छतरपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यवाही व अवैध मादक पदार्थ नशीली सामग्री की तस्करी, भंडारण, विक्रय से संबंधित आरोपियों की निरंतर गिरफ्तारी की जा रही है।
थाना ओरछा रोड पुलिस ने दिनाँक 06/05/24 को ग्राम हमा में छापामार कार्यवाही कर अवैध शराब की कुल 26 पेटी, 234 लीटर शराब मय लाल महिन्द्रा ट्रेक्टर के जप्त किया था। दोनो आरोपी ट्रेक्टर छोड कर फरार हो गये थे। थाना ओरछा रोड में अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया था।
आरोपी आकाश चौहान पिता महेन्द्र सिंह चौहान उम्र 25 साल निवासी ग्राम हमा को दिनाँक 04/07/24 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था एवं सह आरोपी अंकित खंगार पिता विश्वनाथ उम्र 20 साल निवासी हमा की तलाश की जा रही थी। थाना ओरछा रोड पुलिस ने छतरपुर महोबा हाइवे से अवैध शराब के फरार आरोपी अंकित खंगार को गिरफ्तार किया।
अंकित खंगार के विरुद्ध पूर्व में मारपीट एससी एसटी एक्ट एवं अवैध शराब के अपराध दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप.निरी. पुष्पेन्द्र यादव एवं सउनि.शिशुपाल सिंह घोष, प्रआर. हितेन्द्र दुबे ,प्रआर. महेन्द्र यादव ,प्रआर. तरुण विश्वकर्मा ,आर. गुलाब खान,महिला आर. दीक्षा सेंगर,आर. पुष्पेन्द्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













