Wednesday, February 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 19/11/2025

डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
November 19, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज आज विशाखा नक्षत्र के संयोग में शोभन योग और सूर्य अनुराधा नक्षत्र में एवं मंगल ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर रहा हैं। इन स्थितियों में भगवान गणेशजी की कृपा अमला योग के प्रभाव से आज का दिन मेष, मिथुन, तुला, धनु, मकर,और कुंभ राशियों के जातकों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। इन राशियों को धन के मामले में बड़ा लाभ और कारोबार में बड़ी सफलता प्राप्‍त होगी। आइए जानते हैं आज का दिन आपका कैसा रहेगा
———————————
आज 19 अक्टूबर 2025 बुधवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी बाद अमावस्या है जो कि 01:51 बजे तक जारी रहेगी। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक और राहुकाल दोपहर 04:22 से 05:47 दोपहर तक रहेगा। आज के दिन कई विशेष त्योहार हैं, जिनमें काली चौदस, हनुमान पूजा शामिल हैं।आज के दिन के देवता भगवान गणेशजी रहेंगे साथ ही आज मार्गशीर्ष मास की चतुर्दशी उपरांत अमावस्या तिथि लग रही है। और चंद्रमा शुक्र के साथ तुला राशि में द्विग्रह योग बना रहे हैं। और चंद्रमा से दूसरे भाव में सूर्यदेव मंगल और बुध के साथ मिलकर त्रिग्रह योग और बुधादित्य योग भी बना रहे हैं। जबकि चंद्रमा से दसवें भाव में गुरु विराजमान होकर हंस योग और अमला योग भी बना रहे हैं। और तो और आज विशाखा नक्षत्र के संयोग में शोभन योग बन रहा है। और सूर्य अनुराधा नक्षत्र में एवं मंगल ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इन स्थितियों में भगवान गणेशजी की कृपा अमला योग के प्रभाव से आज का दिन मेष, मिथुन, तुला, धनु, मकर,और कुंभ राशियों के जातकों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। इन राशियों को धन के मामले में बड़ा लाभ और कारोबार में बड़ी सफलता प्राप्‍त होगी। हर योजना पूर्ण होगी, कारोबार में बड़ी डील होने से एक साथ बड़ी मात्रा में पैसा मिलने के योग हैं। यानी कि आपका पूरा दिन एक के बाद एक खुशखबरी मिलती रहेगी। आपका दिन कार्य सिद्धि से भरा होगा और परिवार के साथ खुशियां मनाएंगे। बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…

*मेष* – पॉजिटिव – व्यवस्थित दिनचर्या व्यतीत होगी। आप अपनी मेहनत और लगन से तय समय पर कार्य संपन्न कर लेंगे। आज बच्चे की पढ़ाई से संबंधित किसी समस्या का हल निकलने से बहुत अधिक सुकून मिलेगा। पुराने मतभेदों का भी निवारण हो सकता है। परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनाना घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंधों में चल रहा मनमुटाव दूर होगा।
नेगेटिव – आज किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। साथ ही अनजान लोगों से अपनी व्यक्तिगत बातें साझा न करें। आप किसी दुविधा में बुरी तरह फंस सकते हैं। इसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। युवा अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
करियर – व्यवसाय में कुछ नए एग्रीमेंट मिल सकते हैं। जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी पूर्वक अपने कार्यों को अंजाम दें। पेशे से संबंधित अपनी फाइलें तथा कागजात पूरी तरह से तैयार रखें। कोई परेशानी आने पर वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा।
लव – परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनाना घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंधों में चल रहा मनमुटाव दूर होगा।
हेल्थ – अपना मनोबल मजबूत रखें। कभी कभी आपकी विचलित मानसिक स्थिति का नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।
*भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 9*

