Wednesday, February 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 08-09-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
September 8, 2024
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 24-08-2024
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज ऋषि पंचमी पर बुधादित्य योग के साथ ऐन्द्र योग, रवि योग और स्वाति नक्षत्र का शुभ संयोग के प्रभाव से वृषभ, कन्या, वृश्चिक, मकर, और कुम्भ राशियों को मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी और पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। आइए जानते हैं रविवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
आज 8 सितंबर दिन रविवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है आज ऋषि पंचमी के दिन सप्त ऋषियों की पूजा करते हैं. इससे घर में सुख और समृद्धि आती है. वहीं जो महिलाएं ऋषि पंचमी के दिन व्रत और पूजा करती हैं, उनको रजस्वला समय में जाने-अनजाने में किए गए दोषों से मुक्ति मिल जाती है. ऋषि पंचमी को भाई पंचमी और गुरु पंचमी भी कहा जाता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों को रक्षासूत्र बांधती हैं. ज्योतिषाचार्य डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार, रविवार के दिन भगवान भास्कर की पूजा करने और अर्घ्य देने से कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है. यदि आप रविवार व्रत करते हैं तो आपको नमक नहीं खाना चाहिए. इस दिन मीठा भोजन करने का विधान है. सूर्य देव को पूजा में लाल चंदन और लाल फूल जरूर अर्पित करना चाहिए. कुंडली के सूर्य दोष को दूर करने के लिए आप रविवार को गुड़, लाल फूल, लाल चंदन, लाल कपड़ा, मूंगा आदि का दान कर सकते हैं. इससे आपको लाभ हो सकता है. सूर्य का प्रिय रत्न माणिक्य है. माणिक्य धारण करने से भी सूर्य दोष दूर हो सकता है. बुधादित्य योग के साथ ऐन्द्र योग, रवि योग और स्वाति नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का फायदा वृषभ, कन्या, वृश्चिक, मकर, और कुम्भ राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी और पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति अनुकूल रहेगी और सूर्य देव की विशेष कृपा भी रहेगी, जिससे इन राशियों के मान सम्मान और प्रतिष्ठा में अच्छी वृद्धि होगी आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:50 से 12:40 मिनट तक रहेगा। राहुकाल शाम 04:53 से 06:26 मिनट तक रहेगा। और चंद्रमा तुला राशि पर संचार कर रहा हैं और सिंह राशि में सूर्य और बुध ग्रह की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। जिससे आज कर्क राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को मान-सम्मान और तरक्की मिलने की संभावना है। कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और नौकरी में नई संभावनाएं मिलेंगी। वृश्चिक राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। इससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने के योग हैं। मीन राशि वालों को प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने में फायदा हो सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…..

*मेष* – पॉजिटिव- अपने खास दोस्तों और गुरुजनों के सानिध्य में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति को आप अपनी समझदारी और सहनशीलता से सुलझा लेंगे। युवाओं को किसी प्रतियोगिता आदि की तैयारी में खास लोगों से उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा।
नेगेटिव- आपका कोई नजदीकी संबंधी ही आपसे कोई वादा करके मुकर सकता है। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें तथा अपने निर्णय खुद ही ले। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि खुशियों को किसी की नजर लग गई है, हालाकि यह आपका भ्रम ही होगा।
व्यवसाय- व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है, लेकिन अपने ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखने से उचित अनुबंध मिलेंगे। छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेगी। ऑफिस में कोई मुश्किल टारगेट मिल सकता है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान को रखें। किसी भी तरह की जोखिम वाली गतिविधि से भी परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

*वृषभ राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय…………..*

*रविवार के दिन सूर्यदेव को जल में गुड़हल के फूल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।*

