Wednesday, February 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 28/10/2025

डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
October 28, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज चंद्राधियोग, रुचक राजयोग, त्रिपुष्कर शुभ योग के संयोग और प्रभाव से वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और कुंभ राशियों के जातक कई मामलों में लकी रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा
———————————-
आज 28 अक्टूबर मंगलवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, इस दिन सूर्य देव तुला राशि में वहीं चंद्रमा 10:14 अपराह्न तक धनु राशि में रहेगा। इसके बाद मकर राशि में गोचर होगा। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:27 बजे और राहुकाल दोपहर 02:52 से 04:15 दोपहर तक रहेगा। आज छठ पूजा का चौथा दिन है सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ये व्रत पूरा होगा। आज दिन के स्वामी बजरंगबली रहेंगे। जबकि चंद्रमा का गोचर धनु उपरांत मकर राशि में होगा। और चद्रमा आज चंद्राधि सहित कई शुभ योग बनाएंगे। जबकि स्वराशि में स्थित होकर रुचक राजयोग बनाएंगे। और इन सबके साथ ही आज पूर्वाषाढा नक्षत्र के संयोग में त्रिपुष्कर नामक शुभ योग भी निर्मित होगा। ऐसे में बजरंगबली की कृपा और त्रिपुष्कर योग के संयोग में वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और कुंभ राशियों के जातक कई मामलों में लकी रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे और धन में वृद्धि के शुभ संयोग है। व्यापार में यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को कोई ऑफर मिल सकता है और कामकाज के सिलसिले में नए संपर्कों से लाभ होगा। जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा

डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा..…

*मेष* – पॉजिटिव – आज का दिन सुखद रहेगा। कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर न लें, बल्कि व्यावहारिक तरीके से अपनी कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं बनाएं। ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। प्रिय मित्रों से मुलाकात होगी, जो मन को प्रसन्नता देगी। आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी।
नेगेटिव – आपको अपने निर्णयों को ही प्राथमिकता पर रखना चाहिए। किसी नजदीकी मित्र या संबंधी की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। अचानक ही कोई बड़ा खर्च आने से बजट गड़बड़ा सकता है। किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचें और सचेत रहें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
करियर – व्यवसाय में मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। मीडिया व संपर्क सूत्रों द्वारा आपको कुछ नई योजनाएं बनाने में सफलता मिलेगी। यह समय कारोबार विस्तार के लिए उत्तम है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से तनाव रहेगा। धैर्य बनाए रखें।
लव – आपको घर और व्यवसाय में उचित सामंजस्य रखना चाहिए, इससे परिस्थितियां बेहतर रहेंगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां रहेंगी और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
हेल्थ – अत्यधिक मेहनत की वजह से मांसपेशियों में दर्द और थकान महसूस होगी। कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्य में व्यतीत करने से तनाव से मुक्ति मिलेगी।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2*

*वृषभ* – पॉजिटिव – कुछ समय अपने खुद के लिए भी निकालें। इससे आपको सुकून मिलेगा। आपका ध्यान अध्यात्म संबंधी किसी बात को गहराई में जानने के लिए उत्सुक रहेगा। इससे आपको आत्मिक खुशी भी प्राप्त होगी। आपकी कलात्मकता बढ़ेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी।
नेगेटिव – पड़ोसियों से व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें। आपको अपने क्रोध और आवेश पर काबू रखना चाहिए। किसी पारिवारिक सदस्य की नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से कुछ चिंता की स्थिति रहेगी। समय अनुसार समाधान भी निकल आएगा। अनावश्यक खर्च से बचें।
करियर – कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ किसी वजह से मनमुटाव हो सकता है। आपको संबंधों को बेहतर बनाकर रखना चाहिए, अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपके व्यवसाय पर भी पड़ेगा। नौकरी में आपके द्वारा कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से कंपनी को फायदा होगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
लव – परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से पारिवारिक जीवन में कुछ हलचल होगी। इसलिए सावधान रहें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखें।
हेल्थ – अत्यधिक प्रदूषण तथा भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें। त्वचा संबंधी एलर्जी होने की आशंका है। सावधानी रखें।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी भाग्यशाली अंक: 4*

