Thursday, March 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home मध्यप्रदेश

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 17-09-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
September 19, 2024
in मध्यप्रदेश
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 24-08-2024
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
आज उदया तिथि पर अनंत चतुर्दशी और दोपहर पितृपक्ष पर नवम पंचम योग के साथ रवि योग, धृतिमान योग और शतभिषा नक्षत्र का शुभ संयोग के प्रभाव से वृषभ, सिंह, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशियों को शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी और बिजनस विस्तार करने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं आज का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।
आज 17 सितंबर दिन मंगलवार को‌ भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 11 बजकर 45 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। 17 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही दोपहर 1 बजकर 53 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा अनंत चतुर्दशी व्रत किया जाएगा। साथ ही 17 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है। अनंत चतुर्दशी और पितृ पक्ष के दिन नवम पंचम योग के साथ रवि योग, धृतिमान योग और शतभिषा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज अनंत चतुर्दशी और पितृ पक्ष के दिन बन रहे शुभ योग का लाभ वृषभ, सिंह, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी और बिजनस विस्तार करने का मौका मिलेगा। वृषभ, सिंह, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में ग्रह-नक्षत्र की स्थिति मजबूत होगी और राम भक्त हनुमानजी की भी विशेष कृपा रहने वाली है, जिससे उपरोक्त राशियों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:50 से 12:39 रहेगा। राहुकाल 15:17 से 16:48 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार कर रहा हैं, जिससे चंद्रमा और मंगल ग्रह एक दूसरे से नौवें व पांचवे भाव में स्थित हैं, जिससे चंद्र मंगल नवम पंचम योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही ग्रह-नक्षत्र धृति नाम का शुभ योग भी बना रहा हैं। इस कारण प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के लिहाज से मेष राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा। मिथुन राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू हो सकता है। धनु राशि के लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है। मकर राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। कुंभ राशि वालों की इनकम में सुधार होगा। आर्थिक नजरिये से मीन राशि वालों के लिए उपलब्धियों वाला दिन है। इनके अलावा बिजनेस में नए काम शुरू करने के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए दिन ठीक नहीं है। तुला राशि के लोग बिजनेस में बड़ा निवेश करने से बचें। वहीं, बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा
डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज मंगलवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन….

*मेष* – पॉजिटिव- आज आप अपनी किसी विशेष जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। आपकी कार्य कुशलता द्वारा उम्मीद के अनुरूप लाभ भी प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी आदि के खरीद-फरोख्त संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उत्तम समय है।
नेगेटिव- अपने आपको किसी भी स्थिति में विचलित नहीं होने देना है। अगर कोई कानूनी कार्यवाही संबंधी गतिविधि है तो थोड़ा सचेत रहें। बच्चे की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से चिंता रहेगी, परंतु इस समय बहुत ही समझदारी से समस्या सुलझाने की जरूरत है।
व्यवसाय- निजी व्यस्तता के चलते कार्यस्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। फोन और कॉन्टैक्ट्स के जरीये ज्यादातर काम बन जाएंगे। इनकम सोर्स तो बनेंगे, लेकिन धीमी गति से। नौकरी में सॉफ्टवेयर से जुड़े लोगों को बेहतरीन मुनाफा होगा।
लव- परिवार में किसी आयोजन संबंधी योजनाएं बनेंगी। अचानक ही किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होगी।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या उठ सकती है। परंतु यह एसिडिटी और अनियमित खानपान की वजह से ही होगा, इस बात का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

*वृषभ राशि वालों के लिए अनंत चतुर्दशी का उपाय……………..*

*अनंत चतुर्दशी के दिन रेशम या कपास से बने सूत्र को बाजू पर बांध लें और इसमें 14 गांठ लगाएं। अनंत सूत्र में बांधे जाने वाली गांठों को 14 लोगों का प्रतीक माना जाता है। ऐसा करने से भौतिक सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।*

पॉजिटिव- अपना आत्मविश्वास और मनोबल बनाए रखें। इससे आप अस्त व्यस्त दिनचर्या को व्यवस्थित कर पाएंगे। कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे है, तो तुरंत अमल कर दीजिए। घर के कार्यों में भी सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- अचानक ही कुछ ऐसी परिस्थितियां भी बनेंगी कि खर्चों पर रोक लगाना मुश्किल हो जाएगा। सरकारी मामले अभी सुलझने में दिक्कतें आएंगी। इस तरह के काम आज स्थगित ही रखें, तो बेहतर है।
व्यवसाय- व्यवसाय में उचित व्यवस्था बनाए रखने में आप सक्षम रहेंगे। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में बदलाव के मौके मिले तो तुरंत इस पर काम करना चाहिए।
लव- तनाव और चिंता का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है। परंतु जीवन साथी तथा बच्चों का आपको पूर्ण सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य- कब्ज और गैस की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। अपने खानपान को बहुत ही अधिक संतुलित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

