भ्रष्टाचार के सबूतों की माला पहन जनसुनवाई में पहुंचा शख्स
मध्य प्रदेश के नीमच में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच की मांग के हजारों आवेदन और सबूतों के दस्तावेज देने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शख्स आवेदनों की माला पहनकर रेंगते हुए कलेक्टर ऑफिस पहुंचा
मप्र के नीमच में जनसुनवाई में इस तरह पहुंचने वाले व्यक्ति का नाम मुकेश प्रजापति है। मुकेश अपने साथ शिकायतों और सुबूतों के कागजों को बांध कर सड़क पर खुद को घसीटते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।
मुकेश प्रजापति किसान हैं.. मुकेश रेंगते हुए कलेक्टर के दफ्तर पहुंचे. पिछले 7 साल से कलेक्टर दफ्तर के चक्कर काट रहे मुकेश गांव कांकरिया तलाई में हुए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस बार भी मुकेश जब जनसुनवाई में गए तो भ्रष्टाचार के सबूत बांधे दिखे.












