Thursday, March 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज 29 जुलाई 2024 का पंचांग एवम राशिफल

आइए जानते हैं सावन का दूसरा सोमवार 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है

Janpath Darshan by Janpath Darshan
July 29, 2024
in आज का राशिफल
0
आज से सावन सोमवार के शुभ अवसर पर प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग के प्रभाव से मिथुन, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों पर शिव कृपा से होगा लाभ
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

*आज चंद्रमा वृषभ राशि में आने वाले मंगल ग्रह के साथ युति बनेगी, जिससे धन लक्ष्मी योग का निर्माण होगा। साथ ही वृद्धि योग, गुरु मंगल योग और भरणी नक्षत्र का शुभ संयोग से वृषभ, कर्क, कन्या, मकर और मीन राशियों के सोचे हुए सभी काम पूरे होते नजर आएंगे और नौकरी पेशा जातकों को बॉस से तारीफ सुनने को मिलेगी साथ ही संपत्ति व धन में होगा इजाफा,आइए जानते हैं सावन का दूसरा सोमवार 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।*

———————————-

*आज 29 जुलाई को सावन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है सावन का दूसरा सोमवार है और इस दिन चंद्रमा मेष उपरांत दोपहर बाद चंद्रमा के वृषभ राशि में आने वाले मंगल ग्रह के साथ युति बनेगी, जिससे धन लक्ष्मी योग का निर्माण होगा और इस दिन वृद्धि योग, गुरु मंगल योग और भरणी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का फायदा वृषभ, कर्क, कन्या, मकर और मीन राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों के सोचे हुए सभी काम पूरे होते नजर आएंगे और नौकरी पेशा जातकों को बॉस से तारीफ सुनने को मिलेगी। वृषभ, कर्क, कन्या, मकर और मीन राशियों के साथ कुछ ज्योतिषीय उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में चंद्र देव की स्थिति मजबूत होगी और सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की कृपा भी प्राप्त होगी, जिससे उपरोक्त राशियों को सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और कभी किसी चीज की कमी नहीं होगी।अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:57 से 12:50 मिनट तक रहेगा, राहुकाल शाम 07:23 − 09:03 मिनट तक रहेगा। आज मेष राशि वालों से अधिकारी खुश होंगे और बिजनेस में फायदा होने के योग बनेंगे। बिजनेस की योजनाओं पर काम करने के लिहाज से मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। सिंह राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। तुला राशि वालों को सफलता मिलने के योग हैं और नौकरी में बदलाव के मौके मिलेंगे। धनु राशि वालों के लिए उपलब्धियों वाला दिन है। मकर राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। ऑफिस में काम कम होने की वजह से मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को राहत महसूस होगी। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज सोमवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…..*

*मेष* – पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को साकार करते समय इस बात का ध्यान रखें, कि आपको अपनी मेहनत द्वारा ही अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करनी होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग भी बना रहेगा। भाई-बहनों के आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

नेगेटिव- आर्थिक स्थिति को लेकर दिक्कत हो सकती है, लेकिन चिंता न करें। जल्दी ही इन पर काबू पा लेंगे। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी बुराई कर सकते हैं, हालांकि इसका आपके ऊपर कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेग।

व्यवसाय- व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बनी हुई हैं। कुछ बाहरी अनुबंध भी आपके काम को गति प्रदान करेंगे, लेकिन कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने की भी जरूरत है। नौकरी में अधिकारी खुश होंगे।

लव- विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मानसिक सुकून और शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत में अथवा अध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

*वृषभ राशि वालों के लिए सावन सोमवार का उपाय………*

 

*रुकावट व बाधाओं से मुक्ति के लिए सावन के दूसरे सोमवार का व्रत रखें और गौरी शंकर रुद्राक्ष शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही सुबह-शाम शिव मंदिर में रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।*

पॉजिटिव- किसी खास मित्र से आपसी गिले-शिकवे दूर होंगे और संबंधों में नजदीकियां आएंगी। किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे में असमंजस की स्थिति में वरिष्ठ लोगों के साथ सलाह-मशवरा जरूर करें। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर बीताएं।

