Monday, July 21, 2025
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज गुरु पूर्णिमा पर सूर्य चंद्रमा के बीच समसप्तक योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग और उत्तराषाढ़ नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है जिसके प्रभाव से मेष, सिंह, कन्या, धनु और कुंभ राशियों को प्रतिष्ठा और लाभ में होगी वृद्धि

आइए जानते हैं आज रविवार को 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Janpath Darshan by Janpath Darshan
July 21, 2024
in आज का राशिफल
0
आज गुरु मंगल योग के साथ रवि योग, ऐन्द्र योग और मूल नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है जिसके प्रभाव से मिथुन, सिंह, कन्या, वृश्चिक और धनु राशियों पर रहेगी महालक्ष्मी की विशेष कृपा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज 21 जुलाई दिन रविवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा दोपहर 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। स्नान-दान की पूर्णिमा भी है। इस तिथि को गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन समसप्तक योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग और उत्तराषाढ़ नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।वैदिक ज्योतिष के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के दिन बन रहे शुभ योग का फायदा मेष, सिंह, कन्या, धनु और कुंभ राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को भाग्य का साथ मिलने से शुभ समाचार मिलेगा और समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ जान पहचान बढ़ाने का मौका मिलेगा। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी, जिससे इन राशियों के जीवन में मान प्रतिष्ठा और धन में अच्छी वृद्धि होगी। आज राहुकाल शाम 05:27 से शाम 07:07 तक और चंद्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और विष्कंभ योग के प्रभाव से मेष राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है। सिंह राशि वालों को मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। तुला राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। निवेश के लिहाज से अच्छा दिन है, वृश्चिक राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा और तरक्की मिल सकती है। मकर राशि वालों के बिजनेस के लिए अच्छा दिन है। कुंभ राशि वालों को महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। साथ ही व्हीकल खरीदारी के योग भी बन रहे हैं। मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा।

डॉ चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन……

मेष राशि वालों के लिए रविवार का उपाय……..

तांबे के दो सिक्के लें। इनमें से किसी एक को हाथ में लेकर मन में कोई भी संकल्प लेकर बहते पानी में बहा दें और दूसरे को अपनी जेब में रख लें। आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी।

