शराब में धुत युवक ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा

पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह बुंदेला के आने पर शराबी युवक को समझाकर शान्त किया
बमीठा। शराब में धुत युवक सन्तोष अहिरवार ने बमीठा अस्पताल में जमकर किया हंगामा अस्पताल प्रबंधन को पुलिस की सहायता लेनी पड़ी पुलिस ने रनगुवां बांध के पूर्व सरपंच धर्मेंद्र सिंह बुंदेला को बुलाना पड़ा तब युवक शान्त हुआ।
108 को दुपरिया गाँव से इमेन्ट मिला इमारती देवी उम्र 62 साल की तबियत खराब है 108 दुपरिया मरीज को लेने पहुची इमारती का पुत्र संतोष अहिरवार शराब के नशे में धुत्त ने मरीज को एम्बूलेश को एक घण्टा इंतजार करवाने के बाद मरीज को एम्बुलेंस में बैठाया मरीज को खून की उल्टी हो रही थी एम्बुलेंस में मौजूद e m t ने मरीज की हालत देख तुरंत ऑक्सीजन मरीज को देकर उपचार किया शराबी युवक ने मरीज के मुँह से ऑक्सीजन निकल दी मरीज की हालत अत्यंत खराब हो जाने पर एम्बुलेंस चालक जिला अस्पताल मरीज को लेकर जा रहा था रास्ते मे खून की उल्टी होने के कारण मरीज ने रास्ते में दम तोड़ दिया एम्बुलेंस चालक वापिस बमीठा अस्पताल लौटा जहाँ पर युवक ने जमकर उत्पात मचाया
पुलिस एवं पूर्व प्रधान के आने पर युवक शान्त हुआ तब मृत हो चुकी महिला के शव को गाँव भेजा गया
*अशोक नामदेव बमीठा खजुराहो*












