Tuesday, February 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज से सावन सोमवार के शुभ अवसर पर प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग के प्रभाव से मिथुन, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों पर शिव कृपा से होगा लाभ

आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है

Janpath Darshan by Janpath Darshan
July 22, 2024
in आज का राशिफल
0
आज से सावन सोमवार के शुभ अवसर पर प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग के प्रभाव से मिथुन, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों पर शिव कृपा से होगा लाभ
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज 22 जुलाई दिन सोमवार को सावन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है यानी आज से सावन मास का पहला सोमवार भी है। और प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सावन के पहले सोमवार के दिन बन रहे शुभ योग का लाभ मिथुन, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों को मिलेगा। इन राशियों के सभी अधूरे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे और धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलेगा, जिससे इन राशियों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और हर चिंता दूर होगी, आज अभिजीत मुहूर्त 11:59 से 12:54 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 07:22 से 09:03 मिनट तक रहेगा।और चंद्रमा शनिदेव की राशि मकर पर संचार करेगा। श्रवण नक्षत्र का शुभ योग बना रहे हैं। जिससे मेष और तुला राशि वालों को प्रॉपर्टी के कामों में फायदा होगा। मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कर्क राशि वालों के प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदने के योग बन रहे हैं। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को तरक्की देने वाली ऑफिशियल यात्रा हो सकती है। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की और ट्रांसफर होने के योग हैं। धनु राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा।

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज सोमवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…..

मेष – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी संबंधित कोई अहम काम आज संपन्न हो सकता है। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें। इससे आप मानसिक सुकून महसूस करेंगे। निकट संबंधियों से मेल मिलाप होगा और उपहारों का भी आदान-प्रदान रहेगा।
नेगेटिव- माता-पिता का मान-सम्मान बनाकर रखें। उनके मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करें। अगर लोन लेने का विचार है, तो आज आपकी समस्या हल हो सकती हैं। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों में समय पर बदलाव करने की जरुरत है। कार्यस्थल पर किसी तरह की चोरी होने की आशंका है। प्रॉपर्टी के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को फायदा होगा। ऑफिशियल यात्रा का विचार बन सकता है।
लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। संयम रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- स्वस्थ और प्रफुल्लित बने रहने के लिए मेडिटेशन जरूर करें। इससे तनाव, डिप्रेशन जैसी स्थिति से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- कहीं पैसा फंसा है, तो कोशिश करने पर वसूल हो सकता है। पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियां सुचारु रुप से चलती रहेगी। और आप रिलैक्स होकर व्यक्तिगत कार्यों में ध्यान दे पाएंगे। कुछ नई योजनाएं बनेंगी। जो कि भविष्य में सकारात्मक रहेंगी।
नेगेटिव- किसी भी तरह का रिस्क लेने अथवा वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। क्योंकि इस समय परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी बन रही हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में भी ना पड़े।
व्यवसाय- खानपान संबंधी बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा। नया काम शुरू करने की योजना बनेगी। व्यवस्था बनाए रखने में खर्चा ज्यादा हो सकता है। सहयोगियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें।
लव- परिवारजनों तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको तनाव मुक्त बनाकर रखेगा। प्रेम संबंध जल्दी ही विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं।
व्यवसाय- पेट खराब होने की वजह से भूख ना लगना और अपच जैसी समस्याएं रहेंगी। संयमित दिनचर्या रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन राशि वालों के लिए सावन सोमवार का उपाय………..

सावन के पहले सोमवार का व्रत रखें और शिवलिंग पर अक्षत, बेल पत्र, गंगाजल, दूध, फल आदि चीजें अर्पित करें। गरीब व जरूरतमंद लोगों को दान करें।

पॉजिटिव- अपनी क्षमता को और अधिक निखारें और व्यवस्थित रहे, इससे लोगों के बीच में आपकी उत्तम छवि बनेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विद्यार्थी गण अपने अध्ययन पर पूरी तरह का एकाग्र चित रहेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- समय की कीमत को पहचाने। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। कोई मित्र स्वार्थ की भावना से आपके साथ संबंध खराब कर सकता हैं, इसलिए किसी पर अधिक विश्वास ना करें।
व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी गतिविधियों में फायदा होगा। कार्यप्रणाली की वजह से आपको अच्छे ऑर्डर मिलेंगे। नौकरी में इस समय अपने टारगेट हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें।
लव- वैवाहिक संबंधों में प्रेम माधुर्य बना रहेगा। परिवार के साथ कुछ खुशनुमा समय व्यतीत करना संबंधों को और अधिक मजबूत बनाएगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से सावधानी रखना उचित रहेगा। आयुर्वेद इन चीजों का उचित मात्रा में सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- रोजमर्रा की दिनचर्या में आज कुछ बदलाव आएगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने संबंधी योजना है, तो आज उसे कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। आप अपने व्यक्तित्व और व्यवहार को निखारने के लिए कुछ खास नियम भी बनाएंगे। विदेश जाने के लिए कोई गतिविधि शुरू हो सकती है।
नेगेटिव- व्यर्थ की मौज-मस्ती की वजह से आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं। किसी भी असमंजस की स्थिति में कोई निर्णय लेते समय परिवार जनों की सलाह अवश्य लें तथा स्वभाव में सहजता बनाए रखें। अपनी सामर्थ्य के अनुसार ही किसी से कोई वादा करें।
व्यवसाय- आज दिनभर कारोबार में थकान और व्यस्तता रहेगी। मनचाहे नतीजे भी मिलेंगे। प्रॉपर्टी का काम करने वालों की फायदेमंद डील हो सकती है। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ संबंधों में कटुता ना आने दे।
लव- मित्रों से मुलाकात होगी और मधुर यादें ताजा होंगी। घर का वातावरण अनुशासित और व्यवस्थित रहेगा।
स्वास्थ्य- कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती है। स्वस्थ रहने के लिए संयमित दिनचर्या रखें तथा योगा और मेडिटेशन को भी दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- बेहतरीन समय है। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर प्रयासों और कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं भी बनेगी।
नेगेटिव- इमोशनल होने की वजह से आप की कोई योजना गलत साबित हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा, कि कोई भी कार्य शुरू करने से पहले उस पर पुनर्विचार अवश्य कर लें। बिना सोचे-समझे दूसरों पर विश्वास करना उचित नहीं है।
व्यवसाय- व्यापारिक मामलों में कुछ मध्यम स्थिति रह सकती हैं। आपका जमकर मेहनत करना जल्दी ही आपकी व्यावसायिक गतिविधियों को मजबूत बना देगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की देने वाली ऑफिशियल यात्रा हो सकती है।
लव- दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंध में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। जिसका असर आपके सुख-शांति पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने के लिए व्यायाम, योगा आदि को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने रुचि के कार्यों के लिए भी जरूर निकालें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा। फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं का हल मिलने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- खुद पर अतिरिक्त कार्यभार ना लें तथा जल्दी सफलता हासिल करने की चाह में किसी भी गलत रास्ते का प्रयोग ना करें तथा धैर्य बनाकर अपने कार्यों को संपन्न करते चलें। घर में कोई छोटी सी बात को लेकर बड़ा इशू बन सकता है।
व्यवसाय- मौजूदा बिजनेस में कुछ नया करने की कोई योजना बन रही है, तो उस पर एक बार फिर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। मार्केटिंग के काम संबंधित कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है। आज व्यवसाय से संबंधित कोई भी यात्रा ना करें।
लव- जीवनसाथी का सहयोग तथा सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात की वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं तथा किसी भी तरह का रिस्क ना लें। गिरने या चोट लगने की स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

तुला राशि वालों के लिए सावन सोमवार का उपाय ……………

शुभ फलों की प्राप्ति के लिए सावन के पहले सोमवार के दिन शिव मंदिर में सुबह-शाम शिव चालीसा का पाठ करें और गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

पॉजिटिव- प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने में फायदा मिल सकता है। अध्यात्म तथा ज्योतिष जैसे विषयों को जानने के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा और आपको उत्तम जानकारी भी हासिल होगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में भी आप प्रयासरत रहेंगे।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है तथा अशुभ ख्याल मन में आएंगे। अपनी मनो स्थिति पर काबू रखें। कुछ खर्चे ऐसे आएंगे, कि जिन पर कंट्रोल करना भी मुश्किल होगा। विवादित मामलों से दूर रहे।
व्यवसाय- आज अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा। आर्थिक मामलों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
लव- परिवार जनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा कि आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकाले। प्रेम संबंध सुखमय रहेंगे।
स्वास्थ्य- किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। जांच संबंधी रिपोर्ट्स आदि ठीक आने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक राशि वालों के लिए सावन सोमवार का उपाय………..

सावन के पहले सोमवार को किसी मंदिर में या किसी व्यक्ति पर सूखा नारियल अर्पित करें और सायंकाल के समय भगवान शिव का ध्यान करें।

पॉजिटिव- संतान की तरफ से चल रही कोई चिंता दूर होगी और आप तनावमुक्त होकर अपनी योग्यता अनुसार कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो कि आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगे। परिवार को लेकर कुछ खास योजनाएं भी बनेंगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें, लापरवाही और आलस वजह से कार्यों में विलंब हो सकता है। अपने स्वभाव में समय अनुसार बदलाव लाना जरूरी है। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए धैर्य और समर्पण की भावना होना जरूरी है।
व्यवसाय- आपके अथक प्रयासों से व्यवसाय में विशेष सुधार आएगा तथा नए कार्य से संबंधित कोई योजना क्रियान्वित के लिए भी समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। साथ में तरक्की भी संभव है।
लव- घर परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी घर में खुशहाली भरा वातावरण व्याप्त रखेगी। साथ ही प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- कब्ज और गैस की समस्या परेशान करेगी। आयुर्वेदिक देसी इलाज उचित रहेगा। तथा पोलूशन आदि से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- असमानी, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। सिर्फ योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित करने की जरूरत है। पारिवारिक लिए गए फैसले सकारात्मक रहेंगे। उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- गुस्से और आवेश में परिस्थितियां विपरीत भी हो सकती हैं, इसलिए धैर्य और शांति से समाधान निकालने का प्रयास करें। नकारात्मक प्रवृत्तियों की तरफ अपना ध्यान केंद्रित ना रखें। इसके लिए ज्ञानवर्धक तथा उत्तम साहित्य पढ़ने में अपना समय लगाएं।
व्यवसाय- मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित व्यवसाय में कुछ नई उपलब्धियां मिलेंगी। किसी प्रोजेक्ट पर पैसा खर्च होगा, परंतु उसके परिणाम भी बेहतर मिलेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा का ऑर्डर मिल सकता है।
लव- घर की छोटी-मोटी बातों को आपसी सामंजस्य से सुलझाने से अच्छी व्यवस्था बनी रहेगी। युवाओं के प्रेम संबंध में नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या आहार संतुलित रखें। यह आदत आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी। योगा, मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मकर राशि वालों के लिए सावन सोमवार का उपाय…………

भाग्य वृद्धि के लिए सावन के पहले सोमवार को व्रत रखें और शिवलिंग पर दूध, जल, दही, बेल पत्र, अक्षत, धतूरा, गंगाजल आदि पूजा की चीजें अर्पित करें और फिर शिव चालीसा का पाठ करें।

पॉजिटिव- आप अपनी सूझबूझ से किसी भी कार्य को पूरा करने की क्षमता रखेंगे, सिर्फ योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देने की जरूरत है। संतान की चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से मन में सुकून रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का मान-सम्मान व आदर बनाए रखें।
नेगेटिव- किसी करीबी रिश्तेदार अथवा मित्र की वजह से आपको कोई दिक्कत हो सकती है। अफवाह पर बिल्कुल ध्यान ना दें। सिर्फ अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। युवा लोग अपनी किसी योजना को साकार करने में दिक्कत महसूस करेंगे।
व्यवसाय- मार्केटिंग संबंधी कार्यों में अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। कुछ नए अनुबंध मिलेंगे। सौंदर्य उत्पादों से जुड़े कारोबार में भी सुधार होगा। किसी सहयोगी से चल रहा पुराना मतभेद दूर करने का बेहतर समय है।
लव- मित्रों तथा नजदीकी संबंधियों के साथ मिलना-जुलना सबको खुशी प्रदान करेगा। और आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूरी रखें।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपनी दिनचर्या पूरी तरह व्यवस्थित रखना जरूरी है। कोई भी समस्या होने पर तुरंत जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- परिवारजनों तथा रिश्तेदारों के साथ आपसी विचारों का आदान-प्रदान घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। किसी विशेष मुद्दे पर भी विचार विमर्श हो सकता है। युवाओं को किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सानिध्य में अपनी समस्या का हल मिल जाएगा।
नेगेटिव- संतान पक्ष को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी परंतु तनाव लेने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालना ज्यादा उचित रहेगा। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर बिना सोचे-समझे विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। फालतू के कार्यों में खर्चों की अधिकता रहेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय खुद ही लेने की कोशिश करें, क्योंकि किसी कर्मचारी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। अपनी देखरेख में ही ऑर्डर तैयार करवाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों की ऑफिस के अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव रहेगा। जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मेडिटेशन में भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मीन राशि वालों के लिए सावन सोमवार का उपाय …………

मनोकामना पूर्ति के लिए सावन के पहले सोमवार को व्रत रखें और शिवलिंग पर शहद, घी, दूध, काले तिल में से किसी एक चीज को अर्पित करें।

पॉजिटिव- संतान की किसी उपलब्धि को लेकर घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। कोई पारिवारिक मसला भी हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांति बना रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- किसी पड़ोसी के साथ कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती हैं। आज कई मामलों में धीरज और धैर्य भी रखना जरूरी है। बातचीत के दौरान उचित शब्दों का ही प्रयोग करें। यह भी ध्यान रखें कि गुस्से व जल्दबाजी की वजह से कुछ काम बिगड़ सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में गतिविधियां कुछ मन्द रहेगी। समय अनुसार कार्य प्रणाली में भी परिवर्तन आना जरूरी है। एडवरटाइजिंग पर ध्यान दें तथा पब्लिक रिलेशन तथा संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। सरकारी नौकरी में आपकी कार्यप्रणाली सराहनीय रहेगी।
लव- किसी भी पारिवारिक समस्या का ठंडे दिमाग तथा वापसी सूझबूझ से हल निकाले। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- इस समय कमर दर्द तथा पेट से संबंधित समस्या सकती हैं। बादी वाली चीजों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

Previous Post

हाथरस से सबक या धर्म के नाम पर और मौतों का इंतजार

Next Post

!!.विश्व का अनोखा रहस्य, चंबल के बीहड़ों के बीच 400 वर्ष पुराना अटेर का किला जिसके दरवाजे से आज भी टपकता खून.!!

Next Post
!!.विश्व का अनोखा रहस्य, चंबल के बीहड़ों के बीच 400 वर्ष पुराना अटेर का किला जिसके दरवाजे से आज भी टपकता खून.!!

!!.विश्व का अनोखा रहस्य, चंबल के बीहड़ों के बीच 400 वर्ष पुराना अटेर का किला जिसके दरवाजे से आज भी टपकता खून.!!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In