Saturday, January 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 09/11/2025

डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी

Janpath Darshan by Janpath Darshan
November 9, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज गुरु, शुक्र और मंगल तीनों ही ग्रह शुभ स्थिति में होने से राजयोग साथ ही आर्द्रा नक्षत्र के संयोग में सिद्धि योग भी बनेगा जिससे सूर्य देव की कृपा से मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों को मिलेगा जीवन के विभिन्न क्षेत्र में लाभ,इनके बिगड़े काम बनने लगेंगे, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी और भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी और नए संपर्क बनाने से लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा

———————————————————-

आज 9 नवंबर 2025 रविवार को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है इस दिन सूर्य देव तुला राशि में वहीं चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक और राहुकाल शाम 04:09 से शाम 05:30 अपराह्न तक रहेगा।आज के दिन का स्वामी ग्रह सूर्यदेव। चंद्रमा अपनी मित्र राशि मिथुन में होकर बुध अष्टम भाव में होकर अधियोग बनाएंगे। और अच्छी बात यह भी है कि आज गुरु, शुक्र और मंगल तीनों ही ग्रह शुभ स्थिति में होने से राजयोग भी बनाएंगे। और साथ ही आज आर्द्रा नक्षत्र के संयोग में सिद्धि योग भी बनेगा जिससे सूर्य देव की कृपा से मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों को मिलेगा जीवन के विभिन्न क्षेत्र में लाभ,इनके बिगड़े काम बनने लगेंगे, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी और भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी और नए संपर्क बनाने से लाभ मिलेगा। धन लाभ के शुभ संयोग बनते जाएंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी करने वालों के अधिकार बढ़ेंगे और करियर में सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा

डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….

 

*मेष* – पॉजिटिव – अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों के साथ वार्तालाप होगा और उसके उचित परिणाम भी सामने आएंगे। आज आप बेहतरीन तरीके से अपने कामों को अंजाम देने में सफल रहेंगे। अपनी छुपी प्रतिभाओं को समझें और उनको सही दिशा में लगाएं।

नेगेटिव – अचानक ही कुछ अनावश्यक खर्चे आएंगे, जिन पर कटौती करना भी मुश्किल होगा। इसलिए धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। युवाओं को अपने करियर और भविष्य संबंधी योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रखें।

करियर – व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। इस समय दूरदराज के पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

लव – पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता और प्रेम बना रहेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के रिश्ते संबंधी बात भी हो सकती है।

हेल्थ – मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या रहेगी। व्यायाम और योग पर ध्यान देना अति आवश्यक है।

*भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 2*

 

*वृषभ* – पॉजिटिव – अपने काम स्वयं ही करने की कोशिश करें, इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यप्रणाली भी बेहतर होगी। आर्थिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा तथा लंबे समय से चल रही कोई चिंता भी दूर होगी। फंसी हुई पेमेंट मिलने की भरपूर संभावना है।

नेगेटिव – क्रोध और जिद जैसी नकारात्मक बातों को अपने स्वभाव में शामिल न होने दें। किसी के साथ भी बातचीत करते समय अनुचित शब्दों के प्रयोग से वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। टाइम मैनेजमेंट करें।

करियर – आप कार्य क्षेत्र में अपने व्यावहारिक दृष्टिकोण द्वारा अपने कई मुद्दों को हल करने में सक्षम रहेंगे। फोन, मीडिया जैसी गतिविधियों के माध्यम से कार्य सुचारू रूप से चलता रहेगा। स्टाफ तथा कर्मचारियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखें।

लव – पारिवारिक गतिविधियों में भी आपका योगदान जरूरी है। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत चल सकती है। प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी रहेंगे।

हेल्थ – अत्यधिक तनाव लेने तथा व्यस्तता की वजह से थकान और सिरदर्द जैसी शिकायत रह सकती है। आराम के लिए भी समय जरूर निकालें और प्राकृतिक इलाज लें।

*भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6*

 

*मिथुन* – पॉजिटिव – अपनी किसी योजना को क्रियान्वित करने में आपका भरपूर प्रयास रहेगा। अपनी ऊर्जा और जोश को सकारात्मक दिशा में लगाने से शुभ परिणाम भी मिलेंगे। जरूरतमंदों तथा बुजुर्गों की सेवा व देखभाल संबंधी गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपको सुकून मिलेगा।

नेगेटिव – विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। इस समय महत्वपूर्ण कार्यों को ही प्राथमिकता दें। अचानक घर में मेहमानों के आगमन से घर की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। खर्चों पर भी कटौती करना मुश्किल होगा।

करियर – व्यवसाय में किसी भी तरह का बदलाव अथवा नया काम शुरू करने के लिए थोड़ा इंतजार करें। कर्मचारियों तथा सहयोगियों के बीच उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है, वरना उनकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय अधिक सफल रहेंगे। ऑफिस में पॉजिटिव वातावरण रहेगा।

लव – पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ न कुछ गलतफहमियां रहेंगी।

हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और कमजोरी ही रह सकती है।

*भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 2*

 

*कर्क* – पॉजिटिव – अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को फलीभूत करने के लिए उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें, आपको अवश्य ही बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव – बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, शीघ्र ही इसका निराकरण भी हो जाएगा। युवा वर्ग दोस्तों के बहकावे में आकर अपने लक्ष्य से न भटके। किसी काम को मजबूरी वश करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा।

करियर – कारोबारी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। यह समय बहुत ही मेहनत करने का है। अपने मार्केटिंग और संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें, निकट भविष्य में इससे आप फायदा उठा पाएंगे। ऑफिस से संबंधित कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी।

लव – दांपत्य संबंधों में मधुरता और शांति रहेगी। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए सावधान रहें।

हेल्थ – घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को लापरवाही में न लें तथा तुरंत इलाज करवाएं।

*भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 4*

 

*सिंह* – पॉजिटिव – पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए आपके प्रयास सकारात्मक रहेंगे। आपके शांति पूर्ण और मधुर स्वभाव की वजह से आपके अन्य लोगों के साथ संबंध और अधिक मधुर बनेंगे। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे।

नेगेटिव – मेहमान नवाजी की वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्य अटक भी सकते हैं। भाई बहनों के बीच में मतभेद बढ़ने की आशंका है, इसका कारण अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। इन सब बातों का असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा।

करियर – व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। किसी नए काम को शुरू करने से पहले पुनः सोच-विचार करना जरूरी है। बेहतर होगा कि जैसा वर्तमान में चल रहा है, उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।

लव – विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। युवाओं के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

हेल्थ – स्त्री वर्ग को अपनी हेल्थ के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

*भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 2*

 

*कन्या* – पॉजिटिव – आज आपके प्रयासों से कोई लक्ष्य हासिल होने वाला है। सोसाइटी अथवा सामाजिक क्रियाकलापों में भी आपका योगदान रहेगा। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। बच्चे अपने करियर के प्रति गंभीर रहेंगे।

नेगेटिव – कोई पुरानी नकारात्मक बात वर्तमान पर हावी होने से आपके मनोबल में भी कमी आएगी। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं तथा सेविंग पर भी ध्यान दें। भविष्य संबंधी योजनाओं को बनाने के साथ-साथ अमल करना भी जरूरी है।

करियर – अपनी व्यवसायिक गतिविधियों और योजनाओं को किसी के समक्ष उजागर न करें, सिर्फ अपनी कार्य क्षमता पर ही भरोसा रखें। किसी नए काम को शुरू करने की भी संभावना बन रही है। नौकरी पेशा लोग अपनी फाइलें और डॉक्यूमेंट संभालकर रखें।

लव – घर की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को तूल न दें, इससे विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको अपने कार्य के प्रति एकाग्रता रखने के लिए एनर्जी प्रदान करेगा।

हेल्थ – सिर दर्द व माइग्रेन की समस्या से परेशान रहेंगे। गेस्ट्रिक चीजें खाने से परहेज करें।

*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 3*

 

*तुला* – पॉजिटिव – व्यक्तिगत गतिविधियां समय अनुसार संपन्न होती जाएंगी। लोगों के साथ मेल-मिलाप के लिए भी समय जरूर निकालें और अपना संपर्क दायरा विस्तृत करें, इससे कुछ नई जानकारियां तथा उपलब्धियां हासिल होंगी।

नेगेटिव – व्यर्थ के वाद-विवादों से खुद को दूर रखें, वरना इस वजह से संबंध भी खराब हो सकते हैं। अचानक ही कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर ही रहेगी, इस समय धैर्य ही बनाकर रखना उचित है।

करियर – व्यवसाय में कुछ न कुछ व्यवधान रहेंगे। अपने स्वभाव को बहुत ही सहज बनाकर रखें, गुस्से की वजह से बनते काम और ज्यादा बिगड़ सकते हैं। सरकारी नौकरी में सेवारत व्यक्ति अपने कामों को बखूबी अंजाम देंगे।

लव – विवाहित जीवन मधुर रहेगा और पारिवारिक सदस्यों का आपस में उचित तालमेल बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता रहेगी।

हेल्थ – लापरवाही की वजह से बदहजमी और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। संतुलित आहार लेना जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 9*

 

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – आज दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों की रूपरेखा बना लें, दोपहर बाद परिस्थितियां और ज्यादा अनुकूल रहेगी। घर में किसी खास व्यक्ति के आने से महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। परिपक्वता रखने से आप किसी समस्या का समाधान पा लेंगे।

नेगेटिव – किसी भी तरह की गतिविधि में अत्यधिक उम्मीदें न रखें, क्योंकि ज्यादा पाने की चाह में नुकसान भी हो सकता है। अपने व्यवहार को सहज तथा सौम्य बनाकर रखें, इससे विपरीत समय जल्दी ही व्यतीत हो जाएगा।

