लाड़ली बहनों के खाते में आज पैसे ट्रांसफर करेंगे CM डॉ. मोहन, इन विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 9 सितंबर को सागर जिले के बीना से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। सागर जिले के बीना कृषि उपज मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में 1574 करोड़ रूपये की राशि अंतरित करेंगे।
इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332.43 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम में सीएम अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे।
उल्लेखनीय है कि अब तक लाड़ली बहना योजना के तहत लाड़ली बहनों को 24,499 करोड़ तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 3 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि उनके खातों में अंतरित की गई है।
*सागर जाएंगे सीएम मोहन, लाडली बहनों को देंगे सौगात, मंत्रालय में बैक टू बैक करेंगे समीक्षा बैठकें*
*भोपाल* मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव आज लाडली बहनों को सौगात देंगे। मुख्यमंत्री लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर 332.43 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। सागर जिले के बीना कृषि उपज मंडी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा वे भोपाल मंत्रालय में लोकसेवा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक भी लेंगे। सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, समाधान ऑनलाइन पर चर्चा होगी।
*CM के आज के कार्यक्रम*
सीएम डॉ मोहन यादव आज सोमवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर 12:00 बजे मंत्रालय में लोक सेवा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 1:00 बजे सागर जिले के बीना स्थानिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। लाडली बहना योजना की सितंबर माह 2024 की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की अगस्त माह की राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे बीना से स्टेट हैंगर भोपाल आएंगे।
*मुख्यमंत्री की बैक टू बैक समीक्षा बैठक*
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बैक टू बैक समीक्षा बैठक करेंगे। वे लोक सेवा प्रबंधन विभाग की समीक्षा करेंगे। सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी और समाधान ऑनलाइन सेवाओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
जनपथ दर्शन न्यूज चैनल के लिए हरिओम अग्रवाल की रिपोर्ट।










