आज वाशी योग का शुभ संयोग, दरअसल, आज सूर्य से द्वादश भाव में शुक्र के होने से वाशी योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही शुभ और प्रभावशाली ऐसा शुभ महूर्त पर आज मेष वृष सिंह कन्या तुला वृश्चिक राशियों, के जातको के लिए विशेष रूप से लकी रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी सारी समस्याएं दूर होंगी। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा
आज 27 सितंबर शनिवार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, जो दोपहर में 12:03 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लगेगी। आज सूर्य देव कन्या राशि वहीं चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 बजे से 12:36 दोपहर बजे तक और राहुकाल सुबह 0 9 से सुबह 10:42 तक रहेगा। आज स्कन्द षष्ठी भी आज ही है। स्कन्द षष्ठी के दिन करें ये उपाय – स्कंद षष्ठी की पूजा के लिए सुबह जल्दी स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। पूजा-व्रत का संकल्प लें और एक वेदी पर कार्तिक भगवान की मूर्ति स्थापित करें। गंगाजल से अभिषेक करें, चंदन और कुमकुम का तिलक लगाएं। लाल, पीले रंग के फूल जैसे चमेली और गेंदा बिकवाली करें। गाय के घी का दीपक जलाएं। भोग में दूध, फल, पंचामृत, मोदक, अप्पम, पायसम और सेज आदि शामिल करें। भगवान कार्तिकेय के मंत्रों का जाप और अंत में आरती करें, साथ ही स्कंद षष्ठी कथा पढ़ें या स्मरण करें। पूजा में तामसिक वस्तुएं शामिल न करें और पूजा की अनुमति दे। आज कन्या राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का बन रहा है। ज्योतिष में बेहद ही शुभ माने जाने वाले इस योग से व्यक्ति को असाधारण बुद्धि, कौशल और सम्मान प्राप्त होता है। बुधादित्य योग सभी राशियों के लिए शुभ फलदायक रहने वाला है। आज मेष वृष सिंह कन्या तुला वृश्चिक राशियों, के जातको के लिए विशेष रूप से लकी रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी सारी समस्याएं दूर होंगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं और अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में मुनाफा कमाएंगे और नए संपर्कों से भी लाभ मिलेगा। नौकरी करने वालों के अधिकारों में वृद्धि होगी और आय के स्रोत भी बढ़ेंगे। बिजनेस में लाभ कमाएंगे और कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा
डॉक्टर चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा
*मेष* – पॉजिटिव: पहले से बनी कोई योजना आसानी से आपके मन मुताबिक हल हो जाएगी। समाज की गतिविधियों में आपकी किसी सलाह को खास सम्मान दिया जाएगा। परिवार के साथ खरीदारी आदि में भी सुखद समय बीतेगा।
नेगेटिव: बाकी कामों में व्यस्त रहने के साथ-साथ अपने निजी कामों पर भी ध्यान दें। प्रॉपर्टी से जुड़ी कुछ परेशानियां अभी बनी रहेंगी, लेकिन इस समय किसी के साथ भी बहस की स्थिति में न पड़ें। सभी को खुश रखना मुमकिन नहीं है।
करियर: व्यावसायिक और मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियां बिना रुकावट चलती रहेंगी। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे होते जाएंगे। काफी समय से रुकी हुई कोई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। सरकारी कर्मचारियों को अपने प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी।
लव: पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उनके भावनात्मक संबंधों में कड़वाहट नहीं आएगी।
हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन बदलते मौसम की वजह से कोई एलर्जी जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 9*
*वृषभ* – पॉजिटिव: आज आपका कोई खास काम मन के मुताबिक पूरा होने से आप मानसिक शांति और सुकून महसूस करेंगे। आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। घर के बड़े सदस्यों के मार्गदर्शन का जरूर पालन करें, इससे आप बेहतर फैसला ले पाएंगे।
नेगेटिव: प्रॉपर्टी या किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना है, तो उस पर एक बार फिर विचार जरूर करें। यह समय अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करने का है, इसलिए दोस्तों के साथ और आलस में अपना समय बर्बाद न करें।
करियर: व्यावसायिक व्यवस्था में बाहरी लोगों का दखल न होने दें। मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े व्यवसाय में कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। शेयर और स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा होगा। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रहेगा।