पॉजिटिव- कोई विपरीत परिस्थिति बनेगी,परंतु साथ ही आपको कहीं से मदद भी मिलेगी। नए अनुभव हासिल होंगे। संतान की शिक्षा या पढ़ाई संबंधी संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून और खुशी रहेगी।
नेगेटिव- आत्म अवलोकन करते रहे।कभी-कभी आप अपनी जिद की वजह से ही अपना नुकसान कर सकते हैं। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। परंतु तनाव लेना समस्या का हल नहीं है। इनकम टैक्स, लोन आदि से संबंधित कुछ दिक्कतें आएंगी। किसी अनुभवी की मदद ले।
व्यवसाय- बिजनेस में परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने के लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत है। सही समय पर सही फैसला लेने से आप सफल होंगे। पारिवारिक बिजनेस से जुड़े काम सफल होंगे। नौकरी में साथियों की गतिविधियों के प्रति लापरवाह न रहें।
लव- आपसी सामंजस्य के अभाव के कारण पारिवारिक वातावरण में कुछ तनावपूर्ण माहौल बनेगा। परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- तनाव की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर उचित ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*मिथुन* – पॉजिटिव- यह समय पिछली कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का है। ऐसा करने से आप कुछ ऐसी उपलब्धि भी हासिल करने में सक्षम रहेंगे जिसकी पिछले काफी समय से आपको चाह थी। प्रतिष्ठित लोगों से लाभदायक मुलाकात रहेगी।
नेगेटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति होने पर मन में कुछ नकारात्मक विचार भी उठेंगे। परंतु जल्दी ही आप इन समस्याओं पर काबू पा लेंगे। वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। इस समय किसी भी तरह का लेनदेन करना नुकसानदायक रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में आपके साथ धोखा हो सकता है, इसलिए निजी मामलों में किसी की दखलअंदाजी न होने दें। मीडिया और जनसंपर्को से आपको फायदा होगा। ऑफिस के माहौल में कुछ राजनीति जैसा वातावरण रहेगा। इसलिए सिर्फ अपने काम से ही मतलब रखें।
लव- वैवाहिक संबंधों में नज़दीकियां बड़ेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- गले में किसी प्रकार की इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। लापरवाही ना बरतें। तथा उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

*कर्क* – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति कुछ ऐसी है कि आप खुद ही सकारात्मक महसूस करेंगे। आपका रहन-सहन तथा बोलचाल का तरीका लोगों को आपकी तरफ आकर्षित रखेगा। युवाओं को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। किसी व्यक्तिगत कार्य के सिलसिले में यात्रा भी होगी।
नेगेटिव- भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त करते समय पेपर आदि अच्छी तरह अवश्य चेक कर ले। ध्यान रखें कि कोई आपका नजदीकी ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में से खुद को निकालने के लिए खुद को ही प्रयास करने होंगे।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर चल रही किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज न करें। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें, वरना कोई कर्मचारी इनका नाजायज फायदा उठा सकता है। कुछ नए ऑर्डर मिलने की भी संभावना है।
लव- कुछ समय परिवार व जीवन साथी के साथ भी अवश्य व्यतीत करने से आपसी मधुरता रहेगी। युवाओं के प्रेम संबंध और अधिक गंभीर तथा मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना भी उचित नहीं है। खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित ही बनाकर रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

*सिंह* – पॉजिटिव- यह समय बहुत ही सावधानी से व्यतीत करने का है। आज कुछ नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आएंगी तथा अत्यधिक कार्यभार भी रहेगा, इसलिए आराम और मौज मस्ती पर ध्यान ना देकर काम पर अपना ध्यान एकाग्र करें। क्योंकि जल्दी ही इसके आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।
नेगेटिव- इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना पैसे और समय का नुकसान ही है। अधिक सोच-विचार करने में समय व्यतीत ना करें। नहीं तो कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। साथ ही बाहरी व्यक्तियों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को प्राथमिकता दें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां यथावत चलती रहेगी। और मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने से मान-सम्मान व तरक्की मिलने की संभावना है। कंसल्टेंसी संबंधी व्यवसाय में मान-सम्मान और पैसा दोनों बेहतर होंगे।
लव- जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी साथ ही संबंधों में पुनः नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसे दिक्कत महसूस हो सकती हैं। लापरवाही ना करें क्योंकि वर्तमान नकारात्मक स्थितियों में अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

*कन्या राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय…………..*

*सूर्यदेव को जल में गुड़हल का फूल मिलकर अर्पित करें और आदित्य स्त्रोत का पाठ करें। साथ ही नमक रहित भोजन करना लाभकारी रहेगा।*