*वृषभ* – पॉजिटिव – कुछ समय आत्म मनन करने अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आप भरपूर ऊर्जा से परिपूर्ण सकारात्मक महसूस करेंगे। बच्चे भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी लगन से समर्पित रहेंगे। कर्मचारी के सहयोग से व्यवस्था उचित बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में चल रहे विवादों को आपसी तालमेल से सुलझाएं। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव – जल्दी सफलता हासिल करने की चाहत में किसी गलत रास्ते को न अपनाएँ। धैर्य रखकर उचित समय का इंतजार करें। पड़ोसियों के साथ किसी भी वाद विवाद में न उलझें। इसका असर आपके मानसिक सुकून पर पड़ेगा।
करियर – पारिवारिक व्यस्तता की वजह से आप अपने कार्य क्षेत्र पर अधिक समय नहीं दे पाएँगे। कर्मचारी के सहयोग से व्यवस्था उचित बनी रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस का काम घर पर भी करना पड़ सकता है।
लव – दांपत्य जीवन में चल रहे विवादों को आपसी तालमेल से सुलझाएं। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप न होने दें। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर रहेंगे।
हेल्थ – पेट दर्द व कब्ज जैसी शिकायत रहेगी। सुपाच्य भोजन लें तथा आयुर्वेदिक इलाज करवाएँ।
*भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 4*

*मिथुन* – पॉजिटिव – व्यावहारिक सोच रखें। आपका संतुलित और व्यापारिक रवैया आपको लाभदायक स्थितियां प्रदान करेगा। कुछ समय एकांत अथवा किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना आपको पुन: ऊर्जावान बनाएगा। भविष्य को लेकर भी कोई विचार विमर्श होगा। बेहतरीन उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। कमीशन संबंधी व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। वर्किंग महिलाओं के लिए विशेष तौर पर लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं।
नेगेटिव – सहज रहें तथा मस्त रहें। कभी कभी आपके अत्यधिक हस्तक्षेप की वजह से घर के सदस्य परेशान हो सकते हैं। संतान की गतिविधियों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। कड़ी नजर रखें और उनका मार्गदर्शन करते रहें।
करियर – बेहतरीन उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। व्यवसायिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। कमीशन संबंधी गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय में भी अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। वर्किंग महिलाओँ के लिए विशेष तौर पर लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं।
लव – व्यावसायिक और दांपत्य जीवन के बीच तालमेल बना रहेगा। नजदीकी संबंधी अथवा मित्रों के साथ मिलन संबंधी गतिविधि होगी।
हेल्थ – ज्यादा तनाव उत्पन्न करने वाले कारणों से दूर रहें। कुछ समय आप अपने खुद के लिए भी व्यतीत करें, इससे सुकून मिलेगा।
*भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 2*

कर्क – पॉजिटिव – व्यस्ततम तथा थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय मनोरंजन और मन मुताबिक कार्यों में जरूर व्यतीत करें। इससे शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। भविष्य संबंधी योजनाओं को बनाने में किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा उचित सलाह मिलेगी। परिवार में सुख शांति और प्रेम पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। ब्लड प्रेशर तथा मधुमेह रोगी लापरवाही न बरतें।
नेगेटिव – आपका अति आत्मविश्वास और घमंड आपको लक्ष्य से भटका भी सकता है। अपनी इन कमियों पर काबू पाएँ। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर ध्यान दें। युवाओं को अपने करियर पर ध्यान देने की जरूरत है।
करियर – व्यवसायिक गतिविधियों में अभी किसी भी तरह का परिवर्तन लाने की कोशिश न करें। जैसा चल रहा है, उसी में अपना ध्यान लगाएँ। विपणन संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। इसमें समय और पैसा व्यर्थ ही होगा। नौकरी पेशा लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा।
लव – परिवार में सुख शांति और प्रेम पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
हेल्थ – ब्लड प्रेशर तथा मधुमेह रोगी बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। अपनी नियमित जाँच करवाएं तथा बेहतर इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 3*

*सिंह* – पॉजिटिव – दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। अगर संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वरिष्ठ लोगों की मदद से हल करने का प्रयास करें, इससे बात बन सकती है। पति पत्नी में आपसी सामंजस्य मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति समर्पण और विश्वास की भावना बनी रहेगी। पेशेवर मीटिंग में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा रहेगी।
नेगेटिव – किसी व्यक्तिगत बात को लेकर कुछ चिड़चिड़ापन या निराशा जैसी स्थिति रह सकती है। संयम और शांति रखें। अगर कहीं यात्रा का प्लान बन रहा है तो सतर्क रहें या स्थगित कर दें। युवा वर्ग अपनी परफॉर्मेंस को लेकर गंभीर रहे।
करियर – व्यवसाय में सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएँ। कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से नुकसान होने की स्थिति बन रही है। पेशेवर मीटिंग में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा रहेगी, जिसमें आपका भी योगदान रहेगा।
लव – पति पत्नी में आपसी सामंजस्य मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति समर्पण और विश्वास की भावना बनी रहेगी।
हेल्थ – गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। कोई भी जोखिम लेने से परहेज करें। मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें।
*भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9*

