Thursday, January 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल दिनांक 21-09-2025

Janpath Darshan by Janpath Darshan
September 21, 2025
in आज का राशिफल
0
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज सर्वपितृ अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि, शुभ योग और अमला योग के शुभ संयोग और प्रभाव से मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या और तुला राशियों के जातक विशेष रूप से लकी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने हर काम में सफलता प्राप्त करेंगे। अटका पैसा वापस मिलेगा और व्यापार में धन लाभ के योग बनते जाएंगे। कानूनी मामलों में भी सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा

आज 21 सितंबर रविवार को अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है, जिसे सर्वपितृ अमावस्या के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन है, जब सभी पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध और दान आदि के कर्म किए जाते हैं।आज सूर्य देव कन्या राशि में वहीं चंद्रमा 03:57 अपराह्न तक सिंह राशि में रहेगा। इसके बाद कन्या राशि में गोचर होगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:38 बजे तक और राहुकाल दोपहर 04:48 से 06:19 बजे शाम तक रहेगा। भद्राकाल सुबह 06:08 से 11:53 सुबह तक रहेगा। आज सर्वपितृ पितृदोष के दिन सुबह जल्दी पवित्र नदी में स्नान करें या घर पर पानी में गंगाजल स्नान कर सकते हैं। इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण पिंडदान करें। भोजन के लिए गाय, कुत्ता, कौवे, देव और चींटी। ब्राह्मणों को भोजन करवाकर दान-दक्षिणा दें। पीपल के पेड़ की पूजा करें, जिसमें पितरों का वास माना जाता है, सात दिनों में इसकी पूजा करें और नारियल के तेल के दीपक में काले तिल मिलाकर जलाएं। आप मंदिर के बाहर पीपल का पेड़ भी लगा सकते हैं, जिससे आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं और पितरों की कृपा प्राप्त होगी। आज दिन का स्वामी भगवान सूर्य होंगे जो कन्या राशि में संचार कर रहे है। और आश्विन मास की अमावस्या तिथि जिसे सर्वपितृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। और इस पर आज के दिन सूर्य देव को कन्या राशि में ग्रहण भी लगने जा रहा है। ग्रहण के दौरान आज सूर्य के साथ बुध और चंद्रमा भी कन्या राशि में विराजमान होंगे। और चंद्रमा कन्या राशि में आकर शशि आदित्य योग भी बनाएंगे। जबकि आज चंद्रमा से दशम भाव में गुरु के होने से अमला योग का भी शुभ संयोग बनेगा और इस पर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में सर्वार्थ सिद्धि एवं शुभ योग का भी संयोग बनेगा। ऐसे में सूर्य नारायण और अमला योग के प्रभाव से मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या और तुला राशियों के जातक विशेष रूप से लकी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने हर काम में सफलता प्राप्त करेंगे। अटका पैसा वापस मिलेगा और व्यापार में धन लाभ के योग बनते जाएंगे। कानूनी मामलों में भी सफलता मिलेगी और धन कमाने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस के मामले में बड़ी डील फाइनल होगी और यात्राओं के दौरान नए संपर्क बनाना फायदेमंद होगा। आर्थिक मामलों में भी लाभ कमाएंगे और अटके हुए सभी काम बनने लगेंगे। लव लाइफ में खुशियां आएंगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।

डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….

*मेष* – पॉजिटिव: आज आपको कुछ नई जानकारियां मिलेंगी। अच्छी सोच वाले लोगों से मेल-जोल एक नई ऊर्जा पैदा करेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी घबराने के बजाय आप समस्या का हल ढूंढ लेंगे। खेल से जुड़े विद्यार्थियों के लिए अच्छे मौके बन रहे हैं।

नेगेटिव: अपने कामों के बीच यह ध्यान रखना जरूरी है कि घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा में कोई कमी न आए। मामा पक्ष से संबंध खराब न होने दें। आपसी संबंधों के बीच अहंकार जैसी स्थिति न आने दें।

करियर: समय अच्छा है। व्यवसाय में मन के अनुसार गतिविधियां होती जाएंगी। नौकरीपेशा लोग अपने काम को बहुत ध्यान से करें, क्योंकि गलती की वजह से अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।

लव: पति-पत्नी के बीच घर की समस्या को लेकर कुछ तनाव रहेगा। गुस्से के बजाय शांति से समस्याओं को सुलझाएं।

