Thursday, March 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 01 दिसंबर 2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
December 1, 2024
in आज का राशिफल
0
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
आज मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन और चंद्रमा से सप्तम भाव में गुरु ग्रह के होने से चंद्राधि योग के साथ सुकर्मा योग और अनुराधा नक्षत्र का शुभ संयोग से मेष, कर्क और कन्या राशियों को हर कार्य में मिलेगी सफलता,आइए जानते हैं आज का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है

आज 1 दिसंबर दिन रविवार को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दोपहर सुबह 11 बजकर 52 मिनट तक रहेगी, उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इस तिथि को मार्गशीर्ष अमावस्या के नाम से जानते हैं। अमावस्या का पावन व्रत है। सूर्य उपासना करें। सूर्य को जल दें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें। आज भगवान शिव की सगुण व निर्गुण दोनों उपासना अवश्य करें। अमावस्या व्रत बहुत ही पुण्यदायी है। इस दिन पितरों की उपासना भी होती है। कृष्ण जी के नाम का जप करें। आज व्रत करने से कष्ट नष्ट होते हैं, पुण्य की प्राप्ति होती है। तिल व चावल का दान करें तथा अपने वजन के बराबर अन्न दान करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। यह उपवास फलाहारी होता है। आज सूर्य के बीज मंत्र का जप समृद्धि देगा। इस मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण के नाम का जप व संकीर्तन करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान कृष्ण की भक्ति प्राप्त होती है। आज गेंहू व गुड़ दान की बहुत श्रेष्ठ तिथि है। गीता के सप्तम अध्याय का पाठ करें । विहंगों को दाना -पानी दें। आज मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन चंद्राधि योग के साथ सुकर्मा योग और अनुराधा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन बन रहे शुभ योग का लाभ मेष, कर्क और कन्या राशियों को मिलेगा। इन राशियों को सुबह से ही शुभ समाचार सुनने को मिलेगा और परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे। मेष, कर्क और कन्या राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और सूर्यदेव की विशेष कृपा भी रहेगी, जिससे इन राशियों के मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:49 से 12:30 मिनट तक रहेगा और राहुकाल शाम 16:01 से 17:19 मिनट तक रहेगा।‌ चंद्रमा वृश्चिक राशि पर संचार कर रहा हैं और चंद्रमा से सप्तम भाव में गुरु ग्रह के होने से चंद्राधि योग बन रहा है जिससे आज वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं। कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों का मनचाहा काम पूरा हो सकता है। सिंह राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए अच्छा दिन रहेगा। कन्या और कुंभ राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। तुला राशि वालों की इनकम अच्छी रहेगी। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। धनु राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन….

*मेष राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय……………..*

*सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दें और सूर्य से संबंधित चीज जैसे तांबे के बर्तन, गेंहू, लाल कपड़े, गुड़ और लाल चंदन आदि वस्तुओं का दान करें*

पॉजिटिव- किस्मत का साथ मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें समय का सम्मान करने से ही समय भी आपका सहयोग करेगा। फाइनेंस संबंधी परेशानियां दूर होंगी। घर में दोस्तों या मेहमानों के आने से सभी सदस्य आपसी मेलजोल का लुत्फ उठाएंगे।

नेगेटिव- किसी की गलत सलाह पर ध्यान देने से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अपने निर्णय पर ही ध्यान दें। साथ ही किसी नजदीकी मित्र की नकारात्मक गतिविधि से आपको आघात या धक्का भी लग सकता है। गाड़ी या मकान संबंधी कागजात संभालकर रखें।

व्यवसाय- बिजनेस के कामों में सुधार करने की जरूरत है। इस समय कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। नौकरी में काम ज्यादा रहेगा। ओवरटाइम करना पड़ सकता है।

लव- घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।

स्वास्थ्य- यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या उठ सकती हैं। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*वृष* – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्य संबंधी रूपरेखा बना ले। दोपहर बाद परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल बन रही है और इस उत्तम समय का उचित सदुपयोग करें। घर के नवीनीकरण या सुधार संबंधी कार्यों पर भी विचार विमर्श होगा।

नेगेटिव- किसी प्रकार के भी कानूनी पचड़े में ना फंसे। बेहतर होगा कि ट्रैफिक नियमों का भी पालन जरूर करें। किसी नजदीकी मित्र के साथ संबंध खराब होने जैसी स्थिति भी बन रही है। इस समय कहीं निवेश करने के लिए अनुकूल समय नहीं है।

व्यवसाय- बिजनेस के कामों में तेजी आएगी। सभी काम पूरे होते जाएंगे। इसमें पूरा ध्यान अपने काम पर ही केंद्रित रखें। पेमेंट भी समय पर मिलने से आर्थिक पक्ष भी सुधरेगा। ऑफिस में भी सहयोगियों के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। पारिवारिक लोग आपकी परेशानी को समझेंगे और आपका सहयोग करेंगे। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।

स्वास्थ्य- ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। अपने आराम पर भी ध्यान अवश्य दें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

*मिथुन* – पॉजिटिव- आपकी सादगी पूर्ण जीवन शैली घर तथा बाहर दोनों जगह उचित व्यवस्था बनाकर रखेगी। सोसाइटी अथवा सामाजिक लोगों के बीच आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। फाइनेंस संबंधी कार्य यथा समय मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो जाएंगे।

नेगेटिव- लोन अथवा ऋण लेने की प्लानिंग बन रही है, तो पहले अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। कानूनी मामलों में बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है, बेहतर होगा कि आज स्थगित ही रखें। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय को लेकर समस्या रह सकती है।

व्यवसाय- कुछ ना कुछ दिक्कतें भी रहेगी इसलिए व्यवसाय संबंधी कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लेकर वर्तमान गतिविधियों पर ही अपनी उर्जा लगाएं। कानूनी अड़चनें दूर होंगी। संपर्कों का दायर बढ़ेगा, तथा आपको किसी खास परेशानी से मुक्ति भी मिलेगी।

लव- पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल रहेगा जिससे घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधित कोई पुरानी समस्या दोबारा उठ सकती है। किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें और तुरंत इलाज ले।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

*कर्क राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय……………*

*रविवार के दिन काला कुत्ता या काली गाय को रोटी खिलाएं। साथ ही काली चिड़िया को दाना भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से आपके सभी कार्य धीरे धीरे बनना शुरू हो जाएगा*

पॉजिटिव- सकारात्मक लोगों और गतिविधियों में ध्यान देने से आपकी कार्य क्षमता और अधिक सशक्त होगी। संतान के करियर संबंधी समस्याओं को किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की सहायता से सुलझाने में कामयाब रहेंगे। रहन-सहन में सुधार आएगा।

नेगेटिव- व्यर्थ की बातों में अपना समय ना लगाकर क्रिएटिव बने रहे। मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करना आपको खुशी देगा। आलोचना या निंदा जैसी बातों से दूर रहे। कई बार जल्दबाजी तथा अति उत्साह में बना बनाया काम बिगड़ सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय में अपने काम की क्वालिटी पर ध्यान दें। दूरदराज की पार्टियों से संपर्क बनाने से फायदा होगा। व्यवसाय संबंधी एडवर्टाइजमेंट बढ़ाने की भी जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों का जल्दी ही कोई मन मुताबिक कार्य संपन्न हो सकता है।

लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से निजी जीवन खुशहाल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में पड़कर आप अपना नुकसान ना करें।

स्वास्थ्य- लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य खराब होने में आप खुद जिम्मेदार रहेंगे। सजग रहें, सचेत रहें और स्वस्थ रहें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

*सिंह* – पॉजिटिव- आप अपनी समझदारी और सूझबूझ द्वारा किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। आपका पूरी तरह से अपने कार्यों के प्रति समर्पित होना आपको सफल करेगा। मित्रों तथा परिवार जनों का भी भरपूर सहयोग बना रहेगा।

नेगेटिव- कभी-कभी मनमर्जी और अति आत्मविश्वास की वजह से आप धोखा भी खा सकते हैं। फोन या मित्रों के साथ घूमने-फिरने में अपना समय और पैसा व्यर्थ ना करें। ज्यादा सोचने-विचारने में समय ना लगाएं और तुरंत योजनाओं को क्रियान्वित करें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। लेकिन ध्यान रखिए कि सफलता हासिल करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। सरकारी नौकरी पेशा व्यक्तियों का अपने ऑफिस में वर्चस्व बना रहेगा।