पॉजिटिव- कोई रुका काम पूरा हो सकता है। स्प्रिचुअल कार्यों में भी आपका रुझान रहेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व की लोग सराहना करेंगे।
नेगेटिव- अत्यधिक जिम्मेदारियां लेना आपको थका भी देगा। अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करना भी स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। किसी के साथ व्यर्थ की बहस में पढ़ने से परहेज रखें।
व्यवसाय- सभी व्यवसायिक कार्य सुचारू रूप से चलते जाएंगे। परंतु स्टाफ तथा सहयोगियों के साथ उचित तालमेल रखना जरूरी है। बीमा, कमीशन आदि जैसे व्यवसाय में फायदा होगा। ऑफिस के कार्यभार से आज कुछ राहत मिलेगी।
लव- घर की समस्याओं को आपसी सामंजस्य से समझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में भी कुछ गलतफहमियां उठ सकती हैं।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम के प्रति लापरवाही रखने से खांसी, जुकाम की समस्या बढ़ सकती हैं। इसलिए व्यवस्थित खानपान तथा दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत हो सकती है। घर में रिश्तेदारों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- अपने लक्ष्य के प्रति भी फोकस रहना जरूरी है। किसी भी तरह के वार्तालाप में बिना सोचे-समझे विश्वास ना करें तथा अपने निर्णय को भी प्राथमिकता पर रखें। आलस की वजह से अपने कार्यों को टालने का प्रयास ना करें‌। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहें।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में किसी भी समस्या के समाधान के लिए घर के वरिष्ठ तथा अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें। इस समय कर्मचारियो तथा सहयोगियों पर अधिक भरोसा करने की अपेक्षा सभी कार्य अपनी देखरेख में करवाए।
लव- परिवार जनों के साथ मनोरंजन तथा ऑनलाइन शॉपिंग में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। घर का वातावरण भी प्रसन्नता पूर्ण रहेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। मेडिटेशन अवश्य करें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- संतान के करियर संबंधी कोई सूचना मिलेगी। किसी खास मित्र की सहायता करनी पड़ सकती हैं और ऐसा करके आपको खुशी की प्राप्ति होगी। आपके किसी लक्ष्य की प्राप्ति भी आज संभव है। नजदीकी रिश्तेदार या मित्र की मदद में आपका समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- दोपहर बाद कुछ दिक्कतें रहेंगी। कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर घबराएं नहीं और समाधान ढूंढने का प्रयास करे। साथ ही वाणी व गुस्से पर भी नियंत्रण रखें। क्योंकि कुछ लड़ाई-झगड़े होने जैसी आशंका लग रही है।
व्यवसाय- कामकाज के मामले में कुछ ना कुछ मुश्किलें खड़ी रहेगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। लेकिन आप अपने लक्ष्य के प्रति अपना ध्यान केंद्रित रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अधिकारी वर्ग से मित्रता लाभदायक रहेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी वजह से मनमुटाव रहेगा। शांति से काम ले क्योंकि समस्याएं और बढ़ सकती हैं। लव अफेयर्स के मामले में भी सावधान रहने की जरूरत है।
स्वास्थ्य- एक्सीडेंट व चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही है। सावधानी बरतें और तनाव को हावी ना होने दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- आज आपका कोई विशेष कार्य बनने वाला है। कई अन्य नई-नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। निवेश संबंधी सूचनाओं पर संजीदगी से विचार करें। परिवार जनों के साथ शॉपिंग में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- अपनी खास गतिविधियों को सार्वजनिक ना करें। वरना कोई अन्य व्यक्ति आपकी कार्यप्रणाली को कॉपी कर सकता है। दिन के पूर्वार्ध में किसी के साथ कहासुनी होने जैसी स्थिति भी बनने की आशंका है। घबराने की बजाए धैर्य और शांति से समाधान निकालें।
व्यवसाय- व्यवसाय मे इस समय बहुत अधिक व्यस्तता रहना आपको थका देगी। स्टाफ और कर्मचारियों के काम को लेकर जो परेशानियां थीं, उनमें सुधार होगा। संपर्क और अधिक बनेंगे। नौकरीपेशा लोग किसी गैर कानूनी कार्य में रुचि ना ले।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता और उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- तनाव और अतिरिक्त कार्यभार अपने ऊपर ना लें। सिर दर्द और मानसिक थकान की स्थिति रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह राशि वालों के लिए रविवार का उपाय……..

शत्रुओं और बाधाओं से मुक्ति के लिए रविवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चार मुख वाला दीपक जला दें।

पॉजिटिव- आपके प्रयासों से घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधित कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उसके अच्छे नतीजे मिल जाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित चल रही कोई समस्या का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि वार्तालाप करते समय आपके शब्दों से मनमुटाव की स्थिति ना बने। बच्चों को ज्यादा डांट-फटकार से उनके स्वाभिमान को ठेस लग सकती है तथा हीनता की भावना भी आ सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में समय ना लगाकर पढ़ाई पर ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत व्यस्तता रहेगी। मेहनत के परिणाम बहुत ही उत्तम प्राप्त होंगे। कोई भी व्यवधान आने पर किसी अनुभवी से सलाह लेना बेहतर रहेगा। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को आप अपनी सूझबूझ द्वारा हल करने में सक्षम भी रहेंगे।
लव- घर का माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- बीपी तथा डायबिटिक व्यक्ति अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखे। लापरवाही ना करें और आयुर्वेदिक इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या राशि वालों के लिए रविवार का उपाय………

नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए तांबे के लोटे में जल में चावल, लाल मिर्च के कुछ दाने और लाल रंग के फूल मिलाकर सूर्यदेव अर्पित कर दें।