हेल्थ: व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान रखने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से कुछ राहत मिलेगी। आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे।

*भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 2*

*वृषभ* – पॉजिटिव: आज आपकी दिनचर्या योजना के अनुसार रहेगी। घर और व्यवसाय दोनों जगह अच्छा तालमेल बना रहेगा। आध्यात्मिक कामों में कुछ समय बिताने से आप अपने अंदर भरपूर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे और बेहतर तरीके से अपने कामों को अंजाम दे पाएंगे।

नेगेटिव: समय के अनुसार चीजें व्यवस्थित हो जाएंगी, इसलिए छोटी-मोटी बातों को लेकर तनाव न लें और शांत बने रहें। आर्थिक स्थिति कुछ सामान्य रहेगी। ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है।

करियर: फाइनेंस से संबंधित किसी भी गतिविधि में बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है। आपका अपने काम के प्रति गंभीरता और लगन से अंजाम देना काम की जगह पर सही व्यवस्था बनाए रखेगा। स्टाफ और कर्मचारियों का भी उचित सहयोग रहेगा।

लव: पति-पत्नी आपसी तालमेल से कोई बेहतरीन फैसला लेंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है।

हेल्थ: तनाव दूर रखने के लिए कुछ समय मेडिटेशन और ध्यान में जरूर लगाएं और संतुलित आहार लें।

*भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 3*

*मिथुन* – पॉजिटिव: ग्रह-गोचर आपके लिए फायदेमंद और खुशी भरी परिस्थितियां बना रहा है। इसलिए आलस छोड़ें और एकाग्र होकर अपने कामों पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति भी अब बेहतर होना शुरू हो रही है। खरीदारी आदि में भी समय बीतेगा।

नेगेटिव: नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें, लेकिन उनसे उलझें नहीं। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य की वजह से चिंता रह सकती है। अगर किसी से कोई वादा किया है तो उसे पूरा करना भी आपकी जिम्मेदारी रहेगी।

करियर: व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत की योजना बन रही है, तो उस पर काम करने का सही समय है। साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर कोई जिम्मेदारी आ सकती है।

लव: घर के माहौल को सुखद बनाए रखने में आपका सहयोग खास रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर विश्वास बनाकर रखना जरूरी है।

हेल्थ: वर्तमान मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए लापरवाही न बरतें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 8*

*कर्क* – पॉजिटिव: दिन की शुरुआत में ही कोई शुभ समाचार मिलने से दिन सुखद बीतेगा। किसी लंबी अवधि की योजना पर काम शुरू हो सकता है। काम-काज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन आप सब कुछ अच्छी तरह से करने में सक्षम रहेंगे।

नेगेटिव: किसी नजदीकी संबंधी की वजह से धन की हानि होने की स्थिति बन रही है। दूसरों से मदद की उम्मीद रखने के बजाय अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें। दूसरों के मामले में दखल न दें, वरना आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

करियर: व्यवसाय में ज्यादा काम की वजह से परेशान रहेंगे। हालांकि स्टाफ की मदद से गतिविधियां सही तरीके से चलती रहेंगी। नौकरीपेशा लोग काम के प्रति लापरवाही न बरतें, वरना उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं।

लव: पारिवारिक व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के प्रति संवेदनशील रहना जरूरी है।

हेल्थ: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें और जोखिम भरे कामों से भी दूर रहें।

*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 3*

*सिंह* – पॉजिटिव: आज आपकी कोई योजना या सपना सच होने वाला है, जिससे आप उत्साह और जोश महसूस करेंगे। कोई पॉलिसी आदि पूरी होने से निवेश से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी। बुजुर्गों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

नेगेटिव: ध्यान रखें कि जोश और जल्दबाजी में आकर आपका कोई फैसला गलत भी हो सकता है। फिजूल की बातों को अपनी दिनचर्या में जगह न दें और अपने काम से ही मतलब रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।

करियर: व्यवसाय में आय की स्थिति कुछ बेहतर होगी। मुश्किल परिस्थिति में भी आपको कहीं से मदद जरूर मिल जाएगी। बाजार में आपकी अच्छी छवि बनी रहेगी। अगर साझेदारी करने से जुड़ी कोई योजना है, तो उस पर एक बार फिर से विचार जरूर करें।

लव: दांपत्य संबंधों में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी विपरीत लिंगी दोस्त से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी।

हेल्थ: अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। कुछ न कुछ आयुर्वेदिक या देसी चीजों का सेवन करते रहें।

