*आइये हम सब मिलकर सफल बनाए‘ एक पेड़ मां के नाम अभियान’
खजुराहो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के पुनीत अवसर पर एक पौधा लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी। पेड़ लगाने के लक्ष्य की ओर अभियान द्रुत गति से आगे बढ़ रहा है। खजुराहो सांसद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देशन में मुख्य रूप से उपस्थित
विधायक अरविंद पटैरिया ने पौधा लगाकर विभिन्न ग्राम पंचायत में जाकर कहा कि ग्रीन एवं क्लीन बनाने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण में मौजूद ग्राम पंचायत में उपस्थित रहे विधायक ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री की पहल पर शुरू किया गया यह पुनीत अभियान पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान करने में समर्थ होगा। विधायक अरविंद पटेरिया ने कहा अभियान भी पर्यावरण संरक्षण के साथ मां की सेवा के पवित्र भाव को मजबूती प्रदान करेगा। राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने कहा कि सभी लोग पौधे लगाएं और उसके संरक्षण का भी ध्यान रखें। परिवार का प्रत्येक सदस्य पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा जरूर लगाये।
राजनगर विधानसभा की ग्राम पंचायतों में विभिन्न ग्राम में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया चंद्रनगर,बाहरपुरा,धमना सूरजपुरा,पाटन , बाहरपुरा में सांसद निधि द्वारा ₹5 लाख की लागत से तैयार बाउंड्री वॉल का उद्घाटन किया तत्पश्चात “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के अंतर्गत वृक्षारोपण किया.राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया द्वारा किया गया कार्यक्रम में साथ भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, बमीठा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी,व जेष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे!