Sunday, February 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 12/10/2025

Janpath Darshan by Janpath Darshan
October 12, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

*आज के दिन चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में गुरु के साथ होने से गजकेसरी योग और रवियोग का शुभ संयोग और सूर्यदेव की कृपा से मेष,वृषभ, कुंभ, कन्या, वृश्चिक और मकर राशियों वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और घर परिवार के साथ पारिवारिक जीवन में भी इनको खुशी और लाभ का अवसर मिलेगा। काम काज के मामले में अनुकूल रहेगा।कार्यक्षेत्र में सह कर्मियो से सहयोग मिलेगा। आइए जानते है आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
———————————————————
*आज 12 अक्टूबर रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है,इस दिन सूर्य देव कन्या राशि वहीं चंद्रमा मिथुन राशि वाले। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और राहुकाल शाम 04:28 बजे से दोपहर 05:55 तक रहेगा।भद्राकाल दोपहर 02 ,56 से 13 अक्टूबर को दोपहर 01:15 बजे तक रहेगा। आज के दिन का स्वामी ग्रह होंगे सूर्यदेव। और इस पर आज के दिन चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में गुरु के साथ होने से गजकेसरी योग बनेगा। साथ ही आज के दिन चंद्रमा से चतुर्थ भाव में सूर्य और शुक्र का युति संबंध में होना भी शुभ फलदायी होगा। इस पर मृगशिरा नक्षत्र के संयोग में रवियोग और वरियन योग का बनना भी शुभ फलदायी होगा। ऐसे में आज के दिन ग्रहों की स्थिति और सूर्यदेव की कृपा से पांच राशियों मेष,वृषभ, कुंभ, कन्या, वृश्चिक और मकर राशियों वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और घर परिवार के साथ पारिवारिक जीवन में भी इनको खुशी और लाभ का अवसर मिलेगा। काम काज के मामले में अनुकूल रहेगा।कार्यक्षेत्र में सह कर्मियो से सहयोग मिलेगा। कुछ नई योजनाओं पर भी आज काम शुरू कर सकते हैं। कर्मचारी और स हयोगियों से भी आज अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आप आज घर के लिए कुछ जरूरी खरीदारी कर सकते हैं। बाकी राशियों के लिए मिले जो मिला-जुला रहेगा*

*‌डॉ.चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव – कोई भी काम योजना से करना और सकारात्मक सोच रखना आपकी कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर बनाएगा। दोपहर बाद ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी तथा कार्यों में तेजी आएगी। किसी करीबी संबंधी के यहाँ जाने का निमंत्रण मिलेगा। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलने से मानसिक सुकून मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल होंगे। प्रॉपर्टी या रुके हुए पैसों से जुड़ा कोई मामला सफलतापूर्वक हल होगा।
नेगेटिव – भाइयों के साथ किसी पारिवारिक मामले को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने के लिए बहुत अधिक धैर्य की जरूरत है। दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें, नहीं तो आप विपत्ति में फँस सकते हैं। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। अपनी बात को नरमी से रखें।
करियर – कामकाज को लेकर की गई कोई छोटी यात्रा आपके उत्तम भविष्य का द्वार खोल देगी। कभी-कभी कुछ दिक्कतें आएंगी, पर आप समझदारी से समस्याओं का हल भी पा लेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। सहकर्मियों से तालमेल बनाकर लक्ष्य पूरे करें।
लव – घर का माहौल सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। जीवनसाथी का सहयोग आपको आत्मबल देगा।
हेल्थ – बदलते मौसम की वजह से त्वचा संबंधी कोई एलर्जी परेशान कर सकती है। ज्यादा प्रदूषण और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें। पानी खूब पिएं।
*भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 7*

*वृषभ* – पॉजिटिव – कुछ नई योजनाओं और गतिविधियों को शुरू करने का अनुकूल समय है। आपको अपने प्रयासों और मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे, जिससे दिन भर की थकान भी भूल जाएंगे। युवाओं को अपनी प्रतियोगिता संबंधी गतिविधियों में उचित सफलता मिलने वाली है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
नेगेटिव – ध्यान रखें, ज्यादा सोच-विचार करने की वजह से कई महत्वपूर्ण काम छूट जाएंगे। किसी भी खास कार्य में पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेना जरूरी है। कुछ नई चुनौतियां सामने आएंगी, पर आप उन्हें हल करने में भी समर्थ रहेंगे। किसी पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
करियर – कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। अपने निर्धारित लक्ष्य पर भी फोकस रहें। महिला वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफल होंगी। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा।
लव – परिवार के साथ मनोरंजन और खुशी में भी समय व्यतीत होगा। करीबी संबंधों या मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी कार्यक्रम बनेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
हेल्थ – कफ प्रकृति के लोग वर्तमान मौसम से अपना बचाव करके रखें और ठंडी तासीर की चीजों को भोजन में शामिल न करें। नियमित दिनचर्या स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
*भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 6*

