Thursday, July 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 02 जुलाई 2026

डॉ चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
July 2, 2026
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

*आज 02 जुलाई 2026, गुरुवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है(सुबह 07:51 उपरांत तृतीया तिथि आएगी) और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है(सुबह 08:38 उपरांत श्रवण नक्षत्र आएगा)। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से दोपहर 12:57 तक रहेगा वहीं राहुकाल दोपहर 02:11 से दोपहर 03:51 तक रहेगा। आज चन्द्रमा मकर राशि में, सूर्य बुध मिथुन राशि में, मंगल बृष राशि में, गुरु शुक्र कर्क राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा। गुरूवार के उपाय – गुरुवार के दिन दूध में केसर या हल्दी मिलाकर पीने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। इस दिन शिवजी का अभिषेक करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। नकारात्मकता दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर जल में हल्दी और गंगाजल मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। ‘ऊं क्लीं बृहस्पतये नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करने से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही गुरु दोष से राहत मिलती है। भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु स्तोत्र या सहस्रनाम का पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाने से भी गुरु मजबूत होता है और जरूरी कार्यों में सफलता मिलती है। 2 जुलाई 2026 को गुरु-शुक्र का गजलक्ष्मी राजयोग बन रहा है और शनिदेव रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इस दिन गुरुवार होने के कारण विष्णु जी, शनिदेव और माता लक्ष्मी की पूजा से जुड़े विशेष उपाय करने से बिगड़े काम बनते हैं और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।*

*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

मेष – पॉजिटिव- अपनी कार्य क्षमता के दम पर कोई महत्वपूर्ण काम बेहतर तरीके से पूरा कर लेंगे। भावनाओं में आकर कोई भी फैसला न लें। किसी रिश्तेदार के घर आने और बातचीत से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आपसी विचारों का सकारात्मक आदान-प्रदान होगा।
नेगेटिव- विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। इनकी वजह से नजदीकी लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। इस समय किसी भी तरह की यात्रा नुकसानदायक रह सकती है। यह समय अपने निजी काम पूरे करने का है।

व्यवसाय- बिजनेस में अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने से कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। मीडिया और कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों का कोई टारगेट पूरा होगा। बॉस और अधिकारियों से सराहना मिल सकती है।
लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ समय बिताने से संबंधों में मधुरता और नजदीकियां बढ़ेंगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या डिनर पर जाने की योजना बन सकती है।
स्वास्थ्य- एलर्जी और खांसी-जुकाम की समस्या रह सकती है। आयुर्वेदिक और घरेलू इलाज फायदेमंद रहेगा।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7*

वृष – पॉजिटिव- कोई काम पेंडिंग है, तो आज उसे पूरा करने के लिए अच्छा समय है। आपकी सकारात्मक सोच नई उपलब्धियों का रास्ता बना रही है। फालतू गतिविधियों में समय खराब करने के बजाय अपने कामों पर ध्यान दें। युवाओं में कुछ बेहतर सीखने और करने की इच्छा मजबूत होगी।
नेगेटिव- नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है। आलस और लापरवाही आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। इसलिए मन को संयमित रखें। घर के बड़े-बुजुर्गों की राय पर ध्यान दें। आपको उचित समाधान मिल सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस के कामों में दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े लोगों को सरकारी गतिविधियों में सावधान रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य पूरा करने पर प्रमोशन मिल सकता है। अपने प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी हर किसी के सामने जाहिर न करें।
लव- परिवार में सभी के साथ स्नेह और सहयोग बना रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें। किसी तरह के इंफेक्शन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2*

मिथुन – पॉजिटिव- आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे और काफी हद तक सफल भी रहेंगे। कहीं पैसा रुका हुआ है, तो उसकी वसूली के लिए अच्छा समय है। घर में किसी खास चीज की खरीदारी भी हो सकती है।
नेगेटिव- अपनी योजनाओं और गतिविधियों के बारे में किसी अनजान व्यक्ति से चर्चा न करें, वरना कोई आपको धोखा दे सकता है। पुरानी नकारात्मक बातों को भूलकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें।