लव: घर में प्यार और सकारात्मक ऊर्जा से भरा माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिलेगा।
हेल्थ: डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से संबंधित लोग अपना खास ध्यान रखें। घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5*
*मिथुन* – पॉजिटिव: अपनी पिछली गलतियों से सीख लेकर वर्तमान को और ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश करें। निश्चित ही आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। कुछ समय आध्यात्मिक या धार्मिक स्थल पर बिताने से सुकून मिलेगा। कोई जमीन से जुड़ा खरीद-फरोख्त का काम भी पूरा हो सकता है।
नेगेटिव: घर में किसी संबंधी के आने से आपके जरूरी काम रुक भी सकते हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि रुपए-पैसे के लेन-देन को लेकर किसी के साथ वाद-विवाद और झगड़ा होने की आशंका है। हालांकि, विपरीत परिस्थितियों पर आप काबू पाने में सक्षम भी रहेंगे।
करियर: इस समय व्यावसायिक गतिविधियां कुछ बेहतर होना शुरू हो रही हैं। तरक्की के जरूरी मौके प्राप्त होंगे, लेकिन अपने विरोधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को भी अपने काम के प्रति बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।
लव: परिवार के किसी सदस्य को उपलब्धि मिलने से घर में उत्सव भरा वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ मेल-मुलाकात के मौके बनेंगे।
हेल्थ: मौसमी परेशानी जैसे खांसी, जुकाम आदि से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करें और अच्छी दिनचर्या रखें।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 6*
*कर्क* – पॉजिटिव: रिश्तेदारों और मित्रों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे और आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा। अगर जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई काम रुका हुआ है, तो आज उसका कोई हल निकल सकता है। व्यस्तता के अच्छे नतीजे भी मिलेंगे।
नेगेटिव: बढ़ते खर्चों में कटौती करना मुश्किल होगा, जिसकी वजह से कुछ चिंता की स्थिति बन सकती है। भावनाओं में आकर जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। आपका कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपकी किसी समस्या का कारण बन सकता है।
करियर: व्यावसायिक गतिविधियां धीमी होने के बावजूद आप अपनी योग्यता और मेहनत से अपनी आर्थिक स्थिति को सामान्य बनाए रखेंगे। मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। फायदेमंद संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में काम आएंगे।
लव: पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में आपका सहयोग करना आपसी संबंधों को और ज्यादा मधुर बनाएगा और घर का वातावरण भी सुखद बना रहेगा।
हेल्थ: बहुत ज्यादा व्यस्तता के कारण थकान और तनाव रह सकता है। कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 4*
*सिंह* – पॉजिटिव: दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला बना रहेगा। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए रुकावट डालने का प्रयास करेंगे, लेकिन निश्चिंत रहें, उन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी। अपनी आर्थिक योजनाओं पर ध्यान दें, निकट भविष्य में बेहतर परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव: पैसों से जुड़ी समस्याएं रहेंगी, लेकिन तनाव लेने के बजाय उनका हल ढूंढने का प्रयास करें। रिश्तों को कायम रखने के लिए धैर्य और समझदारी की जरूरत है, इसलिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा कर दें। आज कहीं भी आने-जाने से परहेज करें।
करियर: व्यवसाय में अपने जरूरी फैसले तुरंत लें, लेकिन व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण काम दिन की शुरुआत में ही निपटाने की कोशिश करें। दोपहर बाद परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा। सरकारी नौकरी में कुछ तनाव वाली स्थितियां रहेंगी।
लव: परिवार के लोगों के बीच प्रेम पूर्ण व्यवहार रहेगा और आपसी संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें।
हेल्थ: किसी-किसी समय कुछ अनिर्णय और तनाव जैसी स्थिति बन सकती है। एक्टिव रहें और सकारात्मक लोगों का साथ करें।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 8*