*मिथुन* – पॉजिटिव – रोजमर्रा की दिनचर्या के कार्यों के अतिरिक्त कुछ और जानकारी हासिल करने में भी समय व्यतीत होगा। किसी सामाजिक गतिविधि में भी आपकी उपस्थिति और विचार सराहनीय रहेंगे। आपको अपनी किसी काबिलियत की वजह से कोई उपलब्धि मिल सकती है। रचनात्मक और ज्ञानवर्धक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मेहनत और लगन से लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।
नेगेटिव – परिवार के सदस्यों को उनकी समस्याओं को सुलझाने में सहयोग करें, इससे उनका आत्मबल बढ़ेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है और कुछ महत्वपूर्ण काम भी रुक सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। भावनात्मक अतिरेक से बचें।
करियर – व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी, पर साझेदारी संबंधी व्यवसाय में धैर्य और पारदर्शिता रखने की बहुत अधिक आवश्यकता है। छोटी सी गलतफहमी व्यावसायिक संबंधों को खराब कर सकती है। ऑफिस में क्लाइंट के साथ डील करते समय कागजी कार्यवाही सावधानीपूर्वक करें। रुके हुए काम पूरे होंगे।
लव – जीवन साथी के साथ भावनात्मक नजदीकियां बढ़ाने में आपका प्रयास जरूरी है। घर में सुखद और अनुशासन पूर्ण वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास और खुलापन बनाए रखें।
हेल्थ – गलत खान-पान की वजह से गैस और बदहजमी की समस्या रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। नियमित रूप से योग और व्यायाम करें। पानी खूब पिएं।
*भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 6*

*कर्क* – पॉजिटिव – आज समान विचारधारा के लोगों से मेल-मिलाप एक नई ऊर्जा प्रवाहित करेगा। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सुअवसर प्राप्त होंगे। कोई व्यक्तिगत मामला रुका हुआ है, तो उसमें गति आने की पूरी उम्मीद है। पुरानी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। अटका हुआ पैसा मिल सकता है।
नेगेटिव – बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में उनका सहयोग करें। किसी पड़ोसी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन रही है। दूसरों के मामले में न उलझकर अपने कार्यों में ध्यान दें। जल्दबाजी में कोई फैसला लेना पछतावा दे सकता है। अति भावुकता से बचें।
करियर – व्यावसायिक क्षेत्र पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। कर्मचारियों तथा स्टाफ के सुझाव का खुले दिल से स्वागत करें, इससे आपके कारोबार में विस्तार की उचित संभावना बनेगी। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ टीम वर्क में काम करना उचित रहेगा। आय के नए अवसर मिलेंगे।
लव – पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों में सामंजस्य बनाकर रखना घर के माहौल को सुखमय बनाकर रखेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखना बहुत आवश्यक है। जीवनसाथी का समर्थन शक्ति देगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से राहत मिलेगी और आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। नियमित दिनचर्या का पालन करना लाभकारी रहेगा।
*भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5*

*सिंह* – पॉजिटिव – पारिवारिक समस्या चल रही है, तो आज आपसी विचार-विमर्श द्वारा समाधान मिल सकता है। भावनात्मक रूप से आप खुद को सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। युवाओं की अपने कैरियर से संबंधित कोई समस्या दूर हो सकती है। वरिष्ठों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा। जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास और मेहनत से लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।
नेगेटिव – पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें, नहीं तो इससे आपका आज भी तनावपूर्ण हो जाएगा। महिलाएं विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ बातचीत के दौरान सावधानी बरतें, नहीं तो किसी प्रकार की बदनामी हो सकती है। ज्यादा गुस्सा करने से बचें। अति-आत्मविश्वास से नुकसान हो सकता है।
करियर – परिस्थितियों के अनुरूप ही अपनी कार्यप्रणाली रखें। विपक्षी सक्रिय रह सकते हैं। इस समय आंतरिक सुधार या स्थान में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है, और ऐसा करना आपके लिए लाभदायक ही रहेगा। आधिकारिक यात्रा को आज टाल दें। काम में अत्याधिक व्यस्तता रहेगी।
लव – परिवार में धार्मिक गतिविधि से सकारात्मक और सुकून भरा माहौल रहेगा। किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।
हेल्थ – तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। किसी भी परिस्थिति में सकारात्मक रहें और प्रसन्न रहें। नियमित जाँच कराना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 4*