*मिथुन* – पॉजिटिव- कोई रुका हुआ आय का स्त्रोत पुनः शुरू हो सकता है, सिर्फ अपने प्रयासों में गति लाने की जरूरत है। घर के रखरखाव में वास्तु संबंधी नियमों का प्रयोग करना सकारात्मकता बनाएगा। ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़े और अनुभवी लोगों के संपर्क में रहें।
नेगेटिव- निकट संबंधियों के साथ कोई भी विवादित स्थिति बनने पर धैर्य बनाए रखें, वरना इससे मामला बढ़ सकता है। किसी भी यात्रा को स्थगित रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा ध्यान दें। वरना आपका परिणाम प्रभावित हो सकता है।
व्यवसाय- पेमेंट आदि का लेनदेन करते समय बहुत ही सावधानी बरतें। गलती की वजह से भारी नुकसान होने की आशंका है। कामकाज में नई तकनीक व हुनर का उपयोग करें, जिससे उत्पादन क्षमता बढ़ सके। अचानक ही ऑफिस में किसी बात को लेकर परेशानी आ सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही गलत गलतफहमी का निराकरण होगा और संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे।
स्वास्थ्य- मानसिक शांति के लिए व्यायाम और योगा का सहारा अवश्य लें। इससे शारीरिक स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

*कर्क* – पॉजिटिव- घर की सुख-सुविधाओं संबंधी खरीदारी में परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। अध्यात्म से जुड़े कार्यों में विशेष रूचि रहेगी। किसी पड़ोसी के साथ चल रहे विवाद आपसी सामंजस्य से दूर होंगे तथा संबंधों में पुनः मधुरता भी आएगी।
नेगेटिव- संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संपर्क में रहना जरूरी है। खर्चों के मामले में आप कटौती करने में दिक्कत महसूस करेंगे। बच्चों की गतिविधियों तथा उनकी संगति पर भी अवश्य नजर में रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आंतरिक व्यवस्था बेहतर करने के लिए नियमों को बदलने की जरूरत है। हालांकि जल्दी ही लाभदायक स्थितियां बन रही है। इसलिए धैर्य और संयम बनाकर रखें। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील हो सकती है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। पति-पत्नी के बीच किसी व्यक्तिगत बात को लेकर कोई उलझन रह सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपने खानपान दिनचर्या और व्यायाम से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

*सिंह राशि वालों के लिए अनंत चतुर्दशी का उपाय………………*

*अनंत चतुर्दशी के दिन घर में अगर कोई व्यक्ति बीमारी से ग्रस्त है तो उसके सिर पर सात बार अनार को वार लें और फिर उसको सत्यनारायण भगवान के कलश पर समर्पित कर दें। बाद में अनार को गाय को खिला दें। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होगी।*

पॉजिटिव- आज दिन भर व्यक्तिगत तथा पारिवारिक मामलों में ही व्यस्तता बनी रहेगी। घर में विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता आ सकता है। किसी जरूरतमंद संबंधी की मदद करने से आपको आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा या आवेश में आने से माहौल बिगड़ सकता है। कोई ऐसी बात आपके मुंह से निकल सकती हैं, जिसके लिए आपको पछताना भी पड़ सकता है। धैर्य और संयम रखना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी नए काम को शुरू करने के लिए परिस्थितियां पक्ष में नहीं है, इसलिए पूर्व नियोजित कामों को पहले पूरा करने की कोशिश करें। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में बड़ी डील हो सकती है। जिसमें ज्यादा प्रॉफिट रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों में बहुत अधिक सावधानी बरतें। गलतफहमियों की वजह से दरार आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से खांसी, जुकाम और बदन दर्द की समस्या रहेगी। लापरवाही ना करें। साथ ही प्राकृतिक नियमों को अपनाना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

