सीएम नीतीश के बेटे निशांत राजनीति से काफी दूर रहते हैं. वहीं, शुक्रवार को राजधानी पटना के एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप में वो पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात भी की.
सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर कई बातें कही जाती हैं और बीच-बीच में सियासत में आने की भी चर्चा होती रहती है. वहीं, शुक्रवार को निशांत को समाजिक कार्यों में देखा गया. दरअसल, निशांत ने शुक्रवार को राजधानी पटना के श्रीकृष्णा नगर इलाके में पहले पौधरोपण किया. इस दौरान वो समर्थकों के साथ नजर आए.