लव- पारिवारिक वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।

स्वास्थ्य- नींद ना आने जैसी समस्या परेशान कर सकती है। जिसकी वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

 *कन्या राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय……………*

*रविवार के दिन सूर्यास्त हो जाने के बाद पीपल पेड़ के नीचे चार मुंह वाला दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर प्रार्थना करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं*

पॉजिटिव- किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी और उनके मार्गदर्शन में आप अपनी ‌कार्यप्रणाली और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। किसी नजदीकी संबंधी के साथ किसी विशेष मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा।

नेगेटिव- कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर ले। अत्यधिक भावुकता भी नुकसानदायक रह सकती है। पारिवारिक सदस्यों को उनके अपने तरीके से कार्य करने दे तथा उनका सहयोग करें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर लापरवाह ना बने।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर सभी फैसले खुद ही ले तथा स्टाफ की गतिविधियों पर भी नजर रखें। दूसरों का हस्तक्षेप आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। अगर कोई पेमेंट फंसी हुई है तो आज उसकी वसूली करने के लिए उचित समय है।

लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी अविवाहित सदस्य का रिश्ता तय होने की भी संभावना है।

स्वास्थ्य- गैस और अपच की समस्या बढ़ने से परेशान रहेंगे। मेडिटेशन करें तथा कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी जरूर व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

*तुला* – पॉजिटिव- विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा और स्वयं को साबित करने का मौका मिलेगा। घर मे नवीन वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन आदि की खरीदारी हो सकती है। जमीन-जायदाद संबंधी कार्य भी प्रगति पर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन सुखद व्यतीत होगा।

नेगेटिव- किसी भी समस्याओं को घबराने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। निश्चित ही आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। आप खुद को नजरअंदाज करके काम के पीछे खुद को पूरी तरह झोंक देंगे। इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।

व्यवसाय- आय की स्थिति अच्छी रहेगी। अपने लक्ष्य और इच्छाओं को पूरा करने का बेहतर समय है। सरकारी नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, क्योंकि किसी वरिष्ठ व्यक्ति या उच्चाधिकारी से विवाद या झगड़ा हो सकता है।

लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे जिससे घर का वातावरण को खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम और रोमांस में भी और नजदीकियां आएगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। नियमित योग और व्यायाम भी करना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- फाइनेंस संबंधी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी और इस समय कहीं निवेश करना फायदेमंद रहेगा। दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने मन की आवाज सुने और उस पर अमल करें। इससे आप बेहतरीन तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे। कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

नेगेटिव- व्यर्थ समय व्यतीत करने की बजाय अपने कार्यों पर ध्यान दें। समय के अनुसार अपने व्यवहार और लाइफस्टाइल में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। विद्यार्थी लोग सोशल मीडिया और फालतू बातों में पड़कर पढ़ाई के प्रति लापरवाही करेंगे।

व्यवसाय- सरकारी संस्थाओं से जुड़े कार्य जैसे टेंडर आदि मिलने की उचित संभावना है। मीडिया तथा रचनात्मक व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ अच्छा काम करने की वजह से पुरस्कार के दावेदार भी बन सकते हैं। ऑफिस की व्यवस्था अस्त-व्यस्त रहेगी।

लव- घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।

स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से नजला, जुकाम और गले में इंफेक्शन जैसी दिक्कत बढ़ेगी। परंतु घबराएं नहीं और अपना उचित इलाज ले।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

*धनु* – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। समय का उचित सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर है। आपको अपनी मेहनत के निश्चित ही उत्तम परिणाम मिलेंगे। घर और व्यवसाय दोनों जगह बहुत सोच-समझकर फैसले लेंगे।