*कन्या* – पॉजिटिव: नई योजनाओं और कामों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। तरक्की के नए रास्ते भी प्राप्त होंगे। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव: बहुत ज्यादा खर्चों की वजह से हाथ कुछ तंग रहेगा। उधार दिए हुए पैसे की वापसी के लिए प्रयास करें। दोपहर बाद किसी काम के अटक जाने से चिंता रह सकती है। कोई भी जरूरी फैसला लेने से पहले उसके बारे में एक बार फिर विचार जरूर करें।
करियर: व्यावसायिक स्थल पर अपने सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ मधुर संबंध बनाकर रखें। बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करके अपने कामों पर ध्यान दें। ऑफिस में अपने काम में छोटी सी लापरवाही की वजह से आपको तनाव रह सकता है।
लव: घर-परिवार में सुखद और प्रेम पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में समय बर्बाद होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।
हेल्थ: जोखिम वाले कामों में रुचि न लें। किसी तरह की शारीरिक परेशानी आ सकती है।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9*
*तुला* – पॉजिटिव: आज कई तरह की गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी और आपके योगदान की तारीफ भी होगी। आपके अपने निजी काम भी परिवार के सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। नजदीकी संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के मौके मिलेंगे।
नेगेटिव: अपने निजी कामों के बीच यह ध्यान रखना जरूरी है कि घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा संबंधी अनदेखी न हो। मामा पक्ष से संबंध खराब न होने दें। आपसी संबंधों के बीच अहंकार जैसी स्थिति न आने दें। अगर यात्रा का प्लान है तो आज उसे टाल दें।
करियर: काम की जगह पर मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन उनका अच्छा फल भी जल्दी ही धन के रूप में मिलने वाला है। आज अधिकतर समय घर से बाहर के कामों को पूरा करने में बीतेगा। सरकारी नौकरीपेशा व्यक्ति किसी भी तरह के गैरकानूनी काम में ध्यान न दें।
लव: पति-पत्नी के बीच घर की समस्या को लेकर कुछ तनाव रहेगा। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।
हेल्थ: व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान रखने से स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से कुछ राहत मिलेगी। आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे।
*भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 3*
*वृश्चिक* – पॉजिटिव: लाभ की स्थिति बनी हुई है। आपका कर्म और मेहनत आपको अपने काम में सफलता देगा। घर से संबंधित गतिविधियों में भी आपका ध्यान लगा रहेगा। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई गतिविधि में हो सकती है।
नेगेटिव: कुछ लोग आपके बनते कामों में रुकावट डालने के लिए सक्रिय भी रह सकते हैं। बेहतर है कि किसी के भी बहकावे में न आएं। पैसों के मामलों में बहुत ज्यादा सावधानी बरतें। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखना जरूरी है।
करियर: व्यावसायिक गतिविधियां ठीक तरह से चलती रहेंगी। साथ ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आपका कोई खास काम भी पूरा होगा, लेकिन कानूनी कार्यवाही को लेकर परेशानियां आ सकती हैं। किसी सलाहकार से जरूर विचार-विमर्श करें। ऑफिस के मामलों में सावधानी बरतें।
लव: दांपत्य संबंधों में तालमेल बनाकर रखें, जबकि प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं।
हेल्थ: तनाव और चिंता जैसी स्थिति से बचें। सकारात्मक रहने के लिए योगा, ध्यान जैसी गतिविधियों में भी ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 2*
*धनु* – पॉजिटिव: आज आपका अधिकतर समय घर की साज-सज्जा तथा देखरेख संबंधी कार्यों व खरीदारी में बीतेगा। घर में किसी जरूरी व्यक्ति के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। बाकी कई तरह की गतिविधियों में भी आप अपनी मौजूदगी रखेंगे।
नेगेटिव: किसी को भी बिना मांगे सलाह न दें और न ही उनके मामलों में दखल दें। इससे आपका भी नुकसान हो सकता है। धैर्य और संयम बनाकर रखने से परिस्थितियां जल्दी सामान्य हो जाएंगी। वरिष्ठ व्यक्तियों को अपने मान सम्मान के प्रति ज्यादा जागरूक रहने की जरूरत है।
