Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home Breaking News

कोतवाली पत्थर कांड का मुख्य आरोपी शहजाद गिरफ्तार : तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

Janpath Darshan by Janpath Darshan
August 27, 2024
in Breaking News
0
कोतवाली पत्थर कांड का मुख्य आरोपी शहजाद गिरफ्तार : तीन दिन की पुलिस रिमांड पर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

कोतवाली पत्थर कांड का मुख्य आरोपी शहजाद गिरफ्तार : न्यायालय ने भेजा तीन दिन की पुलिस रिमांड पर
10 हजार रुपये का एसपी ने घोषित किया था इनाम :  अदालत में हाजिर होने से पहले चढ़ा पुलिस के हत्थे
करोड़ों की कोठी पर घटना के बाद पुलिस ने चलाया बुल्डोजर

छतरपुर। कोतवाली में पथराव करने के मामले में जहां पुलिस ने अब तक 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था वहीं घटना के मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली जिन पर 10 हजार रुपये का इनाम पुलिस अधीक्षक ने एक दिन पहले ही घोषित किया था उसे पुलिस ने अदालत में हाजिर होने से पहले ही ट्रैफिक थाने के सामने से गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली पूछताछ के लिए लाया गया। पूछताछ के बाद आरोपी शहजाद अली को जिला अस्पताल मेडिकल चैकअप के लिए ले जाया गया और फिर वहां से उन्हें विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय में आरोपी शहजाद पक्ष के अधिवक्ताओं ने पक्ष रखा कि शहजाद अली पत्थर कांड में शामिल नहीं थे। वहीं सरकारी वकील ने भी पक्ष रखा। पुलिस ने न्यायालय से रिमांड में देने का अनुरोध किया जिस पर विशेष न्यायाधीश ने हाजी शहजाद अली को तीन दिन की पुलिस रिमांंड में भेज दिया। इन तीन दिनों में पुलिस आरोपी से और पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास करेगी। तीन दिन की रिमांड मिलने के बाद कोतवाली पुलिस आरोपी शहजाद को थाने लेकर रवाना हो गई।
आपको बता दें कि 21 अगस्त को कोतवाली में ज्ञापन देने पहुंचे मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर पथराव किया था जिससे कोतवाली टीआई, दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और एडीशनल एसपी के हाथ में भी चोट आई थी। पुलिस ने इस मामले में हाजी शहजाद अली को मुख्य आरोपी मानते हुए घटना के दूसरे दिन ही उसकी करोड़ों रुपये की कोठी को जमीदोज कर दिया था साथ ही उसकी तीन कारें और एक मोटरसाइकिल भी तोड़ दी गई थीं। दो राइफलें भी जप्त की गई थीं। लगातार पुलिस हाजी शहजाद अली की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी और कई ठिकानों पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही भी की थी। लेकिन मंगलवार को पुलिस की नजरों से बचते हुए हाजी शहजाद अली ई-रिक्शा में बैठ कर अदालत हाजिर होने जा रहा था। लेकिन पुलिस की नजर हाजी शहजाद पर पड़ गई और उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। क्योंकि सिविल ड्रेस में पुलिस शहर में चप्पे-चप्पे में तैनात थी। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने लुकआउट आदेश भी जारी किया था और नोटिस भी जारी किए गए थे। पत्थर कांड के मामले में आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए थे और 6 के जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित की गई थी। अब तक पत्थर कांड के मास्टरमाइंड मौलाना इरफान चिश्ती सहित 36 आरोपियों को जेल की हवा खिलाई जा चुकी है।

हाजी शहजाद की तरफ इन्होंने की पैरवी

हाजी शहजाद अली की तरफ ले अधिवक्ता जी सी चौरसिया एवं हिमांशु चौरसिया ने मेमो पेश कर शासकीय अधिवक्ता एवं पुलिस द्वारा मांगी गई पुलिस रिमान्ड का विरोध किया।

क्या है हाजी शहजाद का आपराधिक रिकॉर्ड

हाजी शहजाद अली का आपराधिक रिकॉर्ड बड़ा है। कोतवाली में अपराध क्रमांक 121/1988 धारा 147,148,149, 307, 302 आईपीसी, सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 76/1983 धारा 147,148,149, 323,294, 506 बी आईपीसी, कोतवाली में 24/1997 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट, कोतवाली में 4/2007 धारा 294, 323,506, 34 आईपीसी, कोतवाली में 268/2016 धारा 294,323, 506, 34, कोतवाली में इस्तगासा क्रमांक 73/82 धारा 151, 107, 116( 3) जा फौ एवं कोतवाली में ही अपराध क्रमांक 409/2024 धारा 109 (1), 191 (2), 191( 3), 190, 115 (2), 296, 121 (1), 132, 324( 4), 95 (बीएनएस), 3( 2) (भी), 3( 1) (द), 3 (1)( ध), एससी एसटी सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध है।

Previous Post

SP छतरपुर क्या बोले कोतवाली छतरपुर में हमले का मास्टर माइन्ड 10 हजार का इनामी हाजी शहजाद अली गिरफ्तार होने पर

Next Post

घर में किलकारी गूंजते ही पुलिस ने दी दस्तक, बच्चे के पिता समेत पूरे परिवार पर FIR

Next Post
घर में किलकारी गूंजते ही पुलिस ने दी दस्तक, बच्चे के पिता समेत पूरे परिवार पर FIR

घर में किलकारी गूंजते ही पुलिस ने दी दस्तक, बच्चे के पिता समेत पूरे परिवार पर FIR

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 04 जुलाई 2026

July 4, 2026
छतरपुर पुलिस 30 साल पुराने लूट एवं धमकाकर वसूली संबंधी प्रथक प्रथक 2 प्रकरणों के फरार ₹20000 के इनामी वारंटी को थाना गौरिहार पुलिस ने “न्याय पथ अभियान” के तहत किया गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस 30 साल पुराने लूट एवं धमकाकर वसूली संबंधी प्रथक प्रथक 2 प्रकरणों के फरार ₹20000 के इनामी वारंटी को थाना गौरिहार पुलिस ने “न्याय पथ अभियान” के तहत किया गिरफ्तार

July 3, 2026
शराब की किल्लत की सुर्खियां शिक्षा-स्वास्थ्य पर भारी

शराब की किल्लत की सुर्खियां शिक्षा-स्वास्थ्य पर भारी

July 3, 2026
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 03 जुलाई 2026

July 3, 2026

Recent News

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 04 जुलाई 2026

July 4, 2026
छतरपुर पुलिस 30 साल पुराने लूट एवं धमकाकर वसूली संबंधी प्रथक प्रथक 2 प्रकरणों के फरार ₹20000 के इनामी वारंटी को थाना गौरिहार पुलिस ने “न्याय पथ अभियान” के तहत किया गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस 30 साल पुराने लूट एवं धमकाकर वसूली संबंधी प्रथक प्रथक 2 प्रकरणों के फरार ₹20000 के इनामी वारंटी को थाना गौरिहार पुलिस ने “न्याय पथ अभियान” के तहत किया गिरफ्तार

July 3, 2026
शराब की किल्लत की सुर्खियां शिक्षा-स्वास्थ्य पर भारी

शराब की किल्लत की सुर्खियां शिक्षा-स्वास्थ्य पर भारी

July 3, 2026
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 03 जुलाई 2026

July 3, 2026
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In