Tuesday, March 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 08/10/2025

डॉ.चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
October 8, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज चंद्रमा मेष राशि में गोचर करेंगे और उनसे द्वादश भाव में शनि विराजमान रहेंगे। जिससे अनफायोग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग के शुभ प्रभाव से वृषभ, कन्या, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि के जातको के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। इन राशि के लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। किन्तु मिथुन राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा


आज 8 अक्टूबर बुधवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है, इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में वहीं चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त नहीं है। राहुकाल दोपहर 12:08 से दोपहर 01:36 बजे तक रहेगा। आज चंद्रमा मेष राशि में गोचर करेंगे और उनसे द्वादश भाव में शनि विराजमान रहेंगे। जिससे अनफा योग का निर्माण होगा। साथ ही मंगल की राशि में विराजमान चंद्रमा पर आज के दिन मंगल की पूर्ण दृष्टि होने से धन योग बनेगा। साथ ही आज के दिन चंद्रमा से पंचम भाव में शुक्र का होना भी शुभ योग बना रहा है। इस पर आज के दिन अश्विनी नक्षत्र के संयोग में सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग रहेंगे। ऐसे में आज का दिन भगवान गणेशजी की कृपा और आशीर्वाद से वृषभ, कन्या, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि के जातको के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। इन राशि के लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। करियर में बेहद शुभ परिणाम रहने वाले हैं। साथ ही इन राशियों की वित्तीय स्थिति पहले से काफी अच्छी रहेगी। उसमें सुधार देखने को मिलेगा। आज आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। और मिथुन राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।


डॉ.चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….

 *मेष* – पॉजिटिव – दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद होगी। आपमें उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। खासतौर पर महिलाओं के लिए दिन बहुत ही अनुकूल व्यतीत होगा। पिछले काफी समय से चल रही कोई चिंता दूर होगी। दूसरों पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय आपको अपने कार्यों को व्यवस्थित करना चाहिए। आज आप अपनी सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करेंगे। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। परिवार का सहयोग और समर्थन आपके मनोबल को बढ़ाएगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।

नेगेटिव – अपने स्वभाव में सहजता और नरमी बनाए रखें। अपनी अहमियत दूसरों के समक्ष जाहिर करने के चक्कर में कुछ गलत गतिविधियां हो सकती हैं। कोई भी महत्वपूर्ण बातचीत करते समय अपशब्दों का प्रयोग न करें। इससे आपकी मान-हानि संभव है। किसी पर भी अंधविश्वास करना उचित नहीं है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से व्यवहार करते समय सतर्क रहें।

करियर – व्यवसाय संबंधी कार्यों के बनने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। किसी अनुभवी अथवा राजनीतिक व्यक्ति से सहयोग लेना फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस के कार्यों में भी दिक्कत आने पर किसी सहयोगी की सलाह आपके लिए सहायक रहेगी। आज मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।

लव – आपको जीवनसाथी तथा परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। आपको अपने प्रिय के साथ संवाद बनाए रखना चाहिए।

हेल्थ – स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। अपना नियमित मेडिकल चेकअप कराएं तथा अच्छे चिकित्सक से परामर्श लें। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है।

भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 8

*वृषभ -* पॉजिटिव – आज का दिन बहुत व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आप कड़ी परीक्षा के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे। अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ही सुखद और तरक्की वाला समय है। सुकून और शांति पाने के लिए कुछ समय प्रकृति के साथ भी जरूर व्यतीत करें। आज आपकी मेहनत और लगन आपको शुभ परिणाम देगी। किसी धार्मिक कार्य में मन लग सकता है। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

नेगेटिव – विशेषकर महिलाएं इस समय बहुत अधिक सावधान और सजग रहें। कई मामलों में धैर्य से काम लेने की जरूरत है। बिना वजह किसी के साथ वाद-विवाद में न उलझें। आप किसी धर्म संकट में भी फँस सकते हैं। किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करना उचित नहीं है। उधार देने से बचें। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।

करियर – व्यवसाय से संबंधित दिक्कतों को आप अपनी सूझबूझ तथा चतुराई से हल ढूँढ लेंगे। किसी परिचित के माध्यम से कोई बड़ा ऑर्डर आपको मिल सकता है। आपको व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की भी जरूरत है। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।

लव – जीवनसाथी की मदद से आपका कोई अभीष्ट कार्य संपन्न होगा। किसी मनोरंजक गतिविधि में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। रिश्तों में मधुरता और आपसी समझ बढ़ेगी।

हेल्थ – आप अपनी दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित रख कर स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। आप खुद को ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण महसूस करेंगे। नियमित व्यायाम करना लाभकारी रहेगा।

*भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 5*

*मिथुन* – पॉजिटिव – आपने परिवार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो नियम और कायदे बनाए हैं, उसकी वजह से घर में सुव्यवस्थित और अनुशासित माहौल रहेगा। सकारात्मक वातावरण होने से परिस्थितियां भी अनुकूल होती जाएंगी। किसी करीबी मित्र का सहयोग आपको मानसिक बल देगा। आज आपका आत्मविश्वास और समझदारी आपको कई समस्याओं से बचाएगी। आर्थिक मामलों में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

नेगेटिव – पड़ोसी मामलों में कुछ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, शांति और धैर्य बनाए रखें। दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करने से मान-हानि जैसी स्थिति भी बन सकती है। जल्दबाजी और लापरवाही से कोई भी कार्य न करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। किसी पर भी अत्यधिक भरोसा करना उचित नहीं है।

करियर – इस समय व्यावसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आपके विरोधी आपको कुछ नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, सतर्क रहें। सरकारी सेवारत लोगों को कोई बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारी आपका सहयोग करेंगे।

लव – पारिवारिक सदस्यों का सहयोग घर के वातावरण को व्यवस्थित बनाकर रखेगा। मित्रों और संबंधियों के साथ मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे। रिश्तों में गहराई आएगी।

हेल्थ – एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए दिनचर्या और खानपान को सुव्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है। योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

*भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 6*

*कर्क* – पॉजिटिव – उत्तम ग्रह गोचर बना हुआ है। रुचि पूर्ण कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। आपका आत्मविश्वास नई उम्मीद और आशाओं को जागृत करेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। परिवार के सदस्यों का सहयोग आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आज आप अपनी बुद्धिमानी से किसी समस्या का हल ढूँढ लेंगे। भाग्य का साथ भी मिल सकता है।

नेगेटिव – किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। बेहतर होगा कि ज्यादा मेल-मुलाकात की स्थिति से दूर रहें तथा अपने कार्यों में ही मन लगाएं। बहुत अधिक सोच-विचार करना व उसमें समय लगाना आपकी कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है। अतीत की बातों को लेकर तनाव न लें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियों को बहुत ही व्यवस्थित व सुचारू रूप से करने की जरूरत है। वरना थोड़ी सी गलती भी लाभ को हानि में तब्दील कर सकती है। आज बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। मेहनत के अनुरूप परिणाम कुछ कम ही हासिल होंगे, पर प्रयास जारी रखें।

लव – परिवारजनों तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक रूप से सुकून प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। रिश्तों में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा।

हेल्थ – वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखें। दिनचर्या व खान-पान को भी संयमित रखना आवश्यक है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दें।

*भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 2*

*सिंह* – पॉजिटिव – अपनी दिनचर्या शुरू करने से पहले पूरे दिन की कार्यप्रणाली की रूपरेखा बना लें, तो अवश्य ही सफलता मिलेगी। धार्मिक संस्थाओं से जुड़ना और उनका सहयोग करना भी आपको सुकून देगा। साथ ही आपकी आध्यात्मिक उन्नति भी होगी। आज आपका आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। किसी शुभचिंतक का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

नेगेटिव – आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त भी हो सकती है। बच्चों की किसी गलती को गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुधारने का प्रयास करें। उधार लेने या देने से बचें। जल्दबाजी में निर्णय लेना नुकसानदायक हो सकता है।

करियर – बिजनेस पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। आपको उचित ऑर्डर और नए एग्रीमेंट मिल सकते हैं। काम सही समय पर पूरे होते जाएंगे। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को यात्रा संबंधी कोई समाचार मिल सकता है। यह दिन आपके लिए व्यवसायिक दृष्टि से अच्छा है।

लव – पति-पत्नी के संबंध बेहतरीन रहेंगे। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य की कमी की वजह से गलतफहमियां आ सकती हैं, उन्हें दूर करें। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।

हेल्थ – गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए व्यायाम अवश्य करें। साथ ही खानपान का तरीका बदलने की जरूरत है। मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 4*

*कन्या* – पॉजिटिव – आज कई तरह की गतिविधियों में आप खुद को व्यस्त रखेंगे और बेहतरीन सफलता भी हासिल होगी। सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपका मान-सम्मान और संपर्क दायरा विस्तृत होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आपकी मेहनत और समर्पण आज आपको शुभ परिणाम देंगे। किसी नया काम की शुरुआत हो सकती है। मित्रों का सहयोग आपको आत्मविश्वास देगा।