नेगेटिव- मित्रों तथा संबंधियों के साथ संपर्क में रहें। दूसरों की बातों में ध्यान देने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व आत्मबल पर विश्वास रखकर आगे बढ़े। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की समस्या में आपको उसकी सहायता भी करनी पड़ सकती हैं।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर कर्मचारियों से अच्छा तालमेल बनाकर रखने से काम ठीक तरह से पूरे होते जाएंगे। आपका प्रभुत्व भी बना रहेगा। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर भी ध्यान दें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से आज ऑफिस में ओवर टाइम लगाना पड़ेगा।

लव- वैवाहिक संबंधों को खुशनुमा रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। प्रेम संबंध भावुकता पूर्ण रहेंगे।

स्वास्थ्य- वायरल बुखार और सिरदर्द जैसी स्थिति रह सकती है। इस समय भरपूर आराम भी लेना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

 *मिथुन* – पॉजिटिव- आज परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव होगा। कई मौके भी मिल जाएंगे। कुछ नया सीखने में समय बीतेगा। ये ही अनुभव आगे व्यवहारिक जीवन में आपके काम आएगा। पारिवारिक व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखने में आपका योगदान रहेगा।

नेगेटिव- युवाओं की अपने करियर के प्रति लापरवाही नुकसानदायक रहेगी। इसलिए सचेत रहना जरूरी है। ध्यान रखिए, कि कोई अपना ही नजदीकी मित्र धोखा या ठगी कर सकता है। ऑनलाइन संबंधी कोई भी कार्य करते समय लापरवाही ना करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजना को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है, लेकिन साथ ही छोटी से छोटी बारीकियों का भी गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। आप उचित फैसले लेने में सहजता महसूस करेंगे। ऑफिस में आपकी बेहतरीन कार्यप्रणाली की सराहना होगी।

लव- किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह सगाई जैसे कार्यों संबंधी व्यस्तता भी रहेगी। नजदीकी संबंधों के साथ मेल मुलाकात के लिए अवसर बनेंगे।

स्वास्थ्य- पाचन प्रणाली कुछ कमजोर रहेगी। खान-पान संतुलित रखें। योगा तथा व्यायाम आपको स्वस्थ रखेगा।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

*कर्क राशि वालों के लिए सावन सोमवार का उपाय……..*

 

*परिवार में सुख-शांति के लिए सावन के दूसरे सोमवार को गेहूं के आटे, घी व शक्कर से बनी चीजों का शिवजी का भोग लगाएं। फिर उसको गरीब व जरूरतमंद लोगों में बांट दें फिर पूरे परिवार में बांट दें।*

 

पॉजिटिव- आज निजी जिंदगी में कुछ अच्छा होने वाला है, इससे आप पुनः नई ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। तथा आपकी सोच भी संतुलित और सकारात्मक बनी रहेगी। प्रभावशाली लोगों के साथ करीबी बढ़ेगी। आपको इसका फायदा भी मिलेगा।

नेगेटिव- पड़ोसी की किसी गतिविधि से तनाव की स्थिति बनेगी। लेकिन धैर्य और शांति रखें। बच्चों की समस्याओं को हल करने में आपका योगदान जरूरी है। वरना उनका कोई निर्णय गलत भी हो सकता है। सरकारी कार्य सावधानी से करें।

व्यवसाय- रुकी हुई कारोबारी गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए जल्दी ही समय की गति आपके अनुकूल होगी। कारोबारी स्त्रियों को विशेष फायदा होने वाला है। नौकरी में ऑफिशियल यात्रा का ऑर्डर मिल सकता है।

लव- किसी पारिवारिक महत्वपूर्ण काम में आपका योगदान और मार्गदर्शन सहायक रहेगा तथा घर में खुशहाली रहेगी। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां रहेंगी।

स्वास्थ्य- किसी भी परिस्थिति में तनाव और चिंता को हावी ना होने दें। मेडिटेशन, योगा आदि करने से आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

 *सिंह* – पॉजिटिव- आज दिन भर दौड़-धूप की अधिकता रहेगी परंतु उसके परिणाम भी शानदार ही मिलेंगे। काफी समय से कोई रुका हुआ कार्य भी आज हल हो सकता है। जिससे आप पुनः सकारात्मक होकर अपने कार्यों के प्रति ध्यान दे पाएंगे।

नेगेटिव- व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़कर अपना समय नष्ट ना करें। अन्यथा संबंधों में अधिक दूरियां आ जाएंगी। विद्यार्थियों का मन अपनी पढ़ाई से हट सकता है। कुछ समय योगा, मेडिटेशन करना उचित रहेगा। बीती हुई नकारात्मक बातों को भूलना जरूरी है।