*कन्या* – पॉजिटिव – कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। काफी समय से चल रही कोई कार्य बाधा दूर होने से राहत मिलेगी। आप मानसिक शांति को ज्यादा महत्व देंगे। टीम वर्क में आपका उचित प्रदर्शन रहेगा तथा आपकी कार्य क्षमता की भी सराहना होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
नेगेटिव – कभी-कभी अपने बारे में ज्यादा सोचना और स्वार्थ की भावना आने से कुछ संबंधों में दूरियां भी आ सकती हैं। अगर आपने इन गुणों का सकारात्मक रूप में प्रयोग किया, तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। युवाओं को प्रतियोगिता की तैयारी में ज्यादा मेहनत करनी होगी। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।
करियर – उत्पादन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान देना जरूरी है। व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय लेते समय सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम लें। ऑफिस की कार्य प्रणाली में किए गए बदलाव से सकारात्मक वातावरण रहेगा। सहयोगियों का समर्थन लाभदायक रहेगा।
लव – दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार तथा बच्चों के साथ समय व्यतीत करना सबको खुशी प्रदान करेगा। रिश्तों में खुलापन और विश्वास बनाए रखें।
हेल्थ – अत्यधिक जिम्मेदारियां होने की वजह से थकान रहेगी। कुछ समय एकांत तथा व्यायाम आदि के लिए भी जरूर निश्चित करें। संतुलित आहार लें।
*भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2*

*तुला* – पॉजिटिव – आज कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे आप कोई नई उपलब्धि भी प्राप्त करेंगे। आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। सामाजिक मेल-जोल फायदेमंद रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शुभचिंतकों का सहयोग प्राप्त होगा।
नेगेटिव – यह भी ध्यान रखें कि जल्दबाजी में और भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय तुरंत न लें, नहीं तो कुछ गलतियां हो सकती हैं। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में किसी पर भी भरोसा करने के बजाय अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। किसी की नकारात्मक बातों को अनदेखा करें। अनावश्यक खर्चों से बचें।
करियर – कारोबारी मामलों में अभी ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है। व्यावसायिक प्रतिष्ठान में कोई भी नया काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। ऑफिस में किसी संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि अपने कार्यों में ही मग्न रहें।
लव – वैवाहिक संबंधों में आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा।
हेल्थ – अत्यधिक कार्यभार की वजह से थोड़ा मानसिक और शारीरिक तनाव महसूस कर सकते हैं। कुछ समय योगा, व्यायाम आदि के लिए भी जरूर निकालें। शरीर को आराम दें।
*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 7*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – आज आपको जिस खुशी और सुकून की तलाश थी, वह पूरी होगी, जिसकी वजह से मन खुश मिजाज रहेगा। किसी नए कार्य की रूपरेखा भी बन सकती है। आप अपनी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा परिणाम हासिल करेंगे। अचानक धन लाभ की संभावना है। आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी।
नेगेटिव – उचित समय पर उचित निर्णय लेना भी जरूरी है। ज्यादा सोच-विचार करने से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। काम की अधिकता रहेगी। बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। बच्चों के मामले में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। धैर्य बनाए रखें।
करियर – व्यावसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। इस समय किसी प्रकार का स्थान या कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की आवश्यकता है। ऑफिस तथा व्यवसाय दोनों जगह टीम वर्क के साथ काम करने से बेहतरीन सफलता प्राप्त होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे।
लव – घर में खुशी भरा और अनुशासित माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आएगी। पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
हेल्थ – गला खराब होने की वजह से बुखार होने की आशंका है। मौसम से लापरवाही न करके तुरंत अपना इलाज लें। गर्म पानी पीना लाभकारी रहेगा।
*भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 6*