करियर – व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। किसी कर्मचारी की गतिविधि आपको तनाव दे सकती हैं। कोई भी कागजी कार्यवाही करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। युवाओं के करियर में स्थिरता आएगी तथा वरिष्ठ लोगों से मन मुताबिक सहयोग भी मिलेगा।

लव – घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी तथा आपसी सामंजस्य भी मधुर रहेगा। लव पार्टनर के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा।

हेल्थ – डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। अपना नियमित जांच करवाते रहें।

*भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 5*

 

*धनु* – पॉजिटिव – मन मुताबिक तरीके से दिनचर्या व्यतीत होगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगी। अपने कर्म और पुरुषार्थ पर विश्वास रखें, निश्चित ही आप सफलता और उपलब्धि हासिल कर लेंगे।

नेगेटिव – अभी आर्थिक कशमकश जारी रहेगी, खर्चों में कटौती करना भी मुश्किल होगा। छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाना आपका स्वभाव रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में खटास न आने दें, गुस्से से वातावरण दूषित हो सकता है।

करियर – व्यवसाय संबंधी कोई भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें। अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखना उचित रहेगा। नौकरी में छोटी-छोटी समस्याएं आएंगी, परंतु बॉस अथवा किसी वरिष्ठ अधिकारी के मार्गदर्शन में समाधान भी मिलेगा।

लव – जीवनसाथी तथा परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव में जाना सब को खुशी देगा। खास मित्र के साथ भी मुलाकात होगी।

हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान मौसम की वजह से खान-पान और दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 8*

 

*मकर* – पॉजिटिव – यह स्थिति आपको शुभ अवसर प्रदान कर रही है, ऐसे में बेहतर है कि छोटी-मोटी बातों को महत्व न दें तथा अपने कार्य पर ही ध्यान दें। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात द्वारा आपको बेहतर अनुभव मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त के रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।

नेगेटिव – किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना धैर्य खोना उचित नहीं है। कोई लक्ष्य आपकी आंखों से ओझल हो सकता है, इसलिए सचेत रहें। युवाओं का अधिकांश समय मौजमस्ती में व्यतीत होगा, जो कि उचित नहीं है।

करियर – कारोबार में स्टाफ के बीच तालमेल बनाकर रखने में कुछ दिक्कतें रहेंगी, शांतिपूर्ण तरीके से व्यवस्था को नियंत्रित रखें। कामकाजी महिलाओं को कार्य क्षेत्र और परिवार के बीच तालमेल बैठने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी सेवारत लोगों को अपनी बेहतरीन कार्य प्रणाली की वजह से सराहना मिलेगी।

लव – दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।

हेल्थ – असंतुलित आहार की वजह से बदहजमी और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

*भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9*

 

*कुंभ* – पॉजिटिव – आज आपके संपर्क कुछ खास लोगों से बन सकते हैं। भूमि संबंधी कार्यों में अगर निवेश करने की कोई प्लानिंग चल रही है, उसे क्रियान्वित करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। घर में नजदीकी संबंधों का आगमन होगा तथा उपहारों का आदान-प्रदान सबको खुशी प्रदान करेगा।

नेगेटिव – कभी-कभी आपका शक्की स्वभाव आपके व परिवार दोनों के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देता है। किसी भी प्रकार की फिजूलखर्ची न करें अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।

करियर – कार्य क्षेत्र में आज कुछ परेशानियां महसूस होंगी, इनसे उबरने के लिए बहुत अधिक मेहनत तथा परिश्रम की जरूरत है। किसी अनुभवी के सहयोग से समस्याएं हल भी होती जाएंगी। युवाओं को नौकरी से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

लव – पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।

हेल्थ – स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। इस समय एलर्जी व खांसी, जुकाम जैसी परेशानियां हावी रहेंगी। लापरवाही न बरतें।

*भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 1*

 

*मीन* – पॉजिटिव – विद्यार्थी तथा युवा अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। किसी प्रतिस्पर्धा आदि में सफलता मिलने की बेहतरीन संभावना है। दोपहर बाद अप्रत्याशित लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। इसके लिए कोई यात्रा भी संभव है।

नेगेटिव – अपने अधिकतर काम दिन के पूर्वार्ध में ही निपटाने का प्रयास करें, क्योंकि दोपहर बाद ग्रह स्थिति कुछ बाधाएं उत्पन्न कर सकती है। अचानक ही घर में मेहमानों के आगमन से खर्च की स्थिति बढ़ सकती है, परंतु आपसी मेल-मिलाप से सबको खुशी भी मिलेगी।

करियर – कार्यक्षेत्र में जिस नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उस पर गंभीरता से अमल करें, क्योंकि भविष्य में यह योजना आपके लिए लाभदायक साबित होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में भी कोई बेहतरीन डील होने की संभावना है।

लव – जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग घर की व्यवस्था को मधुर बनाकर रखेगा। वैवाहिक जीवन भी सुमधुर बना रहेगा।

हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। वर्तमान परिस्थितियों में अपनी देखभाल करना जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 7*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 08/11/2025

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 10/11/2025

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 10/11/2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In