व्यवसाय- बिजनेस की गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। कोई भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें, वरना पैसा फंस सकता है। मार्केटिंग से जुड़े बिजनेस में अच्छे मौके मिलेंगे। कामकाजी महिलाओं को तालमेल बैठाने में कुछ दिक्कत हो सकती है।
लव- घर में मेहमानों के आने से माहौल अच्छा रहेगा। मेल-मिलाप से सभी को खुशी मिलेगी। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से जुड़ी नियमित जांच जरूर करवाएं। योग और व्यायाम को भी नियमित रखें।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5*

कर्क – पॉजिटिव- आज धर्म-कर्म से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी। आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी होने की प्रबल संभावना है। अनुभवी और जिम्मेदार लोगों का मार्गदर्शन भी मिलेगा। जीवन की बारीकियों पर गंभीरता से विचार करेंगे।
नेगेटिव- किसी की गलत सलाह नुकसानदायक रह सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों पर तुरंत भरोसा न करें। कोई मौका मिले, तो ज्यादा सोच-विचार करने के बजाय तुरंत उसे हासिल करने की कोशिश करें। खर्चों के साथ अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें।

व्यवसाय- बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, लेकिन अपनी कार्यप्रणाली को भी बेहतर करना होगा। फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियों में सफलता मिलेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े कामों में खास सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी में तरक्की से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- परिवार के लोगों के साथ हास-परिहास और मनोरंजन में समय बिताने से मन खुश रहेगा। प्रेम के मामले में धोखा मिलने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- प्रदूषण की वजह से एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8*

सिंह – पॉजिटिव- आज कोई समस्या हल होने से मन में संतोष रहेगा। काम जल्दबाजी में करने के बजाय सहज तरीके से सोच-समझकर पूरा करने की कोशिश करें। इससे बेहतर परिणाम मिलेंगे। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
नेगेटिव- कभी-कभी आपकी चंचलता आपको लक्ष्य से भटका सकती है। जोखिम वाले कामों से दूर रहें। सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय बने रहना जरूरी है। सरकारी नियमों की अनदेखी न करें, वरना जुर्माना भरना पड़ सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस में कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। एक के बाद एक परेशानियां आएंगी, लेकिन धीरे-धीरे समाधान भी मिलता रहेगा। विस्तार से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत काम शुरू करें। ऑफिस में कोई खास जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है।
लव- घर का माहौल खुशनुमा बनाने के लिए परिजनों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। डिनर आदि का मनोरंजक कार्यक्रम बन सकता है।
स्वास्थ्य- खानपान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही नुकसानदायक रह सकती है। एलर्जी और यूरिन इंफेक्शन जैसी स्थिति बन सकती है।
*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1*

कन्या – पॉजिटिव- चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के रास्ते खोलेगा। कम प्रयासों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से उसे सुलझाने का अच्छा समय है। देर न करें।
नेगेटिव- कानूनी नियमों का गंभीरता से पालन करें। वाहन सावधानी से चलाएं। रिश्तेदारी से जुड़े कुछ उलझे मामले अभी जैसे हैं, वैसे ही रहेंगे। इसलिए धैर्य बनाए रखना ही उचित है। शेयर, तेजी-मंदी जैसे कामों में ज्यादा पैसा निवेश न करें।

व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से ग्रह स्थिति बहुत ज्यादा लाभदायक नहीं है, फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार जरूर आएगा। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, इसलिए अभी कहीं निवेश करने के बारे में न सोचें। रिटेल से जुड़े कारोबार में आज कार्यभार कुछ हल्का रहेगा।
लव- जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम के प्रभाव से एलर्जी या खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। आयुर्वेदिक इलाज आपके लिए उचित समाधान रहेगा।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9*