पॉजिटिव- आज आप अपनी काबिलियत के बल पर कुछ ऐसा कार्य करने वाले हैं, जिससे आपको भी अपनी उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे तथा भरपूर मेहनत करेंगे। संबंधियों के साथ मेल मुलाकात का दौर भी रहेगा।
नेगेटिव- विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अपना मनोबल मजबूत रखे। व्यक्तिगत तनाव की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें। अपने ऊपर नकारात्मकता हावी ना होने के लिए खुद को व्यस्त रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय मे साझेदारी संबंधी कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य कर लें। बाहरी स्त्रोतों से चल रही व्यवसायिक बातचीत का उत्तम परिणाम मिल सकता है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर आज के दिन भी अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।
लव- कामकाज की अधिकता की वजह से आप अपने परिवार व दांपत्य जीवन पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु पारिवारिक जन आपकी दिक्कत को समझेंगे और आपका सहयोग करेंगे।
स्वास्थ्य- खासी, जुकाम परेशान करेगा। इंफेक्शन जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए व्यवस्थित दिनचर्या रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- आपका कर्म प्रधान होना स्वतः ही आपके भाग्य का भी निर्माण करेगा। परंतु अपने मान-सम्मान और आदर्शों से किसी भी तरह का समझौता ना करें। समय आने पर आपकी समस्याएं आसानी से हल भी हो जाएगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन का दायित्व भी आप पर रहेगा।
नेगेटिव- घर की कोई महंगी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। जिसकी वजह से अन्य खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती हैं। किसी के साथ भी बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, वरना संबंध खराब होंगे।
व्यवसाय- लाभकारी ग्रह स्थिति बनी हुई है। व्यवसाय से संबंधित मामलों में आपका निवेश करना आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। सरकारी सेवारत लोग वरिष्ठ व्यक्ति अथवा उच्च अधिकारी से झगड़े जैसी स्थिति में ना पड़ें, अपने आवेश पर काबू रखें।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों के साथ व्यर्थ के घूमने-फिरने में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- यूरिन संबंधी इंफेक्शन व सूजन जैसी परेशानी होने की आशंका है। इस समय बहुत ज्यादा अपनी देखभाल की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- निवेश संबंधी कोई भी कार्य करने से पहले इससे संबंधित उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। इससे आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे। ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है इसका भरपूर सम्मान करें। किसी प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी।
नेगेटिव- दोपहर बाद कोई नकारात्मक गतिविधि होने से मन व्यथित रहेगा, जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। आज खास बात ध्यान रखनी है कि हर किसी पर विश्वास ना करें। बेहतर होगा कि खुद को पूर्ण रूप से व्यस्त रखें।
व्यवसाय- वर्तमान परिस्थितियां आपके व्यवसाय के लिए बहुत फायदेमंद और तरक्कीदायक रहेगी। परंतु व्यवसाय में किसी की तरह की उधारी करते समय उसकी वापसी अवश्य सुनिश्चित करें, वरना नुकसान हो सकता है। ऑफिस में शांति पूर्ण माहौल रहेगा।
लव- दोस्तों तथा पारिवारिक लोगों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। व्यर्थ की मौज मस्ती तथा प्रेम संबंधों में समय ना लगाएं।
स्वास्थ्य- किसी तरह के इंफेक्शन अथवा एलर्जी की समस्या से परेशान रहेंगे। परंपरागत तरीके के इलाज को विशेष महत्त्व दें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

धनु राशि वालों के लिए रविवार का उपाय…………..

मनोकामना पूर्ति के लिए बरगद के पत्तों पर अपनी इच्छा लिख दें और फिर उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