नेगेटिव – ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को और अधिक बेहतर बनाएं। इससे आपसी संबंधों में और अधिक मजबूती आएगी। इस समय न तो किसी को पैसा उधार दें और न ही कोई वादा करें, क्योंकि वापसी की उम्मीद नहीं है। सामर्थ्य से ज्यादा कार्य न करें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

करियर – व्यवसाय में आज ग्रह स्थितियां आपके लिए विशेष रूप से बेहतरीन समय बना रही हैं। इनका उपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। नौकरी में आपकी उचित कार्य क्षमता के बल पर आपकी पदोन्नति भी सुनिश्चित है। व्यवसाय में लाभ के योग हैं।

लव – पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ कहा-सुनी हो सकती है, पर समझदारी से सुलझाएं। प्रेम संबंध मधुर और मर्यादित बने रहेंगे। रिश्तों में विश्वास और स्नेह बना रहेगा।

हेल्थ – अपने सामर्थ्य से ज्यादा कार्य न करें। सर्वाइकल व मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है। आयुर्वेदिक इलाज लें। योग और विश्राम जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 1*

*तुला* – पॉजिटिव – आज का दिन सुखद व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से आपका कोई विशेष उद्देश्य पूरा होने की संभावना है। आपको मानसिक सुकून और शांति भी मिलेगी। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता भी आ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। भाग्य का साथ भी मिल सकता है।

नेगेटिव – किसी भी तरह की उधारी अथवा लेनदेन करना नुकसानदायक रहेगा। आपके कुछ नजदीकी लोग ही आपके कार्यों में रुकावटें एवं अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं, सतर्क रहें। इस समय कामकाज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती भी रहेगी। अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।

करियर – व्यावसायिक पार्टियों के साथ संपर्क मजबूत होंगे। लेनदेन के मामलों में बहुत ही सावधानी बरतने की भी जरूरत है। इस समय नेटवर्किंग और सेल्स से संबंधित कार्यरत लोगों के लिए समय अनुकूल है। शेयर्स और तेजी-मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग मुनाफा कमाएंगे। व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं।

लव – वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। लव पार्टनर के साथ भी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। रिश्तों में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा।

हेल्थ – स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही की वजह से कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। काम के साथ-साथ उचित आराम भी लेना जरूरी है। संतुलित आहार लें।

*भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 3*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – ग्रह स्थिति अनुकूल है, सिर्फ व्यवस्थित रूप से अपनी दिनचर्या को क्रियान्वित करें। कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा तथा इस यात्रा में सुखद अनुभूति भी होगी। दान, पुण्य आदि जैसे कार्यों में भी आपकी व्यस्तता रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आपका आत्मविश्वास और दृढ़ता आपको सफलता दिलाएगी। अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है।

नेगेटिव – किसी संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बढ़ सकती है। बेहतर है कि शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाएं। पुश्तैनी जायदाद के मामले भी आपको परेशान करेंगे। अतिरिक्त आय को हासिल करने के लिए गैर कानूनी कार्यों में रुचि न लें। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि की नियमित जाँच अवश्य करवाएं।

करियर – व्यवसाय में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। इस समय बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों के संपर्क में रहें। व्यापारिक कार्यों में गुणवत्ता पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। मेहनत से सफलता मिलेगी।

लव – पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक समस्या को लेकर मनमुटाव हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों के सम्मान का ध्यान अवश्य रखें। रिश्तों में तालमेल बनाएं।

हेल्थ – ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि की नियमित जाँच अवश्य करवाएं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना समस्याओं को बढ़ा सकता है। नियमित रूप से व्यायाम करें।

*भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7*

*धनु* – पॉजिटिव – स्थान परिवर्तन संबंधी कोई विचार चल रहा है तो आज कार्यरूप में भी परिणित हो सकता है। इसलिए इस विषय पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी व्यक्तिगत परेशानी में नजदीकी मित्र की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल बनेगा। आज आपका आत्मविश्वास उच्च रहेगा।

नेगेटिव – दिन के उत्तरार्ध में कुछ दिक्कतें आएंगी। अचानक ही कोई मुसीबत आपके सामने खड़ी होगी। काम के दबाव के चलते आप खुद को फँसा हुआ महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग को किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में और अधिक मेहनत की जरूरत है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।

करियर – व्यवसाय संबंधित कामकाज के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। इस समय बेहतरीन ऑर्डर भी प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों का अपने बॉस व उच्चाधिकारियों के साथ किसी बहस में पड़ना नुकसानदायक रहेगा। व्यवसाय में निवेश करने से पहले सोच-विचार करें।

