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। किसी नए कार्य की योजना बनाते समय उसके सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श करें।

लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव दूर होंगे, घर का वातावरण सामान्य हो जाएगा।

स्वास्थ्य- गैस और कब्जियत की परेशानी रहेगी। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

भाग्यशाली अंक- 3

*मिथुन राशि– वालों के लिए रविवार का उपाय……*

*सूर्यदेव को जल दें और आदित्य स्त्रोत का पाठ करें। साथ ही नमक रहित भोजन करना लाभकारी रहेगा।*

पॉजिटिव- अगर कोई सरकारी मामला उलझा हुआ है, तो आज समाधान मिलने की संभावना है। असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों से सलाह-मशवरा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। चुनौतियों का आप पूरे आत्मविश्वास के साथ सामना करेंगे।

निगेटिव- सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है। ज्यादा सोच-विचार करने में समय न लगाएं और आत्मविश्वास बनाए रखें। बैंक या निवेश संबंधी कोई काम न होने से झुंझलाहट रहेगी। खर्चों की स्थिति बरकरार रहेगी।

व्यवसाय- परिस्थितियों के अनुसार अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन करें। ये बदलाव आपके लिए शुभ अवसर लेकर आएंगे। ऑफिस में आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है, लेकिन आपकी कार्यप्रणाली की वजह से उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

लव- आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था मधुर रहेगी। दोस्तों के साथ कोई फैमिली गेट-टुगेदर भी संभव है।

स्वास्थ्य- वर्तमान स्थिति और पोलूशन से अपना बचाव करें। इस समय स्वास्थ्य की रक्षा हेतु सभी नियमों का पालन करना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- जामुनी

भाग्यशाली अंक- 7

*कर्कः*

पॉजिटिव- पूरे दिन व्यस्तता रहेगी। खास मित्रों के साथ मुलाकात होगी और कुछ विशेष जानकारियां मिल सकती हैं। अपनी योग्यताओं और क्षमताओं को लोगों के समक्ष जाहिर करने का अनुकूल समय है। विदेश संबंधी गतिविधि आज हो सकती है।

निगेटिव- कहीं भी वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का चयन करें। संबंधियों के साथ कोई वाद-विवाद होने की स्थिति में आपका शांत रहना ही उचित है। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका से तनाव रह सकता है, लेकिन वस्तु घर पर ही मिल जाएगी।

व्यवसाय– व्यवसाय में आमदनी की स्थिति अच्छी रहेगी। कर्मचारियों और स्टाफ की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। कोई महत्वपूर्ण डील होने की भी संभावना है। नौकरी पेशा लोग थोड़ा सावधान रहें। उच्चाधिकारियों की बातों को नजरअंदाज न करें।

लव- परिवार के बीच कुछ गलतफहमियां होंगी, जो कि समय रहते समाप्त भी हो जाएंगी। लव अफेयर्स के मामले में आप लकी रहेंगे।

स्वास्थ्य- सिर दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हो सकती है। कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 6

*सिंह राशि— वालों के लिए रविवार का उपाय………*

*धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति के लिए जल में गुड़ व घी डालकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।*

पॉजिटिव- आपकी व्यवस्थित कार्यप्रणाली की वजह से कोई खास कार्य हो जाएगा। साथ ही किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा। आपका कोई व्यक्तिगत काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। जिससे आपके अंदर खोया हुआ आत्म विश्वास पुनः जागृत होगा।

निगेटिव- खर्चों पर कटौती करना मुश्किल होगा। कुछ गलत प्रवृत्ति के लोग आपके कामों में विघ्न डाल सकते हैं। ऐसे लोगों के साथ संपर्क न रखें। ज्यादा अनुशासन बनाकर रखने से पारिवारिक परेशान होगी।

व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था बेहतर रहेगी, लेकिन फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। हालांकि आप अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे, लेकिन समय के अनुसार अपनी कार्यप्रणाली में भी बदलाव अवश्य करें।

लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और परिवार के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता और कार्यभार की वजह से थकान रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखने के लिए योगा, प्राणायाम आदि पर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 6

 *कन्याः*

पॉजिटिव- नए संपर्क बनेंगे। किसी आदर्श व्यक्ति की प्रेरणा से सजगता और भरपूर ऊर्जा मिलेगी। आपसी बातचीत से परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी।