*कन्या* – पॉजिटिव- आपकी मेहनत और प्रयासों से कोई समस्या हल होने वाली है, जिससे अपने व्यक्तिगत गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी फैसले गंभीरता से लें।
नेगेटिव- किसी संबंधी के साथ व्यक्तिगत मामलों को लेकर कहासुनी होने जैसी स्थिति बन रही है। परंतु जरा सी सावधानी और समझदारी से परिस्थितियां संभल भी जाएंगी। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे।
व्यवसाय- बिजनेस की परेशानियां दूर करने में अनुभवी लोगों से सलाह लें। इनकम में ज्यादा सुधार नहीं हो पाएगा। गैर कानूनी कामों में दिलचस्पी न लें। वरना बिना वजह मुश्किल में फंस सकते हैं।
लव- वैवाहिक संबंधों में किसी बात को लेकर मनमुटाव रह सकता है। युवाओं के प्रेम संबंध मधुर और मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार के साथ-साथ कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है। पैरों में दर्द तथा सूजन की समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

*तुला* – पॉजिटिव- अपनी कमियों को स्वीकार कर सुधार लेने से आप अपनी गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित रूप से प्रारूप दे पाएंगे, प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने से उम्मीदें और आशाएं भी प्रबल होंगी। वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद बना रहेगा।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी कोई भी फैसला लेते समय सभी पहलुओं पर पूरी गंभीरता से विचार करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। ननिहाल पक्ष के साथ संबंधों में किसी बात को लेकर खटास आ सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में बड़ा निवेश न करें। कानूनी कार्यवाही की आशंका है। विरोधियों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। मुसीबत से बच जाएंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोग अत्यधिक कार्यभार से आज कुछ राहत महसूस करेंगे।
लव- घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपको तनाव मुक्त रखेगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि की नियमित जांच करवाएं। लापरवाही ना करें। तथा दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

*वृश्चिक राशि वालों के लिए अनंत चतुर्दशी का उपाय……………*

*अनंत चतुर्दशी के दिन नमक का सेवन करने से बचें और विधि विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही शाम के समय हनुमान मंदिर में जाकर 5 चमेली के तेल के दीपक जलाएं।*

पॉजिटिव- निर्धारित कार्य समय अनुसार पूरे हो जाएंगे। आध्यात्मिक तथा रुचि पूर्ण गतिविधियों में भी रुचि और आस्था बढ़ेगी। दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने का प्रयास सफल रहेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी योग्य रिश्ता आएगा।
नेगेटिव- पारिवारिक वाद-विवाद को समय रहते सुलझा ले, बेहतर होगा। एक दूसरे की भावनाओं को समझे और सम्मान करें। कुछ समय धार्मिक अथवा आध्यात्मिक कार्य के लिए भी जरूर निकालें। इससे मानसिक सुकून व शांति मिलेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी रुके हुए कार्य को गति देने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे और निश्चित ही सफलता मिलेगी। जनसंपर्क को और अधिक विस्तृत करें। ऑफिस के किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे।
लव- वैवाहिक संबंध में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। विपरीत लिंगी लोगों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाएं, लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

*धनु राशि वालों के लिए अनंत चतुर्दशी का उपाय……………*

*अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान सत्यनारायण के कलश पर चढ़े हुए 14 जायफल को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें, ऐसा करने से आपको सभी विवादों से मुक्ति मिलेगी और सुख-शांति बनी रहेगी।*

पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपको कुछ बेहतर देने के पक्ष में है। इस समय अफवाहों पर ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति फोकस रहे। भविष्य में आपको निश्चित ही अपनी मेहनत के अनुसार सफलता मिलने वाली है। विद्यार्थी वर्ग भी अपने पढ़ाई के प्रति उचित ध्यान देंगे।
नेगेटिव- समय अनुसार थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। कुछ लोग आपकी उदारता और भावनाओं का नाजायज फायदा भी उठाएंगे। अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें। मामा पक्ष के साथ कोई पुराना विवादित मामला उभर सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक परिस्थितियां अनुकूल है परंतु किसी कर्मचारी की गलती की वजह से नुकसान भी होने की आशंका है। बेहतर होगा कि सभी गतिविधियां अपनी निगरानी में ही करवाएं। कुल मिलाकर रूटीन भरी दिनचर्या ही रहेगी।
लव- व्यर्थ के प्रेम संबंधों तथा मनोरंजन आदि में समय नष्ट ना करें। अचानक ही किसी पुराने मित्र से फोन द्वारा बातचीत होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से पैरों में दर्द और थकान की शिकायत रह सकती हैं। उचित आराम भी लेना जरूरी है
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