लव – दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी तथा घर में भी सुख-शांति का माहौल बनेगा। मित्रों के साथ कोई पारिवारिक गेट-टुगेदर भी हो सकता है। प्रेम और विश्वास बना रहेगा।

हेल्थ – वर्तमान मौसम की वजह से खाँसी, जुकाम, बुखार जैसी शिकायत रहेगी। इलाज के साथ-साथ आयुर्वेदिक चीजों का भी सेवन अवश्य करें। आराम पर भी ध्यान दें।

*भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 5*

*मकर* – पॉजिटिव – आज का दिन बहुत ही व्यस्ततम और प्रयासों वाला रहेगा। आपके कार्य में अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। फाइनेंस संबंधी कार्य समय अनुसार पूरे हो जाएंगे। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत आपको शुभ फल देगी। किसी शुभ व महत्वपूर्ण यात्रा संपन्न होने की संभावना है। भाग्य का साथ भी मिल सकता है।

नेगेटिव – अकारण ही किसी छोटी सी बात को लेकर मन विचलित रह सकता है। अगर ध्यान दें, तो समस्या ज्यादा बड़ी नहीं है। इस समय उधारी संबंधी लेनदेन बिल्कुल न करें, वरना इसकी वजह से आपका बजट गड़बड़ा जाएगा। मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। दूसरों के मामलों में दखल न दें।

करियर – कारोबारी मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय आज लाभदायक स्थिति में रहेंगे। कोई शुभ व महत्वपूर्ण यात्रा संपन्न होने की संभावना है। नौकरी में अपने कार्यों को बहुत ही सावधानी से करें, वरना दिक्कतें बढ़ेंगी। मेहनत रंग लाएगी।

लव – दांपत्य संबंधों में मस्ती भरी नोकझोंक रहेगी, पर तालमेल बना रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

हेल्थ – अत्यधिक तनाव और मेहनत की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या बढ़ सकती है। काम के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। विश्राम जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 3*

*कुंभ* – पॉजिटिव – आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को साकार करने का है। इसलिए पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। कोई रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। इसलिए पूरा ध्यान उस पर केंद्रित रखें। परिवार के साथ मनोरंजन में सुखद समय व्यतीत होगा। युवाओं की दोस्ती और अधिक गहरी होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

नेगेटिव – विवादित मामलों में अपना हस्तक्षेप न करें। अपने गुस्से पर काबू रखें तथा सहज बने रहें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। इससे घर का माहौल भी खराब हो सकता है। युवाओं को अपने करियर के प्रति लापरवाही करना नुकसानदेह रहेगा। उधार देने से बचें।

करियर – व्यावसायिक कार्यप्रणाली में कुछ दिक्कतें अथवा समस्याएं आएंगी। इस समय आंतरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन अथवा इंटीरियर में बदलाव लाने की जरूरत है। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को आज कोई सूचना मिलेगी।

लव – परिवार के साथ मनोरंजन तथा ऑनलाइन शॉपिंग में सुखद समय व्यतीत होगा। युवाओं की दोस्ती और अधिक गहरी होगी। रिश्तों में तालमेल बना रहेगा।

हेल्थ – जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। इस समय बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है। वाहन चलाने से परहेज रखें या बहुत ही सावधानी बरतें। चोट लगने की संभावना है।

*भाग्यशाली रंग – गहरा पीला, भाग्यशाली अंक – 9*

*मीन* – पॉजिटिव – घर के रखरखाव और अथवा बदलाव संबंधी कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। किसी रिश्तेदार के यहाँ धार्मिक उत्सव में जाने का प्रोग्राम भी बनेगा। कहीं फँसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी। व्यवसायिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। आप कुछ ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे और उसे पूरा करने में सफल भी रहेंगे। घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा।

नेगेटिव – आपके अपने ही कुछ मित्र आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। बेहतर होगा कि उनकी बातों पर विश्वास न करके अपनी योग्यता के अनुसार ही सारे निर्णय लें, तो उत्तम रहेगा। लेनदेन न करें, किसी प्रकार की मान-हानि की भी आशंका बन रही है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। नसों में दर्द व खिंचाव जैसी समस्या बढ़ सकती है।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। आप कुछ ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। उसे पूरा करने में सफल भी रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज बिल्कुल न करें। लाभ के योग हैं।

लव – घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। युवा मित्रों के आपसी संबंध भी मधुर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा।

हेल्थ – नसों में दर्द व खिंचाव जैसी समस्या बढ़ सकती है। योग तथा व्यायाम पर भी अधिक समय व्यतीत करें। आराम पर भी ध्यान दें। खान-पान को संयमित रखें।

*भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 6*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 07/10/2025

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 09/10/2025

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 09/10/2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In