पॉजिटिव- कोई विवादित मामला चल रहा है तो उसके सुलझने की संभावना है। जिससे मन में संतोष रहेगा। आर्थिक स्थितियां पहले से बेहतर होगी। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकता है।
नेगेटिव- घर अथवा वाहन को लेकर कोई बड़ा खर्चा सामने आएगा। अनावश्यक गतिविधियों में ही दिन का अधिकतम समय व्यतीत हो जाएगा। जिसकी वजह से अपने और अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। किसी नजदीकी मित्र को भी पैसा उधार देना पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में नए अनुबंध हासिल होंगे। अन्य योजनाओं पर भी विचार विमर्श होगा। युवा वर्ग अपने करियर में गलत लक्ष्य का चुनाव ना करें। अपनी कार्यप्रणाली सीक्रेट रखें। नौकरी में नई संभावनाएं मिलेंगी।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका का आपसी सामंजस्य तथा भावनात्मक लगाव मजबूत रहेगा।
स्वास्थ्य- विपरीत परिस्थितियों में अपनी मानसिक स्थिति पर नियंत्रण रखें। तनाव की वजह से सिर दर्द की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

*तुला* – पॉजिटिव- आज का दिन अपने मनोनुकूल कार्यों में समय व्यतीत होगा तथा मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे। पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ कोई विवाद दूर होने से संबंधों में मधुरता आएगी।
नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा रोक-टोक ना करने से घर का माहौल उचित बना रहेगा। पड़ोसी के साथ किसी लेकर बहस हो सकती हैं। इसलिए अत्यधिक क्रोध करने से बचें। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने से किसी नुकसान से बच जाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य संपन्न होने में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। कोई भी डील करते समय जल्दबाजी ना करें। इस समय तनाव लेने की अपेक्षा धैर्य बनाकर रखना ज्यादा उचित रहेगा। युवा वर्ग को इस कंपटीशन के माहौल में करियर को लेकर अत्यधिक मेहनत की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर सावधानी बरतें। खांसी, जुकाम जैसा इंफेक्शन हो सकता है। इस समय परंपरागत इलाज ज्यादा उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

*वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय……. …………*

*रविवार के दिन बरगद के पत्तों पर अपनी इच्छा लिख दें और फिर उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें, ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।*

पॉजिटिव- लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय आ गया है। कोई रुके हुए पेमेंट आदि में जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सुकून पाने के लिए कुछ समय कलात्मक और मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। इसे ऊर्जा बनी रहेगी।
नेगेटिव- उलझनें और समस्याएं तुरंत समझाने की कोशिश करें, वरना परिस्थितियां बिगड़ भी सकती हैं। सिर्फ अपने प्रतिद्वंद्वियों और विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को हासिल करने के प्रति आलस ना करें।
व्यवसाय- आपकी बेहतर कार्यप्रणाली से मार्केट में लोग आपकी योग्यता और प्रतिभा से प्रभावित होंगे। उससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। सिर्फ आपको ध्यान रखना है कि आज ज्यादा निवेश ना करें। आय की स्थिति में सुधार आएगा।
लव- व्यस्तता की वजह से घर परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। प्रेम प्रसंगों में भी समय और पैसा बर्बाद ही होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।। सिर्फ कार्य भार की वजह से थकान हावी होगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

*धनु* – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा बना ले। नई गतिविधियां शुरू करने का उचित समय है। अपने संपर्क सूत्रों तथा मित्रों से मेल मुलाकात लाभदायक रहेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई अच्छे रिश्ते से संबंधित बातचीत शुरू हो सकती है।
नेगेटिव- कोई पारिवारिक मसला चल रहा है तो वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में सुलझाने से संबंध अच्छे हो सकते हैं। कोई भी खास कार्य करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करने से उचित परिणाम मिलेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। मार्केटिंग तथा संपर्क सूत्रों को और अधिक बेहतर बनाएं। ऑनलाइन गतिविधियों की भी जानकारी ले। ऑफिस में अपना टारगेट हासिल करने के लिए उच्चाधिकारियों की मदद अवश्य ले।
लव- पति-पत्नी के सहयोगात्मक रवैए से घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही बिल्कुल ना करें। अपनी दिनचर्या और आहार-विहार मौसम के अनुरूप ही रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