करियर: स्थिति सामान्य ही है। व्यवसाय में मेहनत ज्यादा और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। पब्लिक डीलिंग से संबंधित कामों पर अधिक ध्यान दें। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना भी जरूरी है। सरकारी कर्मचारियों के ऊपर बहुत ज्यादा काम का बोझ रहेगा।
लव: मित्रों तथा संबंधियों से मुलाकात के मौके बनेंगे और पुरानी बातें भी ताजा होंगी और आप अपने अंदर फिर से नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।
हेल्थ: नकारात्मक सोच वाले लोगों के संपर्क में न आएं तो उचित रहेगा, वरना आप मानसिक रूप से कुछ दिक्कतें महसूस करेंगे।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 4*
*मकर* – पॉजिटिव: परिवार और फाइनेंस से संबंधित लिए गए महत्वपूर्ण फैसले सकारात्मक रहेंगे और पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी हल होगा। कोई अच्छी सूचना मिलने से घरों में उत्सव भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव: कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो उलझ सकता है। किसी भी मुद्दे पर बातचीत करते समय सही शब्दों का चयन करें, वरना वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। पैसों के मामले में कोई खास सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे।
करियर: किसी व्यावसायिक लक्ष्य को हासिल करने में आप सक्षम रहेंगे। जल्दी ही मन के मुताबिक ऑर्डर भी मिलेंगे। साझेदारी के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। इस तरह की योजनाएं अभी भविष्य के लिए टाल दें। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव: पति-पत्नी आपसी सहयोग से घर में उचित व्यवस्था बनाकर रखेंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाएं।
हेल्थ: मौसम और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही रखने से घुटनों तथा जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इससे राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें तथा व्यायाम पर भी ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 4*
*कुंभ* – पॉजिटिव: आज किसी अनुभवी व्यक्ति के माध्यम से कुछ पुराने मतभेदों और समस्याओं का हल होगा और अपनी काम करने की क्षमता और योग्यता को भी दिखाने का मौका मिलेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव: बिना सोचे-समझे कहीं पैसा न लगाएं। इस समय किसी भी तरह का निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी की भी बात पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर कर लें।
करियर: व्यवसाय में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसके लिए बहुत ज्यादा कोशिशों की जरूरत है और अगर कोई नया व्यापार या काम शुरू करने जा रहे हैं, उसमें भी कुछ न कुछ रुकावटें आएंगी। धैर्य और हिम्मत रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
लव: पारिवारिक मामलों पर बाहरी व्यक्तियों का दखल न होने दें। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा।
हेल्थ: स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए अपनी दिनचर्या व्यवस्थित बनाकर रखें। कुछ समय व्यायाम, योग आदि में भी जरूर लगाएं।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 3*
*मीन* – पॉजिटिव: समय बहुत ही अनुकूल है। कोई खास काम भी हल होने वाला है। अपने बारे में ही सोचें और अपने लिए ही काम करें। कोई पारिवारिक विवाद किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से हल हो जाएगा और आपसी संबंधों में फिर से मधुरता आएगी।
नेगेटिव: अपने कामों में ही व्यस्त रहें। कभी-कभी आपका अधिकार और गुस्सा पूर्ण लहजा आपके ही कामों में रुकावट डाल देता है, इसलिए अपने स्वभाव को सहज और संयमित रखना बहुत जरूरी है। किसी भी तरह की कागजी कार्यवाही को सावधानी से करें।
करियर: व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के अनुसार ही उचित परिणाम भी हासिल होंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग आपके काम की जगह पर और ज्यादा विकास देगा। किसी तरह के गैर कानूनी काम में दिलचस्पी लेना आपके लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है।
लव: कामकाज में चल रही परेशानियों का असर पारिवारिक जीवन पर हावी न होने दें। इस समय धैर्य और संयम रखना बहुत जरूरी है।
हेल्थ: नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। काम के साथ-साथ उचित आराम भी जरूर लें।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5*