तुला – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके भाग्य को मजबूत कर रही है। अपने कामों में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है। कहीं निवेश करने का प्लान है, तो तुरंत फैसला लें। आपको फायदा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह से जुड़ा अच्छा प्रस्ताव भी आ सकता है।
नेगेटिव- आस-पड़ोस में किसी बात को लेकर विवाद की आशंका है। फालतू बहस में न पड़ें। कभी-कभी सिर्फ अपने बारे में सोचना नजदीकी संबंधों में कटुता ला सकता है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटककर फालतू गतिविधियों में लग सकता है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सभी काम खुद व्यवस्थित करने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि आपके काम का श्रेय कोई और ले सकता है। इस समय रुका हुआ बिजनेस का काम किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद से हल हो सकता है।
लव- पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों का आपसी तालमेल बेहतर होने से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- कफ और नजला की परेशानी बढ़ सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें और उचित इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5*

वृश्चिक – पॉजिटिव- वरिष्ठ लोगों का साथ मिलेगा और आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। व्यावहारिक सोच रखने से कोई भी फैसला लेने में सहज महसूस करेंगे। फाइनेंस से जुड़े कामों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- कोई चुनौती आए, तो अपना मनोबल बनाए रखें। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम आज टालना बेहतर रहेगा। कुछ समय धर्म-कर्म के कामों में देने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। जानवरों से छेड़छाड़ न करें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। काम करने का जुनून आपको महत्वपूर्ण उपलब्धियां दिलाएगा। इंश्योरेंस और कमीशन से जुड़े बिजनेस करने वाले लोग ज्यादा सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। नौकरी में कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव- वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध, दोनों सौहार्दपूर्ण रहेंगे। भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी जैसी समस्या से राहत पाने के लिए पेट ठीक रखना जरूरी है। पिता के स्वास्थ्य का भी खास ध्यान रखें।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4*

धनु – पॉजिटिव- दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही दुविधा और बेचैनी से आज राहत मिलेगी। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से आप सकारात्मक रहेंगे। नजदीकी संबंधों में चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे।
नेगेटिव- आर्थिक स्थिति अभी सामान्य ही रहेगी और खर्चे बढ़ सकते हैं। इस समय वाहन खरीदने की योजना बन रही है, तो उसे फिलहाल टाल दें, क्योंकि ग्रह स्थिति अभी अनुकूल नहीं है। धैर्य बनाए रखें। सिर्फ भाग्य के भरोसे रहना ठीक नहीं है, मेहनत भी जरूरी है।

व्यवसाय- बिजनेस से जुड़ी नई कार्यप्रणाली आपकी मेहनत और योग्यता से सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई विवाद दूर होगा। कंप्यूटर, मीडिया आदि से जुड़े बिजनेस में अच्छे अवसर मिलने वाले हैं।
लव- आपसी मतभेदों का असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। उचित व्यवस्था बनाए रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- मुंह में छाले या किसी तरह की एलर्जी हो सकती है। मसालेदार भोजन से परहेज करें।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6*

मकर – पॉजिटिव- किसी भी काम में दूसरों से मदद की उम्मीद न करें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें, आपको निश्चित फायदा होगा। वित्तीय मामलों में लिया गया फैसला फायदेमंद साबित होगा। कई रुके हुए काम पूरे करेंगे। परिवार में आपसी तालमेल से आपकी किसी समस्या का हल निकल सकता है।
नेगेटिव- परिवार में अपनी वाणी और व्यवहार से संबंधों में मधुरता बनाए रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। कोई उपलब्धि सामने आए, तो उसे हासिल करने में देरी करना नुकसानदायक रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति और ज्यादा मेहनत करें।