*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5*

*कन्या* – पॉजिटिव: कई तरह की व्यक्तिगत गतिविधियों में ही दिन बीत जाएगा और कठिन से कठिन काम भी आप अपने पक्के इरादे से पूरे करने की क्षमता रखेंगे। विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी इंतजार कर रही है।

नेगेटिव: खुद को अपने व्यक्तिगत कामों में ही व्यस्त रखें। बिना वजह के लड़ाई-झगड़े आदि में न पड़ें और दूसरों के मामले में दखल भी न दें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।

करियर: कारोबारी गतिविधियों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। कुछ नए अनुबंध मिलेंगे और आपकी छवि और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोग अपने प्रोजेक्ट को लेकर सावधान रहें। लापरवाही का बड़ा नुकसान भी भुगतना पड़ सकता है।

लव: घर में सुकून और खुशनुमा माहौल रहेगा, लेकिन विवाहित लोगों का विपरीत लिंगी लोगों से मेल-जोल मानहानि दे सकता है।

हेल्थ: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6*

*तुला* – पॉजिटिव: कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो तुरंत फैसला लें, क्योंकि सही समय पर सही फैसला लेने से अच्छे परिणाम ही मिलते हैं। संतान की खास गतिविधि से घर में खुशी का माहौल रहेगा। अध्यात्म और धर्म-कर्म के कामों में भी ध्यान रहेगा।

नेगेटिव: अपनी पर्सनल लाइफ में किसी भी तरह का जोखिम न लें। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ नकारात्मक मनोस्थिति रह सकती है। ऐसा महसूस होगा जैसे समय हाथ से निकलता जा रहा है। यह समय धैर्य और संयम रखने का है। नशीले पदार्थों का सेवन मान-सम्मान में हानि पहुंचाएगा।

करियर: व्यावसायिक मामलों में कुछ बदलाव आएंगे। जल्दबाजी के बजाय सहज तरीके से हल निकालें। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों द्वारा नई-नई व्यावसायिक जानकारियां हासिल करें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई खास जिम्मेदारी मिलेगी।

लव: पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उनके भावनात्मक संबंधों में कड़वाहट नहीं आएगी।

हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन बदलते मौसम की वजह से कोई एलर्जी जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।

*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 9*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव: आज पूरा दिन सुकून भरा बीतेगा। कोई सुखद समाचार मिलने से मन खुश रहेगा। अगर घर में नवीनीकरण या सुधार से जुड़ी योजना बन रही है, तो वास्तु के नियमों का पालन करना भी सही रहेगा। आय और खर्च में समानता बनी रहेगी।

नेगेटिव: कोई भी फैसला लेने से पहले अपनी योजनाओं पर अच्छी तरह से विचार कर लें। ध्यान रखिए कि आपके भावुक स्वभाव की वजह से कोई आपका फायदा भी उठा सकता है। युवा वर्ग ज्यादा आत्मविश्वास की वजह से कहीं अपना ही नुकसान कर बैठेंगे।

करियर: व्यापार में अपना ज्यादातर समय मार्केटिंग से संबंधित कामों में बिताएं। हालांकि लाभ की स्थिति अभी कुछ धीमी ही रहेगी। भविष्य से जुड़ी योजनाओं को पूरा करने के लिए सही समय का इंतजार करना जरूरी है। ऑफिस के मामलों में लापरवाही न करें।

लव: वैवाहिक संबंधों में प्रेम और नजदीकी बढ़ेगी। युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।

हेल्थ: मौसम के अनुसार अपना खान-पान रखें, इससे स्वस्थ रहेंगे और काफी हद तक तनाव मुक्त महसूस करेंगे।

*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 7*

*धनु* – पॉजिटिव: घर में नजदीकी संबंधियों के आने से खुशी भरा माहौल रहेगा, साथ ही कुछ पुराने मतभेदों का भी हल होगा। आपकी लगन और हिम्मत से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने वाला है। संतान से संबंधित किसी समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी।

नेगेटिव: अपने मन को शांत रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि तनाव और परेशान होने की स्थिति में काम करने का तरीका प्रभावित होगा। बिना वजह का अहंकार और गुस्सा रखना ठीक नहीं है। बिना जरूरत की यात्रा को टाल दें।

करियर: अभी अपनी वर्तमान काम करने के तरीके में बदलाव न करें। तमाम नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से अभी व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। लेकिन आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। ऑफिस की गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी।