व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में अपनी उपस्थिति बनाए रखें। स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें, वरना नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने के लिए की गई मेहनत सफल होगी।

लव- पारिवारिक सदस्यों का आपसी तालमेल व सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।

स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां जैसे खांसी, जुकाम आदि परेशान करेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

*कन्या राशि वालों के लिए सावन सोमवार का उपाय……..*

 

*भाग्य वृद्धि के लिए सावन के दूसरे सोमवार का व्रत रखें और शिवलिंग पर दूध, जल, दही, बेल पत्र, अक्षत, धतूरा, गंगाजल आदि पूजा की चीजें अर्पित करें और फिर शिव चालीसा का पाठ करें।*

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही पूरी रूपरेखा बना ले तथा पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी उपलब्धियों को हासिल करने के लिए परिश्रम करें। निश्चित ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी सम्मानजनक स्थिति रहेगी।

नेगेटिव- घर की व्यस्तता की वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम छूट सकते हैं, जो कि बहुत जरूरी थे। इसलिए दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। दूसरों की सलाह पर ध्यान देने की बजाय अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी नया निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। पब्लिक डीलिंग, मीडिया व मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय में इस समय फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर नजर रखना भी जरूरी है।

लव- परिवार के साथ बारिश के मौसम का आनंद लेंगे। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी।

स्वास्थ्य- जिन व्यक्तियों को थायराइड है वह लोग अपनी जांच अवश्य करवाएं। वैसे स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

 *तुला* – पॉजिटिव- सफलता दायक समय बना हुआ है। कुछ खास लोगों से मेल मुलाकात होगी। और बातचीत के माध्यम से कोई बाधा भी दूर होगी। सामाजिक दायरा और अधिक विकसित होगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सकून बना रहेगा।

नेगेटिव- निर्णय लेने की कोशिश करें। किसी-किसी समय बहुत अधिक सोच-विचार करने से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती है। युवा वर्ग को किसी वजह से करियर संबंधी योजनाओं को अभी टालना पड़ सकता है। परंतु निराशा और तनाव हावी ना होने दें।

व्यवसाय- यह समय बहुत ही मेहनत और परिश्रम वाला है। इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक चुनौतियां और प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी। किसी अहम कर्मचारी की वजह से कार्यक्षेत्र की व्यवस्था बिगड़ सकती हैं। नौकरी में बदलाव के अवसर बनेंगे।

लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के मध्य गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं।

स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। हालांकि पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से राहत मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

 *वृश्चिक* – पॉजिटिव- पारिवारिक सदस्य की किसी उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मानसिक सुख की प्राप्ति के लिए कोई नजदीकी एकांत स्थान या धार्मिक स्थान पर जाने का विचार करें। जिससे दोबारा से अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे।

नेगेटिव- यह समय अपने आपको व्यस्त रखने का है। व्यर्थ की बातों तथा संगति में अपना समय बर्बाद ना करें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग एकाग्रता लाने के लिए मेडिटेशन और योगा का भी सहारा ले। उधारी संबंधी कोई भी लेनदेन टाल ही दे।

व्यवसाय- कारोबार में गति देने के लिए मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों से संबंधित अधिक से अधिक जानकारी हासिल करें। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग संबंधी संपर्क सूत्र को बढ़ाने में भी ध्यान दें। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं।

लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखने से मधुरता बनी रहेगी। विपरीत लिंगी लोगों के साथ व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।

स्वास्थ्य- अपनी व्यस्तता से कुछ समय निकालकर प्रकृति के साथ भी जरूर व्यतीत करें। इससे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

 *धनु* – पॉजिटिव- किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। आर्थिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा। धार्मिक तथा अध्यात्मिक क्रियाकलापों में भी सुखद समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव- किसी की भी योजना पर अमल करने से पहले उचित सोच-विचार करना जरूरी है। अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें। थोड़ा स्वार्थी भी बनना जरूरी है। वरना दूसरों की वजह से आप अपना नुकसान कर बैठेंगे।

व्यवसाय- मौजूदा समय उपलब्धियों वाला है। इस समय अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगा दे। ध्यान रखें, कि किसी पड़ोसी व्यवसायी के साथ लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। इस समय अपने गुस्से व आक्रोश पर काबू रखना जरूरी है।

लव- जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। तथा आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

स्वास्थ्य- जिन व्यक्तियों को मधुमेह तथा ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे लोग लापरवाही बिल्कुल ना करें। तथा अपनी जांच करते रहे।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

*मकर राशि वालों के लिए सावन सोमवार का उपाय……..*

*नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए सावन के दूसरे सोमवार को पांच बेलपत्र पर सफेद चंदन की बिंदी लगाकर शिवलिंग पर अर्पित करें और शिवाष्टक का पाठ करें।*

 

पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है, इसका भरपूर सदुपयोग करें। आज आपने अपनी दिनचर्या को लेकर कोई सीक्रेट योजना बनाई है, तो आपको निश्चित ही सफलता मिलने वाली है। भाइयों अथवा निकट संबंधी के साथ कोई यात्रा संबंधी मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा।

नेगेटिव- समय अनुसार अपने व्यवहार में भी लचीलापन लाना जरूरी है। कभी-कभी ज्यादा आत्म केंद्रित होना या स्वार्थपन की भावना आने से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। घर में छोटी-छोटी बातें बहुत बड़ा मुद्दा बन सकती है। इसलिए वस्तु स्थिति को सोच-समझकर ही अपनी प्रतिक्रिया दे।

व्यवसाय- व्यवसाय में आंतरिक व्यवस्था में कुछ सुधार लाने की जरूरत है। हालांकि कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण रहेगा। बाहरी स्त्रोतों से चल रही व्यवसायिक बातचीत का आज उत्तम परिणाम सामने आएगा। नौकरी में कार्यभार बना रहेगा।

लव- इससे घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण तथा शांति दायक बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ असंतुलित खानपान की वजह से गले में कुछ इंफेक्शन जैसी समस्या महसूस होगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

 *कुंभ* – पॉजिटिव- आपके बेहतरीन योगदान से आपको सोसाइटी में मान-सम्मान मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो गंभीरता से इस पर विचार करें, इस समय परिस्थितियां अनुकूल हैं। विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या हल हो जाएगी।

नेगेटिव- मन को संतुलित और संयमित रखें। घर के वरिष्ठ तथा बुजुर्ग लोगों की सलाह पर अवश्य ध्यान दें। आपको कोई महत्वपूर्ण समाधान मिल सकता है। जो कि भविष्य में बेहतरीन फायदेमंद साबित होगा। बच्चे अपनी परीक्षा को लेकर गंभीर रहेंगे।

व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। व्यवसाय के साथ-साथ कुछ नए कार्यों के प्रति भी आपकी रूचि बढ़ेगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे, वरना इसका नकारात्मक प्रभाव उनकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।

लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, लेकिन एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें, वनना घर में क्लेश हो सकता है।

स्वास्थ्य- डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित लोग अपना विशेष ध्यान रखें, तथा नियमित जांच करवाते रहें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

*मीन राशि वालों के लिए सावन सोमवार का उपाय……..*

*व्यावसायिक उन्नति के लिए सावन के दूसरे सोमवार को शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। फिर थोड़ा सा तांबे के बर्तन के बर्तन में भरकर व्यवसाय स्थल पर ओम नमः शिवाय कहते हुए छिड़क दें।*

 

पॉजिटिव- कुछ नई गतिविधियों पर आपका ध्यान केंद्रित होगा और उसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। इन दिनों आप अपने स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं, इसकी वजह से परिवार व रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी छवि बन रही है।

नेगेटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्य निपटा ले, क्योंकि मेहमानों के आगमन से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य बाधित भी हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण चीज के खोने या चोरी होने की आशंका है। इस वजह से तनाव रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में चुनौतियों के बावजूद आपके प्रयासों से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। परंतु आपको अपने कार्य करने की रणनीति में कुछ बदलाव भी लाने की आवश्यकता है। ऑफिस में काम कम होने की वजह से नौकरीपेशा लोगों को राहत महसूस होगी।

लव- दांपत्य संबंध मधुर और प्रेम पूर्ण रहेंगे। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।

स्वास्थ्य- बदलते मौसम से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रहेंगी। आयुर्वेद का ज्यादा उपयोग करें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

Previous Post

अतिवर्षा से जनहानि की सुरक्षा के समुचित उपाय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Next Post

विधायक अरविंद पटैरिया ने किया वृक्षारोपण

Next Post
विधायक अरविंद पटैरिया ने किया वृक्षारोपण

विधायक अरविंद पटैरिया ने किया वृक्षारोपण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In