व्यवसाय- बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बिजनेस की प्रतिस्पर्धा में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है। आय की स्थिति बेहतर होगी। महिलाएं कारोबार में कोई बड़ा फैसला ले सकती हैं। नौकरी में प्रमोशन की अच्छी संभावना है।
लव- दांपत्य जीवन मधुर और सुखमय रहेगा। किसी दोस्त से मिलने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन जोखिम वाले कामों से दूर रहें। वाहन भी सावधानी से चलाएं।
*भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3*

कुंभ – पॉजिटिव- आपका सकारात्मक दृष्टिकोण और संतुलित व्यवहार घर तथा बाहरी गतिविधियों में अच्छा तालमेल बनाकर रखेगा। आप अपने काम पूरे करने में सक्षम रहेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। युवा अपने भविष्य के प्रति सजग रहेंगे।
नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है, वरना परेशानी बढ़ सकती है। जमीन-जायदाद या वाहन को लेकर कोई समस्या हो सकती है। बेहतर होगा कि इससे जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय परिवार के किसी सदस्य से सलाह जरूर लें।

व्यवसाय- बिजनेस से जुड़े सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। रियल एस्टेट से जुड़े बिजनेस में अच्छी डील हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भी कोई उपलब्धि मिलने के योग हैं। इसलिए उच्च अधिकारियों से संबंध मजबूत रखें।
लव- आपकी उपलब्धियों से परिवार के लोग खुशी महसूस करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अपना ध्यान रखना जरूरी है। तनाव वाली स्थितियों को अपने ऊपर हावी न होने दें।
*भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7*

मीन – पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही आपकी लगन और मेहनत का आज अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। इसलिए अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। कुछ अज्ञात विद्याओं के प्रति भी आपकी रुचि जाग सकती है। मानसिक सुकून के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों और मेडिटेशन का सहारा लेना अच्छा रहेगा।
नेगेटिव- अपने निजी और पारिवारिक मामलों को ही महत्व दें। दूसरों के काम में दखल न दें और न ही बिना मांगे सलाह दें। कुछ समय बच्चों के साथ जरूर बिताएं और उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।

व्यवसाय- बिजनेस की कार्यप्रणाली में बदलाव लाना होगा। संपर्कों का दायरा और बढ़ाने की जरूरत है। फाइनेंस और कंसल्टेंसी से जुड़े बिजनेस में अच्छी सफलता मिलेगी। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों को और बेहतर समझने में समय लगाएं।
लव- परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा और आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से सभी लोग खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। अपना खानपान खासतौर पर व्यवस्थित रखें।
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 01 जुलाई 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 01 जुलाई 2026

July 1, 2026
यशस्वी प्रधानमंत्री के विश्वसनीय सलाहकार:अमित शाह -सुरेश पचौरी

यशस्वी प्रधानमंत्री के विश्वसनीय सलाहकार:अमित शाह -सुरेश पचौरी

June 30, 2026
गंभीर मुद्दे, सतही बहस: जब विशेषज्ञों को छोड़, स्वघोषित ज्ञानियों के भरोसे छूटा देश!

गंभीर मुद्दे, सतही बहस: जब विशेषज्ञों को छोड़, स्वघोषित ज्ञानियों के भरोसे छूटा देश!

June 30, 2026
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30 जून 2026

June 30, 2026

Recent News

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 01 जुलाई 2026

July 1, 2026
यशस्वी प्रधानमंत्री के विश्वसनीय सलाहकार:अमित शाह -सुरेश पचौरी

यशस्वी प्रधानमंत्री के विश्वसनीय सलाहकार:अमित शाह -सुरेश पचौरी

June 30, 2026
गंभीर मुद्दे, सतही बहस: जब विशेषज्ञों को छोड़, स्वघोषित ज्ञानियों के भरोसे छूटा देश!

गंभीर मुद्दे, सतही बहस: जब विशेषज्ञों को छोड़, स्वघोषित ज्ञानियों के भरोसे छूटा देश!

June 30, 2026
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30 जून 2026

June 30, 2026
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In