लव: पति-पत्नी के संबंध बेहतर रहेंगे और घर का माहौल सही और अनुशासित रहेगा। बिना वजह के प्रेम संबंधों से दूरी रखें।

हेल्थ: मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत ज्यादा थकान महसूस करेंगे। सकारात्मक रहें और मेडिटेशन और व्यायाम जरूर करें।

*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3*

*मकर* – पॉजिटिव: सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में आपका रुतबा रहेगा। मीडिया या इंटरनेट के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जिस पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस अच्छे समय का सही उपयोग करें।

नेगेटिव: दिन के दूसरे हिस्से में ग्रह-स्थिति कुछ प्रतिकूल बन सकती है। नकारात्मक परिस्थितियों में अपना मनोबल गिरने न दें। इस समय कोई भविष्य से जुड़ी योजना भी नाकाम हो सकती है। तनाव लेने के बजाय फिर से कोशिश करें।

करियर: किसी काम की सही जानकारी न होने की वजह से कोई बड़ा ऑर्डर आपके हाथ से निकल सकता है। कुछ लोग आपको उलझन में डालने की कोशिश करेंगे। दूसरों की बातों में न आकर अपने फैसले को ही सबसे ऊपर रखें। ऑफिस में भी अपने अधिकारों का प्रयोग करें।

लव: किसी सदस्य की शादी से संबंधित अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेम विवाह के लिए कोशिश कर रहे लोगों को भी परिवार की मंजूरी मिल सकती है।

हेल्थ: स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा, लेकिन थोड़ी सी सावधानी और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगी।

*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 7*

*कुंभ* – पॉजिटिव: समय का सही प्रबंधन रखें, क्योंकि इस समय ऑनलाइन गतिविधियों द्वारा कोई नई तकनीक या हुनर सीखने के लिए सही समय है। इससे आपकी पर्सनैलिटी में भी निखार आएगा। युवाओं में कोई कामयाबी हासिल करने से उत्साह बना रहेगा।

नेगेटिव: लेन-देन से संबंधित मामलों में कोई विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली न रखें। हालांकि थोड़ी सी सावधानी आपको समस्याओं से बचा भी लेगी, वरना बजट बिगड़ने से पछताना भी पड़ सकता है। बच्चों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

करियर: व्यवसाय में कुछ न कुछ उठा-पटक चलती रहेगी। हालांकि आप अपनी समझदारी और सही व्यवहार से समस्याओं को सुलझा लेंगे। इस समय कहीं भी निवेश करना सही नहीं है। साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें।

लव: दांपत्य संबंधों में सही तालमेल और प्रेम भाव बनाकर रखें। प्रेम संबंध के प्रति भी संवेदनशील रहें।

हेल्थ: वर्तमान मौसम की वजह से कुछ थकान रह सकती है। भरपूर आराम लेने की जरूरत है।

*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2*

*मीन* – पॉजिटिव: आपकी किसी सही काम करने के तरीके की वजह से समाज में आपकी पहचान बनेगी और मेहनत के सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। कहीं पैसा अटका हुआ है, तो आज उसकी वापसी की उम्मीद है। संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के मौके बनेंगे।

नेगेटिव: बिना वजह के लोगों से ज्यादा मेल-जोल न रखें। कभी-कभी आपका गुस्सा और बहुत ज्यादा अनुशासित होना दूसरों के लिए समस्याएं पैदा करेगा। कुछ समय आध्यात्मिक या धार्मिक गतिविधियों में भी जरूर बिताएं।

करियर: व्यवसाय में किसी के साथ भी कोई डील या लेन-देन करते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि आपको फायदेमंद अनुबंध मिलने वाले हैं। नए ऑर्डर पाने के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

लव: दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

हेल्थ: व्यवस्थित दिनचर्या रखें। ज्यादा तनाव का असर आपकी कार्य क्षमता और पाचन प्रणाली पर पड़ सकता है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6*

Previous Post

यूं ही नहीं बनता कोई यशस्वी महानायक

Next Post

50 भ्रष्टाचारी अफसरों (IAS/IPS/IRS) की लिस्ट जो हुए हैं बेनकाब

Next Post
50 भ्रष्टाचारी अफसरों (IAS/IPS/IRS) की लिस्ट जो हुए हैं बेनकाब

50 भ्रष्टाचारी अफसरों (IAS/IPS/IRS) की लिस्ट जो हुए हैं बेनकाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In