*धनु* – पॉजिटिव – आज किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात खुशी और ताजगी देगी। आप अपने कार्यों पर भी ज्यादा एकाग्रता से ध्यान दे पाएंगे। अपनी पिछली कुछ गलतियों से सीख लेकर अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास कामयाब होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव – खुद का कोई निर्णय गलत भी हो सकता है, इसलिए अपने करीबी लोगों के संपर्क में बने रहें। कभी-कभी आलस की वजह से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। अपनी इस नकारात्मक आदत में सुधार लाने से आप व्यवस्थित हो जाएंगे। जोखिम लेने से बचें।
करियर – इस समय व्यावसायिक गतिविधियों को गंभीरता से लेना होगा, क्योंकि समय कुछ प्रतिकूलता वाला भी है। कंसल्टेंसी से संबंधित कार्य फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। आप कारोबार संबंधी कोई नया प्रयोग अमल करने जा रहे हैं, तो अत्यधिक सावधानी भी रखनी होगी। वरिष्ठों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा।
लव – दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को परिवार जनों द्वारा विवाह संबंधी अनुमति मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
हेल्थ – अपना खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित बनाएं, इससे कब्ज, गैस आदि जैसी समस्या से राहत मिलेगी। नियमित व्यायाम जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 3*

*मकर* – पॉजिटिव – पारिवारिक गतिविधियों को व्यवस्थित बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। दैनिक कार्यों को भी सुगमता से पूरा करने का प्रयास करेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से आवभगत में अधिक समय व्यतीत होगा। आत्मविश्वास और मेहनत से लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
नेगेटिव – यह हो सकता है कि किसी कार्य में कुछ बाधाएं आएं, जिसकी वजह से आपकी मनो स्थिति विचलित रहेगी। किसी भी प्रकार के स्थान परिवर्तन संबंधी गतिविधियों को लेकर तनाव रह सकता है। महिलाएं अपने सम्मान को लेकर विशेष रूप से सजग रहें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
करियर – रुके हुए कार्यों में गति आएगी, साथ ही कुछ नई योजनाएं भी बनेंगी। अपने सपनों तथा महत्वाकांक्षाओं के लिए प्रयत्न करने का उचित समय है। नौकरी में कुछ न कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा।
लव – पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा, जिसका असर घर-परिवार की सुख-शांति को भी बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखें।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता न करें। नियमित दिनचर्या का पालन करना लाभकारी रहेगा। तनाव से बचें।
*भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 1*

*कुंभ* – पॉजिटिव – ग्रह स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। आप अपने कर्म और पुरुषार्थ द्वारा अपनी उपलब्धियों को हासिल कर लेंगे। युवा वर्ग भी आलस छोड़कर पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य को पूरा करें, निश्चित ही उचित सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
नेगेटिव – जिम्मेदारियों को बोझ समझने पर वह और अधिक भारी रहेंगी, इसलिए सहजता से आगे बढ़ते रहें। कोई विवादित मामला चल रहा है, तो किसी योग्य व्यक्ति से सलाह-मशवरा करना उचित रहेगा। मन में नकारात्मक विचार आपकी नींद को भी प्रभावित करेंगे। अनावश्यक खर्चों से बचें।
करियर – कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में सुधार लाने से स्थिति बेहतर होगी। व्यापार से संबंधित कार्यों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना जरूरी है। किसी अधिकारी से मन मुताबिक सहायता मिलेगी। आय के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ते जाएंगे। टीम वर्क लाभदायक रहेगा।
लव – घर का वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।
हेल्थ – स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या में प्राकृतिक तरीकों को अपनाएं। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नियमित व्यायाम करें।
*भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 9*

*मीन* – पॉजिटिव – आज की ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अचानक ही आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी और आपकी समस्याओं का समाधान भी निकलेगा। घर में संबंधियों की आवाजाही रहेगी और मौज मस्ती में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव – ज्यादा संवेदनशील होने की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम बीच में अधूरा भी रह जाएगा, इसलिए व्यवहारिक बनें। विद्यार्थियों तथा युवाओं को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। घबराने की वजह समस्याओं का हल ढूंढने का प्रयास करें। भावनात्मक अतिरेक से बचें।
करियर – कारोबार में विस्तार संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उसमें रुकावटें आ सकती हैं। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से अनुभव और मार्गदर्शन लें। व्यवस्था में कुछ सुधार आएगा। नौकरीपेशा लोग उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें। आय के नए स्रोत बनेंगे।
लव – पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम प्रसंगों से दूर रहें तथा अपने करियर पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।
हेल्थ – स्वास्थ्य संबंधी मामूली समस्याएं आएंगी, पर लापरवाही न करके अपना उचित इलाज अवश्य लें। नियमित दिनचर्या का पालन करें। पानी खूब पिएं।
*भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 5*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 09/10/2025

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 13/10/2025

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 13/10/2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In