*मिथुन* – पॉजिटिव – जल्दी ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। प्रॉपर्टी से संबंधित मुद्दे पर चल रहे विचार-विमर्श में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष तौर पर अनुकूल रहेगा। वे अपनी पर्सनैलिटी को लेकर सजग रहेंगी। आत्मविश्वास और सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी।
नेगेटिव – अत्यधिक कार्यभार को अपने ऊपर न लें। साथ ही व्यर्थ के वाद-विवाद में भी न पड़ें। किसी नजदीकी मित्र अथवा भाइयों के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। शांति और सहजता बनाकर रखें। जल्दबाजी में फैसले न लें। अहंकार से दूर रहें।
करियर – कारोबार में कुछ न कुछ व्यवधान रहेंगे, परंतु आपकी बेहतरीन कार्यप्रणाली से चल रही परेशानियों में अब कुछ ठहराव आएगा। परिस्थितियां बेहतरीन होनी शुरू हो जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव संबंधी अवसर मिल सकता है। मेहनत का शुभ फल मिलेगा।
लव – दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के उजागर होने की आशंका है, जिसकी वजह से दिक्कतें आ सकती है। रिश्तों में गोपनीयता बनाए रखें।
हेल्थ – अपने खानपान में आयुर्वेदिक चीजों को जरूर शामिल करें। बदलते मौसम की वजह से खांसी, जुकाम की समस्या बढ़ेगी। सावधानी रखें।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया भाग्यशाली अंक: 7*

*कर्क* – पॉजिटिव – यह अनुकूल समय है। आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं। अस्त-व्यस्त दिनचर्या में कुछ ठहराव आने से सुकून मिलेगा। किसी खास विषय पर जानकारी हासिल करने में आज दिन व्यतीत करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
नेगेटिव – अपनी भावुकता और उदारता की अधिकता पर विजय हासिल करें, क्योंकि इन आदतों की वजह से आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। कहीं भी आवाजाही से परहेज करें तो बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें।
करियर – कार्यक्षेत्र में लाभदायक एग्रीमेंट मिलने के योग बन रहे हैं। अपने स्टाफ और सहयोगियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें, जिससे आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपको अपनी कार्यप्रणाली की गोपनीयता बनाकर रखना भी जरूरी है। ऑफिशियल कार्य व्यवस्थित रहेंगे। मेहनत रंग लाएगी।
लव – पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन में खुशी और संतुष्टि बनी रहेगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अपने मनोबल व आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। सकारात्मकता बनाए रखें।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3*

*सिंह* – पॉजिटिव – आज कुछ सुखद घटनाएं होंगी। रुकी हुई पेमेंट आ जाने से राहत मिलेगी और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। किसी धार्मिक संस्था में सेवा संबंधी कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा। बच्चों से संबंधित कोई समस्या हल होने से राहत महसूस करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।
नेगेटिव – व्यवहारिक बनें, वरना आपकी भावनाओं का कोई नाजायज फायदा उठा सकता है। धन संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी रखना जरूरी है। किसी निकट संबंधी का नकारात्मक व्यवहार आपको कुछ देर के लिए व्यथित कर सकता है। ईगो से दूर रहें। निवेश में सतर्कता रखें।
करियर – व्यवसाय में अजनबी लोगों के साथ डील करते हुए सावधानी बरतें। इस समय अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज रखना उचित नहीं है। कोई ऑफिशियल यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का शुभ फल मिलेगा। लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित रखें।
लव – पारिवारिक लोगों में सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में रोमांटिक अंदाज में इजहार करें। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे।
हेल्थ – काम की अधिकता की वजह से तनाव और गुस्सा हावी रहेगा। जिसकी वजह से रक्तचाप और शुगर लेवल जैसी समस्या भी बढ़ सकती है। शांत रहें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 1*

