Wednesday, March 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज शुक्रादित्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अश्विनी नक्षत्र का शुभ संयोग, जिसके प्रभाव से मिथुन, सिंह, तुला,धनु और मीन राशियों का होगा भाग्योदय साथ ही इन राशियों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

आइए जानते हैं रविवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है

Janpath Darshan by Janpath Darshan
July 28, 2024
in आज का राशिफल
0
आज से सावन सोमवार के शुभ अवसर पर प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग के प्रभाव से मिथुन, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों पर शिव कृपा से होगा लाभ
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज 28 जुलाई दिन रविवार को सावन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है आज कालाष्टमी व्रत के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग 05:40 ए एम से प्रारंभ है. इस योग में आप जो कार्य करेंगे, वह सफल सिद्ध हो सकते हैं. कालाष्टमी व्रत के दिन रुद्रावतार काल भैरव की पूजा करते हैं. काल भैरव की पूजा करने से दुख दूर होते हैं. तंत्र-मंत्र से जुड़ी समस्याओं का समाधान होता है. सबसे बड़ी बात अकाल मृत्यु का डर भी खत्म होता है. बाबा काल भैरव को तंत्र-मंत्र का देवता कहा जाता है. आज स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा करने और अर्घ्य देने से कुंडली का सूर्य दोष खत्म होता है. इस उपाय से सूर्य ग्रह मजबूत होता है. इसके शुभ प्रभाव से करियर में उन्नति होती है और पिता का सहयोग भी प्राप्त होता है. सूर्य पूजा करने से पिता के साथ संबंध मधुर रहता है. यदि सूर्य खराब होगा तो उसका दुष्प्रभाव करियर के क्षेत्र में देखने को मिल सकता है. सूर्य को मजबूत करने के लिए आप रविवार को लाल रंग के कपड़े पहनें. सूर्य मंत्रों का जाप करें. सूर्य से जुड़ी वस्तुओं जैसे लाल कपड़ा, लाल चंदन, केसर, लाल फल आदि का दान करें.साथ ही शुक्रादित्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अश्विनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का लाभ मिथुन, सिंह, तुला,धनु और मीन राशियों को मिलेगा। इन राशियों को अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और पुराने मित्रों से मुलाकात भी होगी। उपरोक्त राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और सूर्यदेव की कृपा भी प्राप्त होगी, जिससे इन राशियों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि मेष में संचार कर रहा हैं। आज मेष, वृष, सिंह, मकर राशि के लोगों की पुरानी मेहनत सफल हो सकती है, अटके काम पूरे होने के योग हैं। कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि के लोगों को लापरवाही से बचना होगा, वर्ना नुकसान हो सकता है। मिथुन, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि के लिए समय सामान्य रहने वाला है, ये लोग जितनी मेहनत करेंगे, उतना लाभ हासिल करेंगे। शेष राशियों के लिए मिला-जुला असर रहेगा

 

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार को 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

 

*मेषः*

पॉजिटिव- ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। कुछ खास लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जो कि फायदेमंद भी साबित होंगे। आपके अधिकतर काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। जिससे मन में सुकून रहेगा। वाहन आदि खरीदने की योजना है तो तुरंत अमल करें।

निगेटिव- ये समय समझदारी और सूझबूझ से व्यतीत करने का है। बच्चों के दोस्तों और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। डांट-फटकार की बजाए समझदारी और शांति से काम लें, इससे परिस्थितियां जल्दी ही संभल जाएंगी।

व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में लापरवाही न करें। मार्केटिंग और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से आपको लाभ हो सकता है। नौकरी में अपने काम पर किसी का हस्तक्षेप न होने दें, क्योंकि गलती होने पर उसका दुष्प्रभाव आपको ही भुगतना पड़ेगा।

लव- परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। जिससे आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी।

स्वास्थ्य- कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या शुरू हो सकती है। सावधानी बरतें, आयुर्वेदिक इलाज लेना फायदेमंद रहेगा।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 6

 *वृषः*

पॉजिटिव- किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण विषयों पर वार्तालाप होगा और भविष्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। कोई रुका हुआ काम निपटाने के लिए समय उत्तम है।

निगेटिव- व्यर्थ की बातों में समय नष्ट न करके अपने कार्यों पर ध्यान दें। बेवजह ईगो और गुस्से की आदतें आपके बनते कार्यों में बाधाएं डाल सकती हैं। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में दूरदराज की पार्टियों के साथ संपर्क बढ़ाएं। फायदा होगा। इस समय किसी भी तरह का रिस्क न लें, अन्यथा किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। ऑफिशियल मीटिंग में सावधानी रखें।

लव- वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव का असर पारिवारिक सुख-शांति पर भी होगा। अपने अंदर परिपक्वता लाएं और शांति पूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की नियमित जांच अवश्य करवाएं। तनाव से दूर रहें।

भाग्यशाली रंग – केसरिया

भाग्यशाली अंक- 2

 *मिथुन राशि वालों के लिए रविवार का उपाय…….*

*तांबे के दो सिक्के लें। इनमें से किसी एक को हाथ में लेकर मन में कोई भी संकल्प लेकर बहते पानी में बहा दें और दूसरे को अपनी जेब में रख लें। आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी*

पॉजिटिव- वर्तमान ग्रह स्थिति अनुकूल है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपका रुझान रहेगा, इससे अद्भुत शांति और ऊर्जा महसूस करेंगे। कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है।

निगेटिव- पारिवारिक और व्यक्तिगत शॉपिंग करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। नुकसान होने की आशंका है। सावधान रहें, पड़ोसियों के साथ किसी छोटी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाह न बनें। रुकी पेमेंट निकलवाने की कोशिश करें, नहीं तो फंस सकती है। मशीनरी जैसे कार्यों से संबंधित व्यवसाय में कोई उपलब्धि हासिल होने की संभावना है।

लव- जीवनसाथी और परिवारजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। साथ में मिल-जुलकर बैठना और वार्तालाप करना संबंधों में मधुरता लाएगा।

स्वास्थ्य- कोई दुखद समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। जिसका नकारात्मक असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 7

*कर्कः*

पॉजिटिव- आपकी उचित कार्य शैली की वजह से समाज में आपकी पहचान बनेगी और मेहनत के सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। कहीं पैसा अटका हुआ है तो आज उसकी वापसी की उम्मीद है। संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे।

निगेटिव- दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें। गलतफहमियों की वजह से नजदीकी संबंधी से कोई कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। इस समय बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखनी जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप ही उचित परिणाम हासिल होंगे। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपके कार्य क्षेत्र में और अधिक विकास देगा। गैर कानूनी कार्य से दूर रहें।

लव- दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या रखें। अत्यधिक तनाव का असर आपकी कार्य क्षमता और पाचन प्रणाली पर हो सकता है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 5

 *सिंह राशि वालों के लिए रविवार का उपाय………*

*रविवार की रात सिरहाने दूध रख दें और फिर अगले दिन बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें*

पॉजिटिव- तरक्की के अवसर मिलेंगे, काम का अतिरिक्त भार बढ़ेगा, लेकिन आप अपनी सकारात्मक सोच और योग्यता से काम को बड़ी आसानी से संभाल लेंगे। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में आपकी जीत संभव है। वित्तीय योजनाओं को कार्यान्वित करें।

निगेटिव- कभी-कभी मन में कुछ डांवाडोल जैसी स्थिति रह सकती है। आप दूसरों के साथ अपना नुकसान कर बैठेंगे। इस वजह से कुछ गलत लोग आपको फंसाने की भी कोशिश करेंगे, इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहें। सकारात्मक लोगों के साथ रहें।

व्यवसाय- वित्तीय मामलों में समय उन्नति दायक है। आज व्यवसाय में काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा। हालांकि आप स्टाफ की मदद से सब संतुलित कर लेंगे। इस समय व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर बन रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें।

लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मित्रों और परिजनों के साथ आनंददायक समय व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य- बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर हो सकता है। इस समय खानपान और दिनचर्या संबंधी गतिविधियों को संतुलित रखने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली रंग- 8