*कन्या* – पॉजिटिव – चल रहे प्रयासों में सफलता अवश्य ही आपको मिलेगी और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें। अगर घर परिवर्तन करने की प्लानिंग चल रही है, तो आज उससे संबंधित कोई गतिविधि हो सकती है। भावुकता और मधुरता दांपत्य जीवन को सुखमय बनाएगा और प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ाएगी।
नेगेटिव – जल्दबाजी और गुस्से से स्थितियां और बिगड़ सकती हैं। कहीं भी जल्दी अपनी प्रतिक्रिया न दें, पहले स्थितियों को समझना जरूरी है। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें तथा अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें।
करियर – व्यवसाय में अभी यथावत स्थिति पर ही ध्यान दें, क्योंकि अपनी योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित करने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस में सहकर्मियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें और न ही अपने मामलों में हस्तक्षेप होने दें।
लव – भावुकता और मधुरता दांपत्य जीवन को सुखमय बनाएगा और प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ाएगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान हावी रहेगी।
*भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 2*

*तुला* – पॉजिटिव – मन मुताबिक तरीके से दिनचर्या व्यतीत होगी। जिससे आपकी मानसिक स्थिति बहुत ही सकारात्मक रहेगी। सिर्फ अपने आंतरिक शक्तियों को महसूस करने की जरूरत है। संतान की समस्याओं को सुलझाने में भी समय व्यतीत होगा। यह समय निवेश करने के लिए आपके पक्ष में है। साथ ही बाहरी गतिविधियां आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। जीवन साथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
नेगेटिव – अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों की गोपनीयता बनाकर रखें। वरना आपके कार्य में रुकावटें आ सकते हैं। अभी खुद को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की भी आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में हाथ तंग रहेगा।
करियर – कार्यक्षेत्र में अभी किसी भी तरह का परिवर्तन करना उचित नहीं है। इसलिए वर्तमान परिस्थितियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। यह समय निवेश करने के लिए आपके पक्ष में है। साथ ही बाहरी गतिविधियां आपके लिए फायदेमंद रहेंगी।
लव – जीवन साथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ – खांसी, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज इसका उचित उपाय है।
*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 1*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसकी योजना तथा रूपरेखा बनाएं, उसके पश्चात कार्य शुरू करें। इससे बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। संपत्ति संबंधी किसी भी प्रकार के कार्य में सफलता निश्चित है। जनसंपर्क बढ़ाने में अधिक ध्यान दें। सार्वजनिक व्यवहार संबंधी कार्य में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। किसी भी परेशानी में जीवनसाथी तथा परिवारजनों की आपको उचित सलाह मिलेगी। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेगी।
नेगेटिव – अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए वरदान रहेगा। अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार न लें, क्योंकि इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। किसी भी प्रकार का कागजी कार्य करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
करियर – व्यवसाय में हर काम में पक्के बिल द्वारा ही लेनदेन करें, क्योंकि किसी से धोखा मिलने की आशंका है। सार्वजनिक व्यवहार संबंधी कार्य में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। ऑफिस में किसी ग्राहक के साथ वाद विवाद की स्थिति बन सकती है।
लव – किसी भी परेशानी में जीवनसाथी तथा परिवारजनों की आपको उचित सलाह मिलेगी। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेगी।
हेल्थ – गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। इस समय अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।
*भाग्यशाली रंग – जामुनी, भाग्यशाली अंक – 5*

*धनु* – पॉजिटिव – कुछ समय किसी धार्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएँगे। पुरानी संपत्ति के खरीद फरोख्त से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। पति पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे।
नेगेटिव – कोई विवादित स्थिति बन सकती है। घबराने की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें, वरना इसका असर मानसिक सुकून पर भी पड़ेगा। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक है।
करियर – कारोबारी गतिविधियों को अपरिचित लोगों के समक्ष जाहिर न करें, वरना कोई इसकी नकल कर सकता है। पुरानी संपत्ति के खरीद फरोख्त से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। वर्किंग महिलाएं अपने कार्य को लेकर कुछ तनावग्रस्त रहेंगी।
लव – पति पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपना समय व्यर्थ न करें।
हेल्थ – पेट खराब होने की वजह से अपच और भूख न लगने जैसी स्थिति रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज इसके लिए उचित रहेगा।
*भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 2*