*कन्या* – पॉजिटिव – किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने के लिए सही समय है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग बना रहेगा, जिससे आपकी परेशानियों का भी हल मिलेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की चिंता दूर होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
नेगेटिव – बच्चों की समस्याओं का समाधान करने में उनका सहयोग करना जरूरी है। वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों के प्रयोग से संबंध खराब भी हो सकते हैं। परेशान न हों, जल्दी ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। अनावश्यक खर्चों से बचें।
करियर – व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बन रही है। साझेदारी संबंधी कारोबार में पारदर्शिता रखने से व्यवसाय में गति आएगी। बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा आपकी तरक्की की भी संभावना है। भागदौड़ की अधिकता बनी रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा।
लव – पारिवारिक माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी खुशखबरी भी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में शांति रहेगी।
हेल्थ – आलस्य और लापरवाही की वजह से सुस्ती बनी रहेगी। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन के लिए व्यतीत करें। सक्रिय रहें।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8*

*तुला* – पॉजिटिव – आज आपकी कोई समस्या हल होने वाली है, इससे आपको काफी हद तक मानसिक सुकून मिलेगा। अपनी पर्सनैलिटी को लेकर भी आप सजग रहेंगे। घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बना रहे हैं, तो आज उस पर अमल करने का उचित समय है। भाग्य का साथ मिलेगा। रुका हुआ कार्य बनेगा।
नेगेटिव – अपनी मेहनत के परिणाम विलंब से मिलें तो चिंता न करें तथा उचित समय का इंतजार करें। किसी भी तरह के सरकारी कार्यों को अधूरा न छोड़ें, वरना कोई कार्यवाही हो सकती है। अपनी अहंकार और गुस्से पर काबू रखना जरूरी है।
करियर – व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। कर्मचारियों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। मन मुताबिक कोई ऑर्डर मिलने की भी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अत्यधिक कार्यभार की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी।
लव – घरेलू समस्याओं को सुलझाने में आपका सहयोग जरूरी है। प्रेम पार्टनर के साथ मुलाकात के अवसर सुलभ होंगे। रिश्तों में विश्वास बना रहेगा।
हेल्थ – खांसी, जुकाम व गले से संबंधित किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें। वर्तमान मौसम से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – कर अथवा लोन को लेकर आज कोई समस्या हल होने वाली है। किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में उत्सव का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर तथा मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में बेहतरीन दिन व्यतीत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
नेगेटिव – आपको अपने कार्य को दूसरों के साथ बांट लेना चाहिए, क्योंकि अतिरिक्त कार्यभार की वजह से आप उलझ भी सकते हैं। यह समय आत्म मनन और चिंतन करने का भी है। इससे आपको कई और उलझनों का समाधान मिलेगा। व्यर्थ की बहस से बचें।
करियर – व्यवसाय में कर्मचारियों पर बहुत अधिक विश्वास न करके सभी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोग अपनी इच्छा के विपरीत कार्यभार मिलने से तनाव में रहेंगे। धैर्य बनाए रखें।
लव – पति-पत्नी के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। जीवन साथी को कोई तोहफा देना आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा। प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
हेल्थ – व्यायाम, मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नकारात्मक विचार हावी होने से आपकी कार्य क्षमता पर असर आ सकता है।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5*

*धनु* – पॉजिटिव – यह समय बहुत महत्वपूर्ण और लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। इसका भरपूर सहयोग करें। आपकी कोई इच्छा भी पूरी होने वाली है। कोई नया मकान या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं, तो आपका निर्णय उचित है। इस पर तुरंत अमल करें। आत्मबल बढ़ेगा।
नेगेटिव – परिवार से संबंधित जिस कार्य को बहुत सहज और सरल समझ रहे थे, वह बहुत ही मुश्किल से भरा हुआ होगा। परंतु आप अपने दृढ़ निश्चय व आत्मबल बनाए रखने से काफी हद तक सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा उधारी न करें। अप्रत्याशित खर्च हो सकता है।
करियर – व्यवसाय में गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। पारिवारिक लोगों का मार्गदर्शन और योगदान आपके कार्यों में कुछ नई दिशा प्रदान कर सकता है। ऑफिस में वित्त संबंधी कार्य बहुत ही ध्यान पूर्वक करें, क्योंकि कुछ गलतियां होने की आशंका है। सतर्क रहें।
लव – पारिवारिक व्यवस्था बेहतर और सुखद बनाने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। प्रेम पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।
हेल्थ – पेट में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। अपने खान-पान के प्रति लापरवाही न बरतें तथा उचित इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 1*

*मकर* – पॉजिटिव – व्यस्तता भरी दिनचर्या रहेगी। समय पर कार्य बनते जाएंगे। व्यक्तिगत कार्यों के लिए तो वक्त ही नहीं मिल पाएगा। रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए अपने अहंकार को छोड़ना होगा। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। युवाओं की करियर संबंधी कोई चिंता भी दूर होगी।
नेगेटिव – खरीद-फरोख्त संबंधी मामलों में ज्यादा मोल भाव न करें, क्योंकि ज्यादा पाने की चाह में नुकसान हो सकता है। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी आलस्य की वजह से अपना नुकसान कर बैठेंगे। इसलिए पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित रहना आवश्यक है। ज्यादा भावुक न हों।
करियर – इस समय व्यावसायिक स्थिति बेहतर बनी हुई है। निवेश संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने में उचित समय लगाएं। इस समय भविष्य की योजनाओं पर पैसा लगाने के लिए समय अनुकूल है। सरकारी सेवारत लोग मनोनुकूल कार्यभार हासिल करेंगे। मेहनत का शुभ फल मिलेगा।
लव – कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। इससे आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी तथा घर का वातावरण भी खुशनुमा बनेगा।
हेल्थ – चोट अथवा दुर्घटना के आसार बन रहे हैं। वाहन भी सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
*भाग्यशाली रंग: आरेंज, भाग्यशाली अंक: 6*

*कुंभ* – पॉजिटिव – आज आपका ध्यान वित्त संबंधी गतिविधियों को मजबूत करने में रहेगा। अपने कार्यों के प्रति आपका उत्साह आपको अवश्य ही सफलता देगा। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई उपलब्धि मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सकारात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव – दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। लेन-देन के मामलों को लेकर कुछ तनाव की स्थिति भी बनेगी। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में लगाएं। परिवार जनों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करना संबंधों में खटास लाएगा। जल्दबाजी में फैसले न लें।
करियर – कार्यस्थल पर ज्यादा समय दें, क्योंकि आंतरिक व्यवस्था और स्टाफ पर नजर रखना जरूरी है। अपनी योजनाएं और कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष भी शेयर न करें। ऑफिस में किसी कार्य को लेकर तनाव की स्थिति रहेगी। धैर्य बनाए रखें।
लव – वैवाहिक संबंध सुमधुर रहेंगे। विशेषकर महिलाओं को विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
हेल्थ – किसी किसी समय मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मेडिटेशन, योग जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और शांत रहने का प्रयास करें।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3*

*मीन* – पॉजिटिव – घर की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए समय अनुकूल है। व्यक्तिगत संबंधी कोई निर्णय लेने जा रहे हैं, तो देर न करें। आपके कार्य नियत समय पर बन जाएंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।
नेगेटिव – दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें और न ही उलझें। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय न व्यतीत करके अपने काम पर ध्यान दें। साथ ही अनावश्यक खर्चों पर भी काबू पाएं। अपने बजट का ध्यान रखना आपको आर्थिक परेशानियों से बचाएगा। उधार देने से बचें।
करियर – कार्यस्थल पर अत्यधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपकी लापरवाही की वजह से आपका कोई कर्मचारी ही आपकी कार्यप्रणाली का फायदा उठा सकता है। सरकारी सेवारत लोगों को जनता से डील करते समय अपनी मान मर्यादा का ध्यान अवश्य रखना है। सचेत रहें।
लव – किसी पुराने मित्र के मिलने से यादें ताजा होंगी। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। प्रेम पार्टनर की भावनाओं को आहत न होने दें।
हेल्थ – कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या दुबारा उठ सकती है। दवाइयों के साथ-साथ प्राकृतिक इलाज पर भी भरोसा रखें। सावधानी बरतें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 27/10/2025

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 29/10/2025

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 29/10/2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In