 *कन्याः*

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। इसका भरपूर सदुपयोग करें। आपकी सूझबूझ से कोई पारिवारिक मसला हल हो जाएगा। परिवार के साथ कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी संभव है। युवाओं को अपनी किसी व्यक्तिगत समस्या का समाधान मिल जाएगा।

निगेटिव- शेयर्स, सट्टा आदि संबंधी कार्यों से दूर रहें। साथ ही गैर कानूनी काम से दूर रहें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से भी दूरी बनाकर रखें।

व्यवसाय- अपने व्यवसायिक संपर्कों को और अधिक विस्तृत करें। कंसल्टेंसी और पब्लिक डीलिंग से संबंधित व्यवसाय फायदे में रहेंगे। कुछ नई बिजनेस पार्टियां भी बनेंगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को किसी कार्य के लिए दूर जाना पड़ सकता है।

लव- घर के सदस्य का एक-दूसरे के लिए समर्पण और प्रेम घर में खुशहाली और सुखमय वातावरण बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकिया आएंगी।

स्वास्थ्य- बढ़ती गर्मी की वजह से एलर्जी और खांसी-जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 6

 *तुला राशि वालों के लिए रविवार का उपाय……..*

*नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए तांबे के लोटे में जल में चावल, लाल मिर्च के कुछ दाने और लाल रंग के फूल मिलाकर सूर्यदेव अर्पित कर दें*

पॉजिटिव- प्रभावशाली और अनुभवी लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे और किसी विशेष समस्या का समाधान भी निकलेगा। व्यस्तता के बावजूद आप संबंधों और मित्रों के साथ संपर्क बनाकर रखेंगे। जिससे रिश्तों में मधुरता रहेगी। बच्चों की किसी उपलब्धि से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा।

निगेटिव- युवा वर्ग अपने लक्ष्य के लिए सचेत रहें। नकारात्मक प्रवृत्ति के दोस्त आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। वरिष्ठ अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा। अगर लेनदेन संबंधी कोई निर्णय लेने जा रहे हैं तो उस पर पुनः विचार अवश्य कर लें।

व्यवसाय- व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। इसलिए पूरी मेहनत के साथ प्रयासरत रहें, लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपनी योग्यता की वजह से कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है।

लव- घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंध में अपना समय और पैसा नष्ट न करें।

स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से संबंधित परेशानी रहेगी, लेकिन थोड़ी सी सावधानी रखने से आप स्वस्थ भी रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- जामुनी

भाग्यशाली अंक- 3

 *वृश्चिकः* 

पॉजिटिव- हालांकि ये समय कड़ी मेहनत और परीक्षा का है, लेकिन आप अपनी बेहतर कार्य क्षमता से समाधान भी निकाल लेंगे। प्रभावशाली लोगों के सानिध्य में रहने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई उपलब्धि मिलने वाली है।

निगेटिव- विश्वास और परिस्थितियों को देखते हुए किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा, कोई परिवार या पड़ोसी की अशुभ सूचना मिलने से अनहोनी होने जैसी आशंका का भय रहेगा। अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें।

व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टिकोण से समय कुछ अनुकूल रहेगा, हालांकि कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। समय रहते समस्या हल हो जाएगी। ऐसे में किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिक से आपकी मुलाकात लाभदायक साबित होगी।

लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादापूर्ण बने रहेंगे।

स्वास्थ्य- गैस बढ़ाने वाली चीजों का सेवन न करें। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 3

 *धनु राशि वालों के लिए रविवार का उपाय* 

*धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति के लिए जल में गुड़ व घी डालकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।*

पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से परिस्थितियां अनुकूल हैं। घर के बदलाव संबंधी कोई कार्य हो सकता है। परिवारजनों या मित्रों के साथ मनोरंजन में भी कुछ समय व्यतीत होगा। फाइनेंस संबंधी कोई रुका काम हो सकता है।

निगेटिव- समय अनुसार स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी है। आपकी जिद से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इस समय किसी भी आवाजाही को स्थगित ही रखें तो उचित होगा।