निगेटिव- जल्दबाजी और आवेश में कोई निर्णय न लें और अपने शुभचिंतकों की सलाह पर अमल करें। किसी बनते कार्य में परेशानियां और रुकावटें आने से कुछ मायूसी रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से निर्णय लें।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति रखें और अपनी देखरेख में ही कार्य करवाएं। आपके अपने नजदीकी व्यक्ति ही आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। जमीन-जायदाद से संबंधित व्यवसाय फायदे में रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को समय देना पड़ सकता है।

लव- दांपत्य संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक सहमति मिलने से और अधिक प्रगाढ़ता आएगी।

स्वास्थ्य- योगा, मेडिटेशन जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। आपका उत्तम खानपान और व्यवस्थित दिनचर्या आपको ऊर्जावान बनाकर रखेंगे।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला

भाग्यशाली अंक- 7

*तुला राशि—- वालों के लिए रविवार का उपाय………..*

*मनोकामना पूर्ति के लिए बरगद के पत्तों पर अपनी इच्छा लिख दें और फिर उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें।*

पॉजिटिव- आज आपका कोई विशेष कार्य होने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के भविष्य संबंधी फैसला लेने में आपकी राय सराहनीय रहेगी। व्यस्तता के बाद भी अपने संबंधियों और मित्रों के साथ संपर्क में रहना संबंधों में नजदीकियां लाएगा।

निगेटिव- बेवजह किसी से न उलझें और अपने विचारों में स्थिरता बनाए रखें। बच्चों का आत्मविश्वास और मनोबल बनाए रखने में अपना सहयोग अवश्य दें। कोई निर्णय लेने से पहले उसके हर पहलू पर अच्छी तरह सोच-विचार करें।

व्यवसाय- कोई व्यवसायिक डील करते समय उचित सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी गलती या चूक से नुकसान हो सकता है। आप अपनी कार्य क्षमता से परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है।

लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच भावनात्मक रूप से अलगाव हो सकता है। एक-दूसरे के प्रति सम्मान और विश्वास रखना जरूरी है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानियां ही रहेंगी, लेकिन महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 9

*वृश्चिक राशि—-वालों के लिए रविवार का उपाय………*

*तांबे के दो सिक्के लें। इनमें से किसी एक को हाथ में लेकर मन में कोई भी संकल्प लेकर बहते पानी में बहा दें और दूसरे को अपनी जेब में रख लें। आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी।*

पॉजिटिव- आपके सभी कार्य मन मुताबिक तरीके से होते जाएंगे। घर का माहौल अनुशासित रहेगा। दूसरों की मदद करने और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने में आपका विशेष योगदान रहेगा। ऐसा करके आपको खुशी मिलेगी।

निगेटिव- दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें। किसी के साथ वाद-विवाद होने के आसार बन रहे हैं। इस समय यात्रा करने से समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। अनावश्यक खर्चों से परहेज करें।

व्यवसाय- स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे, लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को लापरवाही में न लें। अगर पार्टनरशिप करने का प्लान है तो उसके सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार कर लें। नौकरी पेशा लोगों का अपने कार्य क्षेत्र में वर्चस्व बना रहेगा।

लव- घर-परिवार में सुखद और सामंजस्य वातावरण रहेगा। प्रेम प्रसंगों में समझौते जैसी स्थिति न आने दें।

स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत और तनाव का असर ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है। मानसिक सुकून बनाए रखें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

भाग्यशाली अंक- 1

*धनुः*

पॉजिटिव- बच्चों से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। कहीं से कोई रुका हुआ या उधार दिया पैसा वापस आना संभव है, इसलिए उस पर अपना ध्यान केंद्रित करें। बातचीत करके आप अपना काम निकालने में सक्षम रहेंगे।

निगेटिव- आलस और बहुत अधिक सोचने-विचारने से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसलिए आत्मविश्वास से तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। साथ ही अपनी योजनाओं और गतिविधियों के बारे में किसी से चर्चा न करें।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। मेहनत के परिणाम प्राप्त होंगे। निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में कार्य करने का उचित समय है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अत्यधिक कार्यभार से कुछ राहत मिलने की स्थिति बन रही है।

लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज कर दें। प्रेम संबंध भी भावना प्रधान रहेंगे।

स्वास्थ्य- तनाव की वजह से हार्मोंस संबंधी बदलाव महसूस करेंगे। योगा, मेडिटेशन पर अधिक ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया

भाग्यशाली अंक- 5

*मकरः*

पॉजिटिव- अगर आपके राजनीतिक संपर्क हैं तो उन्हें और अधिक बेहतर बनाएं, क्योंकि उनसे आपको उचित लाभ होने की स्थिति बन रही है। अपने व्यक्तिगत मामलों का खुलासा न करें। कोई भी काम गुप्त रूप से करने से आपको सफलता मिलेगी।

निगेटिव- किसी नजदीकी मित्र या संबंधी की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आने से बजट गड़बड़ा सकता है। प्रलोभन से बचें।

व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर सहयोगियों और कर्मचारियों के सहयोग और सलाह से रुकी हुई गतिविधियां दोबारा से शुरू हो जाएंगी। सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। आसपास के व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा में विजय निश्चित है। इसलिए प्रयत्नशील रहें।

लव- पारिवारिक वातावरण सकारात्मक बना रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में अविश्वास जैसी स्थिति बन सकती है।

स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। समय-समय पर उचित आराम लें और एनर्जी वर्धक पदार्थों का सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 9

*कुंभ राशि—-वालों के लिए रविवार का उपाय………*

*नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए तांबे के लोटे में जल में चावल, लाल मिर्च के कुछ दाने और लाल रंग के फूल मिलाकर सूर्यदेव अर्पित कर दें।*

पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करना आपकी सहायता करेगा। घर में संबंधियों का आगमन होगा और सभी लोग आपसी मेलजोल का लुत्फ उठाएंगे। अपनी सूझबूझ और बुद्धिमत्ता से अपने कार्यों को सुचारू रूप से करेंगे।

निगेटिव- आय के साथ-साथ खर्चे ज्यादा बढ़ेंगे। अपने बजट को व्यवस्थित रखें। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें और हस्तक्षेप न करें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। युवा वर्ग मौजमस्ती में पड़कर अपने हाथ में आई हुई उपलब्धि को नजरअंदाज न करें।

व्यवसाय- अपने व्यवसायिक गतिविधियों में अधिक सुधार करने की आवश्यकता है। खानपान से संबंधित व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी मे अतिरिक्त कार्यभार की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्य के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल और प्रेम व्यवहार बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामलों से खुद को दूर रखें तो अच्छा है।

स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से गैस और पेट खराब होने जैसी समस्या हो सकती है। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- सफेद

भाग्यशाली अंक- 4

*मीनः*

पॉजिटिव- सकारात्मक लोगों के सानिध्य में रहें और खुद भी सकारात्मक बनें, इससे आपके व्यक्तित्व और कार्य क्षमता में और अधिक निखार आएगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। किसी समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।

निगेटिव- जमीन-जायदाद संबंधी कोई मसला चल रहा है तो उसे शांति और गंभीरता से सुलझाएं, क्योंकि जल्दबाजी और भावुकता में गलत निर्णय हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।

व्यवसाय- इस समय कार्यक्षेत्र की छोटी सी छोटी बात का भी गंभीरता से मूल्यांकन करने की आवश्यकता है। व्यवसायिक पेपर्स और फाइलें सुव्यवस्थित रखें और किसी भी अपरिचित के हाथ में न आने दें।

लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। अपने प्रिय मित्रों के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।

स्वास्थ्य- योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे शारीरिक और मानसिक ऊर्जा और ताजगी बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 8

Previous Post

हाजी शहजाद के घर बुलडोजर कार्रवाई से भड़की नेहा सिंह राठौर, सांप-मेंढक से की तुलना*

Next Post

MP में कोरोना वायरस जैसा संक्रमण, स्ट्रेन में बदलाव

Next Post
MP में कोरोना वायरस जैसा संक्रमण, स्ट्रेन में बदलाव

MP में कोरोना वायरस जैसा संक्रमण, स्ट्रेन में बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

June 1, 2025

April 15, 2025
Featured Video Play Icon

रायसेन जिला के ग्राम मखनी के सात परिवारों को वक्फ बोर्ड ने दिया नोटिस कहा कि ये वक्फ बोर्ड कि संपत्ति,

March 5, 2025
Featured Video Play Icon

धर्म_परिवर्तन करवाने के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

January 28, 2025

Recent News

सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

June 1, 2025

April 15, 2025
Featured Video Play Icon

रायसेन जिला के ग्राम मखनी के सात परिवारों को वक्फ बोर्ड ने दिया नोटिस कहा कि ये वक्फ बोर्ड कि संपत्ति,

March 5, 2025
Featured Video Play Icon

धर्म_परिवर्तन करवाने के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

January 28, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
preload imagepreload image