कानपुर से बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी बुलडोजर एक्शन को लेकर अधिकारी को जमकर फटकार लगाई. बीजेपी विधायक ने कहा कि किसी ने अतिक्रमण नहीं कर रखा है. किसी का घर गिराने वाले तुम हो कौन? सरकार गरीब लोगों को घर दे रही है और आप लोगों का घर गिराओगे..
कानपुर के बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. जिसमें वो अधिकारियों को फटकार लगाते दिखाई दे रहे है. हालांकि विधायक का कहना है कि भावुक होकर उन्होंने ऐसी बात की.