व्यवसाय- युवाओं को व्यवसाय में किसी नए काम से संबंधित पहली पेमेंट मिलने की संभावना है। जिससे मन में खुशी रहेगी। किसी नए कार्य को शुरू करने से संबंधित सूचना मिलेगी। जो आपके लिए भाग्य दायक सिद्ध होगी। अपने कार्यों को नियत समय पर पूरा करने की कोशिश करें।

लव- किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपके विवाहित जीवन में कलह हो सकती है, इस बात का ध्यान रखें। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम अवश्य बनाएं।

स्वास्थ्य- ज्यादा गुस्सा करने और तनाव से बचें, क्योंकि इसकी वजह से आपकी हारमोंस संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मेडिटेशन, योगा आदि को रेगुलर करते रहें।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 6

 *मकरः* 

पॉजिटिव- समय बहुत ही अनुकूल है। कोई खास काम हल होने वाला है। अपने बारे में ही सोचें और अपने लिए ही काम करें। कोई पारिवारिक विवाद किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से हल हो जाएगा और आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।

निगेटिव- अवांछित लोगों से ज्यादा मेल मिलाप न करें। कभी-कभी आपका गुस्सा और बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए समस्याएं उत्पन्न करेगा। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में किसी के साथ भी कोई डील या लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हालांकि आपको फायदेमंद अनुबंध मिलने वाले हैं। नए ऑर्डर की प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

लव- कामकाज में चल रही परेशानियों का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर हावी न होने दें। इस समय धैर्य और संयम रखना बहुत जरूरी है।

स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। काम के साथ-साथ उचित आराम भी जरूर लें।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 6

 *कुंभः* 

पॉजिटिव- आज आपका कोई विशेष कार्य बनने वाला है, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ मेहनत करें, लेकिन कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर न लें और हर काम को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। सफलता निश्चित है। संतान पक्ष की तरफ से कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून रहेगा।

निगेटिव- मुश्किल आने पर घबराएं नहीं और अपनी सोच सकारात्मक रखें। समस्या का हल ढूंढें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस वजह से आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्य स्थगित करने पड़ सकते हैं।

व्यवसाय- अगर आप पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं तो उसमें सफलता मिलने की भी उचित संभावना है। इस दौरान अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करने की योजनाओं पर विचार करें। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी पेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।

लव- घर-परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी।

स्वास्थ्य- नकारात्मक बातों का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। आप अपने अंदर ऊर्जा और आत्म बल की कमी महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 9

 *मीनः राशि वालों के लिए रविवार का उपाय*

*सूर्यदेव को जल दें और आदित्य स्त्रोत का पाठ करें। साथ ही नमक रहित भोजन करना लाभकारी रहेगा*

पॉजिटिव- दिन का कुछ समय अपने मनपसंद और महत्वपूर्ण कार्यों में व्यतीत करने से शारीरिक और मानसिक थकान से राहत मिलेगी। पुनः ऊर्जावान महसूस करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी उचित परिणाम मिलने से सुकून और राहत मिलेगी।

निगेटिव- युवा किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने स्वभाव में सकारात्मकता बनाकर रखें। तनाव की वजह से आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। फैसले भी गलत हो सकते हैं। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से दूर रहें।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी असमंजस की स्थिति में कोई भी निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। आर्थिक स्थिति इस समय सामान्य बनी रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य रुका हुआ है तो आज उसमें गति आएगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है।

लव- घर में सभी सदस्य अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। इससे आपसी प्रेम प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य- किसी भी स्थिति में अपने ऊपर तनाव न हावी होने दें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें, वर्ना स्वास्थ्य पर इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

भाग्यशाली अंक- 4

Previous Post

जनपथ दर्शन छतरपुर संपादक शिप्रा पहारिया

Next Post

थाना गुलगंज पुलिस ने जिला बलिया के गुम घायल व्यक्ति को उपचार पश्चात सुरक्षित किया परिजनों के सुपुर्द

Next Post
थाना गुलगंज पुलिस ने जिला बलिया के गुम घायल व्यक्ति को उपचार पश्चात सुरक्षित किया परिजनों के सुपुर्द

थाना गुलगंज पुलिस ने जिला बलिया के गुम घायल व्यक्ति को उपचार पश्चात सुरक्षित किया परिजनों के सुपुर्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In