*मकर* – पॉजिटिव – कोई रुकी हुई पेमेंट आज हासिल हो सकती है, इसलिए प्रयासरत रहें। व्यवस्थित कार्य प्रणाली से दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। धैर्य के साथ हर गतिविधियों को पूरा करना आपके स्वास्थ्य को भी उत्तम बनाकर रखेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। कार्यभार कम रहेगा। व्यवसाय को लेकर परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो रही हैं। नए काम को शुरू करने का विचार है, तो उस पर पुन: विचार करने की आवश्यकता है।
नेगेटिव – किसी नजदीकी संबंधी के हस्तक्षेप की वजह से आपकी पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपस में बैठकर ही मामले सुलझाएँ। बच्चों की तरफ से किसी प्रकार का तनाव रहेगा। गुस्से या आवेश की बजाए धैर्य व शांति से समस्या का समाधान निकालें।
करियर – व्यवसाय को लेकर परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो रही हैं। कार्यक्षेत्र में किसी नए काम को शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो उस पर पुन: विचार करने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों पर कार्यभार कम रहेगा।
लव – परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से मान हानि हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।
हेल्थ – अत्यधिक कार्यभार से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। लापरवाही न बरतें और भरपूर आराम भी लें।
*भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 9*

*कुंभ* – पॉजिटिव – समय सफलता दायक चल रहा है, इसलिए आलस छोड़ें और पूरी ऊर्जा तथा आत्मविश्वास से अपने कार्यों में लग जाएँ। खर्चों की स्थिति रहेगी, परंतु साथ ही आमदनी अच्छी होने से चिंता नहीं होगी। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। निवेश करने संबंधी प्लानिंग को कार्य रूप देने के लिए समय अनुकूल है। दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। परिवारजनों का सहयोग आपकी कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर बनाएगा।
नेगेटिव – कभी कभी अति आत्मविश्वास आपकी परेशानियों का कारण बनेगा। योजनाओं को कार्य रूप देने में परिश्रम की आवश्यकता है। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर भी नजर रखना जरूरी है। इस समय उनका ध्यान पढ़ाई से विमुख हो सकता है।
करियर – कारोबार में अभी किसी नई गतिविधि को शुरू करने के लिए समय पक्ष में नहीं है। वर्तमान गतिविधियों पर ही एकाग्र रहें। निवेश करने संबंधी प्लानिंग को कार्य रूप देने के लिए समय अनुकूल है। विदेशी व्यवसाय में थोड़ी सावधानी बरतें।
लव – दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। परिवारजनों का सहयोग आपकी कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर बनाएगा। प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाकर रखें।
हेल्थ – नसों में खिंचाव और दर्द रह सकता है। योग और व्यायाम पर भी ध्यान अवश्य दें।
*भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 2*

*मीन* – पॉजिटिव – आज अधिकतर समय परिवारजनों के साथ व्यतीत करने से सुकून और खुशी मिलेगी। भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण नीतियां बनेंगी। वरिष्ठ लोगों के अनुभवों को जरूर आत्मसात करें। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। किसी फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। सरकारी नौकरी की प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों के लिए कोई संभावना बन रही है। पति पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा।
नेगेटिव – किसी अन्य व्यक्ति की वजह से परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। इसके कारण आपके स्वभाव में तनाव व चिड़चिड़ापन रहेगा। धैर्य बनाकर रखना जरूरी है। इसका असर आपके परिवार पर भी पड़ सकता है।
करियर – इस समय कर्मचारी या कोई बाहरी व्यक्ति आप के खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं। इसका असर आपके व्यवसायिक कार्यप्रणाली पर भी पड़ेगा। किसी फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। सरकारी नौकरी की प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों के लिए कोई संभावना बन रही है।
लव – पति पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। उपहारों का आदान प्रदान खुशी देगा। अपने लव पार्टनर से मिलने का मौका भी मिलेगा।
हेल्थ – गैस, बदहजमी की वजह से पेट खराब रह सकता है। सुपाच्य खान पान रखना आवश्यक है।
*भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 6*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 17/11/2025

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 20/11/2025

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 20/11/2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In