पॉजिटिव- आप अपने दम पर हर काम को करने की क्षमता रखेंगे। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करना उचित रहेगा। अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों से खुद को दूर ही रखें। व्यर्थ की बहसबाजी में पड़ने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो जाएंगे। इस समय युवाओं को भी अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में चल रही समस्या काफी हद तक दूर होंगी। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से तनाव रहेगा। इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों के सहयोग से घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा। प्रेम और रोमांस में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की समस्या बढ़ेगी। इस समय हल्का और सुपाच्य आहार लेने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- मकर राशि के लोग खुद को आत्मविश्वास और प्रफुल्लता से भरे महसूस करेंगे। साथ ही आप की किसी योजना के क्रियान्वित होने से उत्साह बढ़ेगा। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- अपने महत्वपूर्ण पेपर्स और डाक्यूमेंट्स संभालकर रखे। इस समय कोई महत्वपूर्ण वस्तु खोने जैसी स्थिति बन रही है। कोई भी निर्णय तुरंत ले, क्योंकि अधिक सोच-विचार करने की वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। आपका प्रभुत्व बना रहेगा। अधिकतर काम खुद ही निपटाने का प्रयास करें। ऑफिस में अधिकारियों से बातचीत करते समय अपनी मानसिक स्थिति को नियंत्रित रखें। इस समय परिस्थितियों को शांति से सुलझाएं।
लव- परिवार में आपसी विचार विमर्श द्वारा संबंधों को पुनः मधुर बनाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों के मामले में भी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- उत्तम खानपान ले तथा तनाव मुक्त होने के लिए योगा और मेडिटेशन का सहारा लेना उचित है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का उपाय………..

शुभ फलों के लिए रविवार की रात सिरहाने दूध रख दें और फिर अगले दिन बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें।

पॉजिटिव- मित्रों तथा अनुभवी लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे और सकारात्मक विचार-विमर्श भी होंगे। रुकी हुए प्रॉपर्टी संबंधी मामले में सफलता मिलने की उम्मीद है। कोई महत्वपूर्ण समाचार भी मिलेगा। वाहन संबंधी खरीदारी के भी उचित योग है।
नेगेटिव- रुके हुए कार्यों को व्यवस्थित करने में बहुत अधिक मेहनत रहेगी। कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे, जिन में कटौती करना भी संभव नहीं होगा। इस समय कोई भी फाइनेंस संबंधित काम करते समय शांतिपूर्ण तरीका अपनाएं।
व्यवसाय- कारोबार में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। उच्चाधिकारियों का भी सहयोग और मार्गदर्शन बना रहेगा। लेकिन रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूरी बनाकर रखें। ऑफिस में आज काम की अधिकता रहेगी। जिसकी वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होने से परिवार में खुशी व उमंग भरा माहौल रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिलेगी।
स्वास्थ्य- अपनी क्षमता से अधिक मेहनत ना करें। बेहतर होगा कि उचित आराम ले और खान-पान व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक सोच जैसे भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करना आपके लिए स्वाभाविक ही उत्तम परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है। आपके प्रयासों से आपसी संबंधों के बीच चल रही खटास दूर होगी।
नेगेटिव- पब्लिक प्लेस पर कोई भी वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें, वरना आप की मान-हानि की स्थिति बन सकती है या आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती हैं। किसी विशेष कार्य को लेकर उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ विशेष परिवर्तन होंगे और उसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। जिससे आर्थिक स्थिति काफी हद तक मजबूत हो जाएगी। किसी ऑर्डर को पूरा करने के लिए उधार भी लेना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। विवाहेत्तर संबंध आपके लिए मुश्किलें उत्पन्न कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- एलर्जी व खांसी, जुकाम जैसी छोटी सी परेशानी भी होने पर लापरवाही ना बरतें। तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Previous Post

अतिक्रमण के आतंक पर टीआई अरविन्द्र कुजूर कार्यवाही

Next Post

गुरु कृपा के बिना जीवन की सार्थकता संभव नहीं

Next Post

गुरु कृपा के बिना जीवन की सार्थकता संभव नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

June 1, 2025

April 15, 2025
Featured Video Play Icon

रायसेन जिला के ग्राम मखनी के सात परिवारों को वक्फ बोर्ड ने दिया नोटिस कहा कि ये वक्फ बोर्ड कि संपत्ति,

March 5, 2025
Featured Video Play Icon

धर्म_परिवर्तन करवाने के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

January 28, 2025

Recent News

सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

June 1, 2025

April 15, 2025
Featured Video Play Icon

रायसेन जिला के ग्राम मखनी के सात परिवारों को वक्फ बोर्ड ने दिया नोटिस कहा कि ये वक्फ बोर्ड कि संपत्ति,

March 5, 2025
Featured Video Play Icon

धर्म_परिवर्तन करवाने के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

January 28, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
preload imagepreload image