गुरु की अंतिम विदाई में शिष्यों ने बुंदेली परंपरा में अखाड़े का प्रदर्शन किया। हरदौल अखाड़े के उस्ताद रहे रामचंद्र पाठक के निधन पर शिष्यों ने अनोखी विदाई दी।
मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार से पहले तलवारबाजी, भाला, फरसा, चक्र और बनेटी आदि हथियार चलाते पहलवान। अखाड़े के गुरु को अंतिम विदाई देने की यह बुंदेली परंपरा दमोह के हरदौल अखाड़े के गुरु पंडित रामचन्द्र पाठक के निधन पर दिखी। पहलवान रहे पाठक जी के शिष्यों ने मुक्तिधाम में अपने गुरु को इस तरह श्रद्धांजलि अर्पित की।