*मकर राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय…………………*

*रविवार के दिन धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति के लिए जल में गुड़ व घी डालकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।*

पॉजिटिव- आज रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन में व्यतीत करें, कुछ उलझी हुई गतिविधियों के हल मिलेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को व्यवस्थित करने का प्रयास सफल रहेगा। सोशल गतिविधियों में भी आपकी उपस्थिति संपर्कों को और अधिक बेहतर करेगी।
नेगेटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति होने पर आपको संयमित और मानसिक रूप से मजबूत भी बनना होगा। किसी जरूरी काम के लिए बजट कम पड़ सकता है। लेकिन पैसे के लेनदेन संबंधी कोई भी उधारी करना नुकसानदायक रहेगा।
व्यवसाय- साझेदारी संबंधी व्यवसाय शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। पब्लिक डीलिंग और एडवरटाइजमेंट से संबंधित कार्य में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। क्योंकि अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। ऑफिस में अनावश्यक कार्यों की अधिकता से कुछ अस्त-व्यस्त दिनचर्या हो सकती हैं।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार के साथ कुछ समय मनोरंजन और शॉपिंग में व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी निकटता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- आंखों से संबंधित कोई समस्या महसूस होने पर तुरंत इलाज ले। सबके साथ अपना भी ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

*कुंभ राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय…………….*

*रविवार के दिन सूर्यदेव को जल अर्पित करें और बरगद के वृक्ष की जड़ में भी जल व दूध अर्पित करें और अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराएं।*

पॉजिटिव- आप कर्म और पुरुषार्थ के माध्यम से कोई उपलब्धि हासिल करने में सक्षम रहेंगे। उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। संतान के भविष्य से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने से बहुत सुकून और राहत मिलेगी।
नेगेटिव- कभी-कभी ज्यादा जिद रखने या किसी बात पर अड़ जाने से आपके हाथ से महत्वपूर्ण उपलब्धि निकल भी सकती है। विपरीत परिस्थितियों में विचलित होने की अपेक्षा समस्याओं का हल ढूंढे। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा उधारी ना करें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कुछ ना कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। हिम्मत बनाए रखें तथा किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य लें। नौकरी पाने की कोशिश कर रहे लोगों को इंटरव्यू ओर प्रतियोगी परीक्षा में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।
लव- दंपत्ति आपसी सामंजस्य से घर में उचित माहौल बनाकर रखेंगे। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात से सुखद अनुभूति होगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। लापरवाही ना करके डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

*मीन* – पॉजिटिव- आज व्यक्तिगत अथवा परिवार संबंधी चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है तथा अपनी जीवन शैली तथा दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाएंगे। आपका सकारात्मक व्यवहार दूसरों के ऊपर बेहतरीन छाप छोड़ेगा। किसी यात्रा का भी प्लान बनेगा।
नेगेटिव- विवादित मामलों को समझाने में बहुत अधिक मेहनत मशक्कत करनी पड़ेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन ले। अपने किसी व्यक्तिगत कार्य में व्यवधान आने से मन में कुछ उदासी रह सकती हैं। परंतु घबराने की बजाय पुनः प्रयास करें।
व्यवसाय- कोई भी निवेश करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी व्यवसाय में फायदेमंद स्थिति बन रही है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए और अधिक मेहनत की जरूरत है।
लव- घर और व्यवसाय दोनों जगह सामंजस्य बना रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लव पार्टनर का अपमान ना करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक काम की वजह से थकान हावी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Previous Post

शराब पीने में डिस्पोजल ग्लास की जगह कोल्ड ड्रिंग्स की खाली बोतलों का हो रहा उपयोग

Next Post

शहीद जवान के परिवार को 1 करोड़ देगी मोहन सरकार

Next Post
Featured Video Play Icon

शहीद जवान के परिवार को 1 करोड़ देगी मोहन सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In