थाना कोतवाली में उपद्रव कर पथराव करने वाले पूर्व में गिरफ्तार 45 आरोपी सहित कुल 47 आरोपी गिरफ्तार
आरोपी शहजाद उर्फ छोटू पर हत्या का प्रयास एवं आरोपी समीर पर छेड़छाड़ का अपराध पूर्व से दर्ज
दिनांक 21 अगस्त की दोपहर थाना कोतवाली में कुछ लोगों द्वारा एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए थाना परिसर में पथराव कर दिया गया था। पुलिस बल को गंभीर चोटें एवं संपत्ति की हानि हुई थी।
थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता सहित विभिन्न अधिनियम की धाराओं में नामजद आरोपियों सहित डेढ़ सौ से अधिक आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया था।
वीडियो फुटेज एवं एकत्रित साक्ष्य के आधार पर 45 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।
पुलिस टीम द्वारा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरोपियों के नाम, पता एवं भेष बदलकर छुपकर फरार होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों में दबिश जा रही है, गिरफ्तारी की कार्यवाही निरंतर जारी है।
पुलिस टीम द्वारा आज घटना से जुड़े
1. शहजाद खान ऊर्फ छोटू निवासी वार्ड क्र 6 बहना मार्ग छतरपुर
2. समीर राइन निवासी परवारी मोहल्ला
को आज अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। आरोपी शहजाद उर्फ छोटू पर हत्या का प्रयास एवं आरोपी समीर पर छेड़छाड़ का अपराध पूर्व से दर्ज है।
प्रकरण में अभी तक कुल 47 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, संबंधित अन्य आरोपियों की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है।