*मकर* – पॉजिटिव- इस समय आपकी दिनचर्या तथा कार्यप्रणाली व्यवस्थित बनी रहेगी। किसी भी कार्य को गंभीरता से विचार-विमर्श करके उस पर कार्य करें, आपको अवश्य ही लाभ होगा। कहीं पर रुका हुआ पैसा वापस मिल जाने से संतुष्टि मिलेगी।
नेगेटिव- किसी की मदद करने से पहले उससे संबंधित जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। कुछ लोग आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा भी उठाने की कोशिश करेंगे। युवा लोग नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्रों से दूर रहे, वरना आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती है।
व्यवसाय- कारोबार में पिछले कुछ समय से चल रही दिक्कतें काफी हद तक दूर होंगी और सहयोगियों तथा कर्मचारियों का भी पूर्ण रूप से साथ मिलेगा। परंतु आलस की वजह से आज का काम कल पर ना डालें। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को आज कोई खुशखबरी मिल सकती हैं।
लव- पारिवारिक मामलों में अपना योगदान अवश्य रखें। इससे आपसी सामंजस्य और प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही करना बिल्कुल उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

*कुंभ राशि वालों के लिए अनंत चतुर्दशी का उपाय……………*

*अनंत चतुर्दशी के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना शुभ फलदायी रहेगा और शाम के समय हनुमान मंदिर में जाकर बूंदी का भोग लगाएं। ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होगी।*

पॉजिटिव- आज किसी दीर्घकालिक योजना पर विचार होगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अचानक ही आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। जिससे आप अपनी काफी समस्याओं से राहत महसूस करेंगे। पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए उत्तम समय है।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपकी मानहानि और अपमान का कारण बन सकते हैं। बेहतर होगा कि खुद को अपने कार्यो में ही व्यस्त ही रखें। विद्यार्थी सोशल मीडिया तथा व्यर्थ के कार्यों से ध्यान हटाकर अपनी पढ़ाई में लगाएं।
व्यवसाय- कारोबारी हालात में अब सुधार आएगा। तथा मन मुताबिक तरीके से कार्य बनते जाएंगे। साथ ही आय की स्थिति में भी बेहतरी होगी। ‌ध्यान रखें कि नौकरी में सहकर्मी ईर्ष्या व जलन की भावना से आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
लव- किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर में कुछ नकारात्मक वातावरण व्याप्त होगा। बेहतर होगा कि दूसरे किसी का हस्तक्षेप अपने परिवार पर ना पड़ने दे।
स्वास्थ्य- इस समय पाचन प्रणाली कुछ कमजोर रहेगी। लीवर को आराम देने के लिए बहुत ही हल्का खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

*मीन* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। कामकाज को योजना और व्यवस्थित तरीके से करना आपको सफलता देगा। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियां ला रहा है। रचनात्मक तथा मन मुताबिक गतिविधियों में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- तनाव मुक्त होकर समस्याओं का हल ढूंढ़ने से जल्दी समाधान मिलेगा। घर में सुधार संबंधी कुछ कार्य होंगे, लेकिन ध्यान रखें, कि बजट से ज्यादा खर्चा ना रहे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोग अपने पेपर्स कंप्लीट रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग सहायक रहेगा। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों को फिलहाल स्थगित करना उचित है। क्योंकि वर्तमान गतिविधियों में ही अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। ऑफिस में डाटा सिक्योरिटी को लेकर सतर्क रहें।
लव- परिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य घर में खुशहाली बनाकर रखेगा। अविवाहितों के लिए शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव की वजह से हार्मोन संबंधी दिक्कतों से गुजरना पड़ सकता है। पेट भी खराब हो सकता है। मेडिटेशन, योगा पर जरूर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

Previous Post

नोटिस जारी होते ही एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने गौवंश को एनएच से भगाने का किया दिखावा

Next Post

लोकायुक्त में हुई थी 22 करोड़ के गबन की शिकायत एएसपी लोकायुक्त ने घुवारा बैंक प्रबंधक से मांगी जानकारी

Next Post
लोकायुक्त में हुई थी 22 करोड़ के गबन की शिकायत एएसपी लोकायुक्त ने घुवारा बैंक प्रबंधक से मांगी जानकारी

लोकायुक्त में हुई थी 22 करोड़ के गबन की शिकायत एएसपी लोकायुक्त ने घुवारा बैंक प्रबंधक से मांगी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In