नेगेटिव- मेहमानों के आने जाने से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। जिसकी वजह से स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन रह सकता है। बढ़ते खर्चे चिंता का कारण बनेंगे। व्यर्थ की उलझनों से खुद को दूर ही रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अधिक कार्यभार बना रहेगा परंतु इसके परिणाम बेहतर मिलेंगे। आपकी प्रतिभा व योग्यता के अनुरूप मार्केट में रुतबा रहेगा। नए अनुबंध भी मिलने की संभावना है। नौकरी में तबादले की स्थिति बन सकती हैं।

लव- बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दे। प्रेम संबंधों के मामले में आप खुद को लकी महसूस करेंगे।

स्वास्थ्य- काम का दबाव आपके स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डालेगा। इस समय अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखना भी जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

*मकर* – पॉजिटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल रहेंगी। इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों की रूपरेखा बना ले। आज कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है। घर में कुछ समय से चल रही गलतफहमियां आपकी मध्यस्था से हल हो जाएंगी।

नेगेटिव- गैरकानूनी कामों में न उलझें तो अच्छा रहेगा। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती है। विवेक और सूझबूझ से निर्णय लेना जरूरी है। युवाओं को अपने करियर पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

व्यवसाय- पारिवारिक व्यस्तता की वजह से अपने कार्यस्थल पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी फोन कॉल्स द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ किसी भी वाद-विवाद में ना पड़े।

लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर नोकझोंक रह सकती हैं। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।

स्वास्थ्य- कुछ समय व्यायाम और योगा में भी जरूर लगाएं। इससे आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*कुंभ* – पॉजिटिव- राजकीय कार्यों को पूरा करने का अनुकूल समय है। साथ ही कहीं से सहयोग भी मिलेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलने से अपने अंदर विश्वास और एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। पारिवारिक यात्रा भी संभव है।

नेगेटिव- इस समय भाइयों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परंतु अनुभवी लोगों की मध्यस्थता से समस्या का निवारण भी जल्दी ही हो जाएगा। संतान की संगति पर जरूर नजर रखें। समय रहते कठोर निर्णय लेना अति आवश्यक है।

व्यवसाय- व्यवसाय में मार्केट में रुकी हुई पेमेंट का कुछ हिस्सा आज हासिल हो सकता है। इसके लिए प्रयासरत रहें। कर्मचारियों के सहयोग से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। पार्टनरशिप के संदर्भ में की गई गतिविधियां अभी रुकी रहेंगी। ऑफिस का माहौल व्यवस्थित रहेगा।

लव- जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। परंतु आपका उनकी देखभाल करना तथा पारिवारिक कार्यों में सहयोग करना आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा।

स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ का भी ध्यान रखें। इस समय चिंता और तनाव की वजह से सिर दर्द रहेगा।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

*मीन* – पॉजिटिव- इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में निश्चित परिणाम हासिल होने वाले हैं। आज किसी काम में अप्रत्याशित लाभ होने की स्थिति बन रही है। अपने कार्यों के प्रति फोकस रहे। अपनी क्षमता और योग्यता को पहचानें और तरक्की करें।

नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में समय व्यतीत करने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें। अपने सामान की देखभाल स्वयं करें। चोरी होने या खोने जैसी संभावना लग रही है। कोई उपलब्धि मिलने पर तुरंत ही उस पर कार्य करें। ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है।

व्यवसाय- कई व्यवसायिक बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी। और व्यवसायिक संपर्क भी मजबूत होंगे। आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों के लिए अनुकूल है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस कुछ नुकसान की स्थिति में रह सकते हैं।

लव- दांपत्य जीवन में सुकून और शांति की स्थिति रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका का एक दूसरे के प्रति विश्वास और प्रेम की भावना बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- गलत खानपान और तनाव की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती है। उचित आहार ले।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

Previous Post

विधर्मियों को मुंह तोड़ जबाव दिया जाएगा: इंजी. योगेन्द्र भदौरिया

Next Post

थाना सिविल लाइन पुलिस ने सटई रोड एक मकान में अवैध हथियार कट्टा से छात्रा की मृत्यु कारित करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार कट्टा जप्त*

Next Post
Featured Video Play Icon

थाना सिविल लाइन पुलिस ने सटई रोड एक मकान में अवैध हथियार कट्टा से छात्रा की मृत्यु कारित करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार कट